Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

MINISTRY OF FINANCE (Department of Revenue) (FOREIGN TAX DIVISION)-The Kingdom of Belgium for the avoidance of double taxation and the prevention of fiscal evasion with respect to taxes on income came into force on the 1st day of October, 1997, after the notification by both the Contracting States to each other of the completion of the procedures required under their laws for bringing into orce the said Agreement

Published 19 January 2001

Ministry
Ministry of Finance
Department
Department of Revenue
Office
Foreign Tax Division
Gazetteid
NOT available ( 149046 )
Identifier
in.gazette.central.e.2001-01-19.149046
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD . NO . D. L -33004/99 रजिस्ट्री सं ० डी० एल०-3300447

भारतको राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

TARIAT LIBRARY

EXTRAORDINARY

भाग II-खण्ड 3 उप -खण्ड ( ii ) PART I---Section 3 Sub- section ( ii

CENTRAL B. Hal ) 6101

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

से. 36 ]

No. 36]

नई दिल्ली, शुक्रवार , जनवरी 19 , 2001 /पौष 29 , 1922 NEW DELHI , FRIDAY , JANUARY 19 , 2001/PAUSA 29 , 1922

वित्त मंत्रालय

( राजस्वविभाग)

(विदेश कर प्रभाग )

अधिसूचना

नई दिल्ली, 19 जनवरी , 2001

आय-कर

का.आ. 54 ( अ ). जबकि भारत की गणराज्य सरकार और किंगडम आफ बेल्जियम के मध्य आय पर करों के संबंध में दोहरे कराधान के परिहार और राजस्व अपवंचन की रोकथाम के लिए करार दोनों संविदाकारी राज्यों द्वारा उपर्युक्त करार को लागू करने के लिए उनके कानूनों के अन्तर्गत अपेक्षित प्रक्रियाओं को पूरा करने के बारे में एक दूसरे के लिए अधिसूचना जारी करने के पश्चात् 1 अक्तूबर, 1997 को प्रवृत्त हो गया था । और जबकिकेन्द्र सरकार ने आयकर अधिनियम, 1961 ( 1961 का 43 ) की धारा 90 , कम्पनी ( लाभ ) अतिकर अधिनियम , 1964 ( 1964 का 7 ) की धारा 24क, धनकर अधिनियम, 1957 ( 1957 का 27) की धारा 44 क द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, यह निदेश दिया था कि भारत सरकार, वित्त मंत्रालय ( राजस्व विभाग ) ( विदेश कर प्रभाग ) की दिनांक 31 अक्तूबर, 1997 की अधिसूचना सं. सा.का.नि. 632 (अ ) से अनुबद्ध उक्त करार के सभी उपबंधों को भारत संघ में प्रभावी किया जाएगा ।

और जबकि उपर्युक्त करार के दिनांक 26 अप्रैल , 1993 के प्रोतोकोल के पैराग्राफ 1 में यह व्यवस्था है कि भारत और तीसरे राज्य जो आर्थिक सहयोग और विकास संगठन का सदस्य हो, के बीच किसी अभिसमय अथवा करार के अन्तर्गत 1 जनवरी , 1990 के पश्चात् यदि भारत रॉयल्टियों अथवा तकनीकी सेवाओं के लिए शुल्कों पर अपने कराधान को आय की उक्त मदों पर इस करार में उपबंधित उस दर अथवा दायरे की अपेक्षा कम दर अथवा अधिक दायरे तक सीमित करेगा , तब जिस तारीख से भारत और बेल्जियम के बीच करार अथवा संगत भारतीय अभिसमय अथवा करार प्रभावी होगा, जो भी तारीख बाद में हों, से इस करार के अन्तर्गत आय की उक्त मदों पर उस अभिसमय अथवा करार में यथा उपबंधित वही दर अथवा दायरा लागू होगा ।

और जबकि भारत और स्वीडन के बीच अभिसमय जो भारत के मामले में 1 अप्रैल, 1998 को तथा स्वीडन के मामले में 1 जनवरी , 1998 को प्रवृत्त हुआ अभिसमय जो राज्य आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के सदस्य हैं, में भारत सरकार ने रॉयल्टियों अथवा तकनीकी सेवाओं के 164 G12001

(1) THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II- SHC . 3 ( ii ) ] 2 2

लिए शुल्कोंपर आय की उक्त मदों पर भारत और बेल्जियम के बीच करार में उपबंधित दर तथा दायरे की अपेक्षा निम्न दर तथा अधिक दायरे तक सीमित कर दिया है ।

अतः अब आयकर अधिनियम , 1961 ( 1961 का 43 ) की धारा 90 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केन्द्र सरकार एत‌द्वारा यह निदेश देती है कि उक्त अधिसूचना द्वारा अधिसूचित करार में निम्नलिखित संशोधन किये जाएंगे जो भारत तथा बेल्जियम के बीच उक्त करार को लागू करने के लिए आवश्यक हैं, अर्थात् ,

1. भारत में पहली अप्रैल, 1998 से और बेल्जियम में पहली जनवरी , 1998 से " तकनीकी सेवाओं के लिए रॉयल्टियों एवं शुल्कों " से संबंधित अनुच्छेद 12 के वर्तमान पैरा ( 2 ) के स्थान पर निम्नलिखित पैरा को रखा जाएगा , अर्थात्,

" 2. तथापि, ऐसी रॉयल्टियों और तकनीकी सेषाओं के लिए शुल्कों पर उस संविदाकारी राज्य में भी और उक्त राज्य के कानूनों के अनुसार कर लगाया जा सकता है जिनमें वे उत्पन्न होते हैं, परन्तु यदि रॉयल्टियों अथवा तकनीकी सेवाओं के लिए शुल्कों का लाभानुभोगी स्वामी किसी अन्य संविदाकारी राज्य का निवासी है तो इस प्रकार प्रभारित किया गया कर रॉयल्टियों अथवा तकनीकी सेवाओं के लिए शुल्कों की सकल धनराशि के 10% से अधिक नहीं होगा " ।

II. भारत में पहली अप्रैल, 1998 से तथा बेल्जियम में पहली जनवरी , 1998 से " तकनीकी सेवाओं के लिए रॉयल्टियों एवं शुल्कों " से संबंधित अनुच्छेद 12 के पैरा 3 के वर्तमान उप - पैरा ( क) के स्थान पर निम्नलिखित उप- पैरा को रखा जाएगा, अर्थात्,

" ( क ) इस अनुच्छेद में यथा प्रयुक्त " रॉयल्टियों " पद से तात्पर्य साहित्यिक, कलात्मक अथवा वैज्ञानिक कार्य जिसमें चलचित्र दर्शी फिल्में, कोई पेटेंट, ट्रेड मार्क, डिजाइन अथवा मॉडल, प्लान , गोपनीय फार्मूला अथवा प्रक्रिया अथवा औद्योगिक वाणिज्यिक, अथवा वैज्ञानिक अनुभव से संबंधित जानकारी शामिल है , के किसी कॉपीराइट के प्रयोग अथवा प्रयोग करने के अधिकार के प्रतिफल के रूप में प्राप्त किसी वस्तु के भुगतानों से है । "

[अधिसूचना सं. 20/फा. सं. 505/2/89- वि.क. प्रभाग ]

विजय माथुर, संयुक्त सचिव

MINISTRY OF FINANCE

(Department of Revenue)

(FOREIGN TAX DIVISION)

NOTIFICATION

New Delhi , the 19th January, 2001

(INCOME - TAX)

S.O. 54 (E ) . Whereas the Agreement between the Government of the Republic of India and the Kingdom of Belgium for the avoidance of double taxation and the prevention of fiscal evasion with respect to taxes on income came into force on the Ist day of October , 1997, after the notification by both the Contracting States to each other of the completion of the procedures required under their laws for bringing into force the saidAgreement;

And whereas the Central Government in exercise of the powers conferred by section 90 of the Income- tax Act, 1961 ( 43 of 1961 ) , section 24A of the Companies (Profits) Surtax Act , 1964 (7 of 1964) and section 44 A of the Wealth - tax Act , 1957 ( 27 of 1957 ) , had directed that all the provisions of the said Agreement annexed to the notification of the Government of India in the Ministry of Finance ( Department of Revenue) (Foreign Tax Division) number G.S.R.632 ( E ) dated the 31st October , 1997 , shall be given effect to in the Union of India;

And whereas paragraph 1 of the Protocol dated the 26th April, 1993 , to the aforesaid Agreement , provides that if after the 1st day of January, 1990, under any Convention or Agreement between India and a third State being a member of the भासद का राजपत्र असाधारण

| भाग II- खण्ड 3 ( ii)」

Organisation fo Economic Cooperation and Development , India should limit its taxation on royalties or fees for technical services to a rate lower or a scope more restricted than the rate or scope provided for in the present agreement on the said items of income , then, as from the date on which the Agreement between India and Belgium or the relevant Indian Convention or Agreement becomes effective ; whichever date is later , the same rate or scope as provided for in that Convention or Agreement on the said items of income shall also apply under this Agreement ;

And whereas in the Convention between India and Sweden which became effective on the 1 April , 1998 , in the case of India, and on the 1 January , 1998 , in the case of Sweden , which state is a member of the Organization for Economic Cooperation and Development, the Government of India has limited the taxation at source on royalties and fees for technical services to a rate lower and a scope more restricted than that provided in the Agreement between India and Belgium on the said items of income;

Now, therefore , in exercise of the powers conferred by section 90 of the Income- tax Act , 1961 ( 43 of 1961 ) , the Central Government hereby directs that the following modifications shall be made in the Agreement notified by the said notification which are necessary for implementing the aforesaid Agreement between India and Belgium, namely;

1. With effect from the 1st April, 1998 , in India and with effect from the 1st January , 1998 , in Belgium for the existing paragraph (2 ) of Article 12 relating to "Royalties and fees for technical services " , the following paragraph shall be substituted, namely: - " 2. However , such royalties and fees for technical services may also be taxed in the Contracting State in which they arise and according to the laws of that State, but if the beneficial owner of the royalties or fees for technical services is a resident of the other Contracting State , the tax so charged shall not exceed 10 per cent of the gross amount of the royalties or fees for technical services . " .

II . With effect from the 1st April 1998 in India and with effect from the 1 January , 1998 , in Belgium for the existing sub- paragraph ( a) of paragraph 3 of Article 12 relating to "Royalties and fees for technical services " , the following sub -paragraph shall be substituted , namely: -

66 ( a) The term " royalties " as used in this Article means payments of any kind received as a consideration for the use of, or the right to use, any copyright of literary , artistic or scientific work including cinematograph films , any patent , trade mark, design or model , plan, secret formula or process , or for information concerning industrial , commercial or scientific experience ." .

[Notification No. 20/F.No . 505/2/ 89 -FTD]

VIJAY MATHUR, J1 . Secy.

Printed by the Manager, Govt . of India Press . Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064

and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 19 January 2001. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2001-01-19.149046/. Archive identifier in.gazette.central.e.2001-01-19.149046.