Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

Initiation of review of anti-dumping duty imposed on Nylon Tyre Cord Fabric (NTCF) originating in or exported from Indonesia, South Korea, Thailand and Taiwan.

Published 23 November 2001

Ministry
Ministry of Commerce and Industry
Department
Department of Commerce
Office
Directorate General of Anti Dumping and Allied Duties
Gazetteid
NOT available ( 151118 )
Identifier
in.gazette.central.e.2001-11-23.151118
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99

REGD . NO . D. L. -33004/99

सत्यमेवजयते

भारत राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग I-खण्ड 1

PART I-Section 1

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 313]

नई दिल्ली, शुक्रवार , नवम्बर 23 , 2001 /अग्रहायण 2 , 1923

No. 313]

NEW DELHI, FRIDAY, NOVEMBER 23 , 2001/AGRAHAYANA 2, 1923

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

(वाणिज्य विभाग )

(पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय )

जांच शुरूआत सम्बन्धी अधिसूचना

नई दिल्ली, 23 मवम्बर, 2001

विषय:- इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड और ताइवान के मूल के अथवा वहां से निर्यातित नाइलॉन टायरकॉर्ड फैब्रिक ( एन टी सी एफ ) पर लगाये गए पाटनरोधी शुल्क की समीक्षा शुरू करना ।

सं. 57/1 /2001 - डीजीएडी.- निर्दिष्ट प्राधिकारी (जिसे इसके पश्चात् प्राधिकारी कहा गया है) ने 1995 में यथासंशोधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम 1975 और सीमाशुल्क टैरिफ (पाटित वस्तुओं की पहचान, उन पर पाटनरोधी शुल्क का आकलन एवं संग्रहण तथा क्षति निर्धारण) नियमावली 1995 को ध्यान में रखते हुए इंडोनेशिया , कोरिया, थाइलैंड और ताइवान के मूल के अथवा वहां से निर्यातित नाइलान टायर कॉर्ड फैब्रिक ( जिसे इसके बाद एन टी सी एफ कहा गया है ) के पाटन संबंधी अंतिम निष्कर्षों को दिनांक 22.02.2000 की अधिसूचना संख्या 31/1/98 ए डी डी के द्वारा अधिसूचित किया गया था । शुल्क दिनांक 28.3.2000 की अधिसूचना संख्या 32/2000 सीमाशुल्क के द्वारा लगाया गया था ।

1. विचाराधीन उत्पाद- वर्तमान याचिका में शामिल उत्पाद संबद्ध देशों के मूल के अथवा वहां से निर्यातित नाइलान टायर कॉर्ड फैब्रिक (एन टी सी एफ ) (जिसे इसके बाद संबद्ध वस्तु भी कहा गया है) है और जो सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम 1975 के अंतर्गत वर्गीकृत है । तथापि, यह वर्गीकरण केवल सांकेतिक है और वर्तमान जांच के दायरे पर किसी प्रकार बाध्यकारी नहीं है ।

3617 GI/ 2001

2. पाटनरोधी जांच की शुरुआत सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम 1995 और उसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार प्राधिकारी के लिए केन्द्रीय सरकार द्वारा लगाए गए निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क को जारी रखे जाने की जरूरत की समय - समय पर समीक्षा करनी अपेक्षित है । घरेलू उद्योग ने अपने दिनांक 29 अक्तूबर, 2001 के पत्र के तहत दिनांक 22.2.2000 की अधिसूचना संख्या 31/1/98 के द्वारा प्राधिकारी द्वारा की गई सिफारिशों की बदली हुई परिस्थितियों में समीक्षा करने का अनुरोध किया है । घरेलू उद्योग (1) [PARTI SEC. 1 ]

THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY

2

ने उल्लेख किया है कि अंतिम अधिसूचना के तुरंत बाद सीमाशुल्क में की गई कमी स संबद्ध देशो से पाटित आयातो के मुकाबले घरेलू उद्योग के उत्पादन में कमी आई है । परिणामस्वरूप संबद्ध देशो से आयातों मे अत्यधिक वृद्धि हुई है तथा वित्तीय वर्ष 1999- 2000 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2000-2001 में विशेष रूप से ताइवान से हुए आयातों का स्तर दुगुना हो गया है ।

3. दिनांक 22.2.2000 की अधिसूचना 31/1/98 एडीडी के तहत निकाले गए अंतिम निष्कर्षों की समीक्षा करने का निर्णय करते हुए प्राधिकारी एतद्वारा सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम, 1995 और सीमाशुल्क टैरिफ (पाटित वस्तुओं की पहचान, उन पर पाटनरोधी शुल्क का आकलन एवं संग्रहण तथा क्षति निर्धारण) नियमावली. 1995 के अनुसार इंडोनेशिया, कोरिया, थाइलैंड और ताइवान के मूल के अथवा वहां से निर्यातित नाइलान टायर कॉर्ड फैब्रिक ( एन टी सी एफ) के आयातों पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क को जारी रखने की आवश्यकता की समीक्षा की जांच शुरू करते हैं ।

4. इस समीक्षा में दिनांक 22.2.2000 को जारी की गई अधिसूचना 31/1/98 ए डी डी के सभी पहलू शामिल हैं ।

5. जांच अवधि वर्तमान समीक्षा के प्रयोजनार्थ जांच की अवधि 1 अप्रैल, 2000 से 31 मार्च, 2001 तक की है ।

6. समीक्षा याचिका मै० एस आर एफ लि०, नई दिल्ली, मै ० एन आर सी लि० , मुम्बई, मै० निरलोन लि०, मुम्बई और मै० टी ई एल, चेन्नई की ओर से सिंथेटिक फाइबर इंडस्ट्री एशोसिएशन द्वारा दायर की गयी है । याचिकाकर्ता का घरेलू उत्पादन में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बनता है । इसलिए प्राधिकारी उपरोक्त नियम के अनुसार याचिकाकर्ता को घरेलू उद्योग मानते हैं ।

7. सूचना प्रस्तुत करना संबद्ध समझे जाने वाले निर्यातकों और आयातकों को अलग से लिखा जा रहा है ताकि वे निर्धारित प्रपत्र में और निर्धारित ढंग से समस्त संगत सूचना प्रस्तुत कर सकें । वर्तमान जांच मे भाग लेने की इच्छुक कोई अन्य पार्टी निम्नलिखित पते पर लिख सकती हैः-

निर्दिष्ट प्राधिकारी (घाटनरोधी प्रभाग) कमरा नं0 243, उद्योग भवन वाणिज्य एंव उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली

8. समय- सीमा- इस समीक्षा से संबंधित समस्त सूचना लिखित में भेजी जाए जो उपरोक्त पते पर प्राधिकारी के पास इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से 40 दिनों के भीतर पहुँच जानी चाहिए । यदि निर्धारित समय - सीमा के भीतर कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है अथवा 3

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग I- खण्ड 1 ]

सूचना अधूरी मिलती है तो प्राधिकारी उक्त नियमो के अनुसार रिकार्ड में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने निष्कर्ष दर्ज कर सकते हैं ।

9. सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण नियम 6(7) के अनुसार कोई भी हितबद्ध पार्टी अन्य हितबद्ध पार्टियों द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यो के अगोपनीय अंश वाली सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण कर सकती है ।

10. यदि कोई हितबद्ध पार्टी आवश्यक सूचना जुटाने से मना करती है या उचित समय के भीतर उसे अन्यथा उपलब्ध नहीं कराती है या महत्वपूर्ण ढंग से जांच में बाधा डालती है तो प्राधिकारी अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने निष्कर्ष दर्ज कर सकता है तथा केन्द्रीय सरकार को यथोचित सिफारिशे कर सकता है ।

एल. वी. सप्तऋषि, निर्दिष्ट प्राधिकारी MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY

(Department of Commerce)

(DirectorateGeneral of Anti- Dumping and Allied Duties)

INITIATION NOTIFICATION

NewDelhi , the 23rd November, 2001

Subject : Initiation of review of anti-dumping duty imposed on Nylon Tyre Cord Fabric (NTCF) originating in orexportedfrom Indonesia, South Korea, Thailand and Taiwan.

No.57/ 1 /2001 - DGAD.- The Designated Authority ( hereinafter referred to as Authority ) having regard to the Customs Tariff Act 1975 as amended in 1995 and Customs Tariff ( Identification, Assessment and Collection of Anti- dumping duty on dumped Articles and for Determination of Injury) Rules , 1995 notified final findings vide notification No. 31 / 1 /98 -ADD on 22-02- 2000 dumping of Nylon Tyre Cord Fabric (herein after referred to as NTCF) originating in or exported from Indonesia, Korea , Thailand and Taiwan . The duty was imposed vide notification No. 32/2000- Customs dated 28.3.2000.

1. Product under Consideration: The product involved in the present petition is Nylon Tyre Cord Fibre (NTCF) ( also referred to as subject goods hereinafter) originating in or exported from the subject countries and classified under Customs Sub -heading 5902.10.00 of the Customs Tariff Act , 1975. The classification is , however indicative only and is in no way binding on the scope of the present investigation .

2. Intiation of Anti-Dumping Investigation : The Customs Tariff (Amendment) Act, 1995 and the rules made thereunder require the Authority to review, from time to time , the need for the continued imposition of definite Anti - Dumping Duty imposed by the Central Government . The domestic industry vide their letter dated 29th October 2001 has requested to initiate a review of the 4

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART I- SEC . 1 ] recommendation made by the Authority vide notification No. 31/1/98 dated 22.2.2000 , in the changed circumstances . The domestic industry has pointed out that reduction in customs duty immediately after the final notification has eroded the impact of production provided to the domestic industry against dumped imports from subject countries . This has resulted in significant increase in imports from the subject countries and the level of imports especially from Taiwan has doubled in financial year 2000-2001 as compared to financial year 1999-2000 .

3. Having decided to review the final findings made vide notification 31/ 1 / 98 -ADD dated 22.2.2000 , the Authority hereby initiates investigations to review the need for continued imposition of the anti- dumping duty imposed on imports of Nylon Tyre Cord Fabric (NTCF ) originating in or exported from Indonesia , Korea , Thailand and Taiwan in accordance with the Customs Tariff (Amendment) Act , 1995 and the Customs Tariff (Identification, Assessment and Collection of Anti-dumping Duty on Dumped Articles and for Determination of injury) Rules , 1995.

4. This review covers all aspects of Notification No. 31 / 1/ 98 - ADD issued on 22.2.2000 .

5. Period of Investigation : The period of investigation for the purpose of the present review is 1st April , 2000 to 31st March, 2001 .

6. The review petition has been filed by the Association of Synthetic Fibre Industry on behalf of M/ s . SRF Limited , New Delhi , M/ s . NRC Ltd. ,, Mumbai , M/ s . Nirlon Ltd. , Mumbai and M/ s . TFL , Chennai . The petitioner account for more than 70 % of the domestic production . Therefore , the Authority propose to consider the petitioner as the domestic industry in accordance with the Rule supra .

7. Submission of information : The exporters and importers known to be concerned and domestic industry are being informed separately to enable them to file all information relevant in the form and manner prescribed . Any other party interested to participate in the present investigation may write to : - 5

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग - खण्ड 1 ]

THE DESIGNATED AUTHORITY

(ANTI DUMPING DIVISION)

ROOM NO . 243 , UDYOG BHAVAN ,

MINISTRY OF COMMERCE & INDUSTRY

GOVERNMENT OF INDIA

NEW DELHI

8. Time Limit : All information relating to this review should be sent in writing so as reach the Authority at the above address not later than 40 days from the date of publication of this notification . If no information is received within the prescribed time limit or the information received is incomplete ; the Authority may record their findings on the basis of the facts available on record in accordance with the Rules supra .

9. Inspection of Public File : In terms of Rule 6(7) , any interested party may inspect the public file containing non - confidential version of the evidence submitted by other interested parties .

10. In case where an interested party refuses access to , or otherwise does not provide necessary information within a reasonable period , or significantly impedes the investigation , the Authority may record its findings on the basis of the facts available to it and make such recommendations to the Central Government as deemed fit .

L. V. SAPTHARISHI , Designated Authority 3617 41/ 2001-2

Printed by the Manager, Govt . of India Press , Ring Road, Mayapurl , New Delhi - 110084 and Published by the Controller of Publications, Delhi - 110054-2001

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 23 November 2001. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2001-11-23.151118/. Archive identifier in.gazette.central.e.2001-11-23.151118.