REGD . NO . D. L. - 33004/ 99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
सप्त्यमेवजयते
भारत राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग 1 - खण्ड 1
PART Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 314 ]
नई दिल्ली, मंगलवार , नवम्बर 27 , 2001 /अग्रहायण6, 1923
NEW DELHI , TUESDAY, NOVEMBER 27 , 2001 /AGRAHAYANA 6, 1923
No. 314]
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
सार्वजनिक सूचना
नई दिल्ली, 27 नवम्बर, 2001
सं. 51 ( आर ई -2001 )/1997-2002
फा. सं. 01 /94/180/51 /ए एम 02/पी.सी. 4.-का.आ. सं. 283(अ ) दिनांक 31-03-1997 द्वारा भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग II , खण्ड-3, उप- खण्ड ( ii ) में यथाअधिसूचित निर्यात और आयात नीति, 1997-2002 के पैराग्राफ 4.11 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महानिदेशक, विदेश व्यापार, एतद्वारा , प्रक्रिया पुस्तक के पैराग्राफ 8.59 और 8.70 के अनुसार नामित अभिकरणों और अग्रिम लाइसेंसों के मद्दे आपूर्ति के तहत रत्न और आभूषण दोनों क्षेत्र के अधीन निर्यात के संबंध में निर्यात दायित्व की अवधि में वृद्धि के लिए निम्नलिखित दिशा- निर्देश निर्धारित करते हैं :-
11 सितम्बर, 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकवादी हमले के कारण अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार परिदृश्य में उत्पन्न हुई असामान्य स्थितियों को देखते हुए यह पता चलता है कि रत्न और आभूषण क्षेत्र में निर्यात आदेशों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है । इस मामले पर विचार किया गया है और आंतकवादी हमले से प्रभावित निम्नलिखित निर्यात वर्गों के लिए निर्यात दायित्व की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है : -
1. प्रक्रिया पुस्तक के पैराग्राफ 8.59(1 ) के अनुसार प्रतिपूर्ति आधार पर किए गए निर्यात के मामले में निर्यात , बुकिंग की तारीख से 180 दिन की अवधि के भीतर किया जाएगा बशर्ते बुकिंग 11 सितम्बर, 2001 को या इससे पहले की गई हो ।
2. प्रक्रिया पुस्तक (खण्ड-1 ) के पैराग्राफ 8.59 (2) के अनुसार अग्रिम रूप से एकदम खरीद के आधार पर किए गए निर्यात के मामले में निर्यात बहुमूल्य धातु की एकदम खरीद की तारीख से 180 दिन की अधिकतम अवधि के भीतर करना होगा बशर्ते एकदम खरीद 11 सितम्बर, 2001 को या इससे पहले की गई हो ।
3663 GI/ 2001
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC . 1] 3. नामित अभिकरणों द्वारा ऋण आधार पर आपूर्ति के मद्दे निर्यात के मामले में, निर्यात ऋण आधार पर स्वर्ण जारी किए जाने की तारीख से 180 दिन के भीतर करना होगा बशर्ते ऋण आधार पर स्वर्ण जारी करने की तारीख 11 सितम्बर, 2001 या इससे पहले हो । 4. प्रक्रिया पुस्तक (खण्ड-1 ) के पैराग्राफ 8.70 के अनुसार रत्न और आभूषण क्षेत्र के तहत अग्रिम लाइसेंस के मद्दे निर्यात के लिए पहले लाइसेंस के तहत पहली खेप के आयात की तारीख से 180 दिन के भीतर निर्यात दायित्व पूरा करना होगा बशर्ते आयात की यह तारीख 11 सितम्बर, 2001 या इससे पहले हो ।
यह भी स्पष्ट किया जाता है कि निर्यात- आयात नीति के अनुसार निर्यात की यह सुविधा निर्यात के अनुमत गंतव्यों के लिए उपलब्ध होगी ।
इसे लोकहित में जारी किया जाता है ।
एन. एल. लखनपाल, महानिदेशक , विदेश व्यापार
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
PUBLIC NOTICE
New Delhi , the 27th November, 2001
No. 51 (RE-01)/1997-2002
F. No. 01/94/180/51/AM 02/PC - IV. In exercise of the powers conferred under paragraph 4.11 ofthe Export and Import Policy, 1997-2002 , as notified in the Gazette of India, Extraordinary, Part - II , Section 3 , Sub- section (ii ) vide S.O. No. 283 (E) dated 31-3-97 , the Director General of Foreign Trade hereby lays down the following guidelines for extension in export obligation period in respect of exports under the Gems and Jewellery sector both against supply by nominated agencies and against advance licences as per paras 8.59 and 8.70 ofthe Handbook.
Representations to this office suggest that in view of the extraordinary circumstances that were created in the International trade scenario post September 11 , 2001 terrorist attacks on the United States , export orders in the Gems and Jewellery sector have been adversely affected . The matter was deliberated upon and it has been decided to extend the export obligation period under the following export categories which were affected by the terrorist attacks .
1. In the case of exports on a replenishment basis as per paragraph 8.59 ( 1 ) of theHandbook, the exports shall have to be effected within a period of 180 days from the date of booking provided the date of booking is on or prior to 11th September, 2001 .
2. In the case of exports on an outright purchase in advance as per paragraph 8.59 ( II ) of the Handbook (Vol 1 ) , the'exports have to be completed within a maximum period of 180 days from the date of outright purchase of the precious metal provided the outright purchase was made on or before 11th September , 2001 .
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग I- खण्ड 1]
3 3. In the case of exports against supply by nominated agencies on a loan basis, the exports have to be completed within a maximum period of 180 days from the date of release of gold on loan basis provided the date of release of gold on loan basis is prior to or on 11th September, 2001 .
4. For exports against Advance Licence under the Gems and Jewellery sector as per paragraph 8.70 of the Handbook (Vol 1 ) , the EO Is to be fulfilled within 180 days from the date of import of the first consignment against the first licence provided this date of Import is prior to or on 11th September, 2001 .
It is further clarified that this amnesty wouldbe avallable for exports to any of the permissible destinations of export as per the Exim Policy.
This issues in Public Interest.
N.L. LAKHANPAL , Director General of Foreign Trade Printed by the Manager , Govt. of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.