D
REGD . NO . D. L. - 33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
भारतकाराजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3 - उप-खण्ड (ii)
PART II-Section 3-Sub- section (ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार , नवम्बर 27, 2003/अग्रहायण6, 1925
सं. 1064]
No. 1064 ]
NEW DELHI, THURSDAY, NOVEMBER 27 , 2003/ AGRAHAYANA 6, 1925
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
अधिसूचना
कई दिल्ली, 27 नवम्बर, 2003
का.आ. 1357(अ).-चूंकि केन्द्रीय सरकार इस बात से संतुष्ट है कि ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गई है जिनके कारण' जनहित में यह आवश्यक हो गया है कि तम्बाकू बोर्ड अधिनियम, 1975 (1975 का 4) के सभी अथवा कोई किसी उपबंध के प्रवर्तन को इस अधिसूचना के भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से 30 अप्रैल , 2004 तक की अवधि के लिए स्थगित कर किया जाए अथवा उसमें ढील प्रदान की जाए ;
चूँकि केन्द्र सरकार कौं तम्बाकू बोर्ड द्वारा यह सूचना दी गई है कि कर्नाटक राज्य में अनेक पंजीकृत किसानों द्वारा फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया तम्बाकू ( जिसे इसके बाद एफसीवी तम्बाकू कहा गया है) की अधिकृत मात्रा में अधिक खेती की गई है तथा अपंजीकृत किसानों ने भी अनधिकृत एफसीवी तम्बाकू की खेती की है जिससे मांग तथा पूर्ति की स्थिति में असंतुलन आ गया है;
और चूँकि केन्द्र सरकार ने यह आवश्यक समझा है कि फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया तम्बाकू की अतिरिक्त तथा अनाधिकृत मात्रा की बिक्री कर्नाटक राज्य में तम्बाकू बोर्ड के निर्दिष्ट नीलामी मंचों से की जाए ;
इसलिए अब, तम्बाकू बोर्ड अधिनियम, 1975 (1975 का 4) की धारा 8 की उपधारा (2 ) के खंड (छ) के साथ पठित धारा 20 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केन्द्रीय सरकार एतद्वारा तम्बाकू बोर्ड को इस अधिसूचना के भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से 30 अप्रैल, 2004 तक की अवधि के लिए यह प्राधिकार देती है कि वह कर्नाटक राज्य में पंजीकृत किसानों द्वारा उगाए गए अतिरिक्त एफसीवी तम्बाकू तथा अपंजीकृत किसानों द्वारा उगाए गए अनधिकृत एफसीवी तम्बाकू की कर्नाटक में अपने नीलामी मंचों पर खरीद करने के लिए तम्बाकू बोर्ड के नियमित एवं पंजीकृत व्यापारियों तथा डीलरों को निम्नलिखित शर्तों के अधीन अनुमति प्रदान करेः
(1)
3557 G1/2003 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 ( ii)] (क) प्रत्येक पंजीकृत किसान द्वारा अतिरिक्त तम्बाकू के लिए तथा अपंजीकृत किसान द्वारा अनाधिकृत तम्बाकू के लिए 1.50 रूपए प्रति किग्रा. अतिरिक्त शुल्क के रूप में तथा बिक्री आय के 1 % का योगदान सेवा प्रभार के रूप में तम्बाकू निधि में किया जाएगा: और
(ख) वर्ष 2003 के लिए तम्बाकू की फसल के संबंध में अधिकारों के रिकार्ड की एक प्रति प्रस्तुत की जाएगी ।
[फा. सं. 11 /2/2003- ईपी( एग्री- VI ) ] अनूप कु. ठाकुर, संयुक्त सचिव MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
NOTIFICATION
New Delhi , the 27th November, 2003
S.O. 1357 ( E ) .- Whereas the Central Government is satisfied that circumstances have arisen rendering it necessary in the public interest to suspend or relax for the period from the date of publication of this notification in the Gazette of India upto 30th April , 2004 , the operation of all or any of the provisions of the Tobacco Board Act , 1975 (4 of 1975) ;
Whereas the Central Government has been informed by the Tobacco Board that a large number of registered farmers have cultivated Flue Cured Virginia tobacco ( hereinafter referred to as FCV tobacco) in excess of the authorized quantity and unregistered farmers have also resorted to unauthorised FCV tobacco cultivation in the State of Karnataka, causing a disparity between the demand and supply position ;
And whereas the Central Government considers it necessary to dispose of the excess and the unauthorised Flue Cured Virginia tobacco at the designated auction platforms of the Tobacco Board in the State of Karnataka ;
Now, therefore , in exercise of the powers conferred by section 20A read with clause ( g ) of sub- section (2 ) of section 8 of the Tobacco Board Act , 1975 (4 of 1975 ) , the Central Governinent hereby authorize the Tobacco Board to admit, from the date of publication of this notification in the Gazette of India upto 30th April 2004, the regular and registered traders and dealers of the Tobacco Board to purchase , at its auction platforms in Karnataka, the cess FCV tobacco of registered farmers and unauthorised FCV tobacco produced by unregistered farmers in the State of Karnataka , subject to the condition at :
(a) Rs 1.50/ - per ke . as extra fee and 1 % of the proceeds of the sale as service charges shall be contributed to the Tobacco Fund by every भारत का राजपत्र असाधारण
[भोग II- खण्ड 3 (ii) ]
registered farmer for excess tobacco and unregistered farmer for the unauthorised tobacco; and
(b) a copy of the Record of Rights in respect of the tobacco crop for the year 2003 is furnished.
[F. No. 11 /2/2003 -EP(Agri . -VI) ] ANUP K. THAKUR, Jt . Secy.
अधिसूचना
नई दिल्ली, 27 नवम्बर, 2003
का.आ. 1358 (अ) .-चूँकि केंद्रीय सरकार इस बात से संतुष्ट है कि ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो गई हैं जिनके कारण जनहित में यह आवश्यक हो गया है कि तम्बाकू बोर्ड अधिनियम, 1975 (1975 का 4) द्वारा लगाए गए कुछेक प्रतिबंधों में ढील प्रदान की जाए ; और चूँकि केंद्रीय सरकार ने यह आवश्यक अथवा समीचीन समझा है कि पंजीकृत किसानों द्वारा उगाए गए अतिरिक्त फ़्लू क्योर्ड वर्जीनिया तम्बाकू (जिसे इसके बाद एफ सी वी तम्बाकू कहा गया है ) तथा अपंजीकृत किसानों द्वारा उगाए गए एफ सी वी तम्बाकू की मात्रा की बिक्री कर्नाटक राज्य में तम्बाकू बोर्ड के निर्दिष्ट नीलामी मंचों से की जाए ;
इसलिए अब तम्बाकू बोर्ड अधिनियम 1975 ( 1975 का 4) की धारा 8 की उपधारा (2) के खंड (छ) के साथ पठित धारा 30 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्रीय सरकार एतद्वारा कर्नाटक सरकार में उक्त अधिनियम की धारा 10 के उपबंध के प्रवर्तन में इस अधिसूचना के भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से शुरू होकर 30 अप्रैल 2004 तक समाप्त होने वाली अवधि के ढ़ील प्रदान करती है तथा पंजीकृत किसानों के अतिरिक्त एफ सी वी तम्बाकू तथा अपंजीकृत किसानों के एफ सी वी तम्बाकू की बिक्री तम्बाकू बोर्ड द्वारा अधिकृत नीलामी मंचों पर करने की अनुमति प्रदान करती है ।
[फा. सं. 11 /2/2003- ईपी( एग्री- VI ) ] अनूप कु. ठाकुर, संयुक्त सचिव
NOTIFICATION
New Delhi , the 27th November, 2003
S.O. 1358 (E) . Whereas the Central Government is satisfied that , circumstances have arisen rendering it necessary in the public interest, that certain restrictions imposed by the Tobacco Board Act, 1975 (4 of 1975 ) requires to be relaxed;
THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY
[PART II- SEC . 3 (ii)] And whereas the Central Government considers it necessary or expedient to dispose of excess Flue Cured Virginia tobacco (hereinafter referred to as FCV tobacco) , of the registered farmers and unauthorised FCV tobacco of unregistered farmers at the designated auction platforms of the Tobacco Board in the State of Karnataka ;
Now , therefore , in exercise of the powers conferred by section 30 read with clause (g) of sub- section (2 ) of section 8 of the Tobacco Board Act , 1975 ( 4 of 1975 ) , the Central Government hereby relaxes the operation of the provision of section 10 of the said Act in the State of Karnataka for the period commencing from the date of publication of this notification in the Gazette of India and ending upto 30th April , 2004 and permits the sale of excess FCV tobacco of the registered farmers and unauthorised FCV tobacco crop of the unregistered farmers at the auction platforms authorized by the Tobacco Board.
[F. No. 11/2/2003 -EP ( Agri . -VI) ]
ANUP K. THAKUR, Jt. Secy.
Printed by the Manager , of Indic Press, Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064
and Publis
tae Controller of Publications , Delhi - 110054.