REGD. NODL रजिस्ट्री के ही एल -33004/99
५०
भारत राजपत्र का The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड 3- उप-खण्ड (1 )
PART II-Section 3-Sub-section (1)
प्राधिकार से प्रकासित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 583]
नई दिल्ली, शुक्रवार , दिसम्बर 5, 2003/अग्रहाषण 14, 1925
NEW DELHI, FRIDAY, DECEMBER 5, 2003 /AGRAHAYANA 14, 1925
No. 583]
विधि और न्याय मंत्रालय
(विधि कार्य विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर, 2003
सा.का.नि. 926(अ ) .- राष्ट्रपति, संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , आय- कर अपील अधिकरण सदस्य ( भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 1963 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाते हैं, अर्थात् : --
{ 1. (1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम आय कर अपील अधिकरण सदस्य (भर्ती और सेवा की शर्तें) संशोधन नियम, 2003 है ।
(2) ये राजपत्र में प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।
2. आय-कर अपील अधिकरण सदस्य (भर्ती और सेवा की शर्तें) नियम, 1963 में नियम 13 के पश्चात् निम्नलिखित नियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात् :--
" 13 क. अस्थायी सदस्यों की नियुक्ति ( 1 ) इन नियमों में किसी बात के होते हुए भी,
(1)
3631 GI/2003 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II -SEC . 3( i ) ] केन्द्रीय सरकार, अधिकरण के अध्यक्ष के परामर्श से, आय- कर अधिनियम, 1961 (1961 का 43) की धारा 252 की उपधारा (1 ) के अधीन उतने अस्थायी न्यायिक सदस्य और अस्थायी लेखा सदस्य नियुक्त कर सकेगी , जितने वह आवश्यक समझे ।
(2) अस्थायी न्यायिक सदस्य और अस्थायी लेखा सदस्य की नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति पर या ऐसे निबंधनों और शर्तों पर दो वर्ष से अनधिक ऐसी अवधि के लिए की जा सकेगी जो नियोजन संविदा में विनिर्दिष्ट की जाए । यह अवधि एक वर्ष से अनधिक की और अवधि के लिए विस्तारित की जा सकेगी :
परन्तु कोई व्यक्ति तब तक अस्थायी न्यायिक सदस्य और अस्थायी लेखा सदस्य के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा जब तक कि वह आय - कर अधिनियम , 1961 की धारा 252 की उपधारा (2) या उपधारा (2 क) के अधीन न्यायिक सदस्य या लेखा सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए अर्हित न हो :
परन्तु यह और कि ऐसा कोई व्यक्ति-
(क) जो अधिकरण के न्यायिक सदस्य या लेखा सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त
हुआ है ; या
(ख ) जो सेवानिवृत्त हो चुका है और उसने केन्द्रीय सरकार या किसी राज्य सरकार या कंपनी अधिनियम, 1956 ( 1956 का 1 ) की धारा 617 में यथा परिभाषित सरकारी कंपनी या किसी केन्द्रीय , राज्य या प्रांतीय अधिनियम के अधीन स्थापित किसी निगम या निगमित निकाय के अधीन 14300-400- 18300/- रुपए के वेतनमान या इससे उच्चतर वेतनमान में पद धारण किया है,
अस्थायी सदस्य के रूप में केवल संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए तभी पात्र होगा यदि ऐसा व्यक्ति आय- कर अधिनियम, 1961 की धारा 252 की उपधारा ( 1 ) या उपधारा (2 क) के अधीन न्यायिक सदस्य या लेखा सदस्य के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए पात्र है ।
13 ख . अस्थायी सदस्य का वेतन अस्थायी व्यायिक सदस्य और अस्थायी लेखा सदस्य या वेतन 22400/-रुपए प्रतिमास (नियत) होगा । [ भाग II-खण्ड 3(i ) )
भारत का राजपत्र असाधारण
13ग. अस्थायी न्यायिक सदस्यों और अस्थायी लेखा सदस्यों की सेवा की अन्य शर्तें- सेवा की अन्य शर्तें जिनके अंतर्गत भत्तों का संदाय भी है, वही होंगी जो अधिकरण के किसी नियमित सदस्य को लागू होती हैं :
परन्तु यदि कोई अस्थायी सदस्य पेंशन आहरित कर रहा है तो उसकी पेंशन की रकम उसके वेतन मे से कटौती योग्य होगी ।
किसी अस्थायी 13घ. अस्थायी न्यायिक सदस्य और अस्थायी लेखा सदस्य का हटाया जाना सदस्य को, बिना कोई कारण बताए किसी भी समय उसके पद से सेवोन्मुक्त किया जा सकेगा । स्पष्टीकरण- नियम 13ख से नियम 13घ के प्रयोजनों के लिए, अस्थायी न्यायिक सदस्य और अस्थायी लेखा सदस्य से नियम 13 क के अधीन नियुक्त सदस्य अभिप्रेत हैं ।
[फा. सं. ए-12018/ 1/2003- प्रशा. III ( वि.का. ) ] आर. एल. कोली, संयुक्त सचिव एवं विधि सलाहकार मूल नियम सा०का० नि0 ई0 1265, दिनांक 19.7.1963 के तहत अधिसूचित किए गए थे और बाद में उनमें निम्नानुसार संशोधन किए गए थे:-
1. सा० का० नि० सं० 1864
दिनांक 6.12.1965
2. सा० का० नि० सं ० 4
दिनांक 26.12.1972
3. सा० का० नि० सं० 576
दिनांक 23.5.1981
4. सा० का० नि० सं० 905
दिनांक 16.9.1981
5. सा० का० नि० सं०
दिनांक 12.1.1984
6. सा० का० नि० सं०
दिनांक 24.5.1984
7. सा० का० नि० सं०
दिनांक 29.11..1985
8. सा० का० नि० सं० 1265
दिनांक 6.2.1986
दिनांक 4.8.1986
9. सा० का० नि० सं० 1003 (अ०)
दिनांक 29..12.1986
10. सा० का० नि० सं० 1338(अ०)
दिनांक 8.9.1988
11. सा० का० नि० सं० 912 (अ)
दिनांक 24.6.1999
12. सा० का० नि० सं० 454 (अ)
13. सा० का० नि० सं०
दिनांक 26.11.1999 [PART II-SEC . 3 (i )) THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY
MINISTRY OF LAW AND JUSTICE
(Department of Legal Affairs )
NOTIFICATION
New Delhi , the 5th December, 2003
G.S.R. 926 ( E ) .---In exercise of the powers conferred by the proviso to article 309 of the Constitution, the President hereby makes the following rules further to amend the Income - tax Appellate Tribunal Members (Recruitment and Conditions of Service ) Rules , 1963 , namely: -
1. ( 1 ) These rules may be called the Income - tax Appellate Tribunal Members (Recruitment and Conditions of Service) Amendment Rules, 2003 .
(2) They shall come into force from the date of their publication in the Official Gazette .
2. In the Income - tax Appellate Tribunal Members ( Recruitment and Conditions of Service ) Rules, 1963 , after rules 13 , the following rules shall be inserted, namely: -
" 13A . Appointment of temporary members.- ( 1 ) Notwithstanding anything contained in these rules, the Central Government may, in consultation with the President of the Tribunal , appoint as many temporary judicial members and temporary accountant members as it may thinks fit under sub - section ( 1) section 252 of the Income -tax Act, 1961 (43 of 1961 ) .
(2) The appointment of the temporary judicial and temporary accountant members may be made on deputation or on such terms and conditions as may be specified in the contract of employment for a period not exceeding two years which may be extended for a further period not exceeding one year:
Provided that no person shall be appointed as temporary judicial and temporary accountant member unless he is qualified to be भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3 (i ) ]
appointed as judicial member or accountant member under sub- sections (2) or (2A) of section 252 of the Income - tax Act, 1961 :
Provided further that a person –
(a) who has retired as a judicial member or accountant member of the Tribunal ; or
(b) who has retired and held a post carrying a scale of pay of Rs . 14,300-400-18,300/- or higher scale of pay under the Central Government or a State Government Company as defined in section 617 of the Companies Act, 1956 ( 1 of 1956) or a corporation or body corporate established under any Central, State or Provincial Act,
shall be eligible for appointment as a temporary member only on contract basis if such person is eligible to be appointed as judicial member or accountant member under sub - sections (2 ) or (2A) of section 252 of the Income- tax Act, 1961.
13B . Pay of a temporary member.- The pay of the temporary judicial and temporary accountant member shall be Rs.22,400/-per month (fixed) .
13C . Other conditions of service of temporary judicial and temporary accountant members.- The other conditions of service including payment of allowances shall be the same as are applicable to a regular member of the Tribunal:
Provided that if a temporary member is drawing pension, the amount of his pension shall be deductible from his pay.
13D . Removal of temporary judicial and temporary accountant member.- A temporary member may be discharged from his office at any time and without any reason being assigned.
Explanation.- For the purposes of rules 13B to 13D, temporary judicial and temporary accountant member means a Member appointed under rule 13A ..
[F. No. A- 12018/ 1 /2003 -Admn . III ( LA) ]
R. L. KOLI , Jt . Secy. & Legal Adviser 6
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 (i )) Note : The Principal rules were notified vide G.S.R.No. 1265 dated 19.7.1963 and subsequently amended vide: -
1. GSR No. 1864
dated 06.12.1965
GSR No. 4
2. dated 26.12.1972
3. GSR No. 576 dated 23.05.1981
GSR No. 905
4. dated 16.09.1981
GSR No.
5. dated 12.01.1984.
6. GSR No. dated 24.05.1984
GSR No.
dated 29.11.1985
7. 8. GSR No. 1265
dated 06.02.1986
9. GSR No. 1003 (E) dated 04.08.1986
10. GSR No. 1338 (E ) dated 29.12.1986
11. GSR No. 912(E ) dated 08.09.1988
12. GSR No. 454 (E ) dated 24.06.1999
GSR No.
13. dated 26.11.1999
P
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi - 110054.