30
REGD . NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99
भारतको राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3-उप-खण्ड (i)
PART II Section 3-Sub- section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली, शुक्रवार , दिसम्बर 26 , 2003 /पौष 5 , 1925
सं. 622]
No. 622]
NEW DELHI, FRIDAY, DECEMBER 26, 2003/PAUSA 5, 1925
वित्त मंत्रालय
(राजस्व विभाग)
अधिसूचना
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर, 2003
सं. 80/2003 -केन्द्रीय उत्पाद शुल्क
सा.का.नि. 969( अ) .-केन्द्रीय सरकार ने केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 ( 1944 का 1 ) ( जिसे इसमें इसके पश्चात्, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम कहा गया है ) की धारा 5क की उपधारा ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत के राजपत्र असाधारण , भाग II, खंड 3 , उपखंड ( i ) तारीख 1 मार्च, 2003 में प्रकाशित भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग ) की अधिसूचना सं. 7/2003 - केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, तारीख 1 मार्च , 2003 [ सा.का.नि. 137 ( अ) तारीख 1 मार्च , 2003 ] प्रकाशित की है; और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क टैरिफ अधिनियम, 1985 ( 1986 का 5 ) की पहली अनुसूची के अध्याय , शीर्ष सं. या उपशीर्ष सं. , जो इस अधिसूचना के सारणी के स्तंभ ( 2 ) में विनिर्दिष्ट है , के अंतर्गत आने वाले उत्पाद शुल्क्य माल को, जो इस अधिसूचना के सारणी के स्तंभ ( 3 ) में विनिर्दिष्ट है, छूट दी है;
और, केन्द्रीय सरकार उक्त अधिसूचना की सारणी की क्रम सं. 41 के सामने विनिर्दिष्ट उत्पाद शुल्क्य माल को छूट की परिधि और लागू होना स्पष्ट करने के प्रयोजन के लिए उक्त अधिसूचना में स्पष्टीकरण अंतः स्थापित करना आवश्यक और समीचीन समझती है;
अतः अब केन्द्रीय सरकार उक्त केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम की धारा 5क की उपधारा ( 2क ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ( राजस्व विभाग ) की अधिसूचना 7/2003 - केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, तारीख 1 मार्च, 2003 में निम्नलिखित और संशोधन करती है, अर्थात्:-
उक्तअधिसूचना में, उपाबंध में, क्रम सं. 41 के सामने, और उससे संबंधित क्रम सं. के पश्चात् निम्नलिखित अंतः स्थापित किया जायेगा, अर्थात्:-
' स्पष्टीकरण: ( 1 ) शंकाओं के निराकरण के लिए, यह स्पष्ट किया जाता है कि परिधान की वस्तुएं और उपसाधन जो बुनी हुई या क्रोशियाकृत सूती कपड़े से निर्मित है और जिनमें कोई अन्य टैक्सटाइल सामग्री अंतर्विष्ट नहीं है,
' परिधान की वस्तुएं और सूती , बुनी हुई या क्रोशियाकृत कपड़ा उपसाधन , जिनमें कोई अन्य टैक्सटाइल सामग्री अंतर्विष्ट नहीं है ' में सम्मिलित होंगे यद्यपि उनमें सूत के अतिरिक्त किसी अन्य वस्तु का सिलाई धागा , डोरी , लेबल , इलास्टिक टैप, जिप फास्टनर और इसी प्रकार की अन्य चीजें जो सिलाई, जोड़ने, पकड़ने या सजावट के लिए उपयोग की गई हों, प्रयोग में लाया गया हो ।
( 2 ) यह स्पष्टीकरण ऐसे प्रभावी होगा मानो वह इस अधिसूचना का सदैव से भाग रहा हो । '
[फा. सें. 354/141 /2003- टीआरयू]
गंगा सिंह कार्की, अवर सचिव
(1)
3832 GI/2003 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3(1)] टिप्पण: मूल अधिसूचना भारत के राजपत्र असाधारण में अधिसूचना सं. 7/2003- केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, तारीख 1 मार्च, 2003 [ सा.का.नि. 137 ( अ ) , तारीख 1 मार्च, 2003 ] द्वारा प्रकाशित की गई थी उसका अंतिम बार संशोधन अधिसूचना सं. 75/ 2003- केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, तारीख 27 अक्तूबर, 2003 [ सा.का.नि. 842( अ ) तारीख 27 अक्तूबर, 2003 ] द्वारा किया गया ।
MINISTRY OF FINANCE
(Department ofRevenue)
NOTIFICATION
New Delhi , the 26th December, 2003
No. 80/2003-CENTRAL EXCISE
G.S.R. 969 ( E ) . Whereas by the Notification of the Government of India in the erstwhile Ministry of Finance and Company Affairs (Department of Revenue) No. 7/2003 - Central Excise , dated the 1st March , 2003, published in the Gazette of India, Extraordinary, Part II, Section 3 , Sub - section (i ) vide G.S.R. 137(E) , dated 1st March, 2003 , issued under Sub -section ( 1) of Section 5A of the Central Excise Act, 1944 ( 1 of 1944) (hereinafter referred to as the said Act) , the Central Government had cxempted the excisable goods of the description specified in column (3 ) of the Table annexed to that Notification and falling within the Chapter, Heading No. or Sub -heading No. of the First Schedule to the Central Excise Tariff Act, 1985 (5 of 1986), specified in the corresponding entry in column (2 ) of the said Table;
And whereas , the Central Government considers it necessary and expedient to do so for the purpose of clarifying the scope and applicability of the exemption on the excisable goods specified against Sl . No. 41 of the said Table to insert an explanation in the said notification;
Now, therefore, in exercise of the powers conferred by sub-section (2A) of Section 5A of the said Central Excise Act, the Central Government, hereby makes the following further amendment in the notification of the Government of India in the Ministry of Finance (Department of Revenue) , No. 7/2003 -Central Excise , dated the 1st March, 2003, namely:-
In the said notification, in the Table , against Sl . No. 41 after the entries occurring in column (3 ), the following shall be inserted, namely:
'Explanation : ( 1 ) For the removal of doubts, it is hereby clarified that ' articles of apparel and clothing accessories of cotton, knitted or crocheted , not containing any other textile material ' , shall include articles or clothing accessories made from knitted or crocheted fabrics of cotton, not containing any other textile material, even if they contain sewing threads , cords , labels , clastics tapes , zip fasteners and similar items used for stitching, fastening, holding or adornment, of materials other than cotton.
(2) This Explanation shall have effect as if it had always been the part of this notification . '
[F.No. 354/ 141 /2003 -TRU]
G. S. KARKI , Under Secy.
Note. The principal notification No. 7/2003 - Central Excise , dated the 1st March , 2003 was published in the Gazette of India vide number G.S.R. 137 (E ) , dated the 1st March , 2003 and was last amended vide notification No. 75 /2003- Central Excise , dated the 27th October, 2003 [ G.S.R. 842 (E) , dated the 27th October, 2003 ] .
Printedby the Manager , Govt. of India Press, Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .