रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
REGD . NO . D. L. -33004/99 भारतका राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग III-खण्ड 4
PART III-Section 4
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 211 ]
नई दिल्ली , सोमवार , दिसम्बर 29, 2003 /पौष 8 , 1925
No. 211]
NEW DELHI, MONDAY, DECEMBER 29, 2003/PAUSA 8 , 1925
महापत्तन प्रशुल्क प्राधिकरण
अधिसूचना
मुम्बई, 23 दिसम्बर, 2003
सं. टीएएमपी/103 /2001-सीपीटी. महापत्तन न्यास अधिनियम, 1963 ( 1963 का 38 ) की धारा 49 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, महापत्तन प्रशुल्क प्राधिकरण एतद्वारा हल्दिया में कोलकाता पत्तन न्यास के भूखंड और भवनों की वर्तमान दर अनुसूची की वैधता को, संलग्न आदेशानुसार, विस्तार प्रदान करता है ।
अनुसूची
प्रकरण सं . टीएएमपी/ 103/2001 -सीपीटी
आवेदक
कोलकाता पत्तन न्यास
आदेश
(दिसम्बर , 2003 के 16 वें दिन पारित)
यह प्रकरण हल्दिया में कोलकाता पत्तन न्यास ( केओपीटी) के भूखंड और भवनों की वर्तमान दर अनुसूची की वैधता को 31 दिसम्बर , 2003 से आगे विस्तार प्रदान करने से संबंधित है ।
2. इस प्राधिकरण ने केओपीटी को अपना संशोधित प्रस्ताव 30 सितंबर , 2003 तक प्रस्तुत करने की सलाह देते हुए हल्दिया में भूखंड और भवनों की वर्तमान दर अनुसूची की वैधता को 31 दिसम्बर , 2003 अथवा. संशोधित किराया अनुसूची की अधिसूचना की तारीख तक , जो भी पहले हो , विस्तार प्रदान करते हुए 8 जुलाई , 2003 को एक आदेश पारित किया था ।
(1)
3838 GI/2003 [PART III-SEC. 4]
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
3. तदनुसार, केओपीटी ने भूखंड और भवनों की किराया अनुसूची में संशोधन करने के लिए दिनांक 29 सितंबर , 2003 के अपने पत्र द्वारा इस प्राधिकरण के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया है ।।
4. चूंकि हल्दिया में भूखंड और भवनों की किराया अनुसूची में संशोधन के लिए केओपीटी के प्रस्ताव पर परामर्शी प्रक्रिया चल रही है , इसलिए इस प्रस्ताव के निपटान में कुछ और समय लगने की संभावना है । उल्लेखनीय है कि केओपीटी ने पहले उल्लेख किया है कि वर्तमान दरों ने अपेक्षित परिणामों दिए हैं और पिछले छह वर्षों में दिए गए अतिरिक्त पट्टों/ लाइसेंसों के ब्योरे उपलब्ध कराए हैं । पत्तन ने यह भी अनुभव किया है कि इस मोड़ पर दर में वृद्धि करने से यातायात में वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा । किसी भी स्थिति में, भूखंड और भवनों के पट्टा किरायों में 31 दिसम्बर , 2003 के पश्चात रिक्तता नहीं रह सकती । इसलिए , हल्दिया में केओपीटी के भूखंड और भवनों की वर्तमान किराया अनुसूची की वैधता को 31 दिसम्बर , 2003 से आगे विस्तार प्रदान करना आवश्यक है ।
5. परिणामस्वरूप , और उपर्युक्त कारणों से , और समग्र विचार- विमर्श के आधार पर , यह प्राधिकरण हल्दिया में केओपीटी के भूखंड और भवनों की वर्तमान किराया अनुसूची की वैधता को 30 जून , 2004 तक अथवा संशोधित किराया अनुसूची की अधिसूचना तक , जो भी पहले हो , विस्तार प्रदान करता है ।
अ. ल. बोंगिरवार, अध्यक्ष
[विज्ञापन/III/IV/143/03- असाधारण ]
TARIFF AUTHORITY FOR MAJOR PORTS
NOTIFICATION
Mumbai , the 23rd December , 2003
No. TAMP/ 103/2001 - CPT.-In exercise of the powers conferred by Section 49 of the Major Port Trusts Act, 1963 (38 of 1963 ) , the Tariff Authority for Major Ports hereby extends the validity of the existing schedule of rates for land and buildings of the Kolkata Port Trust at Haldia as in the Order appended hereto.
SCHEDULE
Case No. TAMP/ 103/ 2001 - CPT
Applicant The Kolkata Port Trust
ORDER
(Passed on this 16th day of December 2003 )
This case relates to extension of the validity of the existing schedule of rates for land and buildings of the Kolkata Port Trust ( KOPT) at Haldia beyond 31 December 2003.
2. This Authority passed an Order on 8 July 2003 extending the validity of the existing Rent Schedule for land and buildings at Haldia upto 31 December 2003 or the date of Notification of the revised Rent Schedule 3 [ भाग III- खण्ड 4 ]
भारत का राजपत्र असाधारण
whichever is earlier advising the KOPT to file its revised proposal by 30 September 2003.
3. The KOPT has , accordingly , filed a proposal before this Authority for revision of Schedule of Rent for land and buildings vide its letter dated 29 September 2003 .
4. Since the KOPT proposal on revision of Schedule of Rent for land and building at Haldia is under consultation process , disposal of the proposal is likely to take some more time . Significantly , the KOPT has earlier pointed out the existing rates have yielded the desired results and provided details of additional leases / licences granted in the last six years. The port has also apprehended that any increase in rate at this juncture will jeopardise the growth in traffic . In any case , there cannot be a vacuum in lease rentals for land and buildings after 31 December 2003. It is, therefore , necessary to extend the validity of the existing Rent Schedule for land and building of the KOPT at Haldia beyond 31 December 2003 .
5. In the result , and for the reasons given above , and based on a collective application of mind , this Authority extends the validity of the existing RentSchedule for land and buildings of the KOPT at Haldia till 30 June 2004 or notification of the revised Rent Schedule , whichever is earlier.
A. L. BONGIRWAR, Chairman
[ADVT./III/IV/143/03-Exty. ] Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .