Ον रजिस्ट्रीसं०डी० एल०-33004/99
REGD . NO . D. L. -33004/99 भारतक राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड 3 - उप- खण्ड ( ii)
PART II-Section 3- Sub- section( ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 42]
नई दिल्ली, सोमवार , जनवरी 12, 2004/पौष 22, 1925
No. 42]
NEW DELHI, MONDAY, JANUARY 12, 2004/PAUSA 22, 1925
वित्त मंत्रालय
(राजस्वविभाग)
(केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड )
अधिसूचना
नईदिल्ली, 12 जनवरी, 2004
(आय-कर)
का.आ. 48 ( अ ) .- केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, आयकर अधिनियम, 1961 (1961 का 43) की धारा 295 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , आयकर नियम, 1962 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाता है, अर्थात् :-
1. ( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम आय- कर ( तीसरा संशोधन ) नियम, 2004 है ।
(2) ये 1 अप्रैल, 2004 से प्रवृत्त होंगे ।
2. आयकर नियम, 1962 के नियम 28 कक के पश्चात् निम्नलिखित नियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्: -
"कतिपय व्यष्टियों की दशा में कर की कटौती न किए जाने का प्रमाणपत्र ।
28कख. (1 ) उपनियम (2) में विनिर्दिष्ट शर्तों के अधीन रहते हुए ऐसा कोई व्यक्ति, जो--
(क) पूर्णतः पूर्त या धार्मिक प्रयोजनों के लिए न्यास के अधीन धारित संपत्ति से व्युत्पन्न आय या समझी गई आय प्राप्त कर रहा है और जो धारा 11 या धारा 12 के अधीन छूट का दावा करता है ; या
(ख ) जिससे वैज्ञानिक अनुसंधान संगम, समाचार अभिकरण संगम या संस्था, निधि या न्यास या विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या किसी अस्पताल या अन्य आयुर्विज्ञान संस्था या धारा 139(4 ग) में निर्दिष्ट व्यापार संघ के संबंध में विवरणी फाइल करना अपेक्षित है ;
धारा 197 की उपधारा ( 1 ) के अधीन स्रोत से कर की कटौती किए बिना आय प्राप्त करने के लिए उसे प्राधिकृत करने वाला प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए निर्धारण अधिकारी को आवेदन कर सकेगा ।
(1)
103 GI/2004 [PART II-SEC . 3 (ii) ] THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY
2
(2) उपनियम (2) में निर्दिष्ट शर्तें निम्नलिखित हैं, अर्थात् :--
(i) संबद्ध व्यक्ति ने ऐसे सभी निर्धारण वर्षों के लिए आय-कर की विवरणियां फाइल कर दी हैं, जिनके लिए उस तारीख को या उससे पूर्व ऐसी विवरणियां शोध्य हो गईं थी, जिसको उपनियम (1 ) के अधीन आवेदन किया जाता है ;
(ii) उपनियम (1 ) में निर्दिष्ट न्यास , वैज्ञानिक अनुसंधान संगम, समाचार अभिकरण या संस्था, निधि या न्यास या विश्वविद्यालय या अन्य शैक्षणिक संस्था या कोई अस्पताल या अन्य आयुर्विज्ञान संस्था या व्यापार संघ तत्समय आय- कर से छूट के प्रयोजन के लिए अनुमोदित किया गया ; और
(iii) आवेदक ऐसे कटौतीकर्ताओं के, जिनसे स्रोत पर की कटौती किए बिना रकमें प्राप्त की जानी हैं, नाम , पते और प्राप्त रकम के साथ एक सूची प्रत्येक छह मास में देगा ।
(3) प्रमाणपत्र के लिए आवेदन नियम 28 के उपनियम ( 1 ) के अनुसार निर्धारण अधिकारी को किया जाएगा ।
(4) निर्धारण अधिकारी स्रोत पर कर की कटौती किए बिना आयों के संदाय को प्राधिकृत करने वाला प्रमाणपत्र जारी कर सकेगा यदि उसका यह समाधान हो जाता है कि उपनियम (2) में अधिकथित सभी शर्तें पूरी कर दी गई हैं और ऐसे किसी प्रमाणपत्र के जारी किए जाने से राजस्व की हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा ।
(5) आवेदक स्रोत पर कर की कटौती न किए जाने के प्रयोजन के लिए आय का संदाय करने के लिए उत्तरदायी व्यक्ति को उपनियम (4) के अधीन जारी प्रमाणपत्र की प्रतियां दे सकेगा ।
(6) प्रमाणपत्र उसमें विनिर्दिष्ट वित्तीय वर्ष के लिए विधिमान्य होगा जब तक कि उसे निर्धारण अधिकारी द्वारा उक्त वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व किसी समय रद्द नहीं कर दिया जाता है ।
(7) नए प्रमाणपत्र के लिए आवेदन , यदि निर्धारिती ऐसी वांछा करे, पूर्व प्रमाणपत्र की विधिमान्यता कीअवधि की समाप्ति के पश्चात् किया जा सकेगा ।
[अधिसूचना सं. 10/2004/फा. सं. 142/05/2004-टीपीएल ]
दीपिका मित्तल, अवर सचिव टिप्पण:-मूल नियम , भारत के राजपत्र , असाधारण, भाग II, खण्ड 3 ( ii ) , तारीख 26 मार्च , 1962 में का. आ. 969 (अ ) , तारीख 26 मार्च, 1962 द्वारा प्रकाशित किये गए थे और इनमें अंतिम संशोधन अधिसूचना सं. का.आ. 1335( अ) , तारीख 21 नवम्बर, 2003 के अधीन आय-कर (अठाईसवां संशोधन ) नियम , 2003 द्वारा किया गया था । 3
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3(ii) ]
MINISTRY OF FINANCE
(Department of Revenue)
(CENTRAL BOARD OF DIRECT TAXES)
NOTIFICATION
New Delhi , the 12th January, 2004
(INCOME -TAX)
S.O. 48 ( E) . In exercise of the powers conferred by section 295 of the Income- tax Act, 1961 (43 of 1961 ) , the Central Board of Direct Taxes hereby makes the following rules further to amend the Income -tax Rules , 1962, namely: -
1. (1) These rules may be called the Income-tax (Third Amendment) Rules, 2004.
(2) They shall come into force from the 1st day of April , 2004 .
2. In the Income-tax Rules , 1962 , after rule 28AA, the following rule shall be inserted , namely: -
"Certificate of no deduction of tax in case of certain entities .
( 1 ) Subject to the conditions specified in sub -rule (2), a person - 28AB.
(
a) in receipt of income or deemed income derived from property held under trust wholly for charitable or religious purposes and who claims exemption under section 11 or section 12; or
(b) required to file a retum in respect of a scientific research association , news agency, association or institution , fund or trust or university or other educational institution or any hospital or other medical institution or trade union referred to in sub-section (4C) of section 139,
may make an application to the Assessing Officer for the grant of a certificate under sub-section ( 1 ) of section 197 authorizing him to receive incomes without deduction of tax at source.
(2) Theconditions referred to in sub- rule (2) are the following, namely: - (i) the person concerned has furnished the returns of income for all assessment years for which such retums became due on or before the date on which the application under sub- rule (1) ismade;
(ii) the trust , scientific research association , news agency, association or institution ; fund or trust or university or other educational institution or any hospital or other medical institution or trade union referred to in sub-rule ( 1 ) is for the time being approved for the purpose of exemption from income -tax; and [PART II-SEC. 3 ( ii) ]
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
(iii) the applicant gives a list of deductors from whom amounts are to be received without deduction of tax at source every six months alongwith the names , addresses and the amounts received.
(3) Anapplication for the certificate is to be made to the Assessing Officer in accordance with sub- rule ( 1 ) of rule 28.
(4) TheAssessing Officer may issue a certificate authorizing payment of incomes without deduction of tax at source if he is satisfied that all the conditions laid down in sub - rule (2) are fulfilled and the issue of any such certificate will not be prejudicial to the interests of revenue.
(5) The applicant may furnish copies of certificate issued under sub- rule (4) to the person responsible for paying the income for the purpose of no deduction of tax at source .
(6) The certificate shall be valid for the financial year specified therein unless it is cancelled by the Assessing Officer at any time before the expiry of the said financial year.
(7) Anapplication for a fresh certificate may be made , if the assessee so desires , after the expiry of the period of validity of the earlier certificate.".
[Notification No. 10/2004/F. No.142/ 05/2004- TPL]
DEEPIKA MITTAL, Under Secy.
Note.- The principal rules were published in the Gazette of India , Extraordinary Part II , section 3 (ii), dated the 26th March , 1962 vide S.O. 969 ( E ) which was amended from time to time and last amended by Income-tax (Twenty- Eighth Amendment) Rules , 2003 vide Notification S.O. No. 1335 (E) dated 21.11.2003 .
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi - 110054 .