Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

Modifications in the Master Plan for Delhi 2001.

Published 13 January 2004

Ministry
Ministry of Urban Development and Poverty Alleviation
Department
Delhi Division
Office
NOT available
Gazetteid
NOT available ( 19396 )
Identifier
in.gazette.central.e.2004-01-13.19396
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD . NO. D. L. - 33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99

सत्ययेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग II-खण्ड 3-उप- खण्ड (ii)

PART II-Section 3-Sub- section (ii)

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

नई दिल्ली , मंगलवार , जनवरी 13 , 2004/पौष 23 , 1925

सं. 49]

NEW DELHI , TUESDAY, JANUARY 13 , 2004/PAUSA 23 , 1925

No. 491

शहरी विकास और गरीबी उपशमन मंत्रालय

(दिल्ली प्रभाग )

अधिसूचना

नई दिल्ली, 12 जनवरी , 2004

का.आ. 56 ( अ ) .- यतः केन्द्र सरकार का निम्नलिखित क्षेत्रों के संबंध में दिल्ली के मास्टर प्लान/जोनल विकास योजना में कुछ उपांतरण करने का प्रस्ताव है, जो दिल्ली विकास अधिनियम, 1956 ( 1957 का 61 ) की धारा 44 के प्रावधानों के अनुसरण में दिनांक 6 मई, 2003 की समसंख्यक सार्वजनिक सूचना द्वारा भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए गए थे, जिसमें उक्त नोटिस की तारीख से 30 दिनों के भीतर उक्त अधिनियम की धारा 11 - क की उपधारा ( 3 ) द्वारा यथा अपेक्षित आपत्तियां/सुझाव आमंत्रित किए गए थे ।

2. यतः प्रस्तावित उपांतरण के संबंध में सार्वजनिक सूचना के उत्तर में 91 आपत्तियां और सुझाव प्राप्त हुए थे । सरकार द्वारा प्रस्तावित उपांतरणों केसंबंध में प्राप्त आपत्तियों/सुझावों पर विचार करने के लिए आयुक्त ( नियोजन ) , दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधीन एक समिति गठित की गई थी । समिति ने सरकार को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत कर दी हैं और यतः केन्द्र सरकार ने मामले के सभी पक्षों पर ध्यानपूर्वक विचार करने के बाद मास्टर प्लान, 2001 में संशोधन करने का निर्णय किया है ।

3. अतः अब केन्द्र सरकार, उक्त अधिनियम की धारा 11 - क की उपधारा ( 2 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के राजपत्र में इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से दिल्ली के उक्त मास्टर प्लान में एतद्वारा निम्नलिखित संशोधन करती है ।

उपांतरण:

" ( i ) ईदगाह पर 2.61 हैक्टेयर क्षेत्र , जो कसाईखाने के नाम से जाना जाता है और जो उत्तर पूर्व में दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय व ईदगाह रोड, दक्षिण पूर्व में खुला रामलीला मैदान , दक्षिण पश्चिम में सनातन धर्म मंदिर विद्यालय तथा उत्तर पश्चिम में देश राज भाटिया मार्ग , नई दिल्ली से घिरा है, का भू उपयोग " रिहायशी " से " निर्माण ( व्यापक ) " में परिवर्तित किया जाता है । "

(ii ) दिनांक 1-8-1990 के भारत के राजपत्र के पृष्ठ 180 पर दिल्ली संघ शासित प्रदेश के भीतर निषिद्ध श्रेणी " एच " उद्योगों की सूची में " फ्रूट्स " श्रेणी के अंतर्गत क्र. सं . 1 की मद , अर्थात् कसाईखाने के संबंध में ईदगाह पर इसका आधुनिकीकरण होने पर कसाईखाने की अनुमति देने के लिए विशेष अपवाद के तौर पर निम्नलिखित जोड़ा जाए।

फ्रूट्स:

1. कसाईखाने * बदबूदार

गंदा पानी

( * केवल ईदगाह पर इसके आधुनिकीकरण सहित मौजूदा कसाईखाने की अनुमति है । )

[सं. के. 13011 /7/2000 - डीडी 1 बी ]

जे. एस. दुआ, अवर सचिव

(1)

118 GI/ 2004 2

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3 (ii) ] MINISTRY OF URBAN DEVELOPMENT AND POVERTY ALLEVIATION

(Delhi Division)

NOTIFICATION

New Delhi , the 12th January, 2004

S.O. 56 (E) . Whereas certain modifications which the Central Government proposed to make in the Master Plan for Delhi/ Zonal Development Plan regarding the area mentioned hereunder were published in the Gazette of India as Public Notice of even number dated the 6th May , 2003 in accordance with the provisions of Section 44 of the Delhi Development Act, 1956 (61 of 1957) inviting objections/ suggestions as required by Sub -section (3 ) of Section 11 -A of the said Act , within thirty days from the date of the said notice .

2. Whereas in response to the Public Notice, 91 objections and suggestions were received with regard to the proposed modifications . A Committee was constituted by the Government under Commissioner (Planning ) , Delhi Development Authority to consider the objections/suggestions received with regard to the proposed modifications . The Committee has submitted its recommendations to the Government and whereas the Central Government have, after carefully considering all aspects of the matter, decided to modify the Master Plan, 2001 .

3. Now, therefore, in exercise of the powers conferredby sub - section (2) of Section 11 -A of the said Act, the Central Government hereby makes the following modification in the said Master Plan for Delhi with effect from the date of Publication of this Notification in the Gazette of India .

Modification :

"(i) The land use of an area known as Abattoir at Idgah measuring 2.61 hects . And bounded by NE-MCD Primary School , Govt . Sec. School and Idgah Road , SE-Open Ramleela Ground, SW- Sanatan Dharam Mandir School and NW- Desh Raj Bhatia Marg, New Delhi , is changed from " Residential " to "Manufacturing (Extensive) . " (ii) Onpage 180 of Gazette of India dated 1-8-1990 , under the category "Fruits " in the list of Group ' H ' industries , prohibited within the Union Territory of Delhi, the following addition may be made in respect of the item at S.No. 1 , i.e. Abattoirs to permit the Abattoir at Idgah on its modernization as a specific exception.

FRUITS :

1. Abattoirs * Obnoxious smell waste water

(* only existing Abattoir at Idgah with its modernization is allowed. ) "

[No. K- 13011/7/2000 -DD IB ]

J. S. DUA , Under Secy .

Printed by the Manager, Govt. of India Press , Ring Road, Mayapuri, New Delhi - 110064

and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 13 January 2004. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2004-01-13.19396/. Archive identifier in.gazette.central.e.2004-01-13.19396.