रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
REGD . NO . D. L. - 33004/ 99 भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग 1-1
PART I-Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 72]
नई दिल्ली, मंगलवार, मार्च 23 , 2004/चैत्र 3 , 1926
No. 72 ]
NEW DELHI, TUESDAY, MARCH 23, 2004/ CHAITRA 3 , 1926
वित्त मंत्रालय
(आर्थिक कार्य विभाग)
अधिसूचना
नई दिल्ली, 23 मार्च, 2004
5 प्रतिशत तेल कंपनियों के भारत सरकार विशेष बांड , 2009 का निर्गम एफ सं . 4 ( 3 ) -डब्ल्यू एण्ड एम/ 2004.- भारत सरकार एतदद्वारा 23 मार्च, 2004 को 5 प्रतिशत तेल कंपनियों के भारत सरकार विशेष बांड, 2009 ( जिन्हें इसके बाद संक्षिप्त रूप में विशेष बांड के रूप में निर्दिष्ट किया गया है ) का निर्गम अधिसूचित करती है ।
1. विशेष बांड में अभिदान की पात्रता और अभिदान की सीमा
यहां अनुबंध- I में यथा उल्लिखित कंपनियां ही विशेष बांडों में अभिदान की पात्र होंगी और विशेष बांडों में उनका अभिदान उक्त अनुबंध- I में उनके नाम के सामने दर्शाई गई राशि की सीमा तक सीमित होगा । उक्त अनुबंध में यथा उल्लिखित कम्पनियों को छोड़कर बैंक, कंपनी, निगम अथवा अन्य कोई निकाय सहित अन्य कोई व्यक्ति विशेष बांडों में अभिदान के लिए पात्र नहीं होगा ।
2. मूल्य
विशेष बांड पात्र कंपनियों द्वारा किए गए आवेदन के अनुसार राशि के लिए सममूल्य पर किए गए आवेदन पर जारी किए जाएंगे । विशेष बांड न्यूनतम 10,000 रूपए (नामिनल) की राशि और उसके बाद 10,000 रूपए के गुणजों में जारी किए जाएंगे।
3. आवेदन पत्र
विशेष बांड पात्र कंपनियों से अनुबंध- II में दिए गए प्रपत्र के अनुसार आवेदन पत्र पर जारी किए जाएंगे । 969GI/2004
(1) [PART I-SEC. 1 ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
4. प्रतिभूति का स्वरूप
विशेष बांड स्टॉक के रूप में अर्थात् ' स्टॉक प्रमाण पत्रों ' अथवा भारतीय रिजर्व बैंक, फोर्ट, मुम्बई के लोक ऋण कार्यालयों में धारित सहायक सामान्य बही लेखा में क्रेडिट द्वारा जारी किए जाएंगे।
5. कार्यकाल का प्रारम्भ और वापसी अदायगी की तारीख
विशेष बांडों का कार्यकाल 23 मार्च, 2004 से शुरू होगा। विशेष बांडों पर ब्याज उनके अवधि की प्रारम्भ की तारीख से उपचित होगा । विशेष बांडों की वापसी अदायगी सममूल्य पर 23 मार्च, 2009 को भारतीय रिजर्व बैंक, मुम्बई के लोक ऋण कार्यालय में की जाएगी ।
6. ब्याज
विशेष बांडों पर 5 प्रतिशत वार्षिक की दर पर ब्याज प्राप्त होगा । ब्याज का हिसाब विशेष बांडों की अवधि प्रारंभ होने की तारीख से लगाया जाएगा और यह भुगतान की तारीख तक अर्द्धवार्षिक रूप से 23 सितम्बर और 23 मार्च को देय होगा ।
विशेष बांडों पर ब्याज का भुगतान भारतीय रिजर्व बैंक के फोर्ट, मुम्बई के लोक ऋण कार्यालय में किया जाएगा। ब्याज का भुगतान ब्याज की राशि को निकटतम रूपए तक पूर्णांकित करने के बाद किया जाएगा। हस्तांतरणीयता 7.
(i) इस अधिसूचना के पैरा 4 के प्रावधानों के अधीन, धारक द्वारा लोक ऋण अधिनियम, 1944 तथा इसके अंतर्गत निर्मित लोक ऋण नियमावली, 1946 के अंतर्गत विशेष बांडों का नवीकरण , उप-विभाजन, समेकन, रूपान्तरण अथवा अंतरण किया जा सकता है ।
(ii) इस अधिसूचना में ऊपर पैरा 1 में दिए गए कथन के बावजूद, अभिदानकर्ताओं द्वारा विशेष बांडों को बैंकों, निगम अथवा किसी अन्य निकाय सहित किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में अंतरण करने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा और ऐसी प्रतिभूति का अन्तरिती भी उन्हें उसी तरीके से धारण तथा अंतरण करने का पात्र होगा। 8. सांविधिक उपबंध
ऐसे किसी भी मामले के संबंध में जिसकी व्यवस्था इस अधिसूचना के तहत नहीं की गई है, विशेष बांड लोक ऋण अधिनियम , 1944 और उसके तहत निर्मित लोक ऋण नियमावली, 1946 द्वारा नियंत्रित किए जाएंगे । 9. कर कानून की प्रयोज्यता
विशेष बांडों में निवेश का मूल्य और उस पर देय ब्याज समय- समय पर लागू कर कानूनों के उपबंधों द्वारा शासित किए जाएंगे । 3
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग I- खण्ड 1 ]
10. बांडों की पात्रता
विशेष बांडों में किए गए निवेश को, तेल कम्पनियों अथवा, बैंक द्वारा , वित्तीय संस्थाओं , निगमों सहित अन्य संस्थाओं द्वारा अथवा अन्य किसी निकाय द्वारा जिसमें बांडों को बाद में पात्र निवेश के रूप में अन्तरित किया जाता है और जिसे उन्हें किसी सांविधिक अपेक्षा अथवा, प्रशासनिक आदेश, जैसा भी मामला हो, के अनुसरण में सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करना होता है, पात्र निवेश के रूप में नहीं माना जाएगा ।
भारत के राष्ट्रपति के आदेश से के. एस. मेनन, संयुक्त सचिव
अनुबंध- I पात्र कंपनियों की सूची तथा 5 प्रतिशत तेल कम्पनियों के भारत सरकार विशेष बांड, 2009 का आवंटन
कंपनी का नाम
क्रम संख्या
राशि (करोड़ रूपए)
1.
257.60
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लि०
2.
आयल इंडिया लिमिटेड
91.03
348.63
जोड़
अनुबंध- II
स्थानः तिथिः
क्षेत्रीय निदेशक लोक ऋण कार्यालय, भारतीय रिजर्व बैंक, मुम्बई 400 001
विषयः- 5 प्रतिशत तेल कम्पनियों के भारत सरकार विशेष बांड, 2009 |
महोदय,
भारत सरकार, वित्त मंत्रालय की अधिसूचना एफ. संख्या 4 (3) डब्ल्यू. एंड एम. / 2004 दिनांक 23 मार्च, 2004 की शर्तों के अंतर्गत हम करोड़ रूपए की समग्र राशि के शीर्षकांकित बांड में अभिदान करने के पात्र हैं ।
हमें विशेष बांडों को शासित करने वाली शर्तें स्वीकार्य हैं और हम आपसे हमारे पक्ष में एसजीएल/स्टॉक प्रमाण पत्र के रूप में बांड जारी करने का अनुरोध करते हैं ।
भवदीय,
हस्ताक्षरः
नामः
पदनामः
कार्यालय मुहर/स्टॉम्प THEGAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC. 1 ]
MINISTRY OF FINANCE
(Department of Economic Affairs )
NOTIFICATION
NewDelhi , the 23rd March , 2004
Issue of 5 per cent Oil Companies ' Government of India Special Bonds , 2009 F. No. 4(3)-W&M/2004.- Government of India hereby notifies the issue of 5 per cent Oil Companies ' Government of India Special Bonds , 2009 , (hereinafter briefly described as " Special Bonds " ) , on 23rd March , 2004.
1. Eligibility for making subscription to the Special Bonds and limits of subscription .
The companies as referred to in the Annexure 1 hereto shall only be eligible to subscribe to the Special Bonds and their subscription to the Special Bonds shall be limited to the extent of the amount , as shown against their respective names in the said Annexure 1. No other person including any bank , company , corporation or any other body except the companies as referred to in the aforesaid Annexure , shall be eligible to subscribe to the Special Bonds .
2. Price:
The Special Bonds shall be issued on application at par for the amounts as per the application made by the eligible companies . The Special Bonds will be issued for a minimum amount of Rs . 10,000 (Nominal ) and in multiples of Rs . 10,000 thereafter .
3. Application :
The Special Bonds shall be issued on application as per proforma in Annexure II , from the eligible companies .
4. Form of Security :
The Special Bonds will be issued in the form of stock, i.e. ' Stock Certificates ' or by credit to Subsidiary General Ledger Account maintained with the Public Debt Offices of the Reserve Bank of India , Fort , Mumbai .
5. Commencement of tenure and date of repayment
The tenure of Special Bonds will commence from March 23 , 2004. Interest on the Special Bonds will accrue from the date of commencement of tenure . The Special Bonds will be repaid at par on March 23 , 2009 at Public Debt Office , Reserve Bank of India, Mumbai .
[भाग 1-खण्ड 1 ]
भारत का राजपत्र असाधारण
5 6. Interest
The Special Bonds will bear interest at the rate of 5 per cent per annum. Interest will be reckoned from the date of commencement of tenure of the Special Bonds and will be payable half yearly on September 23 and March 23 till the maturity of the Special Bonds.
Interest on the Special Bonds will be payable at Public Debt Office , Reserve Bank of India, Fort , Mumbai . Interest will be paid after rounding the amount of interest to the nearest rupee .
7. Transferability
(i) Subject to the provisions of paragraph 4 of the Notification , the Special Bonds can be renewed, sub - divided , consolidated , converted and transferred by the holder in accordance with the provisions of the Public Debt Act , 1944 and the Public Debt Rules , 1946 framed there under .
( ii ) Notwithstanding what is stated in paragraph 1 hereinabove , there will be no restriction on the transfer of the Special Bonds by the subscribers in favour of any other person including banks , corporation or any other body and the transferee of such security would also be entitled to hold and transfer the same in such manner .
8. Statutory Provisions
With respect to any such matter which has not been provided under this Notification, the Special Bonds shall be governed by the Public Debt Act , 1944 and the Public Debt Rules , 1946framed there under .
9. Applicability of Tax Law
The value of the investment in the Special Bonds and the interest payable thereon will be governed by the provisions of tax laws as applicable from time to time .
10. Eligibility of Bonds
The investment in the Special Bonds would not be considered as an eligible investment by Oil Companies or the banks , other institutions including Financial Institutions , Corporations or, any other body to which the Bonds are subsequently transferred as eligible investment which they are required to make in Government securities in pursuance of any statutory requirement or, administrative order , as the case maybe.
By Order of the President of India K. S. MENON , Jt . Secy.
6
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC . 1 ]
Annexure I List of eligible companies and allocation of 5 per cent Oil Companies '
Government of India Special bonds , 2009
Sl . No. Name of the Company
Amount (Rs. crore) 1.
257.60
Oil and Natural Gas Corporation Limited
2.
Oil India Limited
91.03
Total
348.63
ANNEXURE II
Place:
Date:
The Regional Director ,
Public Debt Office ,
Reserve Bank of India ,
Mumbai -400 001
Subject: 5 per cent Oil Companies ' Government of India Special Bonds , 2009.
Sir,
In terms of Government of India, Ministry of Finance , Notification F. No.4 (3 ) W & M / 2004 dated 23rd March , 2004 , we are eligible to subscribe to the captioned Bonds for an aggregate amount of Rs .
We accept the terms and conditions governing the Special Bonds and request you to issue the bonds in the form of SGL/Stock certificate in our favour .
Yours faithfully,
Signature:
Name:
Designation:
Office Seal/ Stamp
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064
and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.