Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

Initiation of Sunset Review regarding anti-dumping duty imposed on Sodium Nitrite originating in or exported from China PR.

Published 03 December 2004

Ministry
Ministry of Commerce and Industry
Department
Department of Commerce
Office
Directorate General of Anti Dumping and Allied Duties
Gazetteid
NOT available ( 18952 )
Identifier
in.gazette.central.e.2004-12-03.18952
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

0

REGD . NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99

सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग I-खण्ड 1

PART I Section 1

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

नई दिल्ली, शुक्रवार, दिसम्बर 3 , 2004/अग्रहायण 12, 1926

सं. 282]

NEW DELHI, FRIDAY, DECEMBER 3 , 2004/AGRAHAYANA 12, 1926

No. 282]

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

(वाणिज्य विभाग )

(पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय )

जांच शुरूआत संबंधी अधिसूचना

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर, 2004

(निर्णायक समीक्षा)

विषय : चीन जनवादी गणराज्य के मूल के अथवा वहां से निर्यातित सोडियम नाइट्राइट पर लगाये गये पाटनरोधी शुल्क की निर्णायक समीक्षा शुरू करना

सं. 39 / 1 / 1999 - डीजीएडी. - चूँकि 1995 में यथा संशोधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम, 1975 और सीमां शुल्क टैरिफ ( पाटित वस्तुओं का अभिज्ञान, उन पर शुल्क अथवा अतिरिक्त शुल्क का आकलन एवं वसूली तथा क्षति निर्धारण ) नियम, 1995 (जिसे एतद्पश्चात पाटनरोधी नियम कहा गया है) को ध्यान में रखते हुए, निर्दिष्ट प्राधिकारी (जिसे एतद्पश्चात् प्राधिकारी कहा गया है) ने चीन जनवादी गणराज्य (जिसे एतद्दृश्चात संबद्ध देश कहा गया है) के मूल के अथवा वहां से निर्यातित सोडियम नाइट्राइट ( जिसे एतपश्चात, संबद्ध माल कहा गया है) के आयात पर निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करते हुए 03 . नवम्बर, 2000 की अधिसूचना सं0 31 / 1 /1999 - डीजीएडी के द्वारा अपने अंतिम जांच परिणाम अधिसूचित किए थे ।

और चूँकि दिनांक 19 दिसम्बर, 2000 की सीमाशुल्क अधिसूचना सं0 147/2000 के अनुसार संबद्ध माल पर निश्चयात्मक' पाटनरोधी शुल्क लगाया गया था ।

(1)

3594 GI/2004 2

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART I- SEC . 1 ] 2. विचाराधीन उत्पाद

नाइट्राइट मूल जांच एवं वर्तमान समीक्षा में शामिल उत्पाद सोडियम नाइट्राइट है । सोडियम आक्सीकरण के साथ- साथ एक न्यूनीकरण कारक भी है । यह मुख्यतः भेषज़ीय उद्योग, रंगाई उद्योग , स्नेहक, निर्माण रसायन, रबड़ फुलाव कारक, ऊष्मा अन्तरण लवण, मांस संसाधन , वस्त्र इत्यादि में प्रयोग होने वाले सफेद रवादार पाउडर है । सोडियम नाइट्राइट के उत्पादन के लिए मुख्य कच्चा माल अमोनिया है, जिसे उत्प्रेरक की उपस्थिति में उच्च तापमान पर नाइट्रस ऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है । सोडियम नाइट्राइट की प्राप्ति के लिए तत्पश्चात् नाइट्रस आक्साइड को कास्टिक सोडा में मिलाया जाता है। सोडियम नाइट्राइट का प्रयोग मुख्यतः रंगाई उद्योगों में अनेक प्रकार के मध्यवर्ती के उत्पादन के लिए , भेषजीय उद्योग में अनालजीन, थियोफाइलीन , कैफीन इत्यादि के उत्पादन के लिए किया जाता है। सोडियम नाइट्राइट आई टीसी के 2834.2901 के अंतर्गत एवं सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम 1975 की अनुसूची 1 के सीमाशुल्क उपशीर्ष 2834.00 के अंतर्गत वर्गीकृत है । तथापि , यह वर्गीकरण सांकेतिक है और वर्तमान जांच के कार्य क्षेत्र पर किसी भी तरह से बाध्यकारी नहीं है ।

3. जांच शुरू करना

सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम , 1995 और इसके अंतर्गत बनाए गए पाटनरोधी नियमों में प्राधिकारी द्वारा पाटनरोधी शुल्क को जारी रखने की जरूरत की समय - समय पर समीक्षा किया जाना अपेक्षित है । निर्दिष्ट प्राधिकारी का यह मानना है कि संस्तुत पाटनरोधी शुल्क की निर्णायक समीक्षा यथासंशोधित सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम की धारा 9 क (5 ) के प्रावधान के तहत इस चरण में करना उचित होगा । मै ० दीपक नाइट्राइट लि०, पुणे ने एक आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें उसने चीन जनवादी गणराज्य के मूल के अथवा वहां से निर्यातित संबद्ध माल पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क की निर्णायक समीक्षा की जरूरत हेतु साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं और अगले 5 वर्षों की अवधि के लिए उपर्युक्त अधिसूचनाओं के अंतर्गत संबद्ध माल पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क को जारी रखने का अनुरोध किया है। शामिल देश

4.

है) । वर्तमान जांच में शामिल देश चीनं जनवादी गणराज्य है (जिसे एतद्पश्चात संबद्ध देश कहा गया 5. समीक्षा के आधार

आवेदक ने बिक्री सामान्य और प्रशासनिक खर्चों को जोड़ने के पश्चात् चीन जनवादी गणराज्य को एक गैर- बाजार अर्थव्यवस्था वाला देश मानते हुए उत्पादन की परिकलित लागत के आधार पर चीन 3

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग 1- खण्ड 1 ]

जनवादी गणराज्य में संबद्ध माल के सामान्य मूल्य का दावा किया है । प्राधिकारी यथा संशोधित पाटनरोधी नियमावली के अनुबंध 7 और 8 के आलोक में आवेदक के दावे की जांच करने का प्रस्ताव करते हैं । इस प्रकार प्राधिकारी याचिकाकर्त्ता द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्पादन की परिकलित लागत के आधार पर संबद्ध देश में संबद्ध माल के सामान्य मूल्य पर प्रथम दृष्ट्या विचार किया है और जांच शुरूआत करने के प्रयोजनार्थ प्राधिकारी ने इस पर विचार किया है ।

निर्यात कीमत का दावा आवेदक द्वारा डी जी सी आई एंड एस, कोलकाता द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर किया गया है । निवल निर्यात कीमत निकालने के लिए कीमत समायोजनों का दावा समुद्री भाड़ा, समुद्री बीमा, निर्यातकं देश में अंतर्देशीय परिवहन, पत्तन प्रहस्तन और पत्तन प्रभार, कमीशन इत्यादि के संबंध में किया गया है ।

संबद्ध देश से संबद्ध माल की निर्यात कीमत और किए गए दावे के समायोजनों के बारे में आवेदक ने पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं और प्राधिकारी ने जांच शुरूआत करने के प्रयोजनार्थ इस पर विचार किया है । इस आधार पर पाटन मार्जिन काफी अधिक है । '

यह अनुरोध इन तथ्यों पर आधारित है कि पाटनरोधी शुल्क के समाप्त होने से पाटन के जारी रहने अथवा उसकी पुनरावृत्ति होने और घरेलू उद्योग को क्षति होने की संभावना बनी रहेगी ।

आवेदक ने यह भी आरोप लगाया है कि यदि पाटनरोधी शुल्क समाप्त किए जाने की अनुमति दी जाती है तो आगे हानिकारक पाटन होने की संभावना रहेगी, अप्रयुक्त क्षमता और चीन जनवादी गणराज्य में विशाल भंडारों की वजह से वर्तमान आयातों में वृद्धि होने की संभावना रहेगी । इसके अलावा, आवेदक ने यह भी आरोप लगाया है कि पाटनरोधी शुल्क लगाने की वजह से ही क्षति समाप्त हुई है और चीन जनवादी गणराज्य से पाटित कीमतों पर पर्याप्त आयातों की पुनरावृत्ति से घरेलू उद्योग को पुनः क्षति होने की संभावना होगी, यदि पाटनरोधी शुल्क समाप्त करने की अनुमति दी जाती है .। 4

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART I-SEC. 1 ] 6. प्रक्रिया

दिनांक 3.11.2002 की अधिसूचना सं0 39/1 /1999-डीजीएडी द्वारा अधिसूचित अंतिम जांच परिणामों और दिनांक 19.12.2000 की अधिसूचना सं 0 147/2000 सीमाशुल्क द्वारा लगाए गए अंतिम शुल्क की समीक्षा करने का निर्णय लेने के पश्चात प्राधिकारी एतद्वारा इस तथ्य की समीक्षा शुरू करते हैं कि क्या पाटनरोधी शुल्क समाप्त करने से सीमाशुल्क टैरिफ संशोधन अधिनियम 1995 और पाटनरोधी नियमावली के अनुसार चीन के मूल के अथवा वहां से निर्यातित सोडियम नाइट्राइट के आयातों के पाटन एवं क्षति के जारी रहने अथवा उसकी पुनरावृत्ति होने की संभावना है ।

इस समीक्षा में दिनांक 3.11.2000 की अधिसूचना सं 0 39/1/99 के सभी पहलू शामिल हैं । मै० दीपक नाइट्राइट लि० , पुणे ने मूल जांच में घरेलू उद्योग का प्रतिनिधित्व किया है । प्राधिकारी उपर्युक्त नियमों के अनुसार आवेदक, जिसका भारत में संबद्ध माल के उत्पादन में प्रमुख हिस्सा बनता है, पर घरेलू उद्योग के रूप में विचार करने का प्रस्ताव, करते हैं ।

7. जांच की अवधि

वर्तमान समीक्षा के प्रयोजनार्थ जांच की अवधि 1 अप्रैल, 2003 से 31 मार्च, 2004 (12 महीने) तक की है । तथापि, क्षति विश्लेषण में वर्ष 2000-2001 से वर्ष 2003-04 तक की अवधि शामिल होगी। 8. सूचना प्रस्तुत करना

संबद्ध देश के निर्यातकों, भारत में उनके दूतावासों/उच्चायोग/प्रतिनिधियों के माध्यम से भारत में संबंधित समझे गए आयातकों और उपभोक्ताओं तथा घरेलू उद्योग को निर्धारित प्रपत्र में और निर्धारित ढंग से संगत सूचना प्रस्तुत करने और अपने विचारों से अवगत करने हेतु पृथक रूप से लिखा जा रहा है:

निर्दिष्ट प्राधिकारी ,

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय [ भाग I- खण्ड 1 ]

भारत का राजपत्र असाधारण

पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय , वाणिज्य विभाग , कमरा सं. 243. उद्योग भवन , नई दिल्ली-110011

अन्य कोई हितबद्ध पक्ष भी निर्धारित समय- सीमा के भीतर निर्धारित प्रपत्र में एवं निर्धारित ढंग से जांच से संगत अपने अनुरोध प्रस्तुत कर सकता है ।

9. समय सीमा

वर्तमान निर्णायक समीक्षा से संबंधित कोई सूचना तथा सुनवाई के लिए कोई अनुरोध लिखित रूप में भेजा जाना चाहिए ताकि वह निर्णायक समीक्षा अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से चालीस (40 ) दिनों के भीतर उपर्युक्त पते पर प्राधिकारी के पास पहुंच जाने चाहिए । यदि, निर्धारित समय - सीमा के भीतर कोई सूचना नहीं मिलती अथवा प्राप्त सूचना अधूरी है तो निर्दिष्ट प्राधिकारी पाटनरोधी नियमों के अनुसार अभिलेखों में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम दर्ज कर सकते हैं ।

10. सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण

नियम 6 (7) के अनुसार कोई भी हितबद्ध पक्ष अन्य हितबद्ध पक्षों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के अगोपनीय अंश वाली सरकारी फाइल का निरीक्षण कर सकता है । यदि कोई हितबद्ध पक्ष आवश्यक सूचना जुटाने से मना करता है अथवा उचित समयावधि के भीतर आवश्यक सूचना प्रदान नहीं करता है अथवा जांच में महत्वपूर्ण ढंग से जांच में बाधा डालता है तो प्राधिकारी अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम दर्ज कर सकते है और केन्द्रीय सरकार को यथोचित सिफारिशें कर सकते है ।

क्रिस्टी एल. फेर्नान्डेज, निर्दिष्ट प्राधिकारी 3594 01/04-7 6

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART I-SEC. 1 ] MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY

(Department of Commerce)

(DIRECTORATE GENERAL OF ANTI - DUMPING AND ALLIED DUTIES)

INITIATION NOTIFICATION

New Delhi , the 2nd December , 2004

(SUNSET REVIEW)

Subject : Initiation of Sunset Review regarding anti -dumping duty imposed on Sodium Nitrite originating in or exported from China PR.

No. 39 / 1 / 1999 -DGAD.- Whereas having regard to the Customs Tariff Act, 1975 as amended in 1995 and the Customs Tariff ( Identification , Assessment and Collection of Duty or Additional Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury) Rules , 1995 ( herein after referred to as AD Rules) , vide Notification Number 39/1 /1999- DGAD dated 3rd November 2000. The Designated Authority ( herein after referred to as the Authority ) notified its final findings recommending definitive antidumping duty on import of Sodium Nitrite ( hereinafter referred to as subject goods ) originating in or exported from China PR ( hereinafter referred to as subject country) .

And Whereas definitive antidumping duty was imposed on the subject goods vide Customs Notification No. 147/2000- Customs dated 19th December, 2000.

2.. Product Under Consideration

The product involved in the original investigation and this current review is Sodium Nitrite . Sodium Nitrite is an oxidizing as well as a reducing agent also . It is a white crystalline powder mostly used in pharmaceuticals industries , dye industries, lubricants , construction chemicals , rubber blowing agent , heat transfer salts , meat processing , textiles , etc. Major raw material for production of Sodium Nitrite is ammonia , which is converted into nitrous oxide at high temperature in presence of catalyst . The nitrous oxide is then absorbed in caustic soda to get Sodium Nitrite. Sodium Nitrite is primarily used in dyes industries for producing various types of intermediates , pharmaceuticals industry for production of analgin , theophylline , caffeine etc.

7

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग - खण्ड 1 ]

Sodium Nitrite is classified under custom sub - heading 2834.00 of Schedule 1 of the customs Tariff Act, 1975 and within 2834.2901 of the ITC . The classification is , however , indicative and in no way binding on the scope of the present investigations .

3. Initiation

The Customs Tariff (Amendment) Act 1995 and the AD Rules made there under require the Authority to review from time to time the need for continuance of anti- dumping duty . The Designated Authority considers that the sunset review of the anti dumping duty recommended would be appropriate at this stage under the provision of section 9A (5) of the Customs Tariff (Amendment) Act , 1995 as amended. M/s . Deepak Nitrite Limited, Pune , have filed an application substantiating the need for sunset review of the anti - dumping duty imposed on the subject goods originating in or exported from China PR and have requested for continuation of the anti -dumping duty imposed on subject goods under the above mentioned notifications for a further period of 5years .

4. Countries Involved :

The country involved in the present investigations is China PR ( referred to as subject country hereinafter) .

5. Grounds for Review

The applicant has claimed normal value of subject goods in China PR on the basis of constructed cost of production after addition for selling , general and administrative expenses treating China PR as non-market economy. The Authority proposes to examine the claim of the applicant in the light para 7 & 8 of Annexure I of anti dumping rules as amended . Thus the Authority has prima- facie , considered the normal value of the subject goods in subject country on the basis of constructed cost of production as made available by the petitioner and the Authority for the purpose of initiation has considered it.

The export price has been claimed on the basis of data provided by the applicant from DGCI & S, Kolkata. Price adjustments have been claimed on account of ocean freight , marine insurance , inland transportation in the country of exports , port handling and port charges , commissions etc. to arrive at the net export price. There is sufficient evidence of export price and the adjustments claimed for the subject goods from the subject country, as made available by the applicant and the authority THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

8

[PART I-SEC. 1 ] for the purpose of initiation has considered it . On this basis dumping margin is significant.

The request is based on the grounds that the expiry of anti -dumping duty would be likely to result in a continuation or recurrence of dumping and injury to the domestic industry.

The applicant has further alleged that likelihood of further injurious dumping if the anti- dumping duty be allowed to lapse , the current imports may likely to increase due to existence of unused capacity and the large reserves in the China PR . In addition the applicant alleges that the removal of injury is mainly due to the existence of anti- dumping duty and any recurrence of substantial imports at dumped prices from China PR would likely to lead to a recurrence of injury of the domestic industry if anti- dumping duty be allowed to lapse .

6. Procedure:

Having decided to review the final findings notified vide No. 39 / 1 / 99 - DGAD dated 03/11/2000 and final duty imposed by Notification No 147/2000 - Customs dated 19/12/2000 , the Authority hereby initiates investigations to review whether cessation of antidumping duty is likely to lead to continuation or recurrence of dumping and injury on imports of Sodium Nitrite originating in or exported from China PR, in accordance with the Customs Tariff ( Amendment) Act, 1995 and AD Rules.

The review covers all aspects of Notification No.39/1/99- DGAD dated 03/11/2000 . M/ s . Deepak Nitrite Limited , Pune has represented the domestic industry in the original investigations . The Authority proposes to consider the applicant, who constitutes the major proportion of the production of the subject goods in India , as domestic industry in accordance with the Rules supra .

7. Period of Investigation :

The period of investigation for the purpose of the present review is 1st April 2003 to 31st March 2004 (12 months ) . However, injury analysis shall cover the years from 2000-01 to 2003-04.

8. Submission of Information:

The exporters in subject country, their government through their Embassy/ High Commission in India / representatives , the importers and users in India known to be 9

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग - खण्ड 1 ]

concerned and the domestic industry are being addressed separately to submit relevant information in the form and manner prescribed and to make their views known to the:

TheDesignated Authority,

Ministry of Commerce & Industry,

Department of Commerce,

Directorate General of Anti - Dumping & Allied Duties , ( DGAD) , Room No. 243, Udyog Bhavan , New Delhi -110011

Any other interested party may also make its submissions relevant to the investigation in the prescribed form and manner within the time limit set out below.

9. TimeLimit:

Anyinformation relating to the present review and any request for hearing should be sent in writing so as to reach the Authority at the address mentioned above not later than forty days ( 40 Days ) from the date of publication of this review notification . If no information is received within the prescribed time limit or the information received is incomplete , the Designated Authority may record its findings on the basis of the facts available on record in accordance with the AD Rules .

10. Inspection of Public File:

In terms of Rules 6 (7) , any interested party may inspect the public file containing non -confidential version of the evidence submitted by other interested parties . In case where an interested party refuses access to , or otherwise does not provide necessary information within a reasonable period, or significantly impedes the investigation , the Authority may record its findings on the basis of the facts available to it and make such recommendations to the Central Government as deemed fit .

CHRISTY L. FERNANDEZ, Designated Authority 35940/04 - Ⅲ

Printed by the Manager, Govt . of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi - 110054.

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 03 December 2004. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2004-12-03.18952/. Archive identifier in.gazette.central.e.2004-12-03.18952.