20
1.
REGD. NO. D.L. -33004/99 रजिस्ट्री सं ० डी० एल०-33004/99
सत्यमेवजयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग-खण्ड 1
PART I-Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 284]
नई दिल्ली, मंगलवार, दिसम्बर 7 , 2004/अग्रहायण 16 , 1926
No. 284]
NEW DELHI, TUESDAY, DECEMBER 7 , 2004/AGRAHAYANA 16, 1926
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्यविभाग )
(पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय )
जांच शुरुआत संबंधी अधिसूचना
नई दिल्ली, 6 दिसम्बर, 2004
(निर्णायक समीक्षा)
विषय: पोलैंड, सऊदी अरब, रूस, ईरान, अमरीका तथा यूरोपीय संघ से ओक्सो एल्कोहल के आयातों पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क से संबंधित निर्णायक समीक्षा की शुरूआत करना ।
सं. 15/9 /2003 - डीजीएडी. - निर्दिष्ट प्राधिकारी ने 1995 में यथा संशोधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम 1975 और सीमाशुल्क टैरिफ (पाटित वस्तुओं का अभिज्ञान उन पर पाटनरोधी शुल्क अथवा अतिरिक्त शुल्क का आकलन एवं वसूली और क्षति निर्धारण) नियम, 1995 के अंतर्गत पोलैंड, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब , रूस, ईरान, अमरीका तथा यूरोपीय संघ मूल के अथवा वहां से निर्यातित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम की अनुसूची-। के उपशीर्ष 2905 के अंतर्गत आने वाले ओक्सो अल्कोहल के कतिपय किस्मों के आयातों पर अनंतिम पाटनरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की थी प्रारंभिक जांच परिणाम दिनांक 3.12.1999की अधिसूचना सं . 15/1/1999 द्वारा प्रकाशित किए गए थे और संबद्ध माल पर दिनांक 27 जनवरी, 2000 की सीमाशुल्क अधिसूचना सं. 6/2000 द्वारा अनंतिम शुल्क लगाया गया था । निर्दिष्ट प्राधिकारी ने 15/1/1999 डी जी ए डी द्वारा 17.7.2000 को अंतिम जांच परिणाम जारी किए गए थे और दिनांक 18 अगस्त, 2000 की अधिसूना सं० 109/ 2000- सीमाशुल्क द्वारा निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क लगाया गया था । जिसमें माननीय सीमाशुल्क उत्पाद शुल्क एवं स्वर्ण (नियंत्रण) अपीलीय न्यायाधिकरण ( सीगेट) के दिनांक 11.4.2001 के आदेशों द्वारा आंशिक रूप से 3627 G1/ 2004
(1) [PART I- SEC . 1 ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
संशोधन किया गया था । निर्दिष्ट प्राधिकारी ने लगाए गए पाटनरोधी शुल्क की मध्यावधि समीक्षा की थी और दिनांक 26.2.2004 की अधिसूचना सं 0 40/1/2001 डी जी ए डी ( 16.3.2004 के शुद्धि-पत्र द्वारा संशोधित) अंतिम जांच परिणाम जारी किए गए थे जिसमें सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम की प्रथम अनुसूची के उप शीर्ष 2905 के अंतर्गत आने वाले हॉलैंड, सऊदी अरब, रूस , ईरान, अमरीका और यूरोपीय संघ से एक्रीलिक एल्कोहल (ओक्सो अल्कोहल) अर्थात् 2 ई एच ए, एन बी ए, आई बी ए और आइसो ओक्टानोल के आयातों पर पाटनरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की गयी थी । मध्यावधि समीक्षा के अंतिम जांच परिणामों में की गयी सिफारिशों के अनुसार दिनांक 20 अप्रैल, 2004 की अधिसूचना सं. 57/2004- सीमाशुल्क के द्वारा पाटनरोधी शुल्क लगाया गया था ।
2. जांच की शुरूआत
सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम, 1995 तथा इसके तहत बने नियमों के अनुसार पाटनरोधी शुल्क को जारी रखने के लिए समय- समय पर प्राधिकारी द्वारा समीक्षा करना आवश्यक है । मै० आन्ध्रा पेट्रोकैमिकल्स लि० , विशाखापत्तनम ने संबद्ध देशों के मूल के अथवा वहां से निर्यातित संबद्ध माल पर लगाए गए पाटर्नरोधी शुल्क की निर्णायक समीक्षा की जरूरत का समर्थन करते हुए एक याचिका दायर की है और ओक्सो अल्कोहल के कतिपय किस्मों पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क को जारी रखने का अनुरोध किया है । निर्दिष्ट प्राधिकारी यह मानते हैं कि यथासंशोधित सीमाशुल्क टैरिफ (संशोधन) अधिनियम , 1995 की धारा 9 क (5) के प्रावधान के तहत सिफारिश किए गए पाटनरोधी शुल्क की निर्णायक समीक्षा इस चरण में करना उचित होगा ।
3. विचाराधीन उत्पाद
विचाराधीन उत्पाद निम्नलिखित एसाइक्लिक एल्कोहल एवं इनके हेलोजिनेटेड, सल्फोनेटड नाइट्रेटेड अथवा निट्रोसेटेड अवकलज है जिन्हें वाणिज्यिक तथा तकनीकी शब्दावली में ओक्सो एल्कोहल के रूप में जाना जाता है और सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम, 1975 की अनुसूची । के सीमाशुल्क उपशीर्ष सं . 2905 के तहत परिभाषित हैं ।
(i) 2-इथाइल हैक्सानोल (2- ईएचए नाम से भी ज्ञात)
(ii) नार्मल बुटानोल (एनबीए के नाम से भी ज्ञात )
(iii) आइसो बुटानोल (आई बी ए के नाम से भी ज्ञात )
(iv) आइसो ओक्टानोल
आइसो डेकानोल
(v)
(एतपश्चात इन्हें संबद्ध माल कहा गया है । )
4. शामिल देश
वर्तमान निर्णायक समीक्षा जांच में शामिल देश हैं पोलैंड, सऊदी अरब, रूस, ईरान, अमरीका और यूरोपीय संघ (जिन्हें एतद्पश्चात् संबद्ध देश कहा गया है) । 3
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग - खण्ड 1 ]
5. प्रक्रिया
दिनांक 26.2.2004 की अधिसूचना सं . 40/ 1 / 2001 - डीजीएडी के द्वारा अधिसूचित अंतिम जांच परिणामों और 20.4.2004 की अधिसूचना सं . 57/ 2004 - सीमाशुल्क द्वारा लगाए गए अंतिम शुल्क की समीक्षा करने का निर्णय लेने के बाद प्राधिकारी एतद्वारा सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम 1995 एवं सीमाशुल्क टैरिफ ( पाटित वस्तुओं का अभिज्ञान , उन पर पाटनरोधी शुल्क का आकलन एवं वसूली तथा क्षति निर्धारण ) नियम 1995 के अनुसार संबद्ध देशों के मूल के अथवा वहां से निर्यातित संबद्ध माल के आयातों पर लागू पाटनरोधी शुल्क को जारी रखने की आवश्यकता की समीक्षा संबंधी जांच आरंभ कैरते हैं ।
II. इस समीक्षा में दिनांक 26.2.2004 की अधिसूचना सं 0 40/1 /2001-डीजीएडी के सभी पहलू शामिल हैं ।
III पिछली जांच में ओक्सो एल्कोहल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने घरेलू उत्पादकों अर्थात मै० इंदु निशान ओक्सो कैमिकल इंडस्ट्रीज लि०, मुम्बई , नेशनल आर्गेनिक कैमिकल इंडस्ट्रीज लि० , मुम्बई आंध्रा पेट्रोकैमिकल्स लि० हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया था । उन्होंने दिनांक 26.2.2004 की अंतिम जांच परिणाम अधिसूचना द्वारा सम्पन्न मध्यावधि समीक्षा में घरेलू उद्योग का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने इस निर्णायक समीक्षा हेतु भी आवेदन किया है । प्राधिकारी आवेदक मैसर्स आंध्रा पेट्रोकैमिकल्स लि०, जो वर्तमान में भारत में संबद्ध माल का एकमात्र उत्पादक है, पर उपर्युक्त नियमानुसार घरेलू उद्योग का प्रतिनिधित्व करने पर विचार किए जाने का प्रस्ताव करते हैं ।
6. जांच की अवधि
वर्तमान निर्णायक समीक्षा हेतु जांच की अवधि 1 अक्तूबर, 2003 से 30 सितम्बर, 2004 तक (12 महीने) है । क्षति विश्लेषण में जांच अवधि के अतिरिक्त तीन पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष अर्थात् 2001-02 , 2002-03 और 2003-04 शामिल होंगे ।
7 . सूचना प्रस्तुत करना : - संबद्ध देशों के निर्यातकों, भारत में उनके दूतावासों / उच्चायोगों के जरिए उनकी सरकारों, भारत में ज्ञात संबंधित आयातकों तथा प्रयोक्ताओं एवं घरेलू उद्योग को निर्धारित प्रपत्र में और निर्धारित तरीके से संबंधित सूचना प्रस्तुत करने तथा
निर्दिष्ट प्राधिकारी ,
पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय (डीजीएडी) , वाणिज्य विभाग , कमरा सं0 . 240 उद्योग भवन, नई दिल्ली- 110011
को अपने विचारों से अवगत कराने के लिए अलग -अलग पत्र भेजे जा रहे हैं ।
कोई अन्य हितबद्ध पक्षकार जांच से संबंधित अपने निवेदन निम्नानुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्धारित विधि और पद्धति में कर सकता है । 4
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I -SEC . 1 ] 8. समय सीमा
वर्तमान समीक्षा से सम्बन्धित कोई सूचना और सुनवाई के लिए अनुरोध प्राधिकारी को उपरोक्त पते पर इस समीक्षा अधिसूचना के प्रकाशित होने की तारीख से चालीस (40 दिनों) दिनों के भीतर पहुँच जाने चाहिए । यदि निर्धारित समय के भीतर कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है अथवा प्राप्त सूचना अपूर्ण हो तो निर्दिष्ट प्राधिकारी नियमों के अनुसार रिकार्ड में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम रिकार्ड कर सकते हैं ।
9. सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण
नियम 6 (7) के अनुसार कोई भी हितबद्ध पार्टी उस सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण कर सकती है जिसमें अन्य हितबद्ध पार्टियों द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के अगोपनीय अंश रखे गए हैं । यदि कोई हितबद्ध पार्टी आवश्यक सूचना जुटाने से मना करती है अथवा उसे उचित अवधि के भीतर अन्यथा उपलब्ध नहीं कराती है अथवा जांच में अत्यधिक बाधा डालती है तो प्राधिकारी अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम दर्ज कर सकते हैं और केन्द्र सरकार को यथोचित सिफारिशें कर सकते हैं ।
क्रिस्टी एल . फेर्नान्डेज, निर्दिष्ट प्राधिकारी
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
(DIRECTORATE GENERAL OF ANTI - DUMPING AND ALLIED DUTIES)
Initiation Notification
New Delhi , the 6th December, 2004
(Sunset Review)
Subject: Initiation of Sunset Review regarding anti - dumping duty imposed on imports of Oxo Alcohols from Poland , Saudi Arabia, Russia, Iran , USA and European Union.
No. 15/ 9 / 2003 -DGAD.- The Designated Authority , having regard to the Customs Tariff Act , 1975 as amended in 1995 and the Customs Tariff ( Identification, Assessment and Collection of Duty or Additional Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury) Rules , 1995, recommended imposition of provisional Anti Dumping duty on imports of certain forms of Oxo Alcohols originating in or exportedfrom Poland, South Korea, Indonesia, Saudi Arabia, Russia, Iran, USA and European Union falling under Sub-heading 2905 of Schedule I of Customs Tariff Act . The preliminary findings were published vide Notification No.15/ 1 /99 dated 3.12.1999 and provisional duty was imposed on the subject goods vide Customs notification No. 6/2000 dated 27th January , 2000. The Designated Authority issued final findings on 17.7.2000 vide No.15/ 1/99- DGAD and definitive anti dumping duty was imposed by Customs as per notification No. 109 /2000- Customs dated 18th August, 1 2000, which was partially modified as per the orders dated 11.4.2001 of Hon'ble Customs , Excise and Service Tax Appellate Tribunal (formerly CEGAT) . The Designated Authority conducted a Mid- term Review of the anti dumping duty imposed and issued final findings vide Notification No.40/ 1/2001 -DGAD dated 26.2.2004 (modified vide Corrigendum dated 16.3.2004) recommending anti dumping duty on imports of Acyclic Alcohols (Oxo Alcohols ) viz . 2EHA, NBA, IBA and [ भाग - खण्ड 1 ]
भारत का राजपत्र असाधारण
5 Iso Octanol from Poland, Saudi Arabia, Russia, Iran, USA and European Union falling under Sub Heading 2905 of first schedule of the Customs Tariff Act . Anti dumping duty as per the recommendations made in the final findings of the Mid- term Review were imposed vide Notification No.57/2004-Customs dated 20th April , 2004.
2. Initiation :
The Customs Tariff (Amendment) Act 1995 and the rules made there under require the Authority to review from time to time the need for continuance of anti dumping duty. M/s . Andhra Petrochemicals Ltd. , Visakhapatnam have filed a petition substantiating the need for sunset review of the antidumping duty imposed on the subject goods originating in or exported from subject countries and have requested for continuation of the anti -dumping duty imposed on certain forms of Oxo Alcohols . The Designated Authority considers that the sunset review of the Anti -Dumping Duty recommended would be appropriate at this stage under the provision of section 9A (5) of the Customs Tariff (Amendment) Act , 1995 as amended.
3. Product Under Consideration
The product under consideration is following Acyclic Alcohols and their halogenated , sulphonated, nitrated or nitrosated derivatives , known as Oxo Alcohols in the commercial and technical parlance and defined under customs sub-heading No. 2905 ofSchedule I of the Customs Tariff Act, 1975:-
i. 2-Ethyl Hexanol (2EHA)
ii. Normal Butanol (NBA)
Iso Butanol (IBA)
iv. Iso Octanol ,
(hereinafter referred to as subject goods)
4. Countries Involved:
The countries involved in the present sunset review investigations are Poland, Saudi Arabia, Russia, Iran, USA and European Union (referred to as subject countries hereinafter).
5. Procedure
I. Having decided to review the final findings notified vide No. 40/1 /2001 -DGAD dated 26.2.2004 and final duty imposed by Notification No 57/2004-Customs dated 20th April , 2004, the Authority hereby initiates investigations to review whether cessation of anti - dumping duty is likely to lead to continuation or recurrence of dumping and injury on imports of subject goods originating in or exported from subject countries, in accordance with the Customs Tariff (Amendment ) Act, 1995 and the Customs Tariff (Identification, Assessment & Collection of Anti Dumping Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury) Rules, 1995 .
II. The review covers all aspects of Notification No.40/ 1 /2001 - DGAD dated 26.2.2004.
[PART I-SEC . 1]
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
III . Oxo Alcohols Industries Association represented the domestic producers , viz. , Messrs . Indu Nissan Oxo Chemical Industries Limited, Mumbai ; National Organic Chemical Industries Ltd. , Mumbai and Andhra Petrochemicals Ltd. , Hyderabad in the original investigation. M/s . Indu Nissan Oxo Chemical Industries Ltd. , Mumbai and M/s . NOCIL , Mumbai have suspended production of the subject goods . However , M/ s . Andhra Petrochemicals Ltd. , Visakhapatnam continues to produce the subject goods . They represented the domestic industry in the Mid- term Review concluded vide final findings Notification dated 26.2.2004 and have also made the application for this Sunset Review . The Authority proposes to consider the applicant M/ s Andhra Petrochemicals Ltd. , who are at present the sole producer of subject goods in India, to represent the domestic industry in accordance with the Rules supra.
6. Period of Investigation
The period of investigation for the purpose of the present Sunset Review is 1st October, 2003 to 30th September , 2004 (12 months ) . The injury analysis shall cover the three preceding financial years i.e. 2001-02, 2002-03 & 2003-04 in addition to the POI .
7 . Submission of Information
The exporters in subject countries , their governments through their Embassies/ High Commissions in India, the importers and users in India known to be concerned and the domestic industry are being addressed separately to submit relevant information in the form and manner prescribed and to make their views known to the:
The Designated Authority, Ministry of Commerce & Industry, Department of Commerce , Directorate General of Anti -Dumping & Allied Duties , (DGAD) , Room No. 240, Udyog Bhavan , New Delhi - 110011 .
Any other interested party may also make its submissions relevant to the investigation in the prescribed form and manner within the time limit set out below .
8. Time Limit
Any information relating to the present review and any request for hearing should be sent in writing so as to reach the Authority at the address mentioned above not later than forty days (40 Days) from the date of publication of this review notification . If no information is received within the prescribed time limit or the information received is incomplete, the Designated Authority may record its findings on the basis of the facts available on record in accordance with the Rules supra.
9. Inspection of Public File :
In terms of Rules 6 (7) , any interested party may inspect the public file containing non- confidential version of the evidence submitted by other interested parties. In case where an interested party refuses access to , or otherwise does not provide necessary information within a reasonable period , or significantly impedes the investigation , the Authority may record its findings on the basis of the facts available to it and make such recommendations to the Central Government as deemed fit . 1
CHRISTY L. FERNANDEZ, Designated Authority Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .