REGD . NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
सत्यमेव जयते
भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग - खण्ड 1
PART I-Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 220 ]
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार , सितम्बर 4, 2003/भाद्र 13 , 1925
No. 220 ]
NEW DELHI, THURSDAY, SEPTEMBER 4 , 2003/BHADRA 13 , 1925
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
(पाटनरोधी एवं सम्बद्ध शुल्क महानिदेशालय )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 3 सितम्बर , 2003
जांच शुरुआत ( निर्णायक समीक्षा )
विषयः- जापान , स्पेन , पुर्तगाल और इटली के मूल के अथवा वहां से निर्यातित एक्रीलिक फाइबर पर पाटनरोधी शुल्क लगाने संबंधी निर्णायक समीक्षा की शुरूआत ।
सं. 15/4/2003 - डीजीएडी.- निर्दिष्ट प्राधिकारी ने वर्ष 1995 में यथा संशोधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम 1975 और सीमाशुल्क टैरिफ (पाटित वस्तुओं की पहचान, उन पर पाटनरोधी शुल्क का आंकलन एवं संग्रहण तथा क्षति निर्धारण ) नियमावली 1995 को ध्यान में रखते हुए उपशीर्ष 5501.30 और 5503.30 के अंतर्गत आने वाले जापान, स्पेन, पुर्तगाल और इटली (जिन्हें इसके बाद संबद्ध देश कहा गया है) के मूल के अथ्वा वहां से निर्यातित एक्रीलिक फाइबर ( जिसे इसके बाद संबद्ध वस्तु कहा गया है) के आयातों पर अनंतिम पाटनरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है । जांच परिणाम अधिसूचना सं. 32/ 1 /97 - एडीडी दिनांक 20 अक्टूबर, 1998 के तहत प्रकाशित की गयी थी और संबद्ध वस्तु पर सीमाशुल्क अधिसूचना सं . 90/98 दिनांक 17.11.1998 के तहत अनंतिम शुल्क लगाया गया था । निर्दिष्ट प्राधिकारी ने 24 दिसम्बर, 1998 को अंतिम जांच परिणाम जारी किए और निर्णायक पाटनरोधी शुल्क, सीमाशुल्क अधिसूचना सं . 53/99 सीमाशुल्क, दिनांक 04.05.99 द्वारा यथासंशोधित अधिसूचना सं. 8/99 दिनांक 22.01.1999, को लगाया गया ।
1. विचाराधीन उत्पाद
विचाराधीन उत्पाद एक्रीलिक फाइबर है जो सिकुड़ने वाले और न सिकुड़ने वाले दोनों रूप में, 1.5 डेनियर से 8 डेनियर के परास में कवर्ड टो, टाप और स्टेपल्स फाइबर है । उत्पाद को सीमाशुल्क कोड 5501.30 और 5503.30 के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है ।
2533 G1/ 2003
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC. 1 ] 2. जांच शुरूआत
सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम 1995 और अधीन निर्मित नियम समय - समय पर पाटनरोधी शुल्क को जारी रखने की जरूरत के पुनर्विचार की मांग करते हैं । एक्रीलिक फाइबर मैन्यूफैक्चरर्स फोरम ने मै ० इंडियन एक्रीलिक लि०, चंडीगढ़ , मै . कंसोलिडेटेड फाइबर एण्ड केमिकल्स लि० , कोलकाता और मै ० पशुपति एक्रीलोन लि० , नई दिल्ली की ओर से ऊपर उल्लिखित अधिसूचनाओं के अंतर्गत अगले 5 वर्षों के लिए सम्बद्ध वस्तु पर पाटनरोधी शुल्क को जारी रखने की निर्णायक समीक्षा के लिए एक याचिका दायर की है ।
निर्दिष्ट प्राधिकारी अब यह विचार करते हैं कि सिफारिश किए गए पाटनरोधी शुल्क की निर्णायक समीक्षा इस स्तर पर सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम 1995 की धारा 9ए (5) के प्रावधान के अंतर्गत उचित होगी ।
3. प्रक्रिया
सं.32/ 1 / 97 - एडीडी दिनांक 24 दिसम्बर 1998 द्वारा अधिसूचित अंतिम जांच परिणाम और अधिसूचना सं. 8/99 सीमा शुल्क दिनांक 22.1.99 अधिसूचना सं. 53/99 सीमाशुल्क दिनांक 4.5.99 द्वारा यथा संशोधित द्वारा लगाए गए अंतिम शुल्क की समीक्षा का निर्णय करने के पश्चात, निर्दिष्ट प्राधिकारी सीमाशुल्क टैरिफ संशोधन अधिनियम 1995 और सीमा शुल्क टैरिफ (पाटित वस्तुओं की पहचान, उन पर पाटनरोधी शुल्क का आकलन एवं संग्रहण तथा क्षति निर्धारण) नियमावली 1995 के संबंध में जापान, स्पेन, पुर्तगाल और इटली के मूल के अथवा वहां से निर्यातित एक्रीलिक फाइबर के आयातों पर एतद द्वारा जांच प्रारंभ की समीक्षा करते हैं कि क्या पाटनरोधी शुल्क के जारी रहने से कहीं पाटन और क्षति की सततता या पुनरावृत्ति तो नहीं होगी । 4. यह समीक्षा अधिसूचना सं. 32/1/97-ए डी डी दिनांक 24 दिसम्बर 1998 के सभी पहलुओं को शामिल करती है ।
5. हैं । वर्तमान समीक्षा के उद्देश्य के लिए जांच अवधि 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2003 तक 6. सूचना प्रस्तुतीकरण
संबद्ध देशों में निर्यातक, उनके दूतावासों के माध्यम से संबद्ध देशों की सरकारें, भारत में आयातक और उपयोगकर्ता इससे संबद्ध माने जाते हैं और घरेलू उद्योग को निर्धारित फार्म एवं तरीके से अलग से प्रासंगिक सूचनाएं प्रस्तुत करने के लिए संबोधित किया जा रहा है और उनके विचार
निर्दिष्ट प्राधिकारी
वाणिज्य विभाग
पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय उद्योग भवन नई दिल्ली-110011
को प्रस्तुत किए जाते हैं । 3
भारत का राजपत्र असाधारण
भाग 1- खण्ड 1 ]
अन्य कोई हितबद्ध पक्ष भी निर्धारित फार्म एवं तरीके से निम्नतः दी गई समय सीमा मे जांच संबंधी अनुरोध कर सकते हैं ।
7. समय सीमा
इस समीक्षा से संबंधित कोई सूचना और सुनवाई के लिए कोई अनुरोध लिखित में भेजा जाना चाहिए ताकि वह प्राधिकारी को उपर्युक्त पते पर इस अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से चालीस दिन (40, दिन ) के भीतर पहुंच जाए यदि निर्धारित समय सीमा में कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है अथवा अपर्याप्त सूचना मिलती है, तो निर्दिष्ट प्राधिकारी नियमनानुसार उपलब्ध रिकार्ड के तथ्यों के आधार पर निष्कर्षों को दर्ज कर सकते हैं ।
8. सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण
नियम 6 (7) के अनुसार कोई हितबद्ध पक्षकार अन्य हितबद्ध पक्षकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के अगोपनीय अंश वाली सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण कर सकता है । किसी मामले में यदि कोई हितबद्ध पक्षकार आवश्यक सूचना देने से मना करता है या तर्क संगत अवधि के भीतर इसे उपलब्ध नहीं कराता है या महत्वपूर्ण ढंग से जांच में बाधा डालता है तो प्राधिकारी अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने निष्कर्षों को दर्ज कर सकते हैं और केन्द्रीय सरकार को यथोचित सिफारिशें कर सकते हैं ।
एल. वी. सप्तऋषि, निर्दिष्ट प्राधिकारी MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
(DIRECTORATE GENERAL OF ANTI -DUMPING AND ALLIED DUTIES)
NOTIFICATION
New Delhi , the 3rd September, 2003
Initiation ( Sunset Review)
Subject: Initiation of Sunset Review regarding anti - dumping duty imposed on Acrylic Fibre originating in or exported from Japan , Spain , Portugal and Italy .
No. 15/4/2003 -DGAD.- The Designated Authority, having regard to the Customs Tariff . Act, 1975 as amended in 1995 and the Customs Tariff ( Identification , Assessment and Collection of Duty or Additional Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury) Rules , 1995 , recommended imposition of provisional Anti Dumping duty on imports of Acrylic Fibre ( hereinafter referred to as subject goods ) originating in or exported from Japan , Spain , Portugal and Italy ( hereinafter referred to as subject countries ) falling under Sub- heading 5501.30 and 5503.30 . The findings were published vide Notification no . 32/ 1 /97-ADD dated 20th October 1998 and provisional duty was [PART I -SEC . 1 ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
4
imposed on the subject goods vide Customs notification No. 90/98 dated 17.11.1998. The Designated Authority came out with final findings on 24th December 1998 and definitive anti dumping duty was imposed by Customs as per notification No8/99 dated 22.01.1999 as amended by Notification No. 53/99. Cus . dated 04.05.1999 .
1.Product Under Consideration
The product under consideration is Acrylic fibre , both in shrinkable and non - shrinkable form, ranging from 1.5 Denier to 8 Denier and covered tow, top and staples fibres . The productis classified under Customs Code 5501.30 and 5503.30.
2. Initiation
The Customs Tariff (Amendment ) Act 1995 and the Rules made there under require the Authority to review from time to time , the need for continuance of Anti Dumping Duty. Forum of Acrylic Fibrer Manufacturers , on behalf of M /s Indian Acrylic Ltd. , Chandigarh; M/ s Consolidated Fibre and Chemicals Ltd , Calcutta ; and M/s Pasupati Acrylon Ltd. , New Delhi have filed a petition for sunset review for continuation of the antidumping duty imposed on the subject goods under the above mentioned notifications for a further period of 5 years .
The Designated Authority now considers that the sunset review of the Anti Dumping Dutyrecommended would be appropriate at this stage under the provision of Section 9A (5) of Customs Tariff (Amendment ) Act 1995.
3. Procedure
Having decided to review the final findings notified vide No 32 / 1 /97 -ADD dated 24th December , 1998 and final duty imposed by Notification No 8 /99 - Cus . dated 22.01.1999 as amended vide Notification No. 53/99- Cus . , dated 04.05.1999 , the Authority hereby initiates investigations to review whether cessation of antidumping duty is likely to lead to continuation or recurrence of dumping and injury on imports of Acrylic Fibre originating in or exported from originating in or exported from Japan , Spain , Portugal and Italy, in accordance with the Customs Tariff (Amendment ) Act , 1995 and the Customs Tariff ( Identification , Assessment & Collection of Anti Dumping Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury ) Rules , 1995.
4. The review covers all aspects of Notification No. No 32/ 1 /97 -ADD dated 24th December 1998 .
5. The period of investigation for the purpose of the present review is 1st April 2002 to 31st March 2003
6. Submission of Information:
The exporters in subject countries , their governments through their embassies in India , the importers and users in India known to be concerned and the domestic industry are भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग - खण्ड 1 ]
being addressed separately to submit relevant information in the form and manner prescribed and to make their views known to the:
TheDesignated Authority
Directorate General of Anti - Dumping and Allied Duties
Department of Commerce
Udyog Bhavan
New Delhi -110011 .
Any other interested party may also make its submissions relevant to the investigation in the prescribed form and manner within the time limit set out below.
7. Time Limit
Any information relating to the present review and any request for hearing should be sent in writing so as to reach the Authority at the address mentioned above not later than forty days (40 Days ) from the date of publication of this review notification . If no information is received within the prescribed time limit or the information received is incomplete , the Designated Authority may record its findings on the basis of the facts available on record in accordance with the Rules supra .
8. Inspection of Public File:
In terms of Rules 6 ( 7) , any interested party may inspect the public file containing non- confidential version of the evidence submitted by other interested parties . In case where an interested party refuses access to , or otherwise does not provide necessary information within a reasonable period , or significantly impedes the investigation, the Authority may record its findings on the basis of the facts available to it and make such recommendations to the Central Government as deemed fit .
L. V. SAPTHARISHI , Designated Authority 2533-11 / 03-2
Printed by the Manager , Govt. of India Press , Ring Road, Mayapuri, New Delhi- 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.