रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
REGD . NO . D. L. -33004/99 भारतको राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड 3 - उप- खण्ड ( ii)
PART II-Section 3-Sub- section ( ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 1117]
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, दिसम्बर 30 , 2004/पौष 9 , 1926
No. 1117]
NEW DELHI, THURSDAY, DECEMBER 30 , 2004/PAUSA9 , 1926
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
अधिसूचना
मुम्बई, 30 दिसम्बर, 2004
प्रतिभूति संविदा ( विनियमन ) अधिनियम , 1956 की धारा 11 ( 3 ) के अधीन भुवनेश्वर स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध- परिषद् के अधिक्रमण की कालावधि को बढ़ाने के लिए अधिसूचना ।
का.आ. 1430 (अ ) . फा. सं. भाप्रविबो/विधि/ 13606/ 2004 तारीख 29 जून, 2004 की अधिसूचना ( उक्त अधिसूचना ) द्वारा भुवनेश्वर स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध- परिषद् के अधिक्रमण को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा 3 जुलाई, 2004 से प्रभावी छंह भास की अतिरिक्त कालावधिके लिए बढ़ाया गया था और श्री जय प्रकाश वर्मा, आई.पी.एस. ( सेवानिवृत्त ) प्रबंध- परिषद् की समस्त शक्तियों और कर्तव्यों का प्रयोग करने और पालन करने के लिए प्रशासक के तौर पर बने रहे । कथित अधिसूचना के अनुसार अधिक्रमण की अवधि 2 जनवरी , 2005 को समाप्त होने वाली है ।
यह नोट किया गया है कि प्रशासक ने एक्सचेंज की समस्याओं को सुधारने के लिए एक्सचेंज की कार्यप्रणाली में विभिन्न सुधारात्मक उपाय शुरू किए हैं, जिनमें से कुछ पर उन्हें दूर करने के लिए अविरत अनुवर्ती कार्रवाई अपेक्षित होगी । इसलिए, मेरा विचार है कि एक्सचेंज की कार्यप्रणाली को आगे सुचारू बनाने के लिए, नए प्रबंध- परिषद् के निर्वाचन तथा गठन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपेक्षित समय और निगमीकरण (कॉर्पोरेटाइजेशन ) तथा अपरस्परीकरण ( डीम्युचुअलाइजेशन ) की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भी, प्रबंध- परिषद्के अधिक्रमण की कालावधि को छह मास की अतिरिक्त कालावधि के लिए बढ़ाया जाना अपेक्षित है ।
पूर्वोक्त को ध्यान में रखते हुए, प्रतिभूति संविदा ( विनियमन ) अधिनियम, 1956 की धारा 11.और केन्द्रीय सरकार द्वारा जारी तारीख 30 जुलाई, 1992की अधिसूचना सं. का.आ. 573 के साथ पठित भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम , 1992 की धारा 4( 3 ) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भुवनेश्वर स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध- परिषद् के अधिक्रमण को एतद्वारा 3 जनवरी , 2005 से प्रभावी छह मास की अतिरिक्त कालावधि के लिए बढ़ाया जाता है । श्री जय प्रकाश वर्मा, आई.पी.एस. ( सेवानिवृत्त ) इस प्रकार बढ़ाई गई कालावधि के दौरान प्रशासक के तौर पर कार्य करते रहेंगे और प्रबंध - परिषद् की समस्त शक्तियों और कतव्यों का प्रयोग और पालन करेंगे । श्री जय प्रकाश वर्मा ऐसे व्यक्तियों की सहायता ले सकेंगे जैसा वे प्रशासक के तौर पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में आवश्यक समझें ।
[फा. सं. भाप्रविबो/विधि/ 29081 /2004 ]
ज्ञानेन्द्र नाथ बाजपेयी, अध्यक्ष 3878 GI/ 2004
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 (ii)] SECURITIES AND EXCHANGE BOARD OF INDIA
NOTIFICATION
Mumbai , the 30th December, 2004
Notification under Section 11 (3 ) of the Securities Contracts (Regulation) Act, 1956 for extending the period of supersession of the Council of Management of Bhubaneswar Stock Exchange.
S.O. 1430(E). Vide notification F.No. SEBI/LE/ 13606/04 dated June 29, 2004 (the said notification) the supersession ofCouncil ofManagement of the Bhubaneswar Stock Exchange was extended by the Securities and Exchange Board of Indiafor a further period of six months with effect from July 3 , 2004 and Shri Jai Prakash Verma, IPS (Retd. ) continued as an Administrator to exercise and perform all the powers and duties of the Council of Management. The term of supersession vide notification cited is due to expire on January 2, 2005 .
It is noted that the Administrator has initiated various corrective measures in the functioning of the Exchange in order to rectify the problems of the Exchange, some ofwhich would require sustained follow up action to resolve them. Therefore, I am of the view that in order to further streamline the functioning of the Exchange, time required to complete the process of election and constitution of the new Council of Management and also to complete the process of corporatisation and demutualisation, the period of supersession of the Council of Management is required to be extended for a further period of six months .
In light ofthe aforesaid, in exercise ofthe powers conferred under Section 4(3 ) of the Securities and Exchange Board of India Act, 1992 read with Section 11 of the Securities Contracts (Regulation ) Act, 1956 and Notification No. S.O. 573 dated July 30, 1992 issued by Central Government , the supersession of the Council of Management of the Bhubaneswar Stock Exchange is hereby extended for a further period of six months with effect from January 3 , 2005. Shri Jai Prakash Verma, IPS (Retd. ) shall continue to act as the Administrator and shall exercise and perform all the powers and duties of the Council of Management during the period so extended. Shri Jai Prakash Verma may take assistance of such persons as he deems necessary in discharge of his duties as Aministrator .
[F. No. SEBI/LE/29081 /2004 ]
G. N. BAJPAI, Chairman Printed by the Manager , Govt . of India Press, Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064
and Published by the Controller of Publications , Delhi- 110054.