रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
REGD. NO. D. L. -33004/99
सत्यमेव जयते fot
भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड 3- उप-खण्ड (ii) PART II--Section 3-Sub- section (ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 60]
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार, जनवरी 20, 2005/पौष 30, 1926
No. 60]
NEW DELHI, THURSDAY, JANUARY 20 , 2005 /PAUSA 30, 1926
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली , 20 जनवरी , 2005
का.आ. 71 ( अ ) .- चूँकि केन्द्र सरकार को तम्बाकू बोर्ड द्वारा यह सूचना दी गयी है कि कर्नाटक राज्य में अनेक पंजीकृत किसानों द्वारा फ्लू क्योर्ड वजीर्निया तम्बाकू (जिसे इसके बाद एफ सी वी तम्बाकू कहा गया है) की अधिकृत मात्रा से अधिक खेती की गयी है तथा अपंजीकृत किसानों ने भी अनधिकृत एफ सीवी तम्बाकू की खेती की है जिससे मांग तथा आपूर्ति की स्थिति में असंतुलन आ गया है ;
चूँकि केन्द्रीय सरकार इस बात से संतुष्ट है कि ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो गई हैं जिनके कारण जनहित में यह आवश्यक हो गया है कि तम्बाकू बोर्ड अधिनियम, 1975 (1975 का 4 ) के सभी अथवा किसी उपबंध के प्रवर्तन को इस अधिसूचना के भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से 30 अप्रैल, 2005 तक की अवधि के लिए स्थगित कर दिया जाए अथवा उसमें ढील प्रदान की जाए ;
और चूँकि केन्द्र सरकार यह आवश्यक समझती है कि फ्लू क्योर्ड वजीर्निया तम्बाकू की अतिरिक्त तथा अनधिकृत मात्रा की बिक्री कर्नाटक राज्य में तम्बाकू बोर्ड के निर्दिष्ट नीलामी मंचों से की जाए;
इसलिए अब, तम्बाकू बोर्ड अधिनियम, 1975 (1975 का 4) की धारा 8 की उपधारा (2 ) के खंड (छ) के साथ पठित धारा 20 क द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केन्द्रीय सरकार एतद्वारा तम्बाकू बोर्ड को इस अधिसूचना के भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से 30 अप्रैल, 2005 तक की अवधि के लिए यह प्राधिकार देती है कि वह कर्नाटक राज्य में पंजीकृत किसानों द्वारा उगाए गए अतिरिक्त एफसीवी तम्बाकू तथा अपंजीकृत किसानों द्वारा उगाए गए अनधिकृत एफसीवी तम्बाकू की कर्नाटक में अपने नीलामी मंचों पर खरीद करने के लिए तम्बाकू बोर्ड के नियमित एवं पंजीकृत व्यापारियों तथा डीलरों को निम्नलिखित शर्त के अधीन अनुमति प्रदान करें :
215 G1/ 2005
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 (ii )] (क) प्रत्येक पंजीकृत किसान द्वारा अतिरिक्त तम्बाकू के लिए तथा अपंजीकृत किसान द्वारा अनधिकृत तम्बाकू के लिए 1 रूपए प्रति कि.ग्रा. अतिरिक्त शुल्क के रूप में तथा बिक्री आय के 1 % का योगदान सेवा प्रभार के रूप में तम्बाकू निधि किया जाएगा; और
(ख) वर्ष 2004 के लिए तम्बाकू की फसल के संबंध में अधिकारों के रिकार्ड की एक प्रति प्रस्तुत की जाएगी ।
[फा. सं. 11/6/2004- ईपी( एग्री- VI ) ]
राहुल खुल्लर , संयुक्त सचिव MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
NOTIFICATION
New Delhi , the 20th January, 2005
S.O. 71 ( E ).- Whereas the Central Government has been informed by the Tobacco Board that a large number of registered farmers have cultivated Flue Cured Virginia tobacco (hereinafter referred to as FCV tobacco ) in excess of the authorized quantity and unregistered farmers have also resorted to unauthorised FCV tobacco cultivation in the State of Karnataka , causing a disparity between the demand and supply position ;
Whereas the Central Government is satisfied that circumstances have arisen rendering it necessary in the public interest to suspend or relax for the period from the date of publication of this notification in the Gazette of India upto 30th April , 2005 , the operation of all or any of the provisions of the Tobacco Board Act , 1975 ( 4 of 1975) ;
And whereas the Central Government considers it necessary to dispose of the excess and the unauthorised Flue Cured Virginia tobacco at the designated auction platforms of the Tobacco Board in the State of Karnataka ;
Now, therefore , in exercise of the powers conferred by section 20A read with clause ( g ) of sub- section (2 ) of section 8 of the Tobacco Board Act , 1975 ( 4 of 1975 ) , the Central Government hereby authorize the Tobacco Board to admit, from the date of publication of this notification in the Gazette of India upto 30th April 2005 , the regular and registered traders and dealers of the Tobacco Board to purchase , at its auction platforms in Karnataka , the excess FCV tobacco of registered farmers and unauthorised FCV tobacco produced by unregistered farmers in the State of Karnataka , subject to the condition that:
(a) Rs 1 / - per kg . as extra fee and 1 % of the proceeds of the sale as service charges shall be contributed to the Tobacco Fund by every registered farmer for excess tobacco and unregistered farmer for the unauthorised tobacco ; and भारत का राजपत्र असाधारण
3 [ भाग II- खण्ड 3 ( ii) ]
(b) a copy of the Record of Rights in respect of the tobacco crop for the year 2004 is furnished.
[F. No. 11/6/2004- EP (Agri. -VI) ] RAHUL KHULLAR, Jt . Secy.
अधिसूचना
नई दिल्ली, 20 जनवरी , 2005
का.आ. 72 ( अ ) .- चूँकि केन्द्रीय सरकार इस बात से संतुष्ट है कि ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो गई हैं जिनके कारण जनहित में यह आवश्यक हो गया है कि तम्बाकू बोर्ड अधिनियम , 1975 ( 1975 का 4) द्वारा लगाए गए कुछेक प्रतिबंधों में ढील प्रदान की जाए ;
और चूँकि केन्द्रीय सरकार ने यह आवश्यक अथवा समीचीन समझा है कि पंजीकृत किसानों के अतिरिक्त फ्लू क्योर्ड वर्जीनिया तम्बाकू ( जिसे इसके बाद एफसीवी तम्बाकू कहा गया है) तथा अपंजीकृत किसानों के एफसीवी तम्बाकू की अनधिक्रत मात्रा की बिक्री कर्नाटक राज्य में तम्बाकू बोर्ड के निर्दिष्ट नीलामी मंचों से की जाए ;
इसलिए अब तम्बाकूं बोर्ड अधिनियम 1975 ( 1975 का 4) की धारा 8 की उपधारा (2) के खंड (छ) के साथ पठित धारा 30 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केन्द्रीय सरकार एतद्वारा कर्नाटक राज्य में उक्त अधिनियम की धारा 10 के उपबंध के प्रवर्तन में इस अधिसूचना के भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से शुरू होकर 30 अप्रैल , 2005 तक समाप्त होने वाली अवधि के लिए ढील प्रदान करती है तथा पंजीकृत किसानों के अतिरिक्त एफसीवी तम्बाकू तथा अपंजीकृत किसानों के अनधिकृत एफसीवी तम्बाकू की बिक्री तम्बाकू बोर्ड द्वारा अधिकृत नीलामी मंचों पर करने की अनुमति प्रदान करती है ।
[फा. सं. 11/6/2004-ईपी ( एग्री- VI ) ]
राहुल खुल्लर, संयुक्त सचिव
NOTIFICATION
NewDelhi , the 20th January , 2005
S.O. 72 (E). Whereas , the Central Government is satisfied that circumstances have arisen rendering it necessary in the public interest , that certain restrictions imposed by the Tobacco Board Act, 1975(4 of 1975 ) requires to be relaxed ;
And, whereas the Central Government considers it necessary or expedient to dispose of excess Flue Cured Virginia tobacco ( hereinafter referred to as FCV tobacco ) , of the registered farmers and unauthorised FCV tobacco of unregistered farmers at the designated auction platforms of the Tobacco Board in the State of Karnataka;
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3( ii ) ] Now, therefore , in exercise of the powers conferred by section 30 read with clause (g ) of sub - section (2 ) of section 8 of the Tobacco Board Act , 1975 ( 4 of 1975 ) , the Central Government hereby relaxes the operation of the provision of section 10 of the said Act in the State of Karnataka for the period commencing from the date of publication of this notification in the Gazette of India and ending upto 30th April , 2005 and permits the sale of excess FCV tobacco of the registered farmers and unauthorised FCV tobacco crop of the unregistered farmers at the auction platforms authorized by the Tobacco Board .
[F. No. 11 /6/2004-EP (Agri. -VI) ] RAHUL KHULLAR, Jt. Secy.
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapurı , New Delhi - 110064 and Publishedby the Controller of Publications , Delhi- 110054