रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
REGD. NO . D. L. -33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II - खण्ड 3- उप- खण्ड (ii ) PART II--Section 3-Sub- section (ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 113]
नई दिल्ली, शुक्रवार, फरवरी 4, 2005/माघ 15, 1926
No. 113]
NEW DELHI , FRIDAY, FEBRUARY 4 , 2005/MAGHA 15, 1926
पोत परिवहन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
( सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 2 फरवरी , 2005
का.आ. 161 ( अ ) केन्द्रीय सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1988 ( 1988 का 68 ) की धारा 11 के अधीन जारी की गई भारत सरकार के तत्कालीन जलभूतल परिवहन मंत्रालय ( सड़क खण्ड ) की अधिसूचना सं. का.आ. 78 ( अ ) , तारीख 4 फरवरी , 1999 द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग सं . 8 का 381.6 कि.मी. से 502.27 कि.मी. ( महाराष्ट्र राज्य में गुजरात/ महाराष्ट्र सीमा से मुम्बई ) खण्ड भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपा था;
अतः , अब, केंद्र सरकार, राष्ट्रीय राजमार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग प्रखंड और स्थायी पुल के उपयोग के लिए फीस-लोक वित्तपोषित परियोजनाएं) नियम, 1997 के नियम 3,5 और 11 के साथ पठित राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 (1956 का 48) की धारा 7 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह अधिसूचित करती है कि महाराष्ट्र राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 के 439.00 कि.मी. से 502.00 कि.मी. तक के खंड के उपयोग के लिए यंत्रीकृत यानों पर फीस इसके साथ संलग्न अनुसूची में विनिर्दिष्ट दरों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा विभागीय तौर पर, प्रतिस्पर्द्धात्मक निविदा के आधार पर निजी ठेकेदार के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से उदगृहीत और संगृहीत की जाएगी । यह फीस इस अधिसूचना के सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से अथवा इस खंड को यातायात के लिए खोले जाने की तारीख से , इनमें से जो भी बाद की हो, शाश्वत रूप से संगृहीत की जाएगी । यह फीस राष्ट्रीय राजमार्ग (फीस की दर) नियम, 1997 के अनुसार संशोधित किए जाने की शर्त के अध्यधीन है ।
अनुसूची
राष्ट्रीय राजमार्ग सं . 8 के 439.000 कि.मी. से 502.00 कि.मी. तक चार लेन वाले खंड के प्रयोक्ताओं से
(1)
385 G1/2005 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 (ii) ] वसूल की जाने वाली फीस की दर ।
यान का विवरण
क्रम संख्या
एक दिन में एकमार्गीय यात्रा के लिए वाहन फीस दर (रूपये)
एक दिन में अनेक यात्राओं के लिए वाहन फीस दर (रूपये)
1.
2.
3.
4.
1.
कार या जीप या वैन
30
45
2.
50
75
हल्के वाणिज्यिक वाहन ( एल. सी. वी. )
3.
ट्रक या बस
105
158
4.
230
345
भारी निर्माण मशीनरी और मिट्टी हटाने वाले उपस्कर
नोट:-
1. जब उसी यंत्रीकृत यान को एक दिन में एक से अधिक बार राष्ट्रीय राजमार्ग के उक्त खंड़ को पार करना है तो प्रयोक्ता को यह विकल्प होगा कि वह पहली बार ही द्वार पार करते समय ऊपर दी गई अनुसूची में यथाविनिदिष्ट दरों की डेढ गुणा फीस का संदाय कर दे या यदि उसी लिए डेढ गुणा फीस का संदाय कर दे या यदि उसी यांत्रिक यान को उक्त खंड़ को संपूर्ण मास या उसके बाद भी बार- बार पार करना पड़ता है तो यान का स्वामी पूर्वोक्त अनुसूची में यथा विनिर्दिष्ट उसको लागू एकल दरों के तीस गुणा के बराबर प्रभारों का संदाय करके मासिक पास प्राप्त कर सकता है ।
2. निम्नलिखित प्रकार के यानों से पूर्वोक्त अनुसूची में उपर्युक्त विनिर्दिष्ट फीस नहीं ली जाएगी अर्थात :-
(0) यान-
(अ) जो " अति महत्वपूर्ण व्यक्ति" प्रतीक, वाले है अथवा निम्नलिखित के सरकारी वाहन हैं: - भारत के राष्ट्रपति; (क)
(ख) भारत के उपराष्ट्रपतिः
(ग) राज्य के राज्यपाल अथवा संघ राज्य क्षेत्र के उपराज्यपाल;
(घ) भारत के शासकीय दौरे पर उच्च पदस्थ विदेशी व्यक्ति;
(৫) "सी डी" " सी सी" नंबर प्लेटों का उपयोग करने वाले भारत में रह रहे विदेशी राजनयिक;
(च) राज्य सभा के सभापति या लोक सभा के अध्यक्ष या राज्य विधान परिषद् के सभापति या राज्य विधान सभा के अध्यक्ष या संघ अथवा राज्य का मंत्री अथवा लोक सभा या राज्य सभा या राज्य विधानमंडलों में प्रतिपक्ष के नेता जिनका दर्जा कैबिनेट मंत्री का हो यदि वे स्वयं वाहन में बैठे हों; अथवा
(छ) संसद सदस्य अथवा अपने -अपने राज्यों में राज्य की विधान सभा के सदस्य या राज्य की विधान परिषद के सदस्य यदि वह यथास्थिति संसद अथवा राज्य के संबंधित विधानमंडल, जैसा भी लागू हो, द्वारा जारी पहचान पत्र प्रस्तुत करते हैं;
(आ) सक्षम प्राधिकारी द्वारा पुरस्कार के प्रमाणन के संबंध में जारी फोटो परिचय पत्र प्रस्तुत करने पर वीरता पुरस्कार अर्थात परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र विजेता;
[ भाग II - खण्ड 3 ( ii) ]
3
भारत का राजपत्र असाधारण
(ii) रक्षा यान, पुलिस यान, अग्नि शमन यान, एम्बुलेंस , अन्त्येष्टि यान, डाक और तार विभाग के यान, केंद्रीय और राज्य सरकार के कार्यस्थ यान ।
3. फीस की दर, फीस के संदाय से छूट प्राप्त यानों के प्रवर्ग और उस प्राधिकारी का नाम, पता और टेलीफोन संख्या , जिसे शिकायत, यदि कोई हो, संबोधित की जानी चाहिए , पथकर चौकी से 500 मी. आगे, पथकर चौकी से 100 मी. आगे और पथकर चौकी पर भी सहजदृश्य रूप से और प्रमुख रूप से संप्रदर्शित की जाएगी । संप्रर्दशन बोर्ड की ऊचांई और अक्षरों का आकार इस प्रकार का होगा कि चालकों के लिए संप्रदर्शन बोर्ड का पढ़ना सहज हो और इसे अंग्रेजी, हिंदी और उस खंड की क्षेत्रीय भाषा में स्पष्ट रूप से लिख कर अथवा छपाई करके बोर्डों पर प्रदर्शित करना होगा ।
4. यह फीस 474.0 कि.मी पर टोल बूथ पर ही संगृहीत की जाएगी ।
[ फा. सं. आर डब्ल्यू/ एन एच -37011 / 07/ 2002- पी आई सी ]
आलोक रावत, संयुक्त सचिव MINISTRY OF SHIPPING , ROAD TRANSPORT AND HIGHWAYS (Department of Road Transport and Highways) NOTIFICATION
New Delhi, the 2nd February, 2005
S.O. 161 (E ).- Whereas , vide notification of the Government of India in the erstwhile Ministry of Surface Transport ( Roads Wing) , number S.O. 78 (E) dated 4th February 1999 , issued under Section 11 of National Highways Authority of India Act , 1988 ( 68 of 1988) , the Central Government entrusted the stretches from Km.381.6 to Km.502.27 ( Gujrat/ Maharashtra border to Mumbai in the State of Maharashtra) of the National Highway No. 8 to the National Highways Authority of India;
Now , therefore , in exercise of the powers conferred by section 7 of the National Highways Act , 1956 (48 of 1956) , read with rules 3,5 and 11 of the National Highways ( Fees for the use of National Highways Section and Permanent Bridge Public Funded Projects ) Rules , 1997, the Central Government hereby notifies that there shall be levied and collected by the National Highways Authority of India departmentally , through private contractor on the basis of competitive bidding on behalf of the Central Government , fee on mechanical vehicles for the use of the stretches from Km.439.00 to Km.502.00 of the National Highway No. 8 in the State of Maharashtra at the rates specified in the schedule annexed hereto . The fee shall be collected in perpetuity with effect from the date of publication of this notification in the Official Gazette or the date of opening of the said stretch to traffic whichever is later . The rate of fee are subject to revision as per the National Highways ( Rate of Fee ) Rules , 1997 .
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 (ii) ]
SCHEDULE
Rate of fee to be recovered from the users of the four- laned stretch from Km . 439.000 to Km . 502.000 of the National Highway No. 8 .
Particulars of vehicle
Serial Number
Fee rate for vehicle for one way trip ina day (Rupees)
Fee rate for vehicle for multiple trip in a day (Rupees)
(1)
(3)
(4)
1
Car or Jeep or Van
30
45
2
50
75
Light Commerciai Vehicle (LCV)
3
Truck or Bus
105
158
4
230
345
Heavy construction machinery and earth moving equipment
Note:
1. When the same mechanical vehicle has to cross the said stretch of the National Highway more than once in a day, the user shall have the option to pay the fee of one and half times of the rates as specified in the Schedule given above or if the same mechanical vehicle has to cross the said stretch frequently for the entire month or even beyond that, the owner of the vehicle may obtain a monthly pass on payment of charges equal to thirty times single rates applicable to it as specified in the aforesaid Schedule .
2. The following types of vehicles shall be exempted from the fee specified above in the Schedule , namely: -
vehicles-
(i)
(A) having " VIP" symbols ; or Officially belonging to -
( a) President of India;
(b) Vice President of India ;
(c) Governor of a State or Lt. Governor of a Union Territory ;
(d ) a Foreign Dignitary on State visit to India;
(e) a Foreign Diplomat stationed in India using cars with " CD" / " Cc number plates ;
[ भाग II- खण्ड 3 (ii) ]
भारत का राजपत्र असाधारण
( f) Chairman of Rajya Sabha or Speaker of Lok Sabha or Chairman of a State Legislative Council or Speaker of a State Legislative Assembly or a Minister for the Union or State , or Leaders of Opposition in Lok Sabha or Rajya Sabha or State Legislatures , having the status of Cabinet Minister , if he is sitting in the vehicle ; or
(g) a Member of Parliament or a Member of Legislative Assembly of a State or a Member of Legislative Council of a State, in the respective State , if he produces his identity card issued by the Parliament or concerned Legislature of a State, as the case may be ;
(B) belonging to winner of Gallantry awards such as Param Vir Chakra, Ashok Chakra , Maha Vir Chakra , Kirti Chakra , Vir Chakra and Shaurya Chakra , if such awardee produces his photo identity card duly authenticated by the Competent Authority for such award;
(ii) Defence vehicles , Police vehicles , Fire- fighting vehicles , Ambulances , Funeral vans , vehicles of the Departments of Posts and Telegraphs and Central Government and State Government vehicles on duty.
3. The rates of fee , the categories of vehicles exempted from payment of fee and the name , address and telephone number of the authority to whom complaints , if any, should be addressed , shall be conspicuously and prominently displayed 500 meters ahead of the toll booths , 100 meters ahead of the toll booths and at the toll booths also . The height of the display boards and size of letters being such that it is easy for drivers to read the display boards and they shall be legibly written or printed in the English , Hindi and the regional language of the area in which the section is situated .
4. The fee shall be collected at the toll booth at Km, 474 .
[F. No. RW/NH-37011/ 07/ 2002 - PIC]
ALOK RAWAT , Jt . Secy .
385 3577005
Printed by the Manager, Govt . of India Press, Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi -110054.