REGD . NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99
भारतको राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग - खण्ड 1
PART I-Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 29]
नई दिल्ली, मंगलवार , फरवरी 7, 2006/माघ 18 , 1927
No. 29 ]
NEW DELHI , TUESDAY , FEBRUARY 7 , 2006/ MAGHA 18 , 1927
परमाणु ऊर्जा विभाग
संकल्प
मुम्बई, 1 फरवरी , 2006
विषय : नाभिकीय हस्तांतरणों ( निर्यातों ) हेतु मार्गदर्शी सिद्धांत
सं. एईए/27 ( 1 ) /2005-ईआर.-परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 ( 1962 की संख्या 33 ) की धारा 2 की उप- धारा ( 1 ) के खण्ड ( च ) एवं ( छ ) एवं धारा 3 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत परमाणु ऊर्जा विभाग ने दिनांक 20 जनवरी , 2006 के सं. का.आ. 61 ( अ ) के द्वारा " विहित पदार्थों, विहित उपस्करों एवं प्रौद्योगिकी " की संशोधित सूची अधिसूचित की है । आगे इन मदों के निर्यात को नियमित करने के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग ने " नाभिकीय हस्तांतरणों ( निर्यातों ) हेतु मार्गदर्शी सिद्धांतों " का एक सेट तैयार किया है ।
किसी देश को विहित पदार्थों, विहित उपस्कर का निर्यात या संबंधित प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण निम्नलिखित मार्गदर्शी सिद्धांतों द्वारा शासित होगा तथा किसी देश को नाभिकीय हस्तातरण करने पर निर्यात नियंत्रण लागू होंगे ।
टिप्पणियां :
" विहित पदार्थ " से , किसी भी खनिज सहित, कोई भी ऐसा पदार्थ , सामग्री अभिप्रेत है , जिसे केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचना द्वारा ऐसे पदार्थ के रूप में विहित करें जो मात्रा या सांद्रण या दोनों में उस अधिसूचना में इस संबंध में विहित सीमा से अधिक मात्रा में परमाणु ऊर्जा के उत्पादन या उपयोग या उससे संबद्ध विषयों में अनुसंधान के लिए उपयोग में लाया जाता है या लाया जा सकता है । विहित पदार्थों में नाभिकीय रिएक्टर हेतु स्रोत सामग्री , विशिष्ट विखंडनीय पदार्थ, एवं गैर नाभिकीय सामग्री उदाहरणार्थ नाभिकीय ग्रेड का ग्रेफाइट एवं भारी पानी , तथा कतिपय अन्य सामग्री (दोहरे उपयोग में आने वाली सामग्री) भी शामिल हैं ।
(1 )
334Gl/2006 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC. 1 ]
T " विहित उपस्कर " से ऐसी सम्पत्ति अभिप्रेत है जिसे केन्द्रीय सरकार, अधिसूचना द्वारा, ऐसी सम्पत्ति के रूप में विहित करे जो उसकी राय में किसी विहित पदार्थ के उत्पादन या उपयोग के लिए , या परमाणु ऊर्जा, रेडियोएक्टिव पदार्थ, या विकिरण के उत्पादन या उपयोजन के लिए विशेषताया अभिकल्पित या अनुकूलित है या उपयोग की जाती है या उपयोग किए जाने के लिए आशयित है , किन्तु इसमें ऐसे खनन, पेषण , प्रयोगशाला और अन्य उपस्कर शामिल नहीं हैं जो इस प्रकार विशेषतः अभिकल्पित या अनुकूलित नहीं है और जो पूर्वोक्त प्रयोजनों में से किसी के लिए उपयोग किए जाने वाले या उपयोग के लिए आशयित किसी उपस्कर में समाविष्ट नहीं है । विहित उपस्कर में नाभिकीय रिएक्टर , ईंधन पुनर्संसाधन संयंत्र, ईंधन संविरचन संयंत्र , यूरेनियम संवर्धन संयंत्र , यूरेनियम एवं प्लूटोनियम रूपांतरण सुविधाएं , भारी पानी उत्पादन संयंत्र, तथा ऐसे संयंत्रों/ सुविधाओं हेतु विशेष रूप से अभिकल्पित , निर्मित , अनुकूलित या प्रयुक्त या उपयोग के लिए आशयित संबद्ध उपस्कर शामिल हैं, तथा नाभिकीय से संबंधित दोहरे उपयोग वाले उपस्कर एवं संघटक भी शामिल हैं ।
"प्रौद्योगिकी " से जनता के लिए उपलब्ध सूचना से भिन्न ( साफ्टवेयर में सन्निविष्ट सूचना सहित) ऐसी कोई सूचना अभिप्रेत है जिसे ,
(1 ) किसी वस्तु या साफ्टवेयर के विकास , उत्पादन या उपयोग हेतु,
(ii ) किसी औद्योगिक या वाणिज्यिक गतिविधि के विकास , या संचालन या किसी प्रकार की सेवा का प्रावधान करने हेतु उपयोग में लाया जा सकता हो ।
स्पष्टीकरण : जब प्रौद्योगिकी का उल्लेख उसके (या जिन वस्तुओं से वह संबंधित है उसके) उपयोगों के संदर्भ में पूर्णतः या अंशतः किया जाता है तो उसमें ऐसी सेवाओं का उल्लेख शामिल होगा , जो ऐसी प्रौद्योगिकी या वस्तुओं के विकास , उत्पादन या उपयोग हेतु उसमें उपलब्ध कराई गई है या उसका उपयोग है या उपयोग किए जाने के लिए सक्षम है ।
विहित पदार्थों एवं विहित उपस्कर के संबंध में विस्तृत विवरण हेतु निर्यातक, भारत सरकार की अधिसूचना देख सकते हैं ।
क: विशिष्ट मार्गदर्शी सिद्धांत
1. नासिकीय विस्फोटकों के विकास के लिए निर्यात का प्रतिषेध
(क) किसी देश को नाभिकीय विस्फोटक युक्ति (डिवाइस) के विकास के लिए या नाभिकीय विस्फोटक युक्ति में उपयोग के लिए किसी विहित पदार्थ , विहित उपस्कर या संबंधित प्रौद्योगिकी का निर्यात करना प्रतिषिद्ध होगा ।
(ख) जब किसी विहित पदार्थ , विहित उपस्कर या संबंधित प्रौद्योगिकी के बारे में यह आशंका हो कि उसका नाभिकीय विस्फोटक युक्ति के विकास हेतु या नाभिकीय विस्फोटक युक्ति में गलत उपयोग हेतु, या नाभिकीय आंतकवाद की कार्रवाइयों के लिए गलत इस्तेमाल किए जाने का अस्वीकार्य जोखिम हो तो निर्यात को प्राधिकृत नहीं किया जायेगा ।
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग- खण्ड 1 ]
(ग) निम्नलिखित मदों ( विहित पदार्थों एवं विहित उपस्कर) तथा संबंधित प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण को केवल तभी प्राधिकृत किया जायेगा जब इसके प्राप्तकर्ताओं की ओर से औपचारिक रूप से स्पष्टतया यह सरकारी आश्वासन प्राप्त हो जाए कि इनका उपयोग इस रूप में नहीं किया जाएगा जिसकी परिणति किसी नाभिकीय विस्फोटक युक्ति में हो ।
स्रोत सामग्री, विशिष्ट विखंडनीय सामग्री , नाभिकीय ग्रेड का ग्रेफाइट तथा भारी पानी;
(i )
(ii) नाभिकीय रिएक्टर, ईंधन पुनर्संसाधन संयंत्र , ईंधन संविचरन संयंत्र , यूरेनियम संवर्धन संयंत्र , यूरेनियम एवं प्लूटोनियम रूपांतरण सुविधाएं , भारी पानी उत्पादन संयंत्र , ट्रीशियम पुनर्प्राप्ति संयंत्र तथा ऐसे संयंत्रों/ सुविधाओं हेतु विशेष रूप से अभिकल्पित या अनुकूलित या प्रयुक्त या उपयोग हेतु आशयित संबद्ध उपस्कर ।
(ग (i ) एवं ग (ii ) में उल्लिखित मदों के संबंध में विस्तृत स्पष्टीकरण हेतु ( निर्यातक विहित पदार्थों, विहित उपस्कर एवं संबंधित प्रौद्योगिकी के बारे में भारत सरकार की अधिसूचनाओं का संदर्भ लें । )
2. भौतिक संरक्षा
(क) पैरा 1 (ग) (i ) एवं 1 (ii) में निर्दिष्ट सभी पदार्थों एवं सुविधाओं को अनधिकृत उपयोग एवं हस्तन (हैडलिंग ) से बचाने के लिए प्रभावकारी भौतिक संरक्षण में रखा जाना चाहिए । सामग्रियों, उपस्कर एवं सुविधाओं के प्रकारों के हिसाब से उनके भौतिक संरक्षण के स्तर को भारत सरकार द्वारा की गई सिफारिशों या उन अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशनों जिनमें भारत भी एक पक्षकार है, अनुसार उनके सुनिश्चित करना होगा ।
(ख ) प्राप्तकर्ता देश में भौतिक संरक्षा के उपाय लागू करने का उत्तर दयित्व उस देश की सरकार का होगा । तथापि , भौतिक संरक्षा के स्तरों, जिन पर ये उपाय आधारित होंगे , का उल्लेख आपूर्तिकर्ता एवं प्राप्तकर्ता के बीच समझौते में किया जाएगा ।
(ग) पैरा 1 ( ग) (i ) तथा 1 (ग) (ii) में उल्लिखित मदों के प्रत्येक मामले में परिवहन के उत्तरदायित्वों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने हेतु विशेष व्यवस्था होगी ।
3. सुरक्षा के उपाय
(क) किसी देश को निर्यात करने हेतु प्रस्तावित किसी भी सामग्री या उपस्कर जो पैरा 1 ( ग) (i) एवं 1 ग( ii) में उल्लिखित हैं या संबंधित प्रौद्योगिकी पर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण ( आईएईए ) के सुरक्षा उपाय लागू होने चाहिए । भारत सरकार ऐसी मदों का निर्यात तभी प्राधिकृत करेगी जब प्राप्तकर्ता देश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (आईएईए ) के सुरक्षा उपायों की व्यवस्था की जाएगी या उसे सुनिश्चित किया जाएगा ।
4
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I -SEC . 1 ]
(ख) पैरा 1 ( ग ) (i) एवं 1 ( ग ) (ii ) में उल्लिखित मदों, या संबंधित प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण तभी प्राधिकृत किया जायेगा जब उनके संबंध में ऊपर पैरा 3 ( क) में उल्लिखित , अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (आईएईए) द्वारा निर्दिष्ट सुरक्षा उपाय शामिल किये जायेंगे और उनके संबंध में समझौते में अवधि एवं शामिल किए जाने वाले प्रावधानों का समावेश निम्नवत होगाः -
(i ) समझौते की अवधि, प्राप्तकर्ता राष्ट्र में उस मद के वास्तविक उपयोग की अवधि से संबंधित होगी ।
(ii ) समझौते को समाप्त करने के प्रावधानों को इस रूप में तैयार किया जायेगा कि आपूर्ति की गई स्रोत सामग्री एवं विशेष विखंडनीय सामग्री तथा उत्पादित , संसाधित या प्रयुक्त विशेष विखंडनीय सामग्री या आपूर्ति की गई स्रोत सामग्री और विशेष विखंडनीय सामग्री, उपस्कर , सुविधाओं या गैर - नाभिकीय सामग्री के संबंध में पक्षकारों के अधिकार एवं दायित्व तब तक लागू रहें जब तक कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण ( आईएईए ) द्वारा उन सुरक्षा उपायों को लागू रखे जाने की शर्त समाप्त न कर दी गई गया हो ।
4. एक राष्ट्रीय नीति के रूप मैं आपूर्ति की अतिरिक्त शर्तों को लागू करने का भारत सरकार का अधिकार सुरक्षित है ।
5. संवेदनशील निर्यातों पर विशेष नियंत्रण
भारत सरकार नाभिकीय शस्त्रों या अन्य नाभिकीय विस्फोटक युक्तियों में प्रयोज्य संवेदनशील सुविधाओं, प्रौद्योगिकी तथा पदार्थ के हस्तांतरण को नियंत्रित करेगी ।
6. संवर्धन सुविधाओं, उपस्कर एवं प्रौद्योगिकी के निर्यात पर विशेष नियंत्रण
किसी संवर्धन सुविधा या उसकी प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के संबंध में प्राप्तकर्ता राष्ट्र को इन बातों पर सहमत होना चाहिए कि न तो हस्तांतरित सुविधा और न ही ऐसी प्रौद्योगिकी पर आधारित कोई सुविधा, भारत सरकार की सहमति के बिना 20 % से अधिक संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन हेतु अभिकल्पित या प्रचालित की जाएगी ।
7. नाभिकीय शस्त्रों या अन्य नाभिकीय विस्फोटक युक्तियों में प्रयोज्य आपूर्ति की गई या उससे व्युत्पन्न सामग्रियों पर नियंत्रण ।
भारत सरकार , इन मार्गदर्शी सिद्धांतों के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा प्रसार के जोखिम को कम करने के और अवसर उपलब्ध कराने की दृष्टि से स्रोत सामग्री या विशेष विखंडनीय सामग्री या उन सुविधाओं जिनसे नाभिकीय शस्त्रों या अन्य नाभिकीय विस्फोटक युक्तियों हेतु 5
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग- खण्ड । ]
प्रयोज्य सामग्री उत्फदित होती है , की आपूर्ति से संबंधित सहमती में जब भी उचित तथा व्यवहार्य होगा भारत सरकार तथा प्राप्तकर्ताओं के बीच परस्पर समझौते में नाभिकीय शस्त्रों या अन्य संबधित नाभिकीय विस्फोटक युक्तियों में प्रयोज्य किसी पदार्थ के पुनर्संसाधन , भंडारण, परिवर्तन , उपयोग , हस्तांतरण या पुनर्हस्तांतरण की व्यवस्था हेतु आवश्यक प्रावधानों को शामिल करेगी ।
8. पुनर्हस्तांतरण पर नियंत्रण
(क) भारत सरकार पैरा 1 ( ग) (i ) तथा 1 ( ग ) (ii ) में उल्लिखित मदों अथवा संबद्ध प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण तभी प्राधिकृत करेगी जब इनके प्राप्तकर्ताओं द्वारा यह आश्वासन दिया दिया जाएगा कि यदि: -
(i) ऐसी मदों या संबंधित प्रौद्योगिकी का पुनर्हस्तांतरण किया जाता है , या
(ii) पैरा 1 ( ग) (i ) तथा 1 ( ग ) (ii) में उल्लिखित मदों जो आपूर्तिकर्ता द्वारा मूलरूप से हस्तांतरित सुविधाओं या सामग्री से, या आपूर्तिकर्ता द्वारा मूलरूप से हस्तांतरित उपस्कर या प्रौद्योगिकी की सहायता से व्युत्पन्न की गई हों, का हस्तांतरण किया जाता है;
तो ऐसी स्थिति में पुनर्हस्तांतरण या हस्तांतरण प्राप्तकर्ताओं से वे ही आश्वासन लेने की व्यवस्था कर ली जाएगी जो मूल हस्तांतरण हेतु आपूर्तिकर्ता द्वारा अपेक्षित थे ।
(ख) इसके अतिरिक्त निम्नलिखित हेतु भारत सरकार की सहमति आवश्यक होगी : -
(i ) पैरा 1 ( ग) (i ) एवं 1 ( ग) (ii ) में उल्लिखित मदों या संबंधित प्रौद्योगिकी के किसी पुनर्हस्तांतरण हेतु,
(ii) भारी पानी के संवर्धन , पुनर्संसाधन या उत्पादन सुविधाओं , उपस्कर या संबंधित प्रौद्योगिकी के किसी पुनर्हस्तांतरण हेतु, तथा आपूर्तिकर्ता द्वारा मूलरूप से हस्तांतरित मदों से व्युत्पन्न उसी प्रकार की सुविधा या उपस्कर के किसी हस्तांतरण हेतु,
(iii) नाभिकीय शस्त्रों या अन्य नाभिकीय विस्फोटक युक्तियों हेतु प्रयोज्य भारी पानी या सामग्री के किसी पुनर्हस्तांतरण हेतु ।
(ग) पैरा 8 (ख ) में परिभाषित , सहमति के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए किसी भी सुसंगत मूल हस्तांतरण हेतु सरकार से सरकार के बीच आश्वासन आवश्यक होगा ।
9. अप्रसार सिद्धांत
इन मार्गदर्शी सिद्धांतों में किसी अन्य प्रावधान के होते हुए भी भारत सरकार इन सूचियों में उल्लिखित मदों या संबंधित प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण को तभी प्राधिकृत करेगी जब लाइसेंस 6
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC. 1 ]
जारी करने वाले प्राधिकारी इस बात से संतुष्ट हो जाये कि इन हस्तांतरणों से नाभिकीय शास्त्रों या अन्य नाभिकीय विस्फोटक युक्तियों के विकास में कोई मदद नहीं दी जाएगी या इन्हें नाभिकीय आतंकवाद की कार्रवाई उपयोग हेतु नहीं पहुँचाया जाएगा ।
ख. सामान्य मार्गदर्शी सिद्धांत
1. जब तक कि निर्यात पर निषेध न हो तब तक इस संबंध में किसी भी पदार्थ , विहित उपस्कर या संबंधित प्रौद्यौगिकी के निर्यात की अनुमति केवल तभी दी जाएगी जब कि इसके लिए कोई निर्यात लाइसेंस जारी किया गया हो । प्रत्येक आवेदन पत्र की समीक्षा हर मामले को अलग मानते हुए उसके गुण दोष के आधार पर की जाएगी । इस बारे में लागू विशिष्ट मार्गदर्शी सिद्धांतों के होते हुए भी सामान्य मार्गदर्शी सिद्धांत सभी मामलों में लागू होंगे तथा निर्यात लाइसेंसों के लिए आवेदन पत्रों की जांच करते समय निम्नलिखित संगत तथ्यों पर विचार किया जाएगा ।
2. क्या प्राप्तकर्ता राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (आईएईए) के सुरक्षा उपायों का कोई सुसंगत करार लागू है;
3. क्या हस्तांतरित किया जाने वाला उपस्कर , सामग्री , साफ्टवेयर , या संबंधित प्रौद्योगिकी उल्लिखित अंतिम उपयोग ( एंड यूज) के लिए उपयुक्त है और क्या उल्लिखित अंतिम उपयोग (एंड यूज) इसके अंतिम प्रयोक्ता ( एंड यूजर) हेतु उपयुक्त है;
4. क्या हस्तांतरित किये जाने वाले उपस्कर, सामग्री, साफ्टवेयर, या संबंधित प्रौद्योगिकी का उपयोग अनुसंधान में या किसी पुनर्संसाधन या संवर्धन सुविधा के विकास, अभिकल्पन विनिर्माण , निर्माण , प्रचालन , या अनुरक्षण के लिए किया जाना है;
5. क्या प्राप्तकर्ता राष्ट्र की सरकारी कार्रवाइयां, वक्तव्य एवं नीतियां नाभिकीय अप्रसार का समर्थन करती हैं और क्या प्राप्तकर्ता राष्ट्र नाभिकीय गतिविधियों के क्षेत्र में अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का अनुपालन करता है ;
6. क्या अंतिम प्रयोक्ता ( एंड यूजर) चोरी- छिपे या गैर कानूनी ढंग से इन्हें प्राप्त करने की गतिविधियों में संलिप्त रहा है ; तथा
7 . क्या कभी इस अंतिम प्रयोक्ता ( एंड यूजर) को हस्तांतरण हेतु प्राधिकृत करने से इनकार किया गया है अथवा क्या इस अंतिम प्रयोक्ता (एंड यूजर ) ने पहले प्राधिकृत किसी हस्तांतरण का उपयोग मार्गदर्शी सिद्धांतों से हटकर अन्य प्रयोजनों के लिए किया है ।
8. क्या इस बात पर विश्वास करने का कोई कारण है कि नाभिकीय आतंकवाद की कार्रवाई हेतु इसके उपयोग का कोई खतरा हो सकता है ।
7
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग- खण्ड । ]
ग. हस्तांतरणों के लिए शर्तें
यह निर्धारित करने की प्रक्रिया में कि हस्तांतरण से इसके गलत प्रयोग का कोई अस्वीकार्य जोखिम उत्पन्न नहीं होगा , निर्यातक को प्राप्तकर्ता से निम्नलिखित दस्तावेज प्राप्त करके उन्हें परमाणु ऊर्जा विभाग , भारत सरकार के लाइसेंस जारीकर्ता प्राधिकारी के पास निर्यात लाइसेंस आवेदन के साथ जमा करना चाहिए :
क. अंतिम- प्रयोक्ता ( एंड- यूजर) से इसके अंतिम- उपयोगों ( एंड- यूजेस ) के बारे में स्पष्ट विवरण ।
ख. अंतिम- प्रयोक्ता ( एंड- यूजर) का वक्तव्य स्पष्ट उल्लेख हो कि प्रस्तावित हस्तांतरण का उपयोग बताये गये अंतिम उपयोग के लिए ही किया जाएगा ।
ग. अंतिम - प्रयोक्ता ( एंड - यूजर) से ऐसा विवरण जिसमें प्रस्तावित हस्तांतरण के अंतिम उपयोग के स्थानों का स्पष्ट उल्लेख हो ।
घ. अंतिम - प्रयोक्ता ( एंड- यूजर) से यह वक्तव्य कि भारत सरकार की सहमति के बिना न तो इन मदों, न ही इनकी प्रतिकृतियों, और न इनसे व्युत्पन्न पदार्थ किसी को पुनर्हस्तांतरित किए जाएंगे ।
ङ इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए एक आश्वासन कि प्रस्तावित हस्तांतरण, या उसकी कोई प्रतिकृति या उससे व्युत्पन्न पदार्थ का उपयोग नाभिकीय विस्फोटक युक्तियों में या उनके उत्पादन या विकास में नहीं किया जाएगा ।
च. अंतिम- प्रयोक्ता ( एंड- यूजर ) से यह लिखित वक्तव्य कि वह भारत सरकार द्वारा अपेक्षित किसी भी सत्यापन/जांच के लिए तैयार है । यदि कोई अंतिम - प्रयोक्ता (एंड- यूजर) ऐसी जांचों की अनुमति देने से मना करता है तो उस अंतिम- प्रयोक्ता ( एंड- यूजर) को उस समय तक निर्यात लाइसेंस देने से इनकार कर दिया जाएगा, जब तक कि ऐसी जांच नहीं कर ली जाती ।
व्ही. पी. राजा, अपर सचिव 8
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART 1-SEC . 1 ].
DEPARTMENT OF ATOMIC ENERGY
RESOLUTION
Mumbai , the 1st February , 2006
Subject : Guidelines for Nuclear Transfers (Exports)
No. ΑΕΑ/27 ( 1 ) /2005- ER. Under the provisions contained in clauses (f) and (g) of Sub- section ( 1 ) of Section 2 and Section 3 of the Atomic Energy Act , 1962 (No. 33 of 1962) , the Department ofAtomic Energy has notified the revised list of ' Prescribed Substances, Prescribed Equipments and Technology ' vide No. S.O. 61 (E) dated 20th January, 2006. Further , to regulate the exports of these items the Department of Atomic Energy has formulated a set of ' Guidelines for Nuclear Transfers (Exports)'.
Export of prescribed substances , prescribed equipment or transfer of related technology to any country will be governed by the following guidelines and export controls shall apply to nuclear transfers to any country .
Notes:
Prescribed substance means any substance or material, including any mineral, which the Central Government may, by notification , prescribe being a substance which, in quantity or in concentration or both, in excess of the limits prescribed in this behalf in that notification, is or may be used, for the production or use of atomic energy or research into matters connected therewith. Prescribed substances contain source material, special fissionable material, and non -nuclear materials for nuclear reactor e.g. nuclear grade graphite and heavy water, and also include certain other materials (dual - use materials) .
Prescribed equipment means any property which the Central Government may, by notification, prescribe, being a property which in its opinion is specially designed or adapted or which is used or intended to be used for the production or utilisation of any prescribed substance , or for the production or utilisation of atomic energy , radioactive substances , or radiation, but does not include mining, milling, laboratory and other equipment not so specially designed or adapted and not incorporated in equipment used or intended to be used for any of the purposes aforesaid. Prescribed equipment includes nuclear reactors , fuel reprocessing plants , fuel fabrication plants , uranium enrichment plants, uranium & plutonium conversion facilities, heavy water production plants , and associated equipment specially designed, prepared, adapted or used or intended to be 9 [भाग - खण्ड ] ]
भारत का राजपत्र असाधारण
used in such plants /facilities, and also includes nuclear related dual- use equipment and components.
other Technology means any information (including information embodied in software) than information in the public domain, that is capable ofbeing used in -
(i) the development, production or use ofany goods or software;
(ii) the development of, or the carrying out of, an industrial or commercial activity or the provision of a service ofany kind.
Explanation: When technology is described wholly or partly by reference to the uses to which it (or the goods to which it relates) may be put, it shall include services which are provided or used, or which are capable of being used, in the development, production or use of such technology or goods .
Exporter may refer to the Government of India notification on the prescribed substances and prescribed equipment for details .
A : SPECIFIC GUIDELINES
1. Prohibition of export for development of nuclear explosives
(a) .Export of any prescribed substance , prescribed equipment or related technology, to any country, for the development of nuclear explosive device or use in a nuclear explosive device shall be prohibited.
(b). Export of any prescribed substance , prescribed equipment or related technology shall not be authorized when there is an unacceptable risk of diversion to the development of nuclear explosive device or use in a nuclear explosive device , or to acts of nuclear terrorism .
(c) . Transfer of the following items (prescribed substances and prescribed equipment) and related technology shall be authorized only upon formal governmental assurances from recipients explicitly excluding uses , which would result in any nuclear explosive device .
(i). source material , special fissionable material , nuclear grade graphite and heavy water;
(ii ) . nuclear reactors , fuel reprocessing plants , fuel fabrication plants , uranium enrichment plants , uranium & plutonium conversion facilities , 3346406-2.
10
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC . 1 ]
heavy water production plants , tritium recovery plants and associated equipment specially designed or adapted or used or intended to be used in such plants / facilities .
(For detailed clarification on items indicated in c(i) and c ( ii) , exporters may refer to Government of India notifications on prescribed substances, prescribed equipment and related technology) .
2. Physical protection
(a) All materials and facilities referred to under paragraph 1 (c)( i) and 1 (c) ( ii ) should be placed under effective physical protection to prevent unauthorized use and handling. The levels of physical protection to be ensured in relation to the type of materials , equipment and facilities , shall be as per the recommendations of Government of India or as agreed upon in the international conventions, to which India is a party.
(b) The implementation of measures of physical protection in the recipient country is the responsibility of the Government of that country . However , the levels of physical protection on which these measures have to be based, shall be the subject of an agreement between the supplier and the recipient .
(c) In each case special arrangements shall be made for a clear definition of responsibilities for the transport of items referred to under paragraph 1 ( c) ( i) and 1(c) (ii) .
3. Safeguards
(a) IAEA safeguards should be applied to any material or equipment referred to under paragraph 1(c) (i) and 1 (c) (ii) or related technology proposed to be exported to any country. Government of India shall authorize export of such items only when the IAEA safeguards arrangements are made or assured by the recipient country.
(b) Transfer of items referred to in paragraph 1 (c) ( i) and 1 (c) ( ii ) or related technology shall be authorized only when covered by IAEA safeguards as indicated in paragraph 3 ( a) above with duration and coverage provisions in the agreement as follows-
(i) . The duration of the agreement shall be related to the period of actual use of the item in the recipient State ; and 11
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग 1 - खण्ड 1 ]
(ii) . That the provisions for terminating the agreement shall be formulated in such a way that the rights and obligations of the parties continue to apply in connection with supplied source material and special fissionable material and with special fissionable material produced , processed or used in or in connection with supplied source material and special fissionable material , equipment , facilities or non- nuclear material , until such time as the IAEA has terminated the application of safeguards thereto .
4. Government of India reserves the right to apply additional conditions of supply as a matter of national policy .
5. Special controls on sensitive exports
Government of India shall exercise restraint in the transfer of sensitive facilities , technology and material usable for nuclear weapons or other nuclear explosive devices.
6. Special controls on export of enrichment facilities , equipment and technology
With regard to a transfer of an enrichment facility, or technology therefor, the recipient nation should agree that neither the transferred facility, nor any facility based on such technology, will be designed or operated for the production of greater than 20% enriched uranium without the consent of the Government of India.
7. Controls on supplied or derived material usable for nuclear weapons or other nuclear explosive devices
Government of India shall in order to advance the objectives of these guidelines and to provide opportunities further to reduce the risk of proliferation, include, whenever appropriate and practicable, in agreements on supply of source material or special fissionable material or of facilities which produce material usable for nuclear weapons or other nuclear explosive devices , provisions calling for mutual agreement between the Government of India and the recipient on arrangements for reprocessing , storage, alteration, use , transfer or retransfer of any material usable for nuclear weapons or other nuclear explosive devices involved .
8. Controls on retransfer
(a) Government of India shall authorize the transfer of items referred to under paragraph 1 (c) (i ) and 1 (c) ( ii ) or related technology only upon the recipient's assurance that in the case of:
(i) . retransfer of such items or related technology , or
(ii) .transfer of items indicated at 1 (c)( i) and 1 (c) ( ii ) derived from facilities or the materials originally transferred by the supplier , or with the help of equipment or technology originally transferred by the supplier ;
334/06-3 12
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART 1-SEC . 1 ]
the recipient of the retransfer or transfer will have provided the same assurances as those required by the supplier for the original transfer .
(b) . In addition the consent of the Government of India should be required for:
(i) . any retransfer of items teferred to under paragraph 1 (c) ( i) and 1 (c) ( ii ) or related technology.
> ( ii) .any retransfer of enrichment , reprocessing or heavy water production facilities , equipment or related technology, and for any transfer of facilities or equipment of the same type derived from items originally transferred by the supplier; or
(iii) . any retransfer of heavy water or material usable for nuclear weapons or other nuclear explosive devices .
(c) . To ensure the consent right as defined under paragraph 8(b) , government to government assurances will be required for any relevant original transfer .
9. Non -proliferation Principle
Notwithstanding any other provisions of these Guidelines , Government of India shall authorize transfer of items or related technology identified in the lists only when the Licencing Authority is satisfied that the transfers would not contribute to the development of nuclear weapons or other nuclear explosive devices or be diverted to acts of nuclear terrorism .
B : GENERAL GUIDELINES
1. Export of any prescribed substance , prescribed equipment or related technology shall be permitted only against an export licence issued in this behalf unless export is prohibited. Each and every application shall be scrutinized on case-by - case basis and on the merit of each case . Notwithstanding the specific guidelines as applicable, the general guidelines will be applicable in all the cases and following relevant factors shall be taken into consideration while examining the applications for export licences .
2. Whether the recipient state has a relevant IAEA safeguards agreement in force ;
3. Whether the equipment , materials , software , or related technology to be transferred is appropriate for the stated end- use and whether that stated end-use is appropriate for the end -user;
4. Whether the equipment , materials , software , or related technology to be transferred is to be used in research on or development , design , manufacture , construction , operation, or maintenance of any reprocessing or enrichment facility;
13
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग ] - खण्ड 1 ]
5. Whether governmental actions , statements , and policies of the recipient state are supportive of nuclear non -proliferation and whether the recipient state is in compliance with its international obligations in the field of nuclear related activities ;
5. Whether the end- user has been engaged in clandestine or illegal procurement activities ; and
7. Whether a transfer has not been authorized to the end- user or whether the end -user has diverted for purposes inconsistent with the Guidelines any transfer previously authorized .
8. Whether there is reason to believe that there is a risk of diversion to acts of nuclear terrorism.
C: CONDITIONS FOR TRANSFERS
In the process of determining that the transfer will not pose any unacceptable risk of diversion, exporter should obtain the following from the recipient and furnish the same along with export licence application to the Licencing Authority in the Department of Atomic Energy, Government of India:
a. a statement from the end - user specifying the end-uses;
b. a statement from the end -user specifying that the proposed transfer will be used only for the stated end- use;
c. a statement from the end- user specifying end - use locations of the proposed transfers; and
d. a statement from the end-user that neither the items , nor replicas , nor derivatives thereof shall be retransferred without the consent of the Government of India,
e. an assurance explicitly stating that the proposed transfer, or any replica or derivatives thereof will not be used in the production, development or use in nuclear explosive device .
f. a statement from the end - user specifying that he shall facilitate such verifications as are required by the Government of India. If an end -user refuses to allow such verifications , export licences to that end- user will be denied until such tiine as such verifications are conducted .
V. P. RAJA , Addl . Secy.
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the - Controller of Publications , Delhi - 110054.