REGD . NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं०डी० एल०-33004/99
भारतका राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3- उप- खण्ड (i)
PART II Section 3 Sub-section ( i)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 55]
No. 55]
नई दिल्ली, बुधवार , फरवरी 15, 2006/माघ 26, 1927 NEW DELHI, WEDNESDAY, FEBRUARY 15, 2006/MAGHA 26, 1927
वित्त मंत्रालय
(राजस्व विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 15 फरवरी, 2006
सं. 10/2006-सीमा शुल्क (गै.टै. )
सा.का.नि. 64(अ).-सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 ( 1962 का 52 ) की धारा 75 और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 ( 1944 का 1 ) की धारा 37 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केन्द्रीय सरकार, एतद्वारा , सीमा शुल्क और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क प्रति अदायगी नियमावली, 1995 में और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाती है , अर्थात्: -
1. ( 1 ) इन नियमों को सीमा शुल्क और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क प्रतिअदायगी ( संशोधन ) नियमावली , 2006 कहा जाएगा ।
(2) ये सरकारी राजपत्र में उनके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होंगे ।
2. सीमा शुल्क और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क प्रतिअदायगी, नियमावली , 1995 में ( जिसे इसमें इसके पश्चात् उक्त नियमावली कहा गया है ) , नियम 8 के बाद, 'निम्नलिखित नियम को शामिल किया जाएगा, अर्थात्: -
" 8क. प्रतिअदायगी धन या दर की उच्चतम सीमा. नियम 3 के तहत निर्धारित प्रतिअदायगी राशि या दर निर्यात उत्पाद के बाजार मूल्य के एक तिहाई से अधिक नहीं होगी । " ;
3. उक्तनियमावली में, नियम 12 में उप- नियम ( 1 ) में खण्ड ( क) में उप- खण्ड ( ii ) के स्थान पर निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाएगा:-
(ii ) आधानों, पैकेजिंग सामग्रियों तथा निर्यात माल के निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों पर अदा किए गए सीमा शुल्क और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के संबंध में जिन पर प्रतिअदायगी का दावा किया जा रहा है, उनके संबंध में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क प्राधिकारियों के समक्ष केन्द्रीय उत्पाद शुल्क नियमावली, 2002 के तहत अलग से शुल्क रियायत के लिए न तो कोई दावा किया गया है और न ही ऐसा किया जाएगा ;
4. उक्त नियमावली में, नियम 16क में, उप-नियम ( 2 ) में,-
(i ) " भारतीय रिजर्व बैंक से संबद्ध जानकारी की प्राप्ति होने पर, सहायक आयुक्त, सीमा शुल्क" , शब्दों के स्थान पर, " यदि निर्यातक विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत स्वीकृत अवधि या भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उक्त अवधि की बढ़ाई गई अवधि के भीतर निर्यात आय की वसूली के संबंध में प्रमाण प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो सहायक सीमा शुल्क आयुक्त या उपायुक्त, सीमा शुल्क, जैसा भी मामला हो " शब्दों को प्रतिस्थापित किया जाएगा ;
(ii ) " तीस दिन , सहायक आयुक्त, सीमा शुल्क " शब्दों के स्थान पर " तीस दिन सहायक सीमा शुल्क आयुक्त या उपायुक्त, सीमा शुल्क, जैसा भी मामला हो " शब्दों को प्रतिस्थापित किया जाएगा ।
[फा. सं. 609/238/2005-प्रतिअदायगी ] डॉ. एम. सुब्रमण्यम, उप-सचिव 398 GI/2006
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 ( i) ]
टिप्पणी:
-मूल नियमावली को अधिसूचना सं. 37 /95 - केन्द्रीय सीमा शुल्क एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क ( गै.टै. ) दिनांक 26 मई, 1995 के तहत अधिसूचित किया गया था, जिसे सं. सा.का.नि. 441 ( अ ) दिनांक 26 मई, 1995 के तहत प्रकाशित किया गया था और जिसमें अंतिम बास्सं. सा.का.नि. 186( अ ) दिनांक 3 मार्च, 2003 के तहत प्रकाशित अधिसूचना सं. 20/2003- सीमा शुल्क ( गै .टै. ) दिनांक 3 मार्च, 2003 द्वारा संशोधन किया गया था ।
MINISTRY OF FINANCE
(Department of Revenue)
NOTIFICATION
NewDelhi , the 15th February, 2006
No. 10/ 2006-CUSTOMS (N.T. )
G.S.R. 64 (E) . In exercise of the powers conferred by Section 75 of the Customs Act , 1962 ( 52 of 1962) and Section 37 ofthe Central Excise Act, 1944 ( 1 of 1944 ), the Central Government hereby makes the following rules further to amend the Customs andCentral Excise Duties Drawback Rules , 1995, namely :--
1. (1) These rules may be called the Customs and Central Excise Duties Drawback (Amendment ) Rules, 2006.
(2) They shall come into force on the date of their publication in the Official Gazette.
2. In the Customs and Central Excise Duties Drawback Rules , 1995 (hereinafter referred to as the said rules , after rule 8, the following rule shall be inserted , namely :-
"8A. Upper Limit ofDrawback money or rate. The drawback amount or rate determined under rule 3 shall not exceed one third of the market price of the export product ." ;
3. Inthe said rules , in rule 12, in sub - rule (1 ) , in clause (a) , sub- clause ( ii) shall be substituted as follows :-
(ii) in respect ofduties of Customs and Central Excise paid on the containers, packing materials and materials used inthe manufacture of the export goods on which drawback is being claimed , no separate claim for rebate of duty under the Central Excise Rules , 2002 has been or will be made to the Central Excise authorities ;
4. In the said rules , in rule 16A, in sub -rule (2 ) ,—
(i) for the words " on receipt of relevant information from the Reserve Bank of India, the Assistant Commissioner of Customs" , the words " if the exporter fails to produce evidence in respect of realisation of export proceeds within the period allowed under the Foreign Exchange Management Act, 1999 , or any extension of the said period by the Reserve Bank of India , the Assistant Commissioner of Customs or the Deputy Commissioner of Customs , as the case may be " shall be substituted;
(ii) for the words " thirty days , the Assistant Commissoner of Customs " , the words " thirty days, the Assistant Commissioner of Customs or Deputy Commissioner of Customs , as the case may be shall be substituted.
[F. No. 609/238/2005 -DBK]
Dr. M. SUBRAMANYAM , Dy. Secy.
Note: The Principal rules were notified vide notification No. 37/95-Customs and Central Excises (N.T. ) , dated the 26th May, 1995, which was published vide number G.S.R. 441 (E) , dated the 26th May, 1995 , and was last amendedby notification No. 20/2003 - Customs (N.T. ) , dated the 3rd March, 2003 , published vide number G.S.R. 186 ( E) , dated the 3rd March, 2003 .
Printedby the Manager, Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi- 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .