Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

The Central Motor Vehicles (Regulation of Bus Service between Amritsar and Lahore) Rules, 2006.

Published 16 February 2006

Ministry
Ministry of Shipping, Road Transport and Highways
Department
Department of Road Transport and Highways
Office
NOT available
Gazetteid
NOT available ( 14275 )
Identifier
in.gazette.central.e.2006-02-16.14275
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD . NO . D. L.-33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99

जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग 11 - खण्ड 3 - उप-खण्ड (i)

PART 11-Section 3-Sub -section (i)

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 59]

नई दिल्ली , बृहस्पतिवार, फरवरी 16 , 2006/माघ 27, 1927

No. 59 ]

NEW DELHI , THURSDAY , FEBRUARY 16 , 2006/MAGHA 27 , 1927

पोत परिवहन, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

(सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग )

अधिसूचना

नई दिल्ली, 16 फरवरी , 2006

सा.का.नि. 68 (अ).- भारत गणराज्य की सरकार और पाकिस्तान इस्लामिक गणराज्य की सरकार ने आपसी लाभ और पारस्परिक आधार पर अमृतसर और लाहौर के बीच यात्री बस सेवा का प्रचालन करने के लिए 21 दिसम्बर , 2005 को करार क्रिया है;

और , केन्द्रीय सरकार मोटर यान अधिनियम, 1988 (1988 का 59) की धारा 139 की उप- धारा (2) के अधीन ऐसे पारस्परिक प्रबन्धों को प्रवृत्त करने के लिए सशक्त है जो अन्य बातों के साथ-साथ केन्द्रीय सरकार को , ऐसे मोटर यानों और उनके चालकों तथा कंडक्टरों को इस अधिनियम के सभी या किन्हीं उपबन्धों के प्रवृर्तन से छूट देने के लिए प्राधिकृत करते हैं;

और , उक्त करार , जो 21 दिसम्बर , 2005 को प्रवृत हुआ है , को प्रवृत्त करने के लिए केन्द्रीय सरकार यह आवश्यक समझती है कि उक्त अधिनियम की धारा 212 की उप- धारा ( 1 ) में अन्तविष्ट पूर्व प्रकाशन की आवश्यकता नहीं है; •

अतः अब केन्द्रीय सरकार , मोटर यान अधिनियम , 1988 की धारा 139 की उप- धारा (2 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्: -

419G1 /2006

(1) 2

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II--SEC . 3 ( i)] 1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ ( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम केन्द्रीय मोटर यान (अमृतसर और लाहौर के बीच बस सेवा का विनियमन) नियम, 2006 है ।

(१) ये नियम राजपत्र में उनके प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।

2. परिभाषाएं - इन नियमों में , जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो , -

( क) " करार " से भारत गणराज्य की सरकार और पाकिस्तान इस्लामिक गणराज्य के बीच अमृतसर और लाहौर के बीच बस सेवा के विनियमन के लिए 21 दिसम्बर , 2005 को किया गया करार अभिप्रेत है ;

( ख) " प्राधिकार फीस " से एक देश के अनुज्ञापत्र धारक द्वारा प्राधिकार अभिप्राप्त करने के लिए दूसरे देश को संदत्त की जानेवाली फीस अभिप्रेत है;

(ग) " बस कर्मी दल " से चालक , कंडक्टर और सम्पर्क अधिकारी अभिप्रेत है ,

(घ) " सक्षम प्राधिकारी " से, -

(i ) "अनुज्ञापत्र" के संबंध में , संबद्ध देश की विधि के अधीन ऐसा अनुज्ञापत्र जारी करने वाला कोई सक्षम प्राधिकारी अभिप्रेत है ;

(ii) "चालन अनुज्ञप्ति " के संबंध में , सम्बद्ध देश की विधि के अधीन चालन अनुज्ञप्ति जारी करने वाला कोई सक्षम प्राधिकारी अभिप्रेत है ;

(iii) "कंडक्टर की अनुज्ञप्ति" के संबंध में , सम्बद्ध देश की विधि के अधीन कंडक्टर अनुज्ञप्ति जारी करने वाला कोई सक्षम प्राधिकारी अभिप्रेत है ;

(इ) " देश" से यथास्थिति भारत या पाकिस्तान अभिप्रेत है;

(च) " प्ररुप" से इन नियमों से उपाबद्ध अनुसूची में विनिर्दिष्ट कोई प्ररुप अभिप्रेत है ;

(छ) " सम्पर्क अधिकारी " से कर्मीदल में शामिल ऐसा अधिकारी अभिप्रेत से है जो परिवहन यान का प्रचालनात्मक पर्यवेक्षण करने और यात्रियों तथा सीमा शुल्क और अप्रवास प्राधिकारियों तथा यात्रियों और निर्धारित भोजनालयों / रेस्टोरेंटों के बीच संपर्क करने के लिए प्राधिकृत है ;

(ज) "यात्री" से ऐसा कोई व्यक्ति अभिप्रेत है जिसके कब्जे में अमृतसर से लाहौर या लाहौर से अमृतसर यात्रा करने के लिए कोई विधिमान्य टिकट और विधिमान्य पासपोर्ट , वीसा और अन्य यात्रा दस्तावेज हैं जिन पर भारत गणराज्य की सरकार और पाकिस्तान इस्लामिक गणराज्य की सरकार के बीच पारस्परिक करार किया जाए;

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग ।। खण्ड 3(ⅰ ) ]

33

(झ) "प्रदूषण नियंत्रणाधीन प्रमाण पत्र " से पाकिस्तान या भारत में समुचित प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रदूषण नियंत्रणाधीन प्रमाण पत्र अभिप्रेत है;

(ञ) " अनुसूचित सेवा मार्ग " से अमृतसर और लाहौर के बीच बस सेवा के विनियमन के लिए किए गए करार के प्रोतोकाल में विनिर्दिष्ट समय अनुसूची और अन्य संबंधित प्रचालनात्मक पहलुओं के साथ कोई मार्ग अभिप्रेत है;

(ट) "परिवहन यान" से भारत और पाकिस्तान के बीच भाड़े पर या पुरस्कार के लिए यात्रियों को ले जाने के लिए ऐसा कोई मोटर यान (कोच या बस) अभिप्रेत है , जो सकल ढुलाई भार , पहिया आधार या ऐसे यान की बैठने की क्षमता के संबंध में ऐसे निर्बंधनों के अध्यधीन होगा जो समय समय पर यथास्थिति , किसी भी ऐसे देश की विधि के अधीन अधिरोपित किए जाएं ।

3. अनुज्ञापत्र का प्ररुप अन्तर्वस्तु और अवधि आदि ( 1 ) परिवहन यान के लिए कोई नियमित अनुज्ञापत्र इन नियमों से उपाबद्ध अनुसूची में दिए गए प्ररुप में होगा और अहस्तांतरणीय होगा ।

(2 ) परिवहन यान के लिए नियमित अनुज्ञापत्र एक वर्ष के लिए विधिमान्य होगा और उसका वार्षिक आधार पर पांच वर्ष तक नवीकरण किया जा सकेगा ।

4. किसी यान की पात्रता संबंधी शर्तें.- (1 ) कोई परिवहन यान इस प्रकार सन्निर्मित और अनुरक्षित किया जाएगा जिससे कि वह सभी समय उस व्यक्ति के प्रभावी नियंत्रण में रह सके जो इसको चला रहा है ।

(2) उपनियम ( 1 ) में निर्दिष्ट किसी परिवहन यान के चालक के पास ऐसे यान की बाबत निम्नलिखित होंगे -

(क) सम्बद्ध देश की विधि के अधीन जारी किया गया कोई विधिमान्य रजिस्ट्रीकरण प्रमाणपत्र;

( ख) सम्बद्ध देश की विधि के अधीन जारी किया गया कोई विधिमान्य उपयुक्तता प्रमाणपत्र ;

(ग) सम्बद्ध देश की विधि के अधीन जारी की गई कोई विधिमान्य बीमा पालिसी;

(घ) संबंद्ध देश की विधि के अधीन कोई विधिमान्य अनुज्ञापत्र;

(इ) यात्री सूची उनकी राष्ट्रीयता के ब्यौरों सहित; और

(च) संबंद्ध देश की विधि के अधीन विधिमान्य प्रदूषण नियंत्रणाधीन प्रमाणपत्र;

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART 11- SEC . 3 ( i)] और ऐसे यान का निरीक्षण करने के लिए उक्त सभी दस्तावेज किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे ।

चालक और कंडक्टर के लिए शर्तें.- ( 1 ) किसी परिवहन यान को चलाने वाले व्यक्ति के पास 5. किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा ऐसे यान को चलाने के लिए जारी की गई विधिमान्य चालन अनुज्ञप्ति और चालक का बैज होगा ।

(2) किसी परिवहन यान के कंडक्टर के पास किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी की गई विधिमान्य कंडक्टर की अनुज्ञप्ति होगी ।

( 3 ) यदि किसी कारण से , किसी देश का उपनियम ( 1 ) में निर्दिष्ट कोई चालक या उपनियम ( 2 ) में निर्दिष्ट कोई कंडक्टर दूसरे देश में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ रहता है तो यथास्थिति किसी अन्य देश के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी की गई किसी विधिमान्य अनुज्ञप्ति का धारक कोई चालक या कंडक्टर यान को चला सकेगा या कंडक्टर के रुप में कार्य कर सकेगा ।

6. परिवहन यान पर सम्प्रदर्शित की जानेवाली सुभिन्नकारी विशिष्टियां.- सक्षम प्राधिकारी द्वारा करार के अधीन चलाए जा रहे किसी परिवहन यान को समनुदिष्ट रजिस्ट्रीकरण सं. के अतिरिक्त, निम्नलिखित विशिष्टियां अंग्रेजी में और संबंधित देश की राजभाषा में [ दो ईंच ( पांच सेस्टीमीटर) ऊंचाई और दो ईंच (पांच सेन्टीमीटर) चौड़ाई का प्रत्येक अक्षर स्पष्ट रूप से यान से जुड़ी सपाट सतह या प्लेटों पर पेंट किया हो ] , पेंट की जाएगी , अर्थात्: -

(i ) अमृतसर - लाहौर - अमृतसर ( ऐसे परिवहन यान के सामने और पीछे सहजदृश्य स्थान पर) (ii) बस सेवा के प्रचालक का नाम (ऐसे परिवहन यान के दोनों ओर)

7. बस कर्मीदल की निजी चीजबस्त. करार के अधीन प्रचालित किए जा रहे किसी परिवहन यान के कर्मी दल ऐसी निजी चीजबस्त ले जा सकेगा जो मेजबान देश में उनके ठहरने की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक है । यह दोनों देशों की सीमाशुल्क विधियों में विनिर्दिष्ट शर्तों के अध्यधीन होगा ।

8. यान का बीमा.- ऐसा कोई परिवहन यान जिसकी ऐसी कोई बीमा पालिसी नहीं है जिसके अंतर्गत व्यापक या तीसरे पक्ष का ऐसा जोखिम है जो परिवहन यान के उपयोग करने से उद्भूत [भाग II- खण्ड 3 (i ) ]

भारत का राजपत्र असाधारण

5 होता हो और उस सम्बद्ध देश की विधि की अपेक्षाओं का अनुपालन करता हो , इन नियमों के अधीन नहीं चलाया जाएगा ।

9. सवारियों के परिवहन के लिए शर्तें. - ऐसा कोई परिवहन यान जो पाकिस्तान में रजिस्ट्रीकृत है, भारत में किसी स्थान से भारत में किसी अन्य स्थान तक यात्रियों के परिवहन के लिए नहीं लगाया जाएगा और उसी प्रकार ऐसा कोई यान जो भारत में रजिस्ट्रीकृत है उसे पाकिस्तान में किसी अन्य स्थान तक यात्रियों के परिवहन के लिए नहीं लगाया जाएगा ।

अनुसूची

(नियम 3 देखिए)

भारत (अमृतसर) - पाकिस्तान ( लाहौर) मार्गों पर परिवहन यान चलाने के लिए अनुज्ञापत्र का प्ररुप

नियमित अनुज्ञापत्र *

(जो लागू न हो उसे काट दें )

भारत सरकार / पाकिस्तान सरकार

भारत (अमृतसर) और पाकिस्तान (लाहौर) के बीच पर्विहन यान चलाने के लिए अनुज्ञापत्र

(क) मोटर यान के प्रचालक का नाम, पता और राष्ट्रीयता ।

(ख ) यान का रजिस्ट्रीकरण सं ० ।

(ग) परिवहन प्रचालन की प्रकृति : स्थान से स्थान तक (लाहौर अमृतसर)

(घ) यान की क्षमता:

( i ) बैठने के स्थान की क्षमता

(ii ) लादा गया भार

(इ) बीमा पालिसी की विशिष्टियां ।

(च) उपयुक्तता प्रमाणपत्र की विशिष्टियां ।

(छ) प्रत्येक देश में आरंभिक और समाप्ति स्थान ।

(ज) अनुसूचित यात्री सेवा यान द्वारा अपनाए जानेवाले मार्ग ।

419 01 / 06-2 6

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II--SEC . 3 (i )]

यह अनुज्ञापत्र से तक विधिमान्य है और अहस्तांतरणीय है ।

पाकिस्तान सरकार के सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर , पदनाम और मुहर

भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर, पदनाम और मुहर

यहअनुज्ञापत्र तक नवीकृत किया जाता है ।

भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी के

हस्ताक्षर , पदनाम और मुहर

पाकिस्तान सरकार के सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर , पदनाम और मुहर

* ऐसा अनुज्ञापत्र अभिप्रेत है जो ऐसे अनुज्ञापत्र में यथाविनिर्दिष्ट अनुसूचित सेवा मार्ग पर परिवहन यान चलाने के लिए प्राधिकृत करते हुए एक देश के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया है और अन्य देश के सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित किया गया है और जिसके अन्तर्गत यात्री परिवहन के लिए नियमित अनुज्ञापत्र भी है ।

टिप्पण : - रजिस्ट्रीकरण कागज पत्र और अन्य दस्तावेज अर्थात् बीमा प्रमाणपत्र उपयुक्तता प्रमाणपत्र आदि यान (यानों) पर ले जाए जाएंगे और सक्षम प्राधिकारी या ऐसे प्राधिकारी द्वारा सम्यक् रुप से प्राधिकृत किसी अधिकारी द्वारा मांग किए जाने पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे ।

[ फा. सं. आरं टी-15011/9/2004 - एम वी एल ] सरोज कुमार दास, संयुक्त सचिव 7

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3 ( i ) ]

MINISTRY OF SHIPPING , ROAD TRANSPORT AND HIGHWAYS

(Department of Road Transport and Highways )

NOTIFICATION

New Delhi , the 16th February, 2006

G.S.R. 68 ( E) .- Whereas , the Government of the Republic of India and the Government of the Islamic Republic of Pakistan have entered into an Agreement on 21st day of December , 2005 for operating passenger bus service between Amritsar and Lahore on the basis of mutual advantage and reciprocity;

And Whereas , the Central Government is empowered under sub - section ( 2) of section 139 of the Motor Vehicles Act , 1988 (Act 59 of 1988) to frame rules to give effect to such reciprocal arrangements which inter - alia authorizes the Government to exempt such Motor Vehicles and their drivers and conductors from the operation of all or any of the provisions of the saidAct;

And Whereas , to give effect to the said Agreement which came into force on 21st December, 2005, the Central Government considers it necessary to dispense with the requirement of pre - publication contained in sub - section ( 1 ) of section 212 of the said Act ;

Now, Therefore, in exercise of the powers conferred by sub- section (2) of section 139 of the Motor Vehicles Act, 1988 , the Central Government hereby makes the following rules , namely:-

1. Short title and commencement . - ( 1 ) These rules may be called the Central Motor Vehicles (Regulation of Bus Service between Amritsar and Lahore ) Rules , 2006 .

(2) These rules shall come into force on the date of their publication in the Official Gazette .

2. Definitions . -- In these rules , unless the context otherwise requires ,

(a) " Agreement" means the Agreement betweerr the Government of the Republic of India and the Islamic Republic of Pakistan for the regulation of bus service between Amritsar and Lahore signed on 21st December , 2005 ;

(b) " authorization fee" means the fee to be paid by the permit holder of one country to the other country for obtaining authorization;

(c) " bus crew" means driver , conductor and the liaison officer ;

(d) " competent authority " means , in relation to -

(i ) "permits " , an authority competent to issue such a permit authorized under the law of the country concemed;

(ii) " driving licence " , an authority competent to issue such a driving licence authorized under the law of the country concemed;

(iii ) " conductor's licence " , an authority competent to issue such a conductor's licence authorized under the law of the country concemed;

41957 106-3 8

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3(1 )]

(e) " country" means India or Pakistan, as the case may be;

(f) " form" means any of the form specified in the Schedule annexed to these rules:

(g) "Liaison Officer " means official included in the crew authorized to carry out operational supervision of transport vehicle and to keep liaison between passengers and customs and immigration authorities and between passengers and prescribed food outlets or restaurants;

(h) " passenger " means a person in possession of a valid ticket for travel from Amritsar to Lahore or vice- versa and a valid passport , visa and any other travel document which may be mutually agreed to between the Parties to the Agreement;

(i) "PUC certificate " means Pollution Under Control Certificate issued by appropriate authorities in Pakistan or India;

(j ) " scheduled service routes " mean the routes along with the time schedule and other related operational aspects specified in the Protocol to the Agreement for the regulation of bus service between Amritsar and Lahore;

(k) " transport vehicle " means a motor vehicle (coach or bus) for the carriage of passengers for hire or reward , between India and Pakistan , subject to such restrictions on the gross laden weight, wheel base or seating capacity of vehicles as may be imposed under the law in either country from time to time .

3. Forms , contents and duration etc. , of the permit .--( 1 ) A regular permit for transport vehicle shall be in the Form set out in Schedule - I and shall be non - transferable .

(2) A regular permit for transport vehicle shall be valid for one year and renewable upto a maximum period of five years on a yearly basis .

4. Eligibility conditions of a vehicle .-- (1 ) A transport vehicle shall be so constructed and maintained as to be at all times under the effective control of the person driving it .

(2) Driver of a transport vehicle referred to in sub - rule ( 1 ) shall have , --

(a) a valid registration certificate issued under the law of the country concerned;

(b) a valid certificate of fitness issued under the law of the country concerned;

(c) a valid insurance policy issued under the law of the country concerned ;

(d) avalid permit under the law of the country concerned;

(e) a passenger list with details of their nationality ; and

(f) a valid PUC certificate under the law of the country concerned ;

in respect of such vehicle and shall make all the said documents available for inspection by any authority competent to inspect such vehicle .

5. Conditions for the driver and conductor .-- ( 1 ) The person driving a transport vehicle shall be in possession of a valid driving licence issued by a competent authority to drive such a vehicle and the driver's badge .

(2) The conductor of a transport vehicle shall be in possession of a valid conductor's licence issued by a competent authority .

(3 ) For any reason, a driver referred to in sub- rule ( 1 ) or a conductor referred to in sub- rule (2) , of a country is unable to perform his duties in the other country , a driver or a conductor in possession of a valid licence issued by the competent authority of such other country , may drive or act as a conductor of the vehicle , as the case may be .

9

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3 (i) ]

6. Distinguishing particulars to be exhibited on the transport vehicle .-- In addition to the registration number assigned to a transport vehicle operating under the Agreement by the competent authority, the following particulars shall be painted in English and in official language of the respective country [each letter being not less than two inches ( five centimetres) high and two inches ( five centimetres ) wide , legibly painted on a plain surface or a plate or plates affixed to the vehicles] , namely: -

(i) Amritsar Lahore - Amritsar ( on front side and back side of such transport vehicle in a conspicuous place) .

(ii) Name of the operator of the bus service ( on both the sides of such transport vehicle) .

7. Personal effects of bus crew.-- The bus crew of a transport vehicle operating under the Agreement may carry such personal effects , as may be necessary, having regard to the period of their stay in the host country subject to conditions specified in the customs laws of both countries .

8. Insurance of the vehicle.-- No transport vehicle which does not have a policy of insurance which covers comprehensive or third party risks , arising out of the use of transport vehicle and which complies with the requirements of the law of the country concerned shall operate under these rules .

9. Conditions for transport of passengers.- No transport vehicle registered in Pakistan shall be engaged in the transport of passengers from any point of India to any other point in India, and similarly no transport vehicle registered in India shall be engaged in the transport of passengers from any point in Pakistan to any other point in Pakistan.

SCHEDULE

(SeeRule 3)

FORM OF PERMIT TO PLY TRANSPORT VEHICLES ON INDIA ( AMRITSAR ) – PAKISTAN ( LAHORE )

REGULAR PERMIT *

(Strike out whichever is not applicable )

Government of India /Government of Pakistan

Permit to ply transport vehicles between India (Amritsar ) -- Pakistan (Lahore) .

(a) Name, address and nationality of the operator of motor vehicle .

(b) Registration Number of the vehicle .

(c) Nature of transport operators: Point to point Amritsar - Lahore - Amritsar .

(d) Capacity of the vehicle;

(i) Seating capacity

LadenWeight

(ii)

(e) Particulars of insurance policy .

(f) Particulars of Certificate of fitness .

(g) The starting and terminal points in each country.

(h) The route or routes to be followed by the scheduled passenger service vehicle .

10

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART 11-SEC . 3 ( i ) ]

to and is not This permit is valid from . transferable .

Signature , Designation and Seal of the competent authority of the Government of India

Signature , Designation and Seal of the competent authority of the Government of Pakistan

This permit is hereby renewed upto the day of .........

Signature , Designation and Seal of the competent authority of the Government of Pakistan

Signature , Designation and Seal of the competent authority of the Government of India

* means a permit issued by competent authority of one country and countersigned by the competent authority of the other country , authorizing the transport vehicle to ply on the scheduled service route , as specified in such permit, and includes regular permit for passenger transport,

Note: Registration papers and other documents such as insurance certificate , fitness certificate , etc. , shall be carried on the vehicle ( s) and made available for inspection on demand by the competent authority or any officer duly authorized by the authority .

[F. No. RT- 15011 /9/2004 - MVL]

SAROJ KUMAR DASH , Jt . Secy.

Printedby the Manager . Govt . of India Press . Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 16 February 2006. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2006-02-16.14275/. Archive identifier in.gazette.central.e.2006-02-16.14275.