रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99
REGD. NO. D. L -33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड - उप-खण्ड ( ii) PART II-Section 3-Sub- section ( ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 1244]
No. 1244]
नई दिल्ली, मंगलवार , अक्तूबर17 , 2006/आश्विन 25, 1928 NEW DELHI, TUESDAY, OCTOBER 17 , 2006/ASVINA 25, 1928
मंत्रिमंडल सचिवालय.
अधिसूचना
नई दिल्ली , 14 अक्तूबर, 2006
का.आ. 1778( अ ) राष्ट्रपति , संविधान के अनुच्छेद 77 के खंड ( 3 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , भारत सरकार (कार्य-आबंटन ) नियम , 1961 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाते हैं , अर्थात्:-
1. ( 1) इन नियमों का संक्षिप्त नाम भारत सरकार (कार्य-आबंटन ) दो सौ अठासीवां संशोधन नियम , 2006 है ।
(2 ) ये तुरन्त प्रवृत्त होंगे ।
2. भारत सरकार ( कार्य- आबंटन ) नियम , 1961 में
( 1 ) प्रथम अनुसूची में, " 22. अपारंपरिक ऊर्जा स्रोत मंत्रालय " विद्यमान शीर्षक के स्थान पर निम्नलिखित शीर्षक रखा जाएगा , अर्थात्: -
" 22. नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय" ।
(2) द्वितीय अनुसूची में,-
(क) ' कृषि मंत्रालय " शीर्षक के अंतर्गत , " क. कृषि और सहकारिता विभाग" उपशीर्षक के अधीन, विद्यमान प्रविष्टियों 8 और 27 के स्थान पर क्रमशः निम्नलिखित प्रविष्टियां रखी जाएंगी , अर्थात्:-
" 8. सूखे, ओलावृष्टि और नाशक जीव के हमलों के कारण आवश्यक राहत उपायों का समन्वय ।
27. ऐसी सहकारी सोसाइटियों का जिनके उद्देश्य एक राज्य तक सीमित नहीं हैं, निगमन , विनियमन और समापन जिसमें ' बहुराज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम , 2002 (2002 का 39 ) ' का प्रशासन भी है :
परन्तु प्रशासनिक मंत्रालय अथवा विभाग उसके नियंत्रणाधीन कार्यरत सहकारी ईकाइयों के लिए 3301 GI/ 2006
(1) ' बहुराज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2002 (2002 का 39 ) ' के अधीन शक्तियों का प्रयोग करने के प्रयोजन के लिए ' केन्द्रीय सरकार ' होगा" ।
(ख) " भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्रालय " शीर्षक के अंतर्गत , " क. भारी उद्योग विभाग " उपशीर्षक के अधीन , प्रविष्टि 43 के पश्चात् निम्नलिखित प्रविष्टि अंतःस्थापित की जाएगी , अर्थात्:-
" 44. राष्ट्रीय ऑटोमेटिव परीक्षण और अनुसंधान एवं विकास अवसंरचना परियोजना ( एनएटीआरआईपी) तथा एनएटीआरआईपी कार्यान्वयन सोसाइटी (एनएटीआईएस ) " ।
(ग) " गृह मंत्रालय " शीर्षक के अंतर्गत , " क. आंतरिक सुरक्षा विभाग " उपशीर्षक के अधीन विद्यमान प्रविष्टि 52 के स्थान पर निम्नलिखित प्रविष्टि रखी जाएगी , अर्थात्:-
" 52. प्राकृतिक आपदाओं ( सूखा, ओलावृष्टि और नाशक जीव के हमले अथवा महामारियों से भिन्न) . तथा मानव-जनित आपदाओं की दशा में राहत उपायों का समन्वय , जिसके अंतर्गत, अन्य मंत्रालयों अथवा विभागों को आबंटित कार्य की विशिष्ट मदें नहीं हैं" ।
(घ) " अपारंपरिक ऊर्जा स्रोत मंत्रालय " शीर्षक के स्थान पर निम्नलिखित शीर्षक रखा जाएगा , अर्थात्:- " नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय " ।
आ.प.जै. अब्दुल कलाम राष्ट्रपति
[फा. सं. 1/22/1/2006- मंत्रि. ] के. एल. शर्मा, उप-सचिव 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
CABINET SECRETARIAT NOTIFICATION
New Delhi , the 14th October , 2006
S.O 1778 ( E). In exercise of the powers conferred byclause (3) of article 77 of the Constitution , the President hereby makes the following rules further to amend the Government of India (Allocation of Business ) Rules , 1961 , namely:
1.(1 ) These rules may be called the Government of India (Allocation of Business ) Two hundred and eighty eighth Amendment Rules , 2006.
(2) They shall come into force at once .
2. In the Government of India (Allocation of Business) Rules , 1961 ,-
(1) in the FIRST SCHEDULE , for the existing heading " 22. Ministry of Non-Conventional Energy Sources (Aparamparik Oorja Srota Mantralaya) " , the following heading shall be substituted, namely :-
"22. Ministry of New and Renewable Energy (Naveen aur Navikarniya Oorja Mantralaya)" .
(2) in the SECOND SCHEDULE,-
i
(A) Under the heading " MINISTRY OF AGRICULTURE (KRISHI MANTRALAYA) " , under the sub- heading " A. DEPARTMENT OF AGRICULTURE AND COOPERATION (KRISHI AUR SAHKARITA VIBHAG) ", for the existing entries 8 and 27, the following entries shall respectively be substituted, namely :-
" 8. Co- ordination of relief measures necessitated by drought , hailstorm and pest-attacks .
27. Incorporation, regulation and winding up of Co -operative societies with objects not confined to one State including administration of ' the Multi-State Co- operative Societies Act , 2002 ( 39 of 2002)':
Provided that the administrative Ministry or Department shall be ' the
[PART II-SEC. 3( ii)]
Central Government ' for the purpose of exercising powers under the Multi-State Co-operative Societies Act, 2002 (39 of 2002), for co-operative units functioning under its control" .
(B) under the heading "MINISTRY OF HEAVY INDUSTRIES AND PUBLIC ENTERPRISES (BHARI UDYOG AUR LOK UDYAM MANTRALAYA) " , under the sub-heading "A. DEPARTMENT OF HEAVY INDUSTRY (BHARI UDYOG VIBHAG) " after entry43 , the following entry shall be inserted , namely :-
"44. National Automative Testing and Research and Development Infrastructure and NATRIP Project ( NATRIP ) Implementation Society (NATIS) " .
(C) under the heading "MINISTRY OF HOME AFFAIRS ( GRIH MANTRALAYA)" , under the sub - heading " A. DEPARTMENT OF INTERNAL SECURITY ( ANTRIK SURAKSHA VIBHAG) " for the existing entry 52, the following entry shall be substituted , namely:-
"52. Coordination of relief measures in the eventofnatural calamities (other than drought , hailstorm, pest attacks or epidemics) and man- made disasters , excluding specific items of business allocated to other Ministries or Departments" .
(D) for the heading "MINISTRY OF NON- CONVENTIONAL ENERGY SOURCES (APARAMPARIK OORJA SROTA MANTRALAYA) " , the following heading shall be substituted, namely
" MINISTRY OF NEW AND RENEWABLE ENERGY ( NAVEEN AUR NAVIKARNIYA OORJA MANTRALAYA) " .
A.P.J. ABDUL KALAM PRESIDENT
[F. No. 1/22/1/2006-Cab .] K. L. SHARMA, Dy . Secy .
Printed by the Manager, Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064
and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .