Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

The Tuticorin Port Trust (Issue of Entry Permit for Vehicles, Equipment and Persons) Regulations, 2005.

Published 26 October 2006

Ministry
Ministry of Shipping, Road Transport and Highways
Department
Department of Shipping
Office
Ports Wing
Gazetteid
NOT available ( 16516 )
Identifier
in.gazette.central.e.2006-10-26.16516
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

37

REGD . NO . D. L.-33004/99 रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99

सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग II- खण्ड 3-उप-खण्ड ( i) PART II Section 3 Sub- section (i)

प्राधिकार से प्रकाशित ..

PUBLISHED BY AUTHORITY

नई दिल्ली, बृहस्पतिवार , अक्तूबर 26 , 2006 /कार्तिक 4, 1928

सं. 523]

No. 5231

NEW DELHI, THURSDAY, OCTOBER 26, 2006/KARTIKA 4, 1928

पोत परिवहन , सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (पोत परिवहन विभाग )

( पत्तन खण्ड)

अधिसूचना

नई दिल्ली, 26 अक्तूबर , 2006

सा.का.नि. 673(अ).- केन्द्रीय सरकार, महापत्तन न्यास अधिनियम, 1963 (1963 का 38) की धारा 132 की उपधारा ( 1 ) के साथ पठित धारा 124 की उपधारा (1 ) के अनुसरण में तूतीकोरिन पत्तन न्यास के न्यासी बोर्ड द्वारा उक्त अधिनियम की धारा 123 द्वारा , उन्हें प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , बनाए गए तूतीकोरिन पत्तन न्यास (यानों/ उपस्करों और व्यक्तियों के लिए प्रवेश अनुज्ञा- ' पत्र जारी करना ) विनियम, 2005 का अनुमोदन करती है, जो अधिसूचना संख्यांक का.नि.आ. सी- 9/2005 तारीख 14 दिसंबर, 2005 और का.नि.आ. सी 10/2005, तारीख 21 दिसम्बर, 2005 द्वारा तमिलनाडु सरकार के राजपत्र में प्रकाशित किए गए थे जो इस अधिसूचना से उपाबध अनुसूची में यथा उपवर्णित हैं ।

(2) उक्त विनियम राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होंगे ।

अनुसूची

तूतीकोरिन पत्तन न्यास

तूतीकोरिन पत्तन न्यास ( यानों /उपस्करों और व्यक्तियों के लिए प्रवेश अनुज्ञा-पत्र जारी करना) विनियम, 2005

'तूतीकोरिन पत्तन न्यास कान्यासी बोर्ड, महापत्तन न्यास अधिनियम, 1963 (1963 का 38) की धारा 123 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, निम्नलिखित विनियम बनाता है, अर्थात्ः- 3422 GI /2006 (1) 2

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC. 3 (i)]

1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभ (1 ) इन विनियमों का संक्षिप्त नाम पत्तन न्यास ( यानों/ उपस्करों और व्यक्तियों के लिए प्रवेश अनुज्ञा- पत्र जारी करना) विनियम, 2005 है ।

(2) ये विनियम जोन ' क' और जोन ' ख ' में पत्तन क्षेत्र के अंदर यानों , उपस्करों और व्यक्तियों के प्रवेश के लिए लागू होंगे । ये पत्तन में प्रवेश करने वाले जहाजों के कर्मीदल (विदेशी) और विदेशी राष्ट्रिकों को लागू नहीं होंगे ।

(3) ये विनियम केन्द्रीय सरकार के अनुमोदन के राजपत्र में प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।

2. परिभाषाएं : (क) " पत्तन क्षेत्र" से " पत्तन सीमा" के रूप में परिभाषित क्षेत्र अभिप्रेत है, जिसमें सड़क, खुली जगह और डॉक द्रोणी सम्मिलित है, ;

(ख) "बोर्ड" से अधिनियम के अधीन गठित तूतीकोरिन पत्तन का न्यासी बोर्ड अभिप्रेत है ;

(ग) " अध्यक्ष " से न्यासी बोर्ड का अध्यक्ष अभिप्रेत है ;

(घ) " यातायात प्रबंधक" से तूतीकोरिन पत्तन न्यास के यातायात विभाग का तत्समय भारसाधक अधिकारी अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत यातायात प्रबंधक के प्राधिकार के अधीन कार्यरत उसके उप तथा सहायक और कोई अन्य अधिकारी भी हैं ;

(ङ) "पार्किंग निषेध क्षेत्र " से वह क्षेत्र अभिप्रेत है जहां "पार्किंग निषेध " शब्दों वाला बोर्ड लगा हुआ है ;

(च) " अतिगति" से ट्रक की गति सड़क/घाट/डॉक क्षेत्र पर किसी भी जगह उपदर्शित बोर्ड द्वारा उपदर्शित गति सीमा से अधिक ट्रक की गति अभिप्रेत है ।

3. पत्तन के प्रतिबंधित क्षेत्र में व्यक्तियों के प्रवेश को विनियमित करना: - (i ) क्षेत्र ' क' और क्षेत्र ' ख ' में सुरक्षा द्वारों में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रवेश को, यातायात प्रबंधक द्वारा, प्रवेश अनुज्ञा पत्र जारी निर्बंधित किया जाएगा ।

(ii) जारी किए जाने वाले प्रवेश अनुज्ञा-पत्र का प्रकार और विधिमान्यता की अवधि, आदि का विनिश्चय अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा ।

(iii ) प्रवेश अनुज्ञापत्र, सगठन / अभिकरण द्वारा, उनके अपने लेटर हेड पर अध्यपेक्षा निविदत्त करने के उपरांत ही जारी किया जाएगा, जिसमें व्यक्ति का नाम, पदनाम, प्रवेश करने का प्रयोजन, ' अवधि जब तक प्रवेश अनुज्ञा-पत्र की आवश्यकता है आदि उपदर्शित किए जाएंगे । पत्र फर्म/ कंपनी के प्राधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर द्वारा जारी क्रिया जाना चाहिए ।

3

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग II- खण्ड 3 (i) ]

(iv) यातायात विभाग में संबंधित अधिकारियों द्वारा उसके प्राधिकार पर प्रवेश अनुज्ञापत्र अभिप्राप्त करने के लिए, फोटो पास अनुभाग में, दर के मान के अनुसार आवश्यक फीस संदत्त करनी होगी । प्रवेश अनुज्ञा-पत्र को हर समय दृश्यमान रूप से दर्शित करना होगा और सुरक्षा/ यातायात कार्मिकों द्वारा जब भी उसकी मांग की जाए, उसे सत्यापन के लिए प्रस्तुत करना होगा ।

(v) विधिमान्यता अवधि समाप्त होने के पश्चात्, नए प्रवेश अनुज्ञा- पत्र के लिए आवेदन करते समय उक्त प्रवेश अनुज्ञा-पत्र को अभ्यर्पित करना होगा ।

(vi) यदि कोई प्रवेश अनुज्ञा- पत्र खो जाता है तब नया अनुज्ञा- पत्र अभिप्राप्त करने के लिए , संबंधित व्यक्ति को संबंधित पुलिस थाना द्वारा जारी पुलिस शिकायत की रसीद प्रस्तुत करनी होगी ।

(vii) नए फोटो अनुज्ञा-पत्र जारी करने की अध्यपेक्षा यातायात प्रबंधक के कार्यालय में की जाएगी ।

4. यानों/ उपस्कर आदि के प्रवेश का विनियमन (क) पत्तन सुरक्षा द्वारों के अंदर सभी यानों, जिनमें हल्के वाहन और दुपहिए वाहन भी सम्मिलित हैं, का प्रवेश पत्तन- दर- मान में उल्लिखित अवधियों के लिए यान प्रवेश अनुज्ञा-पत्र (लाइसेन्स) जारी करते हुए, तथा आवश्यक प्रवेश (अनुज्ञा- पत्र) फीस वसूल करते हुए , निर्बंधित किया जाएगा । अनुज्ञा-पंत्र की अवधि का विनिश्चय यातायात प्रबंधक द्वारा किया जाएगा ।

(ख ) यानों के लिए प्रवेश अनुज्ञा- पत्र जारी करने के लिए, निम्नलिखित अध्यपेक्षाओं को सुनिश्चित करने के लिए दस्तावेजों को सत्यापित किया जाएगा :-

(i) यान का रजिस्ट्रीकरण संख्या ;

(ii) बीमा की विधिमान्यता की अवधि ;

(iii) एफसी अवधि ;

(iv) प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण -पत्र ।

(ग) उपस्कर के मामले में, डॉक सुरक्षा विनियमों के अधीन प्राधिकृत प्राधिकारी से अभिप्राप्त उपर्युक्त प्रमाण - पत्रों के अलावा, प्ररूप 2 , प्ररूप - 4 और प्ररूप - 6 भी प्रस्तुत करने होंगे ।

5. अनुज्ञप्ति की शर्तों का अतिक्रमण (क) व्यक्तियों के प्रवेश के मामले में , निम्नलिखित कार्यों :-

को विनियमों के अधीन अतिक्रमण माना जाएगा THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC. 3 (i) ] (i) प्रवेश अनुज्ञा- पत्र अभिप्राप्त करने के लिए मिथ्या सूचना या तथ्यों का दुर्व्यपदेशन ;

(ii) ड्राइवर/ क्लीनर, जिनके नाम पर अनुज्ञा- पत्र जारी किया गया है, के बदल जाने की सूचना न देना ;

( iii ) ऐसे स्थान में प्रवेश करना जिसके लिए वह प्राधिकृत नहीं है या जब पत्तन के अंदर उसका कोई स‌द्भावपूर्वक कारबार नहीं है तब पत्तन में प्रवेश करना ;

(iv) सुरक्षा कार्मिक / यातायात प्रबंधक द्वारा मांग किए जाने पर प्रवेश अनुज्ञा-पत्र प्रस्तुत न करता ;

(v) नशे की हालत में कार्य के लिए पत्तन क्षेत्र के अंदर / बाहर प्रवेश करना ;

(vi) प्रतिबंधित सामान लेकर पत्तन क्षेत्र में प्रवेश ।

(ख) यानों/ उपस्करों के प्रवेश के मामले में , निम्नलिखित कार्य अतिक्रमण माने जाएंगे : -

(1) अनुज्ञप्ति के बिना यान चलाना ।

(ii ) सत्यापन के लिए पत्तन के अधिकारियों को अनुज्ञप्ति प्रस्तुत न करना ।

(iii) पत्तन के द्वार पर और अन्य जगहों में प्रदूषण नियंत्रण का कंप्यूटरीकृत प्रमाणपत्र प्रस्तुत न

करना ।

(iv) प्रवेश अनुज्ञा-पत्र अभिप्राप्त किए बिना पत्तन क्षेत्र के अंदर प्रवेश ।

(v) किसी भी डॉक क्षेत्र या भंडारण क्षेत्र में लावारिश यान छोड़ना ।

(vi ) गति सीमा का पालन न करना ।

(vii) जांच के लिए सुरक्षा द्वारों पर न रूकना ।

:

(viii) " पार्किंग निषेध क्षेत्र " में वाहनों को खड़ा करना ।

(ix) डॉक या भंडारण क्षेत्र में अपेक्षित समय से अधिक वाहनों को खड़ा करना ।

(x) एकमार्गीय यातायात का पालन न करना ।

(xi) पत्तन की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या पत्तन परिसरों के अंदर दुर्घटना करना और / या बचने की इच्छा से जानबूझकर दुर्घटना स्थल को छोड़ना ।

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग II- खण्ड 3 (i) ]

(xii) ऐसे व्यक्ति द्वारा, जो प्राधिकृत नहीं है, वाहन चालन ।

(xiii ) ऐसे व्यक्ति द्वारा, जिसने अल्कोहली पेय ओषधि या इस तरह की कोई दूसरी चीज पी रखी है, जिसे पत्तन अस्पताल में उस व्यकत को जांच करके पता लगाया जा सकता है, वाहन चालन ।

(xiv) रात में या कम रोशनी के दौरान खराब वाहन को बिना पार्किंग लाइट के खड़ी करना ।

(xv) प्रक्षेपण वानर सामग्री को वहन करते समय पीछे के भाग में लाल बत्ती/ लाल झंडा का न होना ।

(xvi) यान को, दोनों तरफ नंबर प्लेट लगाए बिना चलाना ।

6. शास्तियां : (क) व्यक्तियों द्वारा, प्रवेश अनुज्ञा-पत्र अभिप्राप्त करने में उसका उपयोग करते समय, अगर अतिक्रमण किया जाता है तो, यातायात प्रबंधक द्वारा उस व्यक्ति के अनुज्ञा-पत्र को निलंबित / रद्दकर दिया जाएगा ।

(ख) यानों की बाबत अतिक्रमण के लिए, यातायात प्रबंधक द्वारा प्रत्येक अवसर पर 200 रूपए का जुर्माना और/या एक सप्ताह तक की अवधि के लिए पत्तन के अंदर प्रवेश करने की पाबंदी अधिरोपित जाएगी । अगर, यान को छः महीने के अंदर ही तीन बार व्यतिक्रम करते पाया जाता है तो, यातायात प्रबंधक द्वारा, उपर्युत जुर्माने के उद्‌ग्रहण के अतिरिक्त उस वाहन पर एक मास की अवधि के लिए पत्तन क्षेत्र के अंदर प्रवेश करने की पाबंदी लगा दी जाएगी ।

7. अपील कोई भी व्यक्ति, जो इन विनियमों की शर्तों का अतिक्रमण करने के लिए पत्तन द्वारा की गयी कार्रवाई से व्यथित है और अपने ऊपर अधिरोपित जुर्माने के विरूद्ध अपील करने की इच्छा रखता है, तो वह एक सप्ताह के अंदर ही अपने मामले पर विचार किए जाने के लिए अध्यक्ष को अपील कर सकता है । ऐसे हर एक मामले को उनके गुणागुण के आधार पर अध्यक्ष /पत्तन न्यास द्वारा विनिश्चय किया जाएगा ।

3422 GÌ 106-2-

[फा. सं. पीआर-16012/1/ 2006- पीजी ]

ए. के. भल्ला , संयुक्त सचिव 6

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3 (i)]

MINISTRY OF SHIPPING , ROAD TRANSPORT AND HIGHWAYS

(Department of Shipping)

(PORTS WING)

NOTIFICATION

New Delhi , the 26th October, 2006

G.S.R. 673 (E). In pursuance of sub- section ( 1 ) of section 124 read with sub - section ( 1 ) of section 132 of the Major Port Trusts Act, 1963 (38 of 1963 ) , the Central Government hereby approves the Tuticorin Port Trust (Issue of Entry Permit for Vehicles , Equipments and Persons ) Regulations , 2005 made by the Board of Trustees of Tuticorin Port Trust, in exercise of the powers conferred on them by section 123 of the said Act and published in the Tamil Nadu Government Gazette vide notification number S.R.O. C- 9/2005 dated the 14th December , 2005 and number S.R.O. C - 10 / 2005 dated the 21st December , 2005 , as set out in the Schedule annexed to this notification .

:

4 2. The said regulations shall come into force from the date of publication in the Official Gazette .

SCHEDULE

TUTICORIN PORT TRUST

Tuticorin Port Trust (issue of entry permit for Vehicles , Equipments , Persons) Regulations , 2005

In exercise of the powers conferred by section 123 of the Major Port Trusts Act , 1963 (38 of 1963 ) , the Board of Trustees of the Tuticorin Port Trust makes the following Regulations , namely: -

1. Short title and commencement . ( 1 ) These regulations may be called as Tuticorin Port Trust ( Issue of Entry Permit for Vehicles , Equipment and Persons ) Regulations , 2005 .

(2) These regulations shall be applicable for entry of vehicles , equipment and persons into Port area in Zone ' A' and Zone ' B ' . These will not apply to the ships ' crew ( Foreign) and the Foreign nationals entering the Port.

(3) These regulations shall come into force on the date of publication of the approval of the Central Government in the Official Gazette .

2. Definitions . (a) " Port area " means , the area defined as ' Port Limit ' including the roads , open space and the Dock Basin .

(b) " Board" means , the Board of Trustees of the Port of Tuticorin constituted under the Act .

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3 (i) ]

7

(c ) " Chairman " means , the Chairman of the Board of Trustees .

(d) "Traffic Manager" means , the officer for the time being in charge of Traffic Department of the Tuticorin Port Trust and includes his Deputies and Assistants and any other officer acting under the authority of the Traffic Manager.

(e) " No Parking Area" means , the area where a board with the words "No Parking" is put up .

( f) " Overspeed " means , the speed of the truck beyond the speed limit indicated by a display board in any place on the road/Wharf/Dock Area.

3. Regulating the entry of persons into Port restricted area . (i) All persons entering the security gates in Zone ' A' and Zone ' B ' shall be restricted entry through issue of entry permits by the Traffic Manager .

( ii) The type of entry permit to be issued and period of validity etc. shall be decided by the Chairman .

(iii) Entry permits shall be issued on tendering the requisition by the organization/ agency in their letter head indicating the name of person, designation, purpose of entry , the period upto which the entry permit is required etc. The letter should be under the signature of authorized person of the firm/company .

(iv) On authorization of the same by the officers concerned in the Traffic Department, necessary fee as per the Scale of Rates shall be paid in the Photo Pass Section for obtaining the entry permit . The entry permit shall be visibly displayed at all times and shall be produced for verification when demanded by the Security/Traffic personnel .

(v) After the validity period is over, the entry permits shall be surrendered while applying for fresh entry permits .

(vi) If any entry permit is lost , for obtaining a fresh one, the individual concerned shall produce a Police complaint receipt issued by the concerned Police Station .

(vii) The requisition for issue of fresh photo permit shall be made with the office of the Traffic Manager .

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3 (1 ) ] 8

14. Regulating the entry of vehicles /equipment etc. - (a) Entry of all vehicles including light vehicles and two wheelers into the Port Security Gates shall be restricted by issue of vehicle entry permit ( Licence) for periods mentioned in the Port Scale of Rates and on collection of necessary entry ( licence) fee . The period of the permit shall be decided by the Traffic Manager.

(b) For issuing entry permit for vehicles , documents will be verified for ascertaining the following requirements : -

(i) Registration number of the vehicle .

(ii) Insurance validity period .

(iii) FC period.

(iv) Pollution under control certificate .

(c) In the case of equipment , besides the above certificates obtained from the competent authority under the Dock Safety Regulations like Form - II , Form - IV and Form VI shall also be produced.

5 . Violation of Licence conditions . (a) In the case of entry persons , the following acts will be construed as violation under the Regulations :

(i) False information or misrepresentation of facts for obtaining entry permit.

(ii) Not bringing to notice of change of Driver/ Cleaner in whose name the permit had been issued.

(iii ) Entering a place to which one is not authorized or entering the Port when one has no bonafide business inside the Port .

(iv) Non production of entry permit when demanded by Security Personnel / Traffic Manager .

(v) Entry into / out of Port area for work in drunken condition .

(vi) Entry into Port area carrying banned items .

(b) The following acts will be construed as violation in the case of entry of vehicles /equipment, namely: -

(i) Driving a vehicle without licence .

(ii) Not producing the licence to the officials of the Port for verification .

(iii ) Non production of computerized pollution under control certificate at the gate and in other places of the Port .

(iv) Entry into the Port area without obtaining the entry permit .

(v) Leaving the vehicle unattended at any dock area or storage area.

1

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II - खण्ड 3 ( i) ]

(vi ) Non- observance of speed limit .

(vii) Not stopping at the security gates for checking .

(viii ) Parking the vehicles in the " No Parking area" .

(ix) Parking the vehicle in the Dock or Storage area for more than the required time .

(x) Non - observance of one way traffic .

(xi) Damaging Port Property or causing accidents in the Port premises and / or leaving the accident spot with intention to escape .

(xii) Driving a vehicle by a person who is not authorized .

(xiii ) Driving a vehicle by a person in intoxicated condition either by use of alcoholic drinks , drugs or any other like thing which will be identified after testing the person in the Port Hospital .

(xiv) Parking a non- functional vehicle without the parking light during night or low visibility time .

(xv) Carrying projected articles without red lamp/red flag at the rear end.

(xvi) Driving a vehicle without number plate on either side .

6. Penalties . - (a) For violation by persons in obtaining/using the entry permit, the permit of the person shall be suspended/cancelled by the Traffic Manager .

(b) For violation in respect of vehicles , penalty of Rs . 200/- and / or banning of entry into the Port for a period of upto one week on each occasion would be imposed by the Traffic Manager . If the vehicle is found to faulting on the third occasion within six months , the vehicle will be banned entry into the Port area for a period of one month in addition to levy of fine as above by the Traffic Manager .

7. Appeal . - Any individual who suffers from the action taken by the Port for violations of the conditions in these regulations wishes to appeal against the penalty imposed , they may do so within a week's time for consideration of their case to the Chairman . Each such case will be decided by the Chairman/Port Trust based on merits .

[F.No. PR- 16012/ 1 /2006 -PG ]

A. K. BHALLA , Jt . Secy .

422 GI / 06-3

Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 26 October 2006. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2006-10-26.16516/. Archive identifier in.gazette.central.e.2006-10-26.16516.