Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

The Indian Civil Accounts Service (Group 'A') Recruitment Rules, 2006.

Published 08 November 2006

Ministry
Ministry of Finance
Department
Department of Expenditure
Office
Controller General of Accounts
Gazetteid
NOT available ( 17067 )
Identifier
in.gazette.central.e.2006-11-08.17067
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD. NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99

सममेव मक्ते

भारत राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग II- खण्ड 3 - उप- खण्ड ( i) PART II Section 3 Sub-section (i)

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 542]

नई दिल्ली, बुधवार , नवम्बर 8 , 2006 /कार्तिक17 , 1928

No. 542]

NEW DELHI, WEDNESDAY, NOVEMBER 8 , 2006/KARTIKA 17, 1928

वित्त मंत्रालय

(व्यय विभाग)

(महालेखा नियंत्रक )

अधिसूचना

नई दिल्ली, 6 नवम्बर , 2006

सा.का.नि. 694(अ). राष्ट्रपति, संविधान के अनुच्छेद 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , और भारतीय सिविल लेखा सेवा (समूह ' क') भर्ती नियम, 1977 को, उन बातों के सिवाय अधिक्रांत करते हुए, जिन्हें ऐसे अधिक्रमण से पूर्व किया गया है, या करने का लोप किया गया है, भारतीय सिविल लेखा सेवा (समूह ' क' ) की भर्ती की पद्धति का विनियमन करने के लिए निम्नलिखित नियम बनाते हैं, अर्थात्:-

1. सक्षिप्त नाम और प्रारंभ-

(1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम भारतीय सिविल लेखा सेवा (समूह ' क' ) भर्ती नियम, 2006 है ।

(2) ये राजपत्र में उनके प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।

2. परिभाषाएं-

(क) "नियत दिन " से वह तारीख अभिप्रेत है, जिसको ये नियम प्रवृत्त होंगे ;

(ख) " आयोग" से संघ लोक सेवा आयोग अभिप्रेत है ;

(ग) "नियंत्रित अधिकारी" से वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) मे भारत सरकार अभिप्रेत है ;

(घ) "विभागीय प्रोन्नति समिति" से नियम 3 में विनिर्दिष्ट उस सेवा की किसी श्रेणी में प्रोन्नति और पुष्टिकरण के विचार करने के लिए गठित समिति अभिप्रेत है और ऐसी समिति का गठन अनुसूची 3 में यथाविनिर्दिष्ट होगा;

(ङ) "परीक्षा" से केंद्रीय सेवा समूह क में भर्ती के लिए आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अभिप्रेत है ;

(च) "सरकार" से केंद्रीय सरकार अभिप्रेत है ;

(छ) "नियंत्रित अधिकारी" से वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) मे भारत सरकार अभिप्रेत है ;

(ज) "ग्रेड" से नियम 3 में विनिर्दिष्ट ग्रेड अभिप्रेत है ;

(1)

3545 GI/2006 THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY

[PART II-SEC. 3 ( i )]

(झ) "अन्य पिछड़ा वर्ग " से अन्य पिछड़ा वर्ग अभिप्रेत है, जिनका वही अर्थ और प्रयोज्यता है जो समय - समय पर यथासंशोधित कार्मिक और प्रशिक्षण का.ज्ञा. सं0 36012/22/93- स्था (एस.सी.टी. ) तारीख 8 सितंबर, 1993 में यथावर्णित हैं ;'

(ञ) "अनुसूचित जाति" और " अनुसूचित जनजाति" के क्रमशः वही अर्थ होंगे जो संविधान के अनुच्छेद 366 के खंड (24) और (25) में उनके हैं ;

(ट) "सेवा" से भारतीय सिविल लेखा सेवा अभिप्रेत है ।

3. सेवा का गठन--

(1) सेवा में निम्नलिखित सेवा सम्मिलित होंगी, अर्थात्:--

(i ) कनिष्ठ काल वेतनमान 8000-275-13500/- रु०

( ii) ज्येष्ठ काल वेतनमान 10000-325-15200/- रु०

(iii) कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी 12000-375-16500/- रु०

(iv) कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में (अकृत्यिक) चयन श्रेणी 14300-400-18300/- रु०

(v) ज्येष्ठ प्रशासनिक श्रेणी 18400-500-22400/- रु०

(vi) उच्च प्रशासनिक श्रेणी

(क) प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक 22400-525-24500/- रु०

(ख) अपर लेखा महानियंत्रक 24050-650-26000/- रु०

(ग) लेखा महानियंत्रक 26000/- (नियत)

(2) सेवा निम्नलिखित व्यक्तियों से मिलकर बनेगी , अर्थात्:-

(i ) सभी विद्यमान अधिकारी भारतीय सिविल लेखा सेवा (समूह ' क' ) में नियुक्ति दिन पर उनकी संबंधित श्रेणी में नियमित आधार पर पद धारण करना ;

(ii) इन नियमों के उपबंधों के अनुसार सेवा में नियुक्त किए गए व्यक्ति ।

(3) इन नियमों के प्रारंभ से पहले उप नियम (2) के खंड (1) में निर्दिष्ट अधिकारियों की नियमित सतत सेवा परिवीक्षा प्रयोजन के लिए , सेवा में प्रोन्नति, पुष्टिकरण और पेंशन के लिए अर्हता सेवा में गणना की जाएगी ।

(4) सेवा का काडर सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियंत्रित किया जाएगा ।

4. सेवा की श्रेणियां और संख्या-

(1 ) नियत दिन को सेवा के कर्तव्य पदों की विभिन्न श्रेणियों , श्रेणियां और प्राधिकृत संख्या वह होगी जो अनुसूची 1 में विनिर्दिष्ट की गई है ।

(2) नियत दिन के पश्चात् सेवा की विभिन्न श्रेणियों के कर्तव्य पदों की प्राधिकृत संख्या वह होगी जो सरकार समय- समय पर ऐसी जो अवधारित की जाए ।

(3) किसी श्रेणी में नियुक्ति करने के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा उस श्रेणी में अतिरिक्त अस्थायी या स्थायी रूप से, जैसे भी वह आवश्यक समझे , ऐसे साधारण या विशेष आदेश के अधीन रहते हुए , समय- समय पर

बढ़ा सकता है जो राष्ट्रपति द्वारा निकाले जाए ।

5. भर्ती की पद्धति-

(1 ) नियत दिन के पश्चात्, सेवा में भर्ती निम्नलिखित पद्धति द्वारा की जाएगी, अर्थात्:-

(क) इन नियमों की अनुसूची 2 में अंतर्विष्ट उपबंधों के अधीन परीक्षा द्वारा ;

(ख) इन नियमों की अनुसूची 2 में अंतर्विष्ट उपबंधों के अनुसार प्रोन्नति द्वारा ;

(ग) नियम 6 के उपनियम (4) में अंतर्विष्ट उपबंधों के अनुसार प्रतिनियुक्ति द्वारा ।

[भाग II- खण्ड 3 ( i ) ]

भारत का राजपत्र असाधारण

3

(2) सेवा की कनिष्ठ काल वेतनमान की सभी भर्ती निम्नलिखित रूप में होगी , अर्थात्:-

(क) कमिष्ठ काल वेतनमान पर कुल कर्तव्य पदों का 66.67 % उपनियम (1 ) के खंड (क) के निबंधन में परीक्षा द्वारा भरे जाएंगे ।

(ख) सेबा के कुल कर्तव्य पदों का 33.33 % नियम 5 के उपनियम (1) के खंड (ख) के निबंधन में प्रोन्नति द्वारा भरे जाएंगे ।

(3) सरकार उपनियम (1 ) के खंड (क) और खंड (ख) में निर्दिष्ट पद्धति द्वारा अभ्यर्थियों की भर्ती आयोग के पूर्वअनुमोदन से कर सकती है और जब भर्ती इन खंडों के अधीन की गई है तो इस प्रकार भर्ती किए गए व्यक्तियों की संख्या के प्रतिशत के समान गणना करके संबंधित पद्धति के अधीन कर्तव्य पदों को भरेगी ।

6. सेवा में नियुक्ति-

(1 ) सेवा की सभी नियुक्तियां सरकार द्वारा की जाएगी ।

(2) नियम 5 के उपनियम (1 ) के खंड (क) और खंड (ख) के अधीन सेवा में भर्ती किए गए व्यक्तियों की प्रारंभिक नियुक्ति सेवा के कनिष्ठ काल वेतनमान में की जाएगी ।

(3) सेवा में नियुक्ति समय- समय पर सरकार द्वारा जारी किए गए व्यक्तियों के विनिर्दिष्ट वर्गों या प्रवर्गों के लिए सेवा में विशेष प्रतिनिधित्व करने वाले आदेशों के अधीन की जाएगी ।

(4) सीधी भती द्वारा या प्रोन्नति द्वारा योग्य अधिकारियों के काडर में, उपलब्धता न होने के मामले में, सरकार सेवा के काडर में, केंद्रीय सरकार के अन्य विभागों से अनुमोदित श्रेणियों में अधिकारियों में से या आयोग के परामर्श से राज्य सरकार संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन, कानूनी निकाय या लोक क्षेत्र के उपक्रमों से नियुक्तिकरेगी और प्रतिनियुक्ति की अवधि तीन वर्ष से अधिक नहीं होगी ।

7. परिवीक्षा--

(1 ) सेवा में नियुक्त किए गए अधिकारी या तो परीक्षा के माध्यम से चयन द्वारा या प्रोन्नति द्वारा , दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षा पर होंगे ।

(2) परिवीक्षा की अवधि के दौरान परिवीक्षाधीन ऐसे प्रशिक्षण पर जाएंगे जो सरकार द्वारा , समय- समय पर अधिकथित किए जाएंगे और ऐसी परीक्षा उतीर्ण करना, जो सरकार परिवीक्षा की समाधानप्रद पूर्ण करने की शर्त के रूप में आवश्यक समझे ।

(3) ऐसे अभ्यर्थी जो पहले से स्थायी सरकारी सेवा में है और आयोग द्वारा ली गई परीक्षा के आधार पर सेवा में नियुक्ति के लिए चुने गए हैं, परिवीक्षा पर होंगे और सरकार द्वारा समय- समय पर अधिकथित ऐसे प्रशिक्षण के अधीन होंगे और ऐसी परीक्षा उत्तीर्ण करना जो उपनियम (2 ) के अधीन परिवीक्षाधीन के लिए लागू हो ।

(4) उपनियम ( 1) में विहित परिवीक्षा अवधि को सरकार द्वारा बढ़ाया जा सकेगा यदि परिवीक्षाधीन विहित विभागीय परीक्षा को पास करने के लिए अर्हित न हो या यदि परिवीक्षाधीन के कार्य या आचरण या दोनों असंतोषजनक हो ।

(5) यदि परिवीक्षा की अवधि की समाप्ति पर उपनियम (1 ) में निर्दिष्ट या उसके विस्तारण पर यथास्थिति, सरकार की राय है कि अभ्यार्थी स्थायी नियुक्ति के लिए उपयुक्त नहीं है या ऐसे समय के दौरान परिवीक्षा की ऐसी अवधि या विस्तारण संतोषप्रद है तो अभ्यार्थी ऐसे परिवीक्षा या उसके विस्तारण की अवधि की समाप्ति पर स्थायी नियुक्ति के लिए उपयुक्त नहीं है तो सरकार उक्त भूल पद से अभ्यार्थी को सेवोन्मुक्त या परिवर्तित करने के ऐसे आदेश पारित करेगी जो वह ठीक समझती, है ।

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3 ( i ) ]

8. पुष्टिकरण--

परिवीक्षा या उसके विस्तारण की अवधि के संतोषजनक होने पर सरकार उसकी परिवीक्षा या उसके विस्तारण की अवधि के पूर्ण होने की तारीख से उसकी नियुक्ति से अधिकारी की पुष्टिकरण कर सकेगी ।

9. सेवा में मूल नियुक्ति करना--

प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से सेवा में भर्ती किए गए अधिकारियों की सभी मूल नियुक्तियां प्रवेश श्रेणी अर्थात् सेवा के कनिष्ठ काल वेतनमान में ही की जाएगी ।

10. प्रोन्नति--

(1 ) सेवा की विभिन्न श्रेणियों में प्रोन्नति के लिए चयन का क्षेत्र और पात्रता का मापदंड वह होगा जो अनुसूची 2 में विनिर्दिष्ट किया जाएगा ।

(2) इन नियमों की अनुसूची 3 के स्तंभ ( 1 ) के अधीन विनिर्दिष्ट पदों के लिए प्रोन्नति और पुष्टि उस अनुसूची के स्तंभ (2) में विनिर्दिष्ट विभागीय प्रोन्नति समिति की सिफारिशों पर की जाएगी ।

11. ज्येष्ठता--

(1) प्रत्येक श्रेणी में सेवा के सदस्यों की ज्येष्ठता समय - समय पर सरकार द्वारा जारी किए गए सरकारी सेवकों की ज्येष्ठता को विनियमित करने वाले सामान्य आदेशों के अनुसार अवधारितं की जाएगी ।

(2) ज्येष्ठ लेखा अधिकारियों की कनिष्ठ काल वेतनमान में उनकी प्रोन्नति किए जाने पर ज्येष्ठता में दो वर्ष की वरीयता दी जाएगी और उस वर्ष के सीधे भर्ती किए गए अति कनिष्ठ व्यक्ति से नीचे सामूहिक रूप में सूची में रखा जाएगा ।

12. अंतरण के लिए दायित्व--

सेवा के अधिकारियों का भारत में कहीं भी स्थानान्तरण हो सकता है ।

13. निरर्हता वह व्यक्ति--

(क) जिसने ऐसे व्यक्ति से जिसका पति या जिसकी पत्नी जीवित हैं, विवाह किया है, या

(ख) जिसने अपने पति या अपनी पत्नी के जीवित रहते हुए किसी व्यक्ति से विवाह किया है,

उक्त पदों में से किसी पर नियुक्ति का पात्र नहीं होगा :

परन्तु यदि केन्द्रीय सरकार का यह समाधान हो जाता है कि ऐसा विवाह ऐसे व्यक्ति और विवाह के अन्य पक्षकार को लागू स्वीय विधि के अधीन अनुज्ञेय है और ऐसा करने के लिए अन्य आधार हैं तो वह किसी व्यक्ति को इस नियम के प्रवर्तन से छूट दे सकेगी ।

14. शेष मामले--

ऐसे मामलों के संबंध में , जो इन नियमों के अथवा उनके अधीन बनाए गए या निकाले गए विनियमों या आदेश के अथवा विशेष आदेशों के अंतर्गत विनिर्दिष्टतया नहीं आते , सेवा के सदस्यों को वे नियम, विनियम और आदेश लागू होंगे जो साधारणतया केंद्रीय सिविल सेवाओं को लागू होते हैं ।

15. कतिपय आदेश जारी करने की शक्ति--

सरकार उन सभी मामलों की व्यवस्था करने के लिए जिनके लिए उपबंध करना, इन नियमों को प्रभावशाली बनाने के प्रयोजनार्थ आवश्यक या समीचीन है, ऐसे आदेश निकाल सकेगी जो इन नियमों से असंगत न हो ।

5

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग II- खण्ड 3(i) ]

16. शिथिल करने की शक्ति-

जहां केन्द्रीय सरकार की यह राय हैं कि ऐसा करना आवश्यक या समीचीन है , वहां वह उसके लिए जो कारण हैं उन्हें लेखबद्ध करके तथा आयोग से परामर्श करके, इन नियमों के किसी उपबंध को किसी वर्ग या प्रवर्ग के व्यक्तियों की बाबत, आदेश द्वारा शिथिल कर सकेगी ।

17.निर्वचन-

यदि इन नियमों के, अथवा उसके अधीन बनाए गए विनियमों के किन्ही उपबंधों के निर्वचन के संबंध में कोई कठिनाई उत्पन्न होती है तो वह मामला सरकार को विनिर्दिष्ट किया जाएगा जो उसका विनिश्चय करेगी ।

18. व्यावृत्ति-

इन नियमों की कोई बात, ऐसे आरक्षण, आयु- सीमा में छूट और अन्य रियायतों पर प्रभाव नहीं डालेगी , जिनका केन्द्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में समय - समय पर निकाले गए आदेशों के अनुसार अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों, भूतपूर्व सैनिकों और अन्य विशेष प्रवर्ग के व्यक्तियों के लिए उपबंध करना अपेक्षित है !

अनुसूची- 1

[नियम 4(1 ) देखिए]

सेवा में विभिन्न श्रेणियों की प्राधिकृत पद संख्या :

श्रेणी

वेतनमान

क्रम सं ०

पद संख्या*

1 उच्च प्रशासनिक श्रेणी

(i) लेखा महानियंत्रक

26000/ - रु० (नियत)

2

24050-650-26000/- रु०

(ii) अपर लेखा महानियंत्रक

3

22400-525-24500/- रु०

(iii) प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक

25 ज्येष्ठ प्रशासनिक श्रेणी

18400-500-22400/- रु०

संयुक्त लेखा महानियंत्रक/ मुख्य

लेखा नियंत्रक

46 3.

14300-400-18300/- रु०

कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में चयन श्रेणी (अकृत्यिक)

उप

लेखा महानियंत्रक/लेखा

नियंत्रक

12000-375-16500/- रु०

कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी

60 5. ज्येष्ठ काल वेतनमान

सहायक लेखा महानियंत्रक/उप 10000-325-15200/- रु० लेखा नियंत्रक

15 कनिष्ठ कान वेतनमान सहायक लेखा नियंत्रक

6.

8000-275-13500/- रु०

30 7. प्रतिनियुक्तिआरक्षण

10 8. छुट्टी आरक्षण

6 9. प्रशिक्षण आरक्षण

10 परिवीक्षीय आरक्षण

208

पद 1. 2. 4. 10. कुल

* पदों की संख्या कार्यभार के आधार पर परिवर्तनीय है ।

टिप्पण :- कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में चयन श्रेणी (अकृत्यिक) में पदों की संख्या, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के कार्यालय ज्ञापन सं0 22/1 /2000- सी.आर.डी. तारीख 6-6-2000 के अनुसार ज्येष्ठ कर्तव्य पदों के 30% या वह होगी जो सरकार समय- समय पर विहित करे ।

6

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3( i) ]

अनुसूची - 2

[नियम 5(1 ) और (2) तथा नियम 10(1) देखिए]

भर्ती की पद्धति, चयन का क्षेत्र और भारतीय सिविल लेखा सेवा (समूह ' क' ) की विभिन्न श्रेणियों में सम्मिलित कर्तव्य पदों पर प्रोन्नति पर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अगले निम्नतर श्रेणी में न्यूनतम अर्हक सेवा

भर्ती की पद्धति.

पद का नाम/श्रेणी/वेतनमान

क्रम सं०

चयन का क्षेत्र और प्रोन्नति के लिए न्यूनतम अर्हक सेवा

1. कनिष्ठ काल वेतनमान

(i) 66.67 % सिविल सेवा परीक्षा के आधार पर सीधी भर्ती द्वारा

(8000-275-13500/- रु०)

(ii) शेष 33.33 % संघ लोक सेवा आयोग के परामर्श से चयन आधार पर प्रोन्नति द्वारा

केंद्रीय सिविल लेखा सेवा के समूह ' ख ' में ज्येष्ठ लेखा अधिकारी, जिन्होंने वर्ष की 1 जनवरी को ज्येष्ठ लेखा अधिकारी (8000- 13500) और वेतन एवं लेखा अधिकारी (7500-12000) के रूप में 5 वर्ष की संयुक्त नियमित सेवा कीहै ।

2.

चयन आधार पर प्रोन्नति द्वारा

ज्येष्ठ काल वेतनमान (10000-325-15200/- रु०)

कनिष्ठ काल वेतनमान (8000- 275-13500/- रु०) में ऐसे अधिकारी जिन्होंने श्रेणी में 4 वर्ष नियमित सेवा की है ।

3. कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी

चयन आधार पर प्रोन्नति द्वारा

(12000-375-16500/- रु०)

ज्येष्ठ काल वेतनमान (10000- 325-15200/- रु०) में ऐसे अधिकारी जिन्होंने उस श्रेणी में 5 वर्ष नियमित सेवा या समूह ' क' में नौ वर्ष की सेवा की है ।

4. कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में चयन श्रेणी (अकृत्यिक)

उपयुक्तता पर आधारित ज्येष्ठता के आधार पर वेतनमान में नियोजन द्वारा नियुक्ति

(14300-400-18300/- रु०)

कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी ( 12000- 375-16500/- रु०) में ऐसे अधिकारी जिन्होंने उस श्रेणी में 5 वर्ष नियमित सेवा की है, परंतु सेवा का कोई भी सदस्य चयन श्रेणी में नियुक्ति के लिए तब तक पात्र नहीं होगा जब तक उसने उस परीक्षा , जिसके आधार पर सदस्य भर्ती किया गया था, के वर्ष के बाद के वर्ष से संगणित वर्ष की पहली जनवरी को सेवा के 14वें वर्ष में प्रवेश न कर लिया है ।

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3 ( i) ]

5.

चयन आधार पर प्रोन्नति द्वारा

ज्येष्ठ प्रशासनिक श्रेणी (18400-500-22400/- रु०)

6.

कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी (12000- 375-16500/- रु०) में ऐसे अधिकारी जिन्होंने श्रेणी में 8 वर्ष नियमित सेवा की है जिसमें कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में चयन श्रेणी (अकृत्यिक) (14300-400- 18300/- रु० ) में की गई सेवा, यदिकोई हो , सम्मिलित है ।

चयन आधार पर प्रोन्नति द्वारा

प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक (22400-525-24500/- रु०)

7.

ज्येष्ठ प्रशासनिक श्रेणी ( 18400- 500-22400/- रु०) में ऐसे अधिकारी जिन्होंने वर्ष की 1 जनवरी को श्रेणी में 3 वर्ष की नियमित सेवा की है ।

चयन आधार पर प्रोन्नति द्वारा

अपर लेखा महानियंत्रक (24050-650-26000/- रु०)

8.

प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक (22400-525-24500/- रु० ) की श्रेणी के अधिकारी-

चयन आधार पर प्रोन्नति द्वारा

लेखा महानियंत्रक [26000/- रु० (नियत) ] अपर लेखा महानियंत्रक की श्रेणी के ऐसे अधिकारी , जिन्होंने 22400- 24500/- रु० और 24050- 26000/- रु० के वेतनमान में न्यूनतम दो वर्ष की नियमित सम्मिलित सेवा की है ।

टिप्पण 1 : सेवा की अवधि कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेप्मी (एन.एफ.एस.जी. ) और ज्येष्ठ प्रशासनिक श्रेणी ( एस.ए.जी. ) के ज्येष्ठ मान वेतन (एस. टी. एस.) , कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी (जे.ए.जी. ) , चयन श्रेणी (अकृत्यिक) की प्रोन्नति के प्रयोजन के लिए, उस परीक्षा का, जिसके माध्यम से सदस्य भर्ती किया गया था, के वर्ष की पहली जनवरी के बाद गणना की जाएगी ।

टिप्पण 2 : जहां ऐसे कनिष्ठ व्यक्तियों के संबंध में जिन्होंने अपनी अर्हक/पात्रता सेवा पूरी कर ली है, प्रोन्नति के लिए विचार किया जा रहा हो जहां उनके ज्येष्ठ व्यक्तियों के संबंध में भी विचार किया जाएगा परंतु यह तब जब कि उसके द्वारा की गई ऐसी अर्हक/पात्रता सेवा, अपेक्षित अर्हक/पात्रता सेवा के आधे से अधिक से या दो वर्ष से, इनमें से जो भी कम हो, कम न हो और उन्होंने अपने ऐसे कनिष्ठ व्यक्तियों सहित उनकी उच्चतर श्रेणी में प्रोन्नति के लिए अपनी परिवीक्षा की अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, जिन्होंने ऐसी अर्हक/पात्रता सेवा पहले ही पूरी कर ली है ।

8

THEGAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3 (i )]

अनुसूची- 3

[नियम 10(2) देखिए]

भारतीय सिविल लेखा सेवा के समूह ' क' पदों पर प्रोन्नति या पुष्टिकरण के मामलों पर विचार करने के लिए समूह 'क' विभागीय प्रोन्नति समिति

(2)

(1)

विभागीय प्रोन्नति समिति

पद/पुष्टिकरण

अध्यक्ष

1.

1. अपर लेखा महानियंत्रक

सीधे भर्ती वालो/प्रोन्नति वालों का पुष्टिकरण

सदस्य

2. उप लेखा महानियंत्रक

सदस्य

3. लेखा नियंत्रक

अध्यक्ष

2.

1. अध्यक्ष/ सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग

सदस्य

2. अपर लेखा महानियंत्रक

ज्येष्ठ लेखा अधिकारियों ( समूह ' ख' ) की भारतीय सिविल लेखा सेवा के कनिष्ठ काल वेतनमान में प्रोन्नति

सदस्य

3. अपर सचिव (कार्मिक)/संयुक्त सचिव (कार्मिक) , व्यय विभाग

अध्यक्ष

1. अपर लेखा महानियंत्रक

3.

सदस्य

अपर सचिव (कार्मिक) /संयुक्त सचिव (कार्मिक), व्यथ विभाग

भारतीय सिविल लेखा सेवा के कनिष्ठ काल वेतनमान से ज्येष्ठ काल वेतनमान में 2. प्रोन्नति

सदस्य

3. उप लेखा महानियंत्रक/लेखा नियंत्रक

अध्यक्ष

4.

1. अध्यक्ष/ सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग

सदस्य

2. अपर लेखा महानियंत्रक

भारतीय सिविल लेखा सेवा के ज्येष्ठ काल वेतनमान से कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में प्रोन्नति

सदस्य

3. अपर सचिव (कार्मिक)/संयुक्त सचिव (कार्मिक) , व्यय विभाग

अध्यक्ष

1. लेखा महानियंत्रक

5.

सदस्य

2. अपर लेखा महानियंत्रक

भारतीय सिविल लेखा सेवा की कनिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में चयन श्रेणी (अकृत्यिक) में नियुक्ति

सदस्य

3. अपर सचिव (कार्मिक) /संयुक्त सचिव (कार्मिक) , व्यय विभाग 9

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग II- खण्ड 3(i) ]

सदस्य

4. संयुक्त सचिव (ए.टी. और प्रशासन) , कार्मिक, कार्मिक परिवाद तथा पेंशन मंत्रालय

6.

1. अध्यक्ष/ सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग

अध्यक्ष

सदस्य

भारतीय सिविल लेखा सेवा की ज्येष्ठ प्रशासनिक श्रेणी में प्रोन्नति

2. सचिव (व्यय)

3. लेखा महानियंत्रक

सदस्य

7,

1. अध्यक्ष/ सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग Rizaje

सदस्य

2. सचिव (व्यय)

भारतीय सिविल लेखा सेवा के प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक पर प्रोन्नति

3. लेखा महानिर्यत्रक

सदस्य

8.

अध्यक्ष

1. अध्यक्ष/सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग

सदस्य

भारतीय सिविल लेखा सेवा के अपर लेखा महानियंत्रक पर प्रोन्नति

2. सचिव (व्यय)

सदस्य

3. लेखा महानियंत्रक

9.

लेखा महानियंत्रक पर प्रोन्नत्ति

अध्यक्ष

1. अध्यक्ष/सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग

2. वित्त सचिव

सदस्य

सदस्य

3. सचिव (व्यय)

टिप्पण : संघ कोक सेवा आयोग के किसी सदस्य, अध्यक्ष से भिन्न या किसी सदस्य के अनुपस्थित रहने पर विभागीय प्रोन्नति समिति की कार्यवाही अविधिमान्य नहीं होगी, यदि समिति के आधे से अधिक सदस्य बैठक में उपस्थितथे ।

[सं. ए. 12018/1 /2006/ग्रेड ए]

एस. डब्ल्यूओक , महालेखा नियंत्रक

35456706-2 10

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3 ( i ) ]

MINISTRY OF FINANCE

(Department of Expenditure)

(CONTROLLER GENERAL OF ACCOUNTS )

NOTIFICATION

New Delhi , the 6th November , 2006

G.S.R. 694 (E) . In exercise of the powers conferred by the proviso to article 309 of the Constitution, and in supersession of the Indian Civil Accounts Service (Group ' A' ) Recruitment Rules , 1977, except as respects things done or omitted to be done before such supersession, the President hereby makes the following rules regulating the recruitment to the Indian Civil Accounts Service Group ' A' , namely:

1. Short title and commencement . -

(1) These rules may be called the Indian Civil Accounts Service (Group ' A' ) Recruitment Rules, 2006.

(2) They shall come into force from the date of their publication in the Official Gazette.

2. Definitions .

In these rules, unless the context otherwise requires , -

(a) " appointed day" means the date on which these rules come into force;

(b) "the Commission" means the Union Public Service Commission;

( c) "the Controlling Authority" means the Government of India in the Ministry of Finance (Department ofExpenditure) ;

(d) "the Departmental Promotion Committee" means a Committee constituted to consider promotions and confirmations in any grade of the Service specified in rule 3 and the composition of such Committee shall be as specified in Schedule III;

(e) "the examination" means the Civil Services Examination held by the Commission for recruitment to Central Services Group ' A' ;

(f) "the Government " means the Central Government;

(g) "Grade" means a grade specified in rule 3 ;

(h) " OBC" means other backward classes having the same meaning and applicability as laid down in Department of Personnel & Training O.M. No. 36012/22/ 93-Estt. (SCT ) dated 8th September, 1993 as amended from time to time;

11 [ भाग IH- खण्ड 3 ( i) ]

भारत का राजपत्र असाधारण

(i) Scheduled Castes" and "Scheduled Tribes " shall respectively have the same meanings as in clauses (24) and (25) of Article 366 of the Constitution;

(j ) Service" means the Indian Civil Accounts Service (Group 'A' ).

3. Constitution of the Service. -

(1) The Servico shall consist of the following grados, namely:

(i) Junior Time Scale Rs.8000-275-13500

(ii) Semfor Time Scale Rs.10000-325-15200

(iii) Junior Administrative Grade Rs . 12000-375-16500

(iv) SelectionGrade (Non- functional) in Junior Administrative Grade Rs. 14300-400-18300

(v) Senior Administrative Grade Rs.18400-500-22400

(vi)Higher Administrative Grade

(a)Principal Chief Controller of Accounts Rs.22400-525-24500

(b) Additional Controller General ofAccounts Rs.24050-650-26000

(c) Controller General of Accounts Rs . 26000/- ( fixed).

(2) The Service shall consist of the following persons , namely: -

(i) all existing officers holding duty posts on regular basis in the Indian Civil Accounts Service (Group ' A' ) in their respective grades on the appointed day;

(ii) persons appointed to the Service in accordance with the provisions of these rules .

(3) The regular continuous service of the officers referred to in clause ( i) of sub -rule (2) before the commencement of these rules shall be counted for the purpose of probation, qualifying service for promotion, confirmation and pension in the Service.

(4) The cadre of Service shall be controlled by the ControllingAuthority.

4. Grades and strength of the Service.-

(1) The grades and authorised strength of various grades of the duty posts of the Service on the appointed day shall be as specified in the Schedule I.

(2) After the appointed day, the authorised strength of the duty posts of various grades of the Service shall be such as may, from time to time, be determinedby the Government.

(3) The authority competent to make an appointment to a grade may make temporary orpermanent additions to that grade, as it may deem necessary from time to time subject to any general or special order that may be issued by the President.

354561/06-3 12

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II -SEC . 3( i ) ]

5. Method of Recruitment. -

(1) After the appointed day, the recruitment to the Service shall be made by the following methods , namely:

(a) by examination held in accordance with the provisions contained in Schedule II ofthese rules ;

(b) by promotion in accordance with the provisions contained in Schedule II ofthese rules;

(c) by deputation in accordance with the provisions contained in sub -rule (4) ofrule 6 .

(2) All recruitment to the Junior Time Scale of the Service shall be as under, namely:-

(a) 66.67% of the total duty posts at Junior Time Scale shall be filled up by examination in terms of clause (a) ofsub-rule ( 1 ) .

(b) 33.33% of the total duty posts in the Service shall be filled up by promotion in terms of clause (b) of the sub- rule ( 1) of rule 5.

(3) The Government may with the prior approval of the Commission recruit candidates to the Service by the methods referred to in clauses (a) and (b) of sub- rule ( 1) and when recruitment is made under these clauses , the number of persons so recruited shall be counted against the percentage of duty posts to be filled under the respective method.

6. Appointment to the Service. --

(1) All appointments to the Service shall be made by the Government.

(2) Initial appointment of the persons recruited to the Service under clause (a) and (b) of sub-rule ( 1) of rule 5 shall be in the Junior Time Scale of the Service.

(3) The appointment to the Service shall be subject to the orders regarding special representation in the Service for the specific classes or categories of persons issued by the Government from time to time .

(4) In the event of non availability of eligible officers by direct recruitment or by promotion, the Government may appoint on deputation to a post, borne on the cadre of the Service , officers in the approved grades from other Departments of Central Government or in consultation with the Commission from a State Government, Union Territory Administration , Statutory bodies or Public Sector Undertakings and the period of deputation shall not ordinarily exceed three years .

7. Probation .

:

(1) Officers appointed to the Service either by selection through examination or by promotion shall be on probation for a period of two years .

(2) During the period of probation, a probationer shall undergo such training as may be laid down from time to time by the Government and pass such examinations as the Government may consider necessary as a condition to satisfactory completion of the probation.

[भाग II- खण्ड 3 (i ) ]

भारत का राजपत्र असाधारण

13

(3) A candidate who is already in permanent government service and is selected for appointment to the Service on the basis of the examination held by the Commission shall be on probation and shall undergo such training as may be laid down from time to time by the Government and pass such examinations as applicable to the probationers under sub-rule (2).

(4) The period of probation prescribed in sub-rule (1 ) may be extended by Government if a probationer has not qualified by passing the prescribed departmental examinations or if the work or conduct or both of a probationer is unsatisfactory.

(5) If on expiry of the period of probation, referred to in sub -rule ( 1) or of any extension thereof, as the case maybe , the Government is of the opinion that the candidate is not fit for permanent appointment or at any such time during such period of probation or extension, it is satisfied that the candidate will not be fit for permanent appointment on the expiration of the period of such probation or of extension, the Government may discharge or revert a candidate to his substantive post orpass such orders as it may think fit ..

8. Confirmation . -

On satisfactory completion of the period of probation or extension thereof, the Government may confirm an officer to his appointment from the date of completion of the period ofhis probation or extension thereof.

9. Substantive appointment in the Service . -

All substantive appointments of officers recruited to the Service through competitive exantination shall be made in the entry grade only, viz. , Junior Time Scale ofthe Service.

10. Promotion .

(1)The field of selection and eligibility criteria for promotions to various gnades of the Service shall be as specified in Schedule II .

(2) The promotion and confirmation to the posts specified under column (1 ) of the Schedule III to these rules shall be made on the recommendations of the Departmental Promotion Committee specified in column (2) of that Schedule.

11. Seniority. -

(1) The seniority of the members of the service in each grade shall be determined in accordance with the general orders regulating seniority of Government servants issued by the Government from time to time.

(2) Senior Accounts Officers on their promotion to Junior Time Scale of the Service will be given 2 years ' weightage in seniority and placed en-bloc below the junior most direct recruit of that year.

12. Liability for transfer. -

Officers of the service shall be liable for transfer anywhere in India.

14

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3 ( i ) ]

13. Disqualifications . -

No person-

(a) who has entered into or contracted a marriage with a person having a spouse living, or

(b) who , having a spouse living, has entered into or contracted a marriage with any person,

shall be eligible for appointment to the Service:

Provided that the Government may, if it is satisfied that such marriage is permissible under the personal law applicable to such person and the other party to the marriage and there are other grounds for so doing, exempt any person from the operation ofthis rule .

14.Residuary matters . -

In regard to matters not specially covered by these rules or orders made or issued there under or by special orders, the members of the Service shall be governed by the rules , regulations and orders applicable to the Central Civil Services in general.

15. Power to Issue certain orders . -

The Government may issue orders, not inconsistent with these rules, to provide for all matters , for which provision is necessary or expedient for the purpose of giving effect to these rules .

16. Power to Relax -

Where the Government is of the opinion that it is necessary or expedient to do so, it may by an order, for reasons to be recorded in writing and in consultation with the Commission, relax any of the provisions of these rules with respect to any class or category ofpersons or posts .

17. Interpretation. -

If any question arises as to the interpretation of these rules, it shall be referred to the Government who shall decide the same .

18.Saving. -

Nothing in these rules shall affect reservations and other concessions required to be provided for the Scheduled Castes and the Scheduled Tribes and other special categories of persons in accordance with the orders issued by the Government from time to time in this regard.

15

भारत का राजपत्र : असाधारण

[भाग II- खण्ड 3 (i) ]

SCHEDULE- I

[seerule4(1)]

Authorised strength of the various grades in the Service:

Post

Grade

Serial Number

1.

Scale

Strength*

1 Rs.26000(Fixed)

( i) ControllerGeneral of

Accounts

Grade Higher Administrative

2 Rs.24050-650- 26000

(ii)Additional Controller

General ofAccounts

3 Rs.22400-525- 24500

(iii) Principal Chief

Controller ofAccounts

2.-

Senior Administrative Grade

25 Rs. 18400-500- 22400

Joint Controller General

ofAccounts/Chief

Controller ofAccounts

3.

Selection Grade (Non- functional) in the Junior Administrative Grade(NFSG)

4.

Rs.14300-400- 18300

46

Deputy ControllerGeneral

ofAccounts/Controller of

Accounts

Junior Administrative Grade

5.

Senior Time Scale

Rs.12000-375- 16500

60 Rs.10000-325- 15200

Assistant Controller

Generalof

Accounts/Deputy

Controller ofAccounts

6.

Junior Time Scalc

15 Rs.8000-275- 13500

Assistant Controller of

Accounts

7.       Deputation Reserve                                                    30
8.       Leave Reserve                                                         10
9.       Training Reserve                                                       6
10.      Probationary Reserve                                                  10
         Total                                                               208

*Number ofposts is variable depending on the workload.

Note: The number of posts in Selection Grade (Non - functional) in the Junior Administrative Grade will be 30 % of the senior duty posts as per Department of Personnel & Training's O.M. number 22/ 1 /2000-CRD dated 06.06.2000 or as may be determined by the Government from time to time .

16

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II-SEC . 3 ( i) )

SCHEDULE- II

[( see rule 5 ( 1 ) & (2) and rule 10 (1)]

The method of recruitment, field of selection and the minimum qualifying service in the next lower grade for appointment of officers on promotion to duty posts included in the various grades of Indian Civil Accounts Service (Group ' A' )

Method of Recruitment

S. No.

Name of the Post/Grade/ Scale

(2)

(1)

1. Junior Time Scale (Rs.8000-275-13500 ) Field of Selection and the minimum qualifying service for promotion.

(3)

(4)

(i) 66.67% by direct recruitment on the basis of Civil Services Examination.

(ii) Remaining 33.33% by promotion in consultation with Union Public Service Commission by selection basis.

Senior Accounts Officers, in Group 'B ' of the Central Civil Accounts Service with 5 years ' combined regular service as Senior Accounts Officer (Rs . 8000-13500) and Pay & Accounts Officer (RS . 7500- 12000) as on 1 January of the year.

Promotion on selection basis .

2. Senior Time Scale (Rs.10000-325-15200)

3.

Officers in the Junior Time Scale (Rs.8000-275-13500) with 4 years regular service in the grade .

Promotion on selection basis.

Junior Administrative Grade Rs.12000-375-16500 )

4.

Officers in the Senior Time Scale (Rs.10000-325-15200) with 5 years regular service in the grade or nine years service in Group ' A' .

Appointment by placement in the scale on the basis of seniority based on suitability.

Selection Grade (Non- functional) in Junior Administrative Grade (NFSG) Rs.14300-400-18300) Officers in the Junior Administrative Grade (Rs.12000- 375-16500) with 5 years regular service in the grade , provided that no member of the service shall be eligible for appointment to the selection grade until he has entered 14th year of service on the 1 of January of the year calculated from the year following the year of examination on the basis of which the member was recruited.

Promotion on selection basis.

5. Senior Administrative Grade (Ris .18400-500-22400) Officers in the Junior Administrative grade (Rs.12000- 375-16500) with 8 years regular service in the grade including 17

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3( i) ]

6.

service, if any, in the Selection Grade (Non- functional) of the Junior Administrative Grade (Rs.14300-400-18300)

Promotion on selection basis.

Chief Principal Controller of Accounts (Rs.22400-525-24500)

7.

Officers of the Senior Administrative Grade (Rs.18400- 500-22400) with 3 years of regular service in the grade as on 1* January of the year.

basis.

Promotion on selection

Additional Controller General ofAccounts (Rs.24050-650-26000) Officers of the grade of Principal Chief Controller of Accounts (Rs.22400-525-24500) .

Promotion on selection basis.

8. Controller General of Accounts [Rs.26000/- (Fixed)] Officers of the grade of Additional Controller General of Accounts having a minimum of 2 years regular combined service in the scale of pay of Rs.22400-24500 & Rs.24050-26000.

Note I: For the purpose of promotions to Senior Time Scale (STS ), Junior Administrative Grade ( JAG), Selection Grade (Non- functional) of the Junior Administrative Grade (NFSG) and Senior Administrative Grade (SAG) the length of service shall be reckoned from the 1 of January following the year of the examination through which the member was recruited.

Note II: In cases where juniors who have completed their qualifying or cligibility service are being considered for promotion, their seniors would also be considered provided they are not short of the requisite qualifying or eligibility service by more than half of such qualifying or eligibility service or two years whichever is less and have successfully completed their probation period for promotion to the next higher grade along with their juniors who have already completed such qualifying or cligibility service.

SCHEDULE - III

[(see rule 10(2)]

Group 'A' Departmental Promotion committee for considering the cases ofpromotion or confirmation in Group ' A' posts in the Indian Civil Accounts Service.

(1) Post/confirmation (2) DPC

1. Additional Controller General of Accounts

1. Confirmation of Direct Recruits/Promotees

2.Deputy Controller General of Accounts

3. Controller ofAccounts

2.

Chairman Member Member

1.Chairman/Member , UPSC

2. Additional Controller General ofAccounts

Chairman Member Member

3. Additional Secretary(Personnel)/

Promotion of Sr. Accounts Officers (Group ' B ' ) to Junior Time Scale of Indian Civil Accounts Service

Joint Secretary (Personnel), Department ofExpenditure 18

[PART II-SEC. 3 (i ) ]

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

3.

1 Additional Controller General of Accounts

Promotion from Junior Time Scale to Senior Time Scale of Indian Civil Accounts Service

Chairman Member

2. Additional Secretary (Personnel)/

Joint Secretary (Personnel),

Department ofExpenditure

Member

3.DeputyController General ofAccounts/

Controller ofAccounts

4.

Chairman

1. Chairman/Member, UPSC

Member

2. Additional Controller General of Accounts

Promotion from Senior Time Scale to Junior Administrative Grade of Indian Civil Accounts Service

Member

3. Additional Secretary (Personnel)/

Joint Secretary (Personnel),

Department of Expenditure

5.

Chairman

1. Controller General of Accounts

Member

2. Addl . Controller General of Accounts

3. Additional Secretary (Personnel)/

Joint Secretary (Personnel),

Department ofExpenditure

Appointment to the Selection Grade (Non- functional) of Junior Administrative Grade (NFSG) of Indian Civil Account Service (Screening Committee) Member

4.Joint Secretary ( AT and Administration) M/o Personnel, Personnel Grievances &Pensions

Chairman

1. Chairman/Member, UPSC

6.

Member

2. Secretary (Expenditure)

3. Controller General of Accounts

Administrative Grade of Promotion to the Senior Indian Civil Account Service

Member

Chairman

1. Chairman/Member , UPSC

Member

2. Secretary (Expenditure )

Member

3. Controller General of Accounts

7. Promotion to Principal Chief Controller of Accounts of Indian Civil Accounts Service .

Chairman

1. Chairman/Member, UPSC

Member

2. Secretary (Expenditure)

Controller Accounts General of 8. Promotion to Additional

3. Controller General of Accounts

Member

Chairman

1. Chairman/Member , UPSC

9. Promotion to Controller General of Accounts

2. Finance Secretary Member

Member

3. Secretary (Expenditure)

Note: The absence of a member, other than the Chairman or a Member of the Union public Service Commission, shall not invalidate the proceedings of the DPC , ifmore than half members of the committee had attended the meeting .

[No. A. 12018/1/2006/Gr . A]

S. W. OAK , Controller General of Accounts

Printed by the Manager, Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 08 November 2006. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2006-11-08.17067/. Archive identifier in.gazette.central.e.2006-11-08.17067.