REGD. NO. D.L. -33004/99 रजिस्ट्रीसं०डी० एल०-33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग III-खण्ड 4
PART III-Section 4
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली , मंगलवार , दिसम्बर 19 , 2006/अग्रहायण 28 , 1928
सं. 187]
No. 187]
NEW DELHI, TUESDAY , DECEMBER 19, 2006/AGRAHAYAΑΝΑ 28, 1928
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण
अधिसूचना
नई दिल्ली, 1.9 दिसम्बर , 2006
लो,- सं. 1-20/2006-बी एंड सी एस. भारत सरकार, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ( दूरसंचार विभाग ) की अधिसूचना सं. 39 ,
(क) भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण अधिनियम , 1997 ( 1997 का 24 ) की धारा 11 की उप- धारा ( 1 ) के खण्ड ( घ ) तथा धारा 2 की उप - धारा ( 1 ) के खण्ड (ट ) के परंतुक के अंतर्गत केन्द्रीय सरकार को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई थी, तथा
(ख ) भारत के राजपत्र ; असाधारण , भाग III , खण्ड 4 में दिनांक 9-1-2004 की अधिसूचना सं. का.आ. 44 ( अ ) के अंतर्गत प्रकाशित कीगई थी,
के साथ पठित उक्त अधिनियम की धारा 11 की उप- धारा ( 1 ) के खण्ड ( ख) के उप- खंड ( ii ) , ( iii ) , ( iv) और ( v ) तथा उप - धारा ( 2 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण दूरसंचार ( प्रसारण और केबल ) सेवाएं (तीसरा ) (कैस क्षेत्र ) टैरिफ आदेश , 2006 ( 2006 का 6 ) में और संशोधन करने के लिए एतद्वारा निम्नलिखित आदेश बनाता है , अर्थात्: -
1. इस आदेश का संक्षिप्त नाम दूरसंचार ( प्रसारण और केबल ) सेवाएं ( तीसरा ) ( कैस क्षेत्र ) टैरिफ ( दूसरा संशोधन ) आदेश , 2006 है।
2. यह इसके राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख को प्रवृत्त होगा ।
3. दूरसंचार ( प्रसारण और केबल ) सेवाएं ( तीसरा ) ( कैस क्षेत्र ) टैरिफ आदेश , 2006 (2006 का 6 ) की अनुसूची में,- (क) विकल्प- I के नीचे टिप्पणी को उसकी टिप्पणी 1 , के रूप में संख्यांकित किया जाएगा तथा इस प्रकार संख्यांकित टिप्पणी 1, के पश्चात्, निम्नलिखित टिप्पणी अंतःस्थापित की जाएगी , अर्थात्:-
"टिप्पणी 2. ऊपर विनिर्दिष्ट किराया और प्रतिदेय प्रतिभूति निक्षेप किसी विधि के अधीन किसी कर अथवा किसी अन्य उदग्रहण के अतिरिक्त होंगे तथा ऐसा कर अथवा उद्ग्रहण सब्सक्राइबर द्वारा देय होगा ; "
(स्त्र) विकल्प- II के नीचे टिप्पणी को उसकी टिप्पणी 1 , के रूप में संख्यांकित किया जाएगा तथा इस प्रकार संख्याकित टिप्पणी 1 , के पश्चात्, निम्नलिखित टिप्पणी अंतःस्थापित की जाएगी , अर्थात्:-
3931-GI/2006
(1) 2.
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART III-SEC. 4]
"टिप्पणी 2 : ऊपर विनिर्दिष्ट किराया और प्रतिदेय प्रतिभूति निक्षेप किसी विधि के अधीन किसी कर अथवा किसी अन्य उद्ग्रहण के अतिरिक्त होंगे तथा ऐसा कर अथवा उद्ग्रहण सब्सक्राइबर द्वारा देय होगा। '
आर. एन. चौबे , सलाहकार ( बी एंड सीएस-11)
टिप्पणी 1 : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण, नई दिल्ली , दिनाक 31 अगस्त, 2006 की अधिसूचना सं. 15-3/2006-बी एड सीएस के अंतर्गत भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग III , खंड 4 में प्रकाशित तथा तत्पश्चात् अधिसूचना एफ, सं. 1-18/2006- बी एंड सीएस , दिनांक 21 नवम्बर, 2006 के अंतर्गत भारत के राजपत्र , असाधारण , भाग III , खण्ड 4 में प्रकाशित दूरसंचार ( प्रसारण और केबल ) सेवाए ( तीसग ) ( कैस क्षेत्र ) टैरिफ ( पहला संशोधन ) आदेश , 2006 ( 2006 का 7 ) द्वारा संशोधित दूरसंचार ( प्रसारण और केबल ) सेवाएं ( तीसरा ) ( कैस क्षेत्र) टैरिफ आदेश , 2006 ( 2006 का 6 ) में एतद्वारा संशोधन करता है ।
टिप्पणी 2 : संलग्न व्याख्यात्मक ज्ञापन को इस आदेश के भाग के रूप में माना और पढ़ा जाए ।
व्याख्यात्मक ज्ञापन
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के तीन महानगरों के भागों में सशर्त संपर्क प्रणाली (वंश ) का क्रियान्वयन करने के बारे में माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के निदेश के अनुसरण में , भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने 31 अगस्त , 2006 को टैरिफ आदेश जारी किया था जिसमें अन्य बातों के साथ- साथ पे -चैनल के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य की सीमा बुनियादी सेवा टियर के अंतर्गत फ्री-टु-एयर चैनलों के लिए भांग की जा सकने वाली अधिकतम राशि तथा किराया आधार पर सेट टॉप बॉक्सों की आपूर्ति के लिए एक मानक टैरिफ पैकेज निर्दिष्ट किया गया था। उक्त टैरिफ आदेश को वाणिज्यिक केबल सब्सक्राइबरों के संबंध में टैरिफ प्रबंधन हेतु उपबंध करने के लिए 21 नवम्बर , 2006 को आगे संशोधित किया गया था। 31 अगस्त , 2006 का टैरिफ आदेश दर्शाता है कि पे -चैनल हेतु अधिकतम खुदरा मूल्य के लिए सीमा की राशि तथा बुनियादी सेवा टियर प्रभारों के लिए राशि करों के अतिरिक्त होगी।
2. स्टेकहोल्डरों के साथ आयोजित परस्पर संपर्क बैठकों के दौरान , यह देखा गया कि किराया योजनाओं के अंतर्गत सेट टॉप बॉक्सों की आपूर्ति के लिए मानक टैरिफ पैकेज के संबंध में स्थिति में दूरसंचार ( प्रसारण और केबल ) सेवाएं ( तीसरा ) ( कैस क्षेत्र ) टैरिफ आदेश , 2006 (2006 का 6 ) की अनुसूची में निर्दिष्ट किराए और प्रतिदेय प्रतिभूति निक्षेप की राशि में लागू करों को शामिल करने अथवा अन्यथा के बारे में स्पष्टीकरण की आवश्यकता है । पे -चैनलों तथा बुनियादी सेवा टियर प्रभारों हेतु टैरिफ के लिए आदेश स्पष्ट हैं कि नियत दरें ( क्रमशः प्रति सब्सक्राइबर प्रतिमाह पांच रुपए तथा प्रति सब्सक्राइबर प्रतिमाह सतहत्तर रुपए ) करों के अतिरिक्त हैं । दूरसंचार ( प्रसारण और केबल ) सेवाएं (तीसरा ) ( कैस क्षेत्र ) टैरिफ आदेश , 2006 ( 2006 का 6 ) की अनुसूची में सेट टॉप बॉक्सों हेतु निर्दिष्ट किराए और प्रतिदेय प्रतिभूति निक्षेप के लिए समान सिद्धांत अपनाए जाने की आवश्यकता है । तद्नुसार, स्थिति को स्पष्ट करने के लिए, कैस अधिसूचित क्षेत्रों में सेट टॉप बॉक्सों की आपूर्ति के लिए टैरिफ के विवरणों वाली उक्त अनुसूची के विकल्प 1 और विकल्प II में एक टिप्पणी अंतःस्थापित की गई है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि किराए और प्रतिदेय प्रतिभूति निक्षेप के संबंध में अनुसूची के विकल्प 1 और विकल्प II में उल्लिखित राशियां लागू करों, यदि कोई है के अतिरिक्त होंगी ।
TELECOM REGULATORY AUTHORITY OF INDIA
NOTIFICATION
New Delhi , the 19th December , 2006
No. 1-20/2006-B & CS .-In exercise of the powers conferred by sub -clauses (ii ), (iii ) (iv ) and (v) of clause (b) of Sub-section (1 ) and Sub -section (2) of Section 11 of the Telecom Regulatory Authority of India Act , 1997 (24 of 1997 ) , read with notification of the Government of India, in the Ministry of Communication and Information Technology (Department ofTelecommunication) No. 39 ,-
(a) issued, in exercise of the powers conferred upon the Central Government under clause (d) of Sub-section ( 1) of Section 11 and proviso to clause ( k ) of Sub - section (1 ) of Section 2 of the said Act , and
(b) published under notification No. S.O.44 (E ) and 45 (E ) dated 9-1-2004 in the Gazette of India , Extraordinary. PartIII, Section 4 ,
the, Telecom Regulatory Authority of India hereby makes the following Order further to amend the Telecommunication (Broadcasting and Cable) Services (Third) (CAS areas ) Tariff Order , 2006 (6 of 2006) , namely
1. This Order may be called the Telecommunication (Broadcasting and Cable) Services ( Third) (CAS areas) Tariff(SecondAmendment) Order, 2006 .
भारत का राजपत्र: असाधारण
[ भाग III-खण्ड 41
2. It shall come into force on the date of its publication in the Official Gazette .
3. In the Schedule to the Telecommunication (Broadcasting and Cable) Services (Third) (CAS areas ) Tariff Order,2006(6 of2006) ,--
(a) the Note under OPTION--1 shall be numbered as Note 1 thereof and after the Note 1 as so numbered , the following Note shall be inserted, namely:
"Note 2. The rent and refundable security deposit specified above are exclusive of any tax or any other levies under any law and tax or levy shall be payable by the subscriber. "
(b) the Note under OPTION - II shall be numbered as Note 1 thereof and after Note 1, as so numbered, the followingNote shall be inserted, namely:
"Note 2.. The rent and refundable security deposit specified above are exclusive of any tax or any other levies under any law and tax or levy shall be payable by the subscriber . "
R. N. CHOUBEY, Advisor (B &CS - II)
Note 1. The Telecom Regulatory Authority of India hereby amends the Telecommunication (Broadcasting and Cable) Services (Third ) ( CAS areas ) Tariff Order, 2006 (6 of 2006) published in the Gazette of India , Extraordinary, Part III, Section 4 under notification No. 15-3/2006- B & CS New Delhi , dated 31st August , 2006 , subsequently amended vide the Telecommunication (Broadcasting and Cable) Services (Third) (CAS areas) Tariff (First Amendment ) Order, 2006 , (7 of 2006) published in the Gazette of India, Extraordinary , Part III, Section 4 under notification F. No 1-18/2006- B& CS dated 21stNovember , 2006 .
Note 2.-The Explanatory Memorandum explains the objects and reasons for the said amendments .
EXPLANATORY MEMORANDUM
Inpursuance of the Hon 'ble Delhi High Court's direction to implement Conditional Access System ( CAS) in parts ofthe three Metros of Delhi , Mumbai and Kolkata , the , Telecom Regulatory Authority of India had issued Tariff Order on the 31st August 2006 , specifying , among other things, ceiling of maximum retail price for pay channel, maximum amount that . canbe demanded for Free to Air Channels under the Basic Service Tier and a standard tariff package for supply of Set top Boxes on rental basis . The said Tariff Order was further amended on the 21st November, 2006 to provide for tariff dispen- sation in respect of commercial cable subscribers . The Tariff Order dated the 31st August , 2006 indicates that the amount ofceiling for maximum retail price for pay channel and the amount for Basic Service Tier charges shall be exclusive of taxes . 2. During the interactive meetings held with stakeholders, it was observed that the position in respect of the standard tariff package for supply of set top boxes under rental schemes would need a clarification with regard to inclusion or otherwise of the applicable taxes in the amount of rent and refundable security deposit specified in the Schedule to the Telecommunication (Broadcasting and Cable) Services (Third) (CAS areas ) Tariff Order, 2006 (6 of 2006). For the tariff for pay channels and the basic service tier charges, the orders are clear that the rates fixed (of rupees five per subscriber per month and rupees seventy seven per subscriber per month respectively ) are exclusive of taxes . A similar principle needs to be adopted for the rent and refundable security deposit specified in the Schedule to the Telecommunication (Broadcasting and Cable) Services (Third) (CAS areas) Tariff Order , 2006 (6 of 2006) for set top boxes . Accordingly, in order to make the position clear, a Note has been inserted, in the Option I and Option II of the said Schedule containing the tariff details for supply of set top boxes in CAS notified areas , clarifying that the amounts mentioned in the Option I and Option II of Schedule in respect of rent and refundable security deposits shall be exclusive of applicable taxes , if any.
Printed by the Manager , Govt . of India Press, Ring Road , Mayapuri , New Delhi -110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .