रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
REGD.NO.D.L. -33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड 3- उप-खण्ड ( ii) PART II-Section 3-Sub- section ( ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 208]
नई दिल्ली, मंगलवार , फरवरी 27 , 2007 /फाल्गुन 8 , 1928
No. 208]
NEW DELHI, TUESDAY, FEBRUARY 27 , 2007/PHALGUNA 8, 1928
उपभोक्ता मामले , खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
(उपभोक्ता मामले विभाग )
आदेश
नई दिल्ली , 27 फरवरी , 2007
का.आ. 297( अ).-केन्द्रीय सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम , 1955 ( 1955 का 10) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, विनिर्दिष्ट खाद्य पदार्थों से ( अनुज्ञापन संबंधी अपेक्षाएं, स्टॉक सीमा और संचलन निर्बंधन ) हटाना आदेश , 2002 का और संशोधन करने के लिए निम्नलिखित आदेश करती है , अर्थात्:-
1. सक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ
( 1 ) इस आदेश का संक्षिप्त नाम विनिर्दिष्ट खाद्य पदार्थों से ( अनुज्ञापन संबंधी अपेक्षाएं, स्टॉक सीमा और संचलन निर्बंधन ) हटाना (संशोधन ) आदेश , 2007 है ।
(2) यह 1 मार्च, 2007 से प्रवृत्त होगा।
2. विनिर्दिष्ट खाद्य पदार्थों से ( अनुज्ञापन संबंधी अपेक्षाएं , स्टॉक सीमा और संचलन निबंधन ) हटाना आदेश , 2002 में क्रय, संचलन, विक्रय , प्रदाय , वितरण या भंडारण के बाबत प्रयुक्त शब्दों या पदों को वस्तुओं अर्थात् गेहूं और दालों के लिए इस आदेश के प्रारम्भ की तारीख से छह मास की अवधि के लिए प्रास्थगन में रखा जाएगा।
3. इस आदेश की कोई बात गेहूं और दालों ( साबुत या दली हुई ) के राज्य से बाहर स्थानों को परिवहन, वितरण या व्ययन को प्रभावित नहीं करेगी और न ही इन वस्तुओं के आयात को लागू होगी :
परन्तु केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकारें आयातकर्ताओं को यह निदेश दे सकेंगी कि वे इन वस्तुओं के स्टॉकों की प्राप्तियों और उनके द्वारा. धारित स्टॉकों की घोषणा करें।
4. विनिर्दिष्ट खाद्य पदार्थों से ( अनुज्ञापन संबंधी अपेक्षाएं, स्टॉक सीमा और संचलन निबंधन ) हटाना आदेश , 2002 के अन्य सभी उपबंध ऊपर खण्ड 2 में वर्णित अवधि के दौरान भी प्रवर्तन में बने रहेंगे ।
[फा. सं. 10/1/2006- ईसीआर एण्ड ई ]
अलका सिरोही, अपर सचिव टिप्पण: मूल आदेश , आदेश सं. सा. का. नि. 104( अ ) , तारीख 15 फरवरी , 2002 द्वारा प्रकाशित किया गया था और तत्पश्चात् उसमें आदेश सं. सा.का.नि. 490(अ ) , तारीख 16 जून, 2003 और सं. का.आ. 1373 ( अ ) , तारीख 29 अगस्त , 2006 द्वारा संशोधन किया गया ।
642GI/2007
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II -SEC. 3( ii) ]
MINISTRY OF CONSUMER AFFAIRS , FOOD AND PUBLIC DISTRIBUTION
(Department of Consumer Affairs)
ORDER
NewDelhi , the 27th February , 2007
S.O. 297 (E) . In exercise of the powers conferred by Section 3 of the Essential Commodities Act, 1955 (10 of 1955) , the Central Government hereby makes the following Order further to amend the Removal of (Licensing Requirements , Stock Limits and Movement Restrictions) on Specified Foodstuffs Order, 2002 , namely:-
1. Short title , extent and commencement
(1) This Order may be called the Removal of (Licensing Requirements , Stock Limits and Movement Restrictions) onSpecified Foodstuffs (Amendment ) Order , 2007 .
(2) It shall come into force on and from the first day of March, 2007 .
2. The words and expressions made in respect of purchase , movement, sale, supply , distribution or storage for sale in the Removal of (Licensing Requirements , Stock Limits and Movement Restrictions ) on Specified Foodstuffs Order , 2002 shall be kept in abeyance for commodities , namely wheat and pulses for a period of six months from the date of commence- ment of this order .
3. Nothing contained in this Order shall affect the transport , distribution or disposal of wheat and pulses (whole or split) to places outside the State , nor shall it be applicable to import of these commodities :
Provided that the Central Government or State Governments may direct the importers to declare the receipts of stocks ofthese commodities , and stocks retained by them .
4.All other provisions of the Removal of (Licensing Requirements , Stock Limits and Movement Restrictions ) on Specified Foodstuffs Order , 2002 shall continue to remain in force even during the period mentioned in clause 2 above .
[F. No. 10/1/2006 -ECR & E]
ALKA SIROHI, Addl . Secy.
Foot Note: The principal order was published in the Gazette of India , vide Order number G.S.R. 104(E) , dated the 15th February, 2002 and subsequently amended vide Orders number G.S.R. 490 (E) , dated the 16th June , 2003 and number S.O. 1373 (E) , dated the 29th August, 2006.
Printed by the Manager, Govt. of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.