REGD. NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्रीसं. डी. एल.- 33004/99
जयते
भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग I-खण्ड 1
PART I-Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 81 ]
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार , मार्च 22 , 2007 /चैत्र 1 , 1929
No. 81 ]
NEW DELHI, THURSDAY, MARCH 22, 2007/ CHAITRA 1, 1929
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
(पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय ) न्यूशिपर समीक्षा शुरुआत संबंधी अधिसूचना
नईदिल्ली, 22 मार्च , 2007
विषय : मै. फोशन चान चेंग जिनयी सेरामिक कम्पनी लि. , स्रीन जनवादी गणराज्य ( उत्पादनकर्ता ) , मै, जोयसन सेरामिक मैटीरियल्स कम्पनी लि. , घीन जनवादी गणराज्य ( निर्यातक ) द्वारा मै. ऐबल एसीई ( एम ) एसडीएन, बीएचडी मलेशिया ( निर्यातक ) के माध्यम से किए गए अनुरोध के अनुसार विट्रीफाइड/पोर्सिलेन टाइल्स के आयातों पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क की (नियम 22 के अंतर्गत ) न्यू शिपर समीक्षा शुरू करना।
सं. 15/14/2006. - मै. फोशन चान चेंग जिनयी सेरामिक कम्पनी लि. , चीन ( उत्पादकर्ता ) और मै. एंबल एसीई ( एम ) एसडीएन , बी एच डी मलेशिया ( निर्यातक ) ने निर्दिष्ट प्राधिकारी ( जिन्हें इसके बाद प्राधिकारी कहा गया है ) के समक्ष 1995 में यथा संशोधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 और सीमाशुल्क टैरिफ ( पाटित वस्तुओं की पहचान , उन पर पाटनरोधी शुल्क का आकलन एवं संग्रहण और क्षति निर्धारण ) नियमावली, 1995 के अनुसार एक आवेदन दायर किया है जिसमें चीन जनवादी गणराज्य से विट्रीफाइड/ पोर्सिलेन टाइल्स ( जिसे एतपश्चात संबद्ध वस्तु कहा गया है ) के निर्यातों पर प्राधिकारी द्वारा पाटनरोधी जांच के एक पूर्व मामले में पाटनरोधी शुल्क की सिफारिश की गयी थी जिसमें सरकार ने सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम के अध्याय 69 के अंतर्गत दिनांक 2-5-2002 की अधिसूचना सं. 50/2002- सीमाशुल्क के अंतर्गत पाटनरोधी शुल्क अधिसूचित किया है।
2. प्राधिकारी ने 3 दिसम्बर, 2001 की अधिसूचना सं. 37/ 1/2001- डीजीएडी के तहत चीन जनवादी गणराज्य और यू ए ई से विट्रीफाइड/पोर्सिलेन टाइलों के संबंध में प्रारंभिक जांच परिणाम अधिसूचित किए थे और सरकार द्वारा दिनांक 2 मई , 2002 की अधिसूचना सं. 50/2002 - सीमाशुल्क के तहत केन्द्र सरकार द्वारा एक अनंतिम पाटनरोधी शुल्क लगाया गया था। दिनांक 5 फरवरी, 2003 की अधिसूचना सं. 37/1/2001 - डी जी ए डी के तहत अंतिम जांच परिणाम जारी किए गए थे और 1 मई , 2003 की अधिसूचना सं. 73/2003- सीमाशुल्क के तहत निश्चयात्मक शुल्क लगाया गया था।
शामिल निर्यातक
3. यथासंशोधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 के अनुसार मै. फोशन चान चेंग जिनयी सेरामिक कं. लि.; चीन ( उत्पादनकर्ता) और मै. ओयसन सेरामिक मैटीरियल्स कं. लि. , चीन पी आर ( निर्यातक ) द्वारा मै. ऐबल एसीई ( एम ) एस डी एन , बीएचडी मलेशिया ( निर्यातक) के माध्यम से विट्रीफाइड/पोर्सिलेन टाइल्स के निर्यात हेतु फिर अनुरोध किया गया है । यह स्पष्ट किया गया है कि फोशन जिनपिन सेरामिक कं. लि. , [ मै. फोशन चान चेंग जिनयी सेरामिक कम्पनी लि. , चीन ( उत्पादनकर्ता ) से संबद्ध एक कम्पनी ] टाइलों का उत्पादन करता है और फिर
992GI/2007
(1) THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
[PART I--SEC. 1 ]
उन्हेंफोशन चान चेंग जिनयी सेरामिक कम्पनी लि. को आपूर्ति करता है, जो संबद्ध वस्तु उत्पादन करता है। फोशन जिनपिन सेरामिक कं. लि. ने प्रस्तावित जांचों के दौरान सभी संगत सूचना देने की अपनी मंशा की पुष्टि कर दी है ।
नए निर्यातक के संबंध में समीक्षा की शुरुआत
समीक्षा
4. सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन ) अधिनियम , 1995 और इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार प्राधिकारी के लिए प्रश्नगत निर्यातक देश में किसी निर्यातक अथवा उत्पादक के लिए अलग -अलग पाटन मार्जिन निर्धारित करने के प्रयोजनार्थ समीक्षा करना अपेक्षित है जिसने चीन जन. गणराज्य और यू. ए. ई. से विट्रीफाइड /पोर्सिलेन टाइलों के आयातों से संबंधित पाटनरोधी जांच के पहले मामले की जांच अवधि के दौरान भारत को संबद्ध वस्तु का निर्यात न किया हो और आवेदक पाटनरोधी शुल्क लगाए जाने के अध्यधीन निर्यातक देश में किन्हीं निर्यातकों और उत्पादकों से संबंधित नहीं है।
5. प्राधिकारी घोषणाओं और समर्थनकारी दस्तावेजों के आधार पर पाटनरोधी नियमावली के नियम 22 के अंतर्गत यथानिर्धारित शर्तों से प्रथम दृष्टया संतुष्ट होने के बाद दिनांक 5-2-2003 की अधिसूचना सं. 37/1/2001- डीजीएडी के तहत प्राधिकारी द्वारा की गई सिफारिशों के अनुसरण में तथा दिनांक1-5-2003 की अधिसूचना सं. 73/2003 - सीमाशुल्क को ध्यान में रखते हुए मै. फोशन चान चेंग जिनयी सेरामिक कम्पनी लि. , चीन ( उत्पादक ) और मै. जोयसन सेरामिक मैटेरियल्स कम्पनी लि. चीन जनवादी गणराज्य ( निर्यातक ) और एबल एसीई ( एम ) एसडीएम , बीएचडी, मलेशिया ( निर्यातक ) के अनुरोध के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा लगाए गए पाटनरांधी शुल्क की समीक्षा करने का निर्णय लेते हैं।
6. न्यूशिपर समीक्षा की शुरुआत करने का निर्णय लेने के बाद 5 फरवरी , 2003 की अधिसूचना सं. 37/ 1/2001- डीजीएडी के तहत अधिसूचित अंतिम जांच परिणामों की चीन जन. गणराज्य से विट्रीफाइड/ पोर्सिलेन टाइलों के आयात के बारे में समीक्षा किए जाने की आवश्यकता है। इसलिए प्राधिकारी उपर्युक्त नियमों के अनुसार मै . एबल एसीई ( एम ) एसडीएन , बीएचडी, मलेशिया ( निर्यातक ) के जरिए मै. जोयसन सेरामिक मैटेरियल्स कम्पनी लि. , चीन जनवादी गणराज्य ( निर्यातक ) और मै. फोशन चान चेंग जिनदी संरामिक कम्पनी लि. चीन ( उत्पादक ) के संबंध में अलग पाटन मार्जिन निर्धारित करने के लिए एतद्वारा जांच प्रारंभ करते हैं।
7. प्राधिकारी उपर्युक्त नियमों के नियम 22 के अनुसार और दिनांक 1-5-2003 की अधिसूचना सं. 73/2003- सीमशुल्क को ध्यान में रखते हुए इस समीक्षा अवधि के पूरा होने तक सम्बद्ध वस्तु के मै. एबल एसीई ( एम ) एसडीएन , बीएचडी, मलेशिया ( निर्यातक ) के जरिए मै . जोयसन सेरामिक मैटेरियल्स कम्पनी लि. , चीन जनवादी गणराज्य ( निर्यातक ) और मै. फोशन चान चंग जिनयी सेरामिक कम्पनी लि. , चीन (उत्पादक ) द्वारा जारी किए गए विट्रीफाइड/पोर्सिलेन के सभी निर्यातों पर अनंतिम मूल्यांकन की सिफारिश करते हैं।
जांच अवधि
8. वर्तमान समीक्षा के प्रयोजनार्थ जांच की अवधि 1 जनवरी , 2006 से 31 दिसम्बर , 2006 12 महीने ) है ।
सूचना प्रस्तुत करना
9. हितबद्ध पक्षकारों को अलग से सूचित किया जा रहा है ताकि वे निर्धारित प्रारूप में और ढंग से संबंधित सूचना प्रस्तुत कर सकें और विनिर्दिष्ट प्राधिकारी , पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय , वाणिज्य विभाग , वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, कक्ष सं. 240 , उद्योग भवन , नई दिल्ली-110011 को अपने विचारों से अवगत करा सके। कोई अन्य हितबद्ध पक्षकार भी नीचे निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्धारित प्रारूप में और ढंग से उक्त प्राधिकारी को जांच से संबंधित अपने निवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
समयसीमा
10. इस समीक्षा से संबंधित सूचना लिखित में भेजी जानी चाहिए ताकि ये जांच अवधि के पूरा होने की तारीख से 40 दिनों के भीतर उपर्युक्त पते पर प्राधिकारी के पास पहुँच सके। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना प्राप्त नहीं होती है अथवा अधूरी सूचना प्राप्त होती है तो प्राधिकारी उपर्युक्त नियमों के अनुसार अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम दर्ज कर सकते हैं।
सार्वजनिक फाइलों का निरीक्षण
11. पाटनरोधी नियमावली के नियम 6 ( 7 ) के अनुसार कोई हितबद्ध पक्षकार अन्य हितबद्ध पक्षकारों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के अगोपनीय रूपांतर की सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण कर सकता है ।
12. सभी हितबद्ध पक्षकार उक्त नियमों के नियम 7 ( 1 ) के अनुसार उपलब्ध कराई गई गोपनीय सूचना के लिए नियम 7 ( 2 ) के अनुसार अगोपनीय सारांश उपलब्ध कराएंगे ।
13. ऐसे मामलों में जहाँ हितबद्ध पक्षकार उचित अवधि के भीतर आवश्यक सूचना देने से इंकार करते हैं अथवा अन्य प्रकार से सूचना उपलब्ध नहीं कराते हैं अथवा जांच में पर्याप्त रूप से बाधा डालते हैं तो प्राधिकारी अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम दर्ज कर सकते हैं और केन्द्र सरकार को ऐसी सिफारिश कर सकते हैं जिन्हें वे उचित समझते हैं
क्रिस्टी एल. फेर्नान्डेज, निर्दिष्ट प्राधिकारी भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग -खण्ड 1]
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
(DIRECTORATE GENERAL OF ANTI - DUMPING AND ALLIED DUTIES)
New Shipper Review Initiation Notification
New Delhi, the 22nd March, 2007
Subject : Initiation of New Shipper Review ( under Rule 22) of Anti - Dumping duty imposed on imports of Vitrified/ Porcelain Tiles requested by M/s. Foshan Chan Cheng Jinyi Ceramics Co. Ltd. , China PR (producer), M/s. Joyson Ceramic Material Company Limited, China PR (exporter ) through M/s . Able Ace (M) Sdn . Bhd. Malaysia(exporter) .
No. 15/ 14/2006- DGAD.-M/ s , Foshan Chan Cheng Jinyi Ceramics Company Ltd. , China (producer ) and M/s. Joyson Ceramic Materials Company Limited, China PR (exporter ) and Able Ace (M) Sdn. Bhd . Malaysia (exporter ) have filed an application in accordance with the Customs Tariff Act , 1975 as amended and Customs Tariff (Identification , Assessment and Collection of Anti - Dumping duty on 'Dumped Articles and for Determination of Injury) Rules, 1995 before the Designated Authority (hereinafter referred to as the authority) requesting for a review of the Anti - Dumping duty recommended by the Designated Authority on exports of Vitrified/Porcelain Tiles (hereinafter referred to as subject goods) from China PR in the earlier case of Anti - Dumping investigation where Government has notified the Anti -Dumping duty vide Notification No. 50/2002 -Customs dated 2-5-2002 falling under Chapter 69 of Customs Tariff Act .
2.The Authority had notified the preliminary findings concerning imports of Vitrified/Porcelain tiles from China PR and UAE vide Notification No. 37/ 1/2001 -DGAD dated 3rd December , 2001 and provisional anti - dumping duty was imposed by the Central Government vide Notification No. 50/2002- Customs dated 2nd May, 2002. Final findings were issued vide Notification No. 37/1/2001 -DGAD dated 5th February, 2003 and definitive duty was imposed vide Notification No. 73/2003-- Customs dated 1st May, 2003 .
Exporter Involved
3. The present request of exports of Vitrified/Porcelain Tiles has been made by M/s . Foshan Chan Cheng Jinyi Ceramics Company Ltd. , China (producer ) and M/s . Joyson Ceramic Materials Company Limited, China PR (exporter) through M/s . Able Ace (M) Sdn . Bhd . Malaysia (exporter ) in accordance with the Customs Tariff Act , 1975 as amended. It has been clarified that Foshan Jinpin Ceramic Co. Ltd. (a related company to M/s . Foshan Chan Cheng Jinyi Ceramics Company Ltd. China (producer ) produces tile bodies , which are then supplied to Foshan Chan Cheng Jinyi Ceramics Company Ltd. , who produces the subject goods . Foshan Jinpin Ceramic Co. Ltd. has confirmed its willingness to provide all relevant information during the course of the proposed investigations .
Initiation ofReview in Respect of New Exporter
4. The Customs Tariff (Amendment) Act , 1995 and the Rules made thereunder require the Authority to review for the purpose of determining individual margin of dumping for any exporter or producer in the exporting country in question who has not exported the subject goods to India during the period of investigation of the earlier case of Anti - Dumping investigation concerning imports of Vitrified/Porcelain Tiles from PR China and UAE and applicant is not related to any of the exporters and producers in the exporting country subject to anti -dumping duty.
5. The Authority having been prima facie satisfied with the conditions as prescribed under Rules, 22 of Anti- Dumping Rules based on the declarations and supporting documents , decides to undertake review the Anti -Dumping duty imposed by the Central Government in pursuance of the recommendations made by the Authority vide Notification No. 37/1/2001 -DGAD dated 5-2-2003, and having regard to Notification No. 73/2003 Customs dated 1-5-2003, as requested byM/s. Foshan Chan Cheng Jinyi Ceramics Company Ltd. China (producer ) and M/s . Joyson Ceramic Materials Company Limited, China PR (exporter ) and Able Ace (M) Sdn . Bhd. Malaysia (exporter) .
6. Having decided to initiate New Shipper review, the final findings notified vide Notification No. 37/1/2001-DGAD dated 5th February , 2003 needs to be reviewed with regard to import of Vitrified/Porcelain Tiles from PR China , the Authority hereby initiates investigations to determine separate individual dumping margin in respect of M/s . Foshan Chan Cheng Jinyi Ceramics Company Ltd. , China (producer ) and M/s . Joyson Ceramic Materials Company Limited , China PR (exporter) through Able Ace ( M) Sdn . Bhd. Malaysia (exporter ) in accordance with the Rules supra .
7. The Authority recommends provisional assessment on all exports of Vitrified/Porcelain Tiles made by M/s. Foshan Chan Cheng Jinyi Ceramics Company Ltd. , China (producer ) and M/s . Joyson Ceramic Materials Company Limited, China PR (exporter) through Able Ace (M) Sdn. Bhd. Malaysia (cxporter ) of subject goods , till the period of review in accordance with the Rule 22 of the Rules Supra and having regard to Notification No. 73/2003 Customs dated 1-5-2003.
[ PART I- SEC. 1 ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
4
Period of Investigation
8. The period of investigation for the purpose of the present review is Ist January , 2006 to 31st December , 2006 (12months).
Submission of Information
9. The interested parties are being informed separately to enable them to submit relevant information in the form and manner prescribed and to make their views known to the Designated Authority, Directorate General of Anti - Dumping and Allied Duties , Department of Commerce , Ministry of Commerce and Industry , Government of India , Udyog Bhavan , New Delhi - 110011 . Any other interested party may also make its submissions relevant to the investigation to the above Authority in the prescribed form and manner within the time limit set out below .
Time Limit
10.All information relating to this review should be sent in writing so as to reach the Authority at the above address not later than forty days from the date of completion of period of investigation . If no information is received within the prescribed time limit or the information received is incomplete , the Authority may record its findings on the basis of the facts available before the Authority in accordance with the Rules supra.
Inspection of Public File
11. In terms ofRule 6 (7) of Anti - Dumping Rules, any interested party may inspect the public file containing non- confidential version of the evidence submitted by other interested parties .
12. All interested parties shall provide a Non - Confidential summary in terms of Rule 7 ( 2 ) , for the confidential information provided as per Rule 7 (1 ) of the Rules supra .
13. In case whereas interested party refuses access to , or otherwise does not provide necessary information within a reasonable period , or significantly impedes the investigation , the Authority may record its findings on the basis of the facts available to it and such recommendationsto the Central Government as deemedfit .
CHRISTY L. FERNANDEZ , Dsignated Authority
Mayapuri . New Delhi - 110064
Printed by the Manager , Govt . of India Press, Ring Road . and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .