Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

M/s. Indian Explosives Limited Kolkata exempted from the provisions of the Explosives Rules, 1983.

Published 27 September 2007

Ministry
Ministry of Commerce and Industry
Department
DEPARTMENT FOR PROMOTION OF INDUSTRY AND INTERNAL TRADE
Office
NOT available
Gazetteid
NOT available ( 12143 )
Identifier
in.gazette.central.e.2007-09-27.12143
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD . NO . D. L -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99

सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग II- खण्ड 3- उप- खण्ड (ii) PART II -Section 3 Sub- section (ii)

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

नई दिल्ली, बृहस्पतिवार , सितम्बर 27 , 2007/आश्विन 5 , 1929

सं. 1171]

NEW DELHI , THURSDAY, SEPTEMBER 27 , 2007 /ASVINA 5, 1929

No. 11711

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ( औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग )

अधिसूचना

नई दिल्ली , 27 सितम्बर , 2007

का.आ. 1630( अ ). चूंकि, केन्द्र सरकार को , मै. इंडियन एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड, 10 ए, ली रोड, कोलकाता-700020 द्वारा , हवाई जहाज द्वारा नई दिल्ली से नैरोबी ( केन्या) को कुछ विस्फोटकों का निर्यात करने की अनुमति हेतु पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ ) में एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है;

और, चूंकि, पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन ( पीईएसओ ) संतुष्ट है कि विस्फोटकों का प्रस्तावित निर्यात अन्तरराष्ट्रीय वायु परिवहन एसोसिएशन ( आईएटीए ) द्वारा प्रकाशित खतरनाक वस्तु विनियम के वर्ग 1.4 बी के अन्तर्गत वर्गीकृत हैं और उक्त नियमावली के तहत हवाई जहाज द्वारा निर्यात किये जाने की अनुमति है ; और , इसलिए विस्फोटक नियमावली , 1983 ( इसे यहां उक्त नियमावली कहा गया है ) के नियम 31 के उप - नियम ( 2 ) के दायरे से आवश्यक छूट प्रदान की जा सकती है , जिसके तहत यहां विनिर्दिष्ट किए गए विस्फोटकों का हवाई जहाज द्वारा आयात अथवा निर्यात निषिद्ध है;

और , चूंकि, नागर विमानन महानिदेशक ने वायुयान नियमावली , 1937 के नियम 8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , अपने परमिट सं. 86/डीजी/2007 दिनांक 23-4-2007 और 8-4-2007- आईआर दिनांक 22-5-2007 द्वारा जो कि 30-09-2007 तकं वैध है, इस प्रकार के विस्फोटकों को वायु मार्ग द्वारा ले जाने के लिए मै. इंडियन एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड, कोलकाता, को कतिपय शर्तों के साथ आवश्यक अनुमति प्रदान की है;

अतः , अब, विस्फोटक अधिनियम , 1884 ( 1884 का 4 ) की धारा 14 की उप - धारा ( 2 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , केन्द्र सरकार , एतद्वारा , मै. इंडियन एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड , कोलकाता , को म. ट्वीगा केमिकल्स इण्डस्ट्रीज लिमिटेड , ओल कालो रोड , ऑफ नन्यूकी रोड- इण्डस्ट्रियल एरिया , पी.ओ. बॉक्स 30172 , 00100 जीपीओ , नैरोबी , केन्या को नैरोबी हवाई अड्‌डे पर निम्नलिखित विस्फोटकों का वायुमार्ग द्वारा आयात करने के लिए उक्त नियमावली के नियम 31 के उप - नियम ( 2 ) के उपबंधों से छूट देती है जिसकी मदों और मात्राओं को नीचे दी गई तालिका में विनिर्दिष्ट किया गया है , नामत:---

सारणी

निबल भार ( कि.ग्रा. में )

वर्ग

विस्फोटक सामग्री का नाम

यू. एन. संख्या

(4)

(3)

(2)

(1)

2906 (लगभग)

1.4बी

0255

ब्लास्ट के लिए डिटोनेटर्स इलैक्ट्रिक

(1)

4019 GI/2007 [PART II -SEC . 3 ( ii) ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

2

2. उक्त सारणी में उल्लिखित विस्फोटकों का निर्यात निम्नलिखित शर्तों के अध्यधीन होगा, नामत :-

( 1 ) विस्फोटक प्राधिकृत विस्फोट हैं ;

(2 ) नागर विमानन महानिदेशक और भारतीय हवाई अड्‌डा प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त की जाएगी और उनके द्वारा लगाई गई शर्तों , यदि कोई हों , का पालन किया जाएगा;

(3 ) 1 जनवरी , 1996 से लागू हुई अन्तरराष्ट्रीय वायु परिवहन एसोसिएशन खतरनाक माल विनियमावली के 37वें संस्करण की धारा 3 के 3.1 के तहत आने वाले प्रथम श्रेणी के विस्फोटकों से संबंधित प्रभाग के प्रभाग 1.4 के ही अनुरूप विस्फोटकों का निर्यात किया जाएगा;

(4) विस्फोटक जांच हेतु ऐसे विश्लेषण यदि कोई हों, को पास कर लिए गए के रूप में प्रमाणित किए गए हों जिसकी मुख्य विस्फोटक नियंत्रक अथवा सीमा शुल्क कलेक्टर को अपने विवेक पर लिखित आदेश द्वारा आवश्यकता हो , ताकि इसके संघटक अथवा शर्तों का निर्धारण किया जा सके;

( 5 ) तीसरी श्रेणी ( नाइट्रो कंपाउंड ) अथवा चौथी श्रेणी ( क्लोरेट मिश्रण ) के विस्फोटक जांच करने वाले अधिकारी द्वारा फार्म 1 में प्रमाणित किये जायेगें कि इन्होंने विस्फोटक नियमावली , 1983 कीअनुसूची- II में विनिर्दिष्ट जांच पास कर ली है ;

(6 ) कंपनी निर्यात किये जाने वाले निर्यात विस्फोटकों की श्रेणी तथा मात्रा के लिए प्राधिकृत मेगजीन अथवा गोदाम ( स्टोरहाउस ) में रखने हेतु लाइसेंस धारक है;

(7 ) उक्त नियमों के नियम 31 के उप - नियम ( 2 ) के अलावा विस्फोटकों के कब्जे, परिवहन, प्रयोग और निर्यात से संबंधित सुसंगत उपबंधों का पालन किया जायेगा;

(8 ) निर्यात किये जाने वाले विस्फोटकों को उचित प्रबंध किये जाने और हवाई जहाज में विस्फोटक रखे ( लोड ) जाने की तैयारी के बाद ही हवाई अड्‌डे पर लाया जायेगा और इस प्रकार लाये गये विस्फोटकों को हवाई अड्‌डे पर हवाई जहाज़ में सीधे रखा (लोड) जायेगा ;

( 9 ) वायुयान को हवाई अड्‌डे पर दूरस्थ स्थान पर खड़ा किया जाएगा और विस्फोटकों का वाहन से वायुयान में अंतरण शुरू होने से पहले महानिदेशक , नागर विमानन से परामर्श करके पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्डों का प्रबंध करके वायुयान और विस्फोटक सामग्री वाहन के चारों ओर कम से कम 500 वर्गमीटर क्षेत्र को घेर लिया जाएगा । उक्त व्यवस्था तब तक बनी रहेगी जब तक कि अन्तरण पूरा नहीं हो जाता;

( 10 ) घिरे हुए क्षेत्र के अन्दर कोई धूम्रपान अथवा खुली बत्ती के उपयोग की अनुमति नहीं होगी; तथा

( 11 ) उपर्युक्त विस्फोटक सामग्री को ले जा रहे वाहन उक्त नियमों के अधीन हवाई अडूडे की ओर अग्रसर होंगे और रास्ते में कोई अनुचित विलम्ब नहीं किया जाएगा और विस्फोटकों के परिवहन के दौरान उक्त नियमों के सभी उपबंधों और स्थानीय यातायात नियमों और नगर पालिका के विनियमों , यदि कोई हों, का पालन किया जाएगा;

( 12 ) यदि किसी अप्रत्याशित परिस्थिति में हवाई अड्‌डे पर लाए गये विस्फोटकों को हवाई जहाज में नहीं रखा जा सकता हो तो ऐसे विस्फोटकों को किसी अलग शेड में स्टोर किया जायेगा जिनकी सुरक्षा हवाई अड्डे के प्रभारी द्वारा यथा निर्देशित गाडों के अधीन हो और चोरी और विस्फोटकों में आग से बचाव की सभी सावधानियां बरती जायेंगी ।

[फा. सं. 2 (34 )/2007- विस्फो. ]

गोपाल कृष्ण, संयुक्त सचिव

MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY

(Department of Industrial Policy and Promotion)

NOTIFICATION

New Delhi , the 27th September , 2007

S.O. 1630 (E) . Whereas , the Central Government has received a proposal made by M/ s . Indian Explosives Limited, 10A, Lee Road, Kolkata - 700 020 to the Petroleum and Explosives Safety Organisation (PESO ) for permissionto export certain explosives by air from New Delhi to Nairobi (Kenya);

And, whereas, the Petroleum and Explosives Safety Organisation (PESO ) is satisfied that the proposed export of explosives are classified under Class 1.4B Dangerous Goods Regulation published by International Air Transport Associa- tion ( IATA) and under the said regulation are allowed to be exported by air and , therefore , exemption from the provisions of sub -rule (2) of rule 31 of the Explosives Rules , 1983 (hereinafter referred to as the said rules ) is necessary as the provisions of that sub - rule prohibit import or export of explosives specified herein by air;

3

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग II- खण्ड 3 (ii) ]

And, whereas , the Director General of Civil Aviation has , in exercise of the powers conferred by rule 8 of the Aircraft Rules, 1937, granted, necessary permission with certain conditions to M /s . Indian Explosives Limited, Kolkata, to carry such explosives by air vide their permit number 86- DG/2007 dated 23-4-2007 and 8-4-2007- IR dated 22-5-2007 which is valid upto 30-9-2007;

Now, therefore , in exercise of the powers conferred by sub - section (2) of Section 14 of the Explosives Act , 1884 (4 of 1884) , the Central Government hereby exempts M/ s. Indian Explosives Limited, Kolkata from the provisions of sub - rule (2) of rule 31 of the said rules, for export of the following explosives, the items and quantities of which are specified in the Table below, by air to M/s . Twiga Chemicals Industries Limited, OL, Kalou Road, Off Nanyuki Road - Industrial Area , PO Box 30172, 00100 GPO, Nairobi , Kenya at Nairobi airport , namely :-

TABLE

Class

U.N. Number

NetWeight (Kgs . ) Name of the Explosives

4

3

2

1

1.4B

0255

2906(approx) Detonators Electric for Blasting

2. The explosives mentioned in the Table shall be exported subject to the following conditions , namely: --

(i) The explosives are authorized explosives ;

(ii) necessary clearances are obtained from the Director General of Civil Aviation and the Airports Authority of India and conditions , if any , imposed by the said authorities shall be complied with;

(iii) explosives conforming only to Division 1.4 of the Division relating to class 1- Explosives falling under 3.1 of Section 3 of International Air Transport Association Dangerous Goods Regulations , (37th Edition) which became effective on 1st January, 1996, shall be exported;

(iv) The explosives are certified to have passed such analysis for examination , if any , as the Chief Controller of Explosives or Customs Collector at his discretion by order in writing , may require in order to determine its composition or conditions ;

(v) The explosives of the 3rd (Nitro Compound ) class or 4th ( Chlorate mixture ) class will be certified in Form 1 by the testing officer to have passed the test specified in Schedule II to the Explosives Rules , 1983 .

(vi) The company is the holder of licence for possession in a magazine or a storehouse authorized for the class and quantity of explosives intended to be exported;

(vii) The relevant provisions relating to the possession, transport , use and export of explosives , except sub - rule (2) ofrule31 of the said rules'shall be complied with;

(viii) Explosives meant for export shall be brought to the airport after making proper arrangements and only after the aircraft is ready for loading explosives and explosives so brought to the airport shall be loaded directly into the aircraft .

(ix) aircraft shall be parked at a remote place at the airport and an area of at least five hundred square metres around the aircraft and the explosives van shall be cordoned off by providing adequate number of security guards in consultation with the Director General of Civil Aviation before the transfer of explosives from van to aircraft begins . The arrangement shall continue till such transfer is completed ;

(x) smoking or use of naked light shall not be permitted within the cordoned area; and

(xi) vans carrying the explosives shall proceed to the airport under the said rules and no undue delay shall be made on the way and all provisions of the said rules and local traffic rules and municipal regulations , if any , shall be complied with during the transportation of the explosives ;

(xii) If for any unforeseen circumstances explosives brought to the airport cannot be loaded into the aircraft , such explosives shall be stored in an isolated shed under guard as directed by the officer incharge of the Airport and all due precautions against theft , fire of explosives , shall be taken .

[F. No. 2(34 )/2007 - Expl ] GOPAL KRISHNA, Jt . Secy .

Printed by the Manager , Govt. of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 27 September 2007. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2007-09-27.12143/. Archive identifier in.gazette.central.e.2007-09-27.12143.