Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

Sunset review of anti-dumping duty imposed on Acrylic Fibre originating in or exported from Korea RP and Thailand.

Published 08 October 2007

Ministry
Ministry of Commerce and Industry
Department
Department of Commerce
Office
Directorate General of Anti Dumping and Allied Duties
Gazetteid
NOT available ( 11845 )
Identifier
in.gazette.central.e.2007-10-08.11845
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD . NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99

सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग -खण्ड 1

PART I-Section 1

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

दिल्ली, सोमवार , अक्तूबर 8 , 2007/आश्विन16 , 1929

सं. 306]

नई NEW DELHI , MONDAY , OCTOBER 8 , 2007 / ASVINA 16, 1929

No. 306]

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

(वाणिज्य विभाग )

( पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय )

जांच शुरुआत संबंधी अधिसूचना ( निर्णायक समीक्षा )

नई दिल्ली, 8 अक्तूबर , 2007

विषय: कोरिया गणराज्य तथा थाइलैण्ड के मूल के या वहां से निर्यातित एक्रिलिक फाइबर पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क से संबंधित निर्णायक समीक्षा की शुरुआत ।

सं. 10/7/2006- डीजीएडी.-यतः वर्ष 1995 में यथासंशोधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 और सीमाशुल्क टैरिफ (पाटित वस्तुओं की पहचान , उन पर शुल्क अथवा अतिरिक्त शुल्क का आकलन एवं वसूली तथा क्षति निर्धारण ) नियमावली , 1995 (जिसे आगे पाटनरोधी नियमावली कहा गया है ) को ध्यान में रखते हुए निर्दिष्ट प्राधिकारी ( जिसे एतपश्चात् प्राधिकारी कहा गया है ) ने 6-8-2002 की अधिसूचना संख्या 26/ 1/ 2001 -डीजीएडी के तहत थाइलैण्ड , यूएसए और कोरिया गणराज्य ( जिन्हें आगे संबद्ध देश कहा गया है ) के मूल के अथवा वहाँ से निर्यातित एक्रिलिक फाइबर ( जिसे आगे संबद्ध वस्तु कहा गया है) के आयात पर निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करते हुए अपने अंतिम जांच परिणाम अधिसूचित किए थे। मूल पाटनरोधी जांच 13-9-1996 को शुरू की गई थी और 14-10-1997 की अंतिम जांच परिणाम संबंधी अधिसूचना सं. 47/ एडीडी/आईडब्ल्यू के तहत निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क की सिफारिश की गई थी । बाद में 26-4-1999 की अधिसूचना सं. 21/ 1/99- डीजीएडी के तहत मध्यावधि समीक्षा की गई थी और 19-4-2000 की अंतिम जांच परिणाम संबंधी अधिसूचना सं. 21/1/99 - डीजीएडी के तहत निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क की सिफारिश की गई थी । पाटनरोधी शुल्क की निर्णायक समीक्षा 7-8-2001 की अधिसूचना सं. 26/1/2001- डीजीएडी के तहत शुरू की गई थी और अंतिम जांच परिणाम 6-8-2002 की अधिसूचना सं. 26/ 1 /2001- डीजीएडी के तहत जारी किए गए थे ।

और यतः सम्बद्ध वस्तु पर निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क 9-10-2002 की सी.शु. अधिसूचना सं. 106/2002-सी.शु. के तहत लगाया गया था । इसके अलावा, निर्दिष्ट प्राधिकारी ने7-6-2006 को मध्यावधि समीक्षा शुरू की थी ।

2. विचाराधीन उत्पाद

मूल जांच में और इस निर्णायक समीक्षा में शामिल उत्पाद एक्रिलिक फाइबर है । एक्रिलिक फाइबर सिंथेटिक पॉलिमर की एक लम्बी श्रृंखला होती है जिसमें एक्रिलोनाइट्राइल , जो 'एक्रिलिक फाइबर के उत्पादन हेतु एक प्रमुख कच्ची सामग्री है , का भार कम - से - कम 90 % होता है । इसका वर्णन मोटे तौर पर रंग , लम्बाई और फाइबर के डेनियर के सम्बन्ध में किया जाता है । इसका उपयोग परिधानों, घरेलू वस्तुओं के विनिर्माण के प्रयोजनार्थ किया जाता है और इसका व्यापक औद्योगिक उपयोग आदि होता है । यह सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 के अध्याय 55 के अंतर्गत वर्गीकृत है । इसे सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम की अनुसूची- I के शीर्ष 500330 और भारतीय व्यापार वर्गीकरण के अनुसार 55033000 के अंतर्गत आगे और वर्गीकृत किया जाता है । तथापि , यह वर्गीकरण केवल सांकेतिक है और वर्तमान जांच के दायरे पर किसी भी रूप में बाध्यकारी नहीं है ।

(1)

4139 GI/2007 2

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART I-SEC. 1 ]

3. समीक्षा हेतु अनुरोध और उसकी शुरुआत

एक्रिलिक फाइबर विनिर्माता फोरम , नई दिल्ली ने भागीदार कंपनियों अर्थात् मै. इंडियन एक्रिलिक्स लि. और मै. वर्धमान एक्रिलिक्स लि. के जरिए थाइलैण्ड , कोरिया और यूएसए से एक्रिलिक फाइबर के आयातों पर पूर्व में लगाए गए पाटनरोधी शुल्क की निर्णायक समीक्षा का अनुरोध करते हुए सीमाशुल्क टैरिफ ( पाटित वस्तुओं की पहचान , उन पर शुल्क अथवा अतिरिक्त शुल्क का आकलन एवं वसूली तथा क्षति निर्धारण ) नियमावली, 1995 के नियम 23 के साथ पठित वर्ष 1995 में यथासंशोधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 की धारा 9 क ( 5 ) के अंतर्गत एक याचिका दायर की है । अपने आवेदन में आवेदक ने थाइलैण्ड एवं कोरिया गणराज्य के मूल के या वहाँ से निर्यातित संबद्ध वस्तु पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क की समीक्षा की जरूरत की पुष्टि की है । याचिकाकर्ता ने प्रथम दृष्टया साक्ष्य के साथ यह दावा किया हे कि दोनों देशों से सम्बद्ध वस्तु पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क को समाप्त किए जाने से क्षति और पाटन के जारी रहने या उसकी पुनरावृत्ति होने की संभावना है और उन्होंने सम्बद्ध देशों से सम्बद्ध वस्तु पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्कं को आगे और 5 वर्ष की अवधि तक जारी रखने तथा उसमें वृद्धि करने का अनुरोध 'किया है ।

समीक्षा की जरूरत की पुष्टि करते हुए घरेलू उद्योग द्वारा प्रस्तुत सकारात्मक साक्ष्य के आधार पर स्वयं को संतुष्ट कर लेने के बाद प्राधिकारी एतद्वारा लागू शुल्क को निरंतर जारी रखने की जरूरत और इस बात की समीक्षा करने के लिए पाटनरोधी नियम के नियम 23 के साथ पठित अधिनियम की धारा 9 क( 5 ) के अनुसार समीक्षा करते हैं कि क्या शुल्क की समाप्ति से पाटन एवं क्षति के जारी रहने या उसकी पुनरावृत्ति होने की संभावना रहेगी ।

4. शामिल देश

वर्तमान जांच में शामिल देश कोरिया गणराज्य और थाइलैण्ड हैं ।

5. प्रक्रिया

दिनांक6-8-2002 की अधिसूचना सं. 26/1 /2001 - डीजीएडी के तहत जारी किए गए अंतिम जांच परिणाम की समीक्षा करने का निर्णय लेने के उपरांत और चूंकि सम्बद्ध वस्तु पर निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क 9-10-2002 की सी.शु. अधिसूचना सं. 106/2002- सी.शु . के तहत लगाया गया था, इसलिए प्राधिकारी एतद्वारा सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन ) अधिनियम, 1975 और सीमाशुल्क टैरिफ ( पाटित वस्तुओं की पहचान, उन पर शुल्क अथवा अतिरिक्त शुल्क का आकलन एवं वसूली तथा क्षति निर्धारण ) नियमावली , 1995 के अनुसार तथा उपर्युक्त नियम 23 के साथ पठित सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन ) अधिनियम , 1995 की धारा 9क ( 5 ) के तहत इस बात की समीक्षा करने के लिए जांच शुरू करते है कि क्या पाटनरोधी शुल्क समाप्त किए जाने से थाइलैण्ड और कोरिया गणराज्य के मूल के या वहाँ से निर्यातित एक्रिलिक फाइबर के आयातों का पाटन एवं उससे होने वाली क्षति जारी रहेगी या उसकी पुनरावृत्ति होने की संभावना रहेगी । इस समीक्षा में यूएसए को छोड़कर 6-8-2002 की अधिसूचना सं. 26/1/2001-डीजीएडी के सभी पहलू शामिल हैं ।

6. जांच अवधि

वर्तमान समीक्षा के प्रयोजनार्थ जांच की अवधि 1 अप्रैल , 2006 से 31 मार्च , 2007 तक ( 12 माह ) की है । तथापि, क्षति विश्लेषण में वर्ष 2003-04, 2004-05 , 2005-06 और अप्रैल , 2006 मार्च, 2007 की अवधि शामिल होगी ।

7. सूचना प्रस्तुत करना

संबद्ध देश के निर्यातकों और भारत में उनके दूतावास/प्रतिनिधियों के माध्यम से उनकी सरकार , भारत में ज्ञात संबद्ध आयातकों एवं प्रयोक्ताओं तथा घरेलू उद्योग को संबंधित सूचना निर्धारित प्रपत्र में और निर्धारित ढंग से प्रस्तुत करने और अपने विचारों से निम्नलिखित को अवगत कराने के लिए अलग से लिखा जा रहा है :

निर्दिष्ट प्राधिकारी ,

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

वाणिज्य विभाग ,

पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय ( डीजीएडी ) ,

कमरा सं. 240 , उद्योग भवन ,

नई दिल्ली-110011

अन्य कोई हितबद्ध पार्टी भी नीचे दी गयी समयावधि के भीतर निर्धारित प्रपत्र में और ढंग से जांच से संबंधित अनुरोध कर सकती है ।

8. समय सीमा

वर्तमान समीक्षा से संबंधित कोई सूचना तथा सुनवाई के लिए कोई अनुरोध लिखित में प्राधिकारी को उपर्युक्त पते पर इस समीक्षा अधिसूचना के प्रकाशित होने की तारीख से चालीस ( 40 ) दिनों के भीतर पहुंच जाने चाहिए । यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई सूचना 3

भारत का राजपत्र : असाधारण

[भाग - खण्ड 1 ]

प्राप्त नहीं होती है अथवा प्राप्त सूचना अपूर्ण है तो निर्दिष्ट प्राधिकारी पाटनरोधी नियमावली के अनुसार रिकॉर्ड में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम रिकॉर्ड कर सकते हैं ।

9. सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण

नियम 6( 7 ) के अनुसार कोई भी हितबद्ध पार्टी उस सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण कर सकती है जिसमें अन्य हितबद्ध पार्टियों द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के अगोपनीय अंश रखे गए हैं । यदि कोई हितबद्ध पार्टी आवश्यक सूचना जुटाने से मना करती है या उचित समय के भीतर उसे अन्यथा उपलब्ध नहीं कराती है या जांच में अत्यधिक बाधा डालती है तो प्राधिकारी अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम दर्ज कर सकते हैं तथा केन्द्रीय सरकार को यथोचित सिफारिशें कर सकते हैं ।

आर. गोपालन , निर्दिष्ट प्राधिकारी

MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY

(Department of Commerce)

(DIRECTORATE GENERAL OF ANTI-DUMPING AND ALLIED DUTIES)

INITIATION NOTIFICATION ( SUNSET REVIEW) New Delhi , the 8th October , 2007

Subject : Sunset review of anti- dumping duty imposed on .Acrylic Fibre originating in or exported from Korea RP and Thailand.

No. 10/7/2006- DGAD. Whereas having regard to the Customs Tariff Act, 1975 as amended in 1995 and the Customs Tariff (Identification , Assessment and Collection of Duty or Additional Duty on Dumped Articles and for Determination ofInjury) Rules , 1995 (hereinafter referred to as AD Rules), vide Notification Number 26/ 1 /2001 -DGAD dated 06-8-2002, the Designated Authority (hereinafter referred to as the Authority) notified its final findings recommending definitive anti -dumping duty on import of Acrylic Fibre (hereinafter referred to as subject goods ) originating in or exported from Thailand , USA and Korea RP (hereinafter referred to as subject countries ) . The original anti - dumping investigation was initiated on 13-9-1996 and definitive anti -dumping duty was recommended vide final findings Notification No. 47/ADD/ IW, dated 14-10-1997 . Subsequently , mid -term review was undertaken vide Notification No. 21/ 1 /99 -DGAD, dated 26-4-1999 and definitive anti - dumping duty was recommended vide final findings Notification No. 21 / 1 /99- DGAD, dated 19-4-2000 . Sunset review ofthe anti -dumping duty was initiated vide Notification No. 26/ 1 /2001 -DGAD, dated 07-8-2001 and the final findings were issued vide Notification No. 26/ 1 /2001 - DGAD, dated 06-8-2002.

And whereas definitive anti - dumping duty was imposed on the subject goods vide Customs Notification No. 106/2002-Customs , dated 09-10-2002. Further Designated Authority initiated mid -term review on 06-07-2006.

2. Product Under Consideration

The product involved in the original investigation and this sunset review is Acrylic Fibre . Acrylic Fibre is a long chain of synthetic polymer composed of at least 90 % by weight of Acrylonitrile which is a major raw material for production of acrylic fibre . It is broadly described in terms of colour , length and denier of the fibre . It is used for the purpose of manufacturing apparels , household items and it has a great industrial use etc. It is classified under Chapter 55 of the Customs TariffAct, 1975. It is further classified under the heading 550330 of Schedule- I of Custom Tariff Act and 55033000 as per Indian Trade Classification . The classification is, however, indicative only and is in no way binding on the scope of the present investigation.

3. Request for review and initiation

Forum ofAcrylic Fibres Manufacturers , New Delhi through the participating companies, viz. , M/s . Indian Acrylics Ltd. and M/s . Vardhman Acrylics Ltd. , has filed a petition under Section 9A(5) of the Customs Tariff Act , 1975 as amended in 1995 read with Rule 23 of the Customs Tariff (Identification, Assessment and Collection of Anti- Dumping Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury ) Rules , 1995 requesting sunset review of anti - dumping duties earlier imposed on imports of Acrylic Fibre from Thailand, Korea and USA . In its application, the applicant has substantiated the need for a review of the anti -dumping duty imposed on the subject goods originating in or exported from Thailand and Korea RP . The petitioner has claimed with prima facie evidence that cessation of anti - dumping duty imposed on subject goods from both these countries is likely to lead to continuation or recurrence of dumping and injury and have requested to continuation and enhancement of the anti -dumping duty imposed on subject goods from subject countries for a further periodof5 years .

Having satisfied itself on the basis of the positive evidence submitted by the domestic industry substantiating the need for a review, the Authority hereby initiates a review in accordance with Section 9A (5 ) of the Act, read with Rule 23 of Anti-dumping Rules , to review the need for continued imposition of duties in force and whether the expiry of the duty would be likely to lead to continuation or recurrence of dumping and injury.

[PART I-SEC. 1 ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

4

4.Country involved

The countries involved in the present investigation are Korea RP and Thailand.

5. Procedure

Having decided to review the final findings issued vide Notification No. 26/ 1 /2001 - DGAD , dated 06-8-2002; and whereas definitive anti -dumping duty was imposed on the subject goods vide Customs Notification No. 106/2002- Customs, dated 09-10-2002 . The Authority hereby initiates investigation to review whether cessation of anti - dumping duty is likely to lead to continuation or recurrence of dumping and injury on imports of Acrylic Fibre originating in or exported from Thailand and Korea RP. In accordance with the Customs Tariff (Amendment ) Act , 1975 and Customs Tariff (Identification , Assessment , and Collection of Anti -Dumping Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury ) Rules , 1995. In terms of the provision of Section 9A (5) of Customs Tariff (Amendment) Act , 1995 read with Rule 23 supra. The review covers all aspects of Notification No. 26/1 /2001 - DGAD dated 06-8-2002 except for the exclusion ofUSA.

6. Period of Investigation

The period of investigation for the purpose of the present review is 1st April , 2006 to 31st March , 2007 (12 months ) . However , injury analysis shall cover the years 2003-2004, 2004-2005 , 2005-2006 and April 2006-March 2007.

7. Submission of Information

The exporters in subject countries , their government through their Embassies / High Commissions in India/ representatives , the importers and users in India known to be concerned and the domestic industry are being addressed separately to submit relevant information in the form and manner prescribed and to make their views known to the:

The Designated Authority,

Ministry of Commerce and Industry,

Department of Commerce ,

Directorate General of Anti - Dumping and Allied Duties (DGAD),

Room No. 240 , Udyog Bhavan ,

New Delhi - 110107

Any other interested party may also make its submissions relevant to the investigation in the prescribed form and manner within the time limit set out below.

8. Time Limit

Any information relating to the present review and any request for hearing should be sent in writing so as to reach the Authority at the address mentioned above not later than forty days (40 Days ) from the date of letter of this review notification. If no information is received within the prescribed time limit or the information received is incomplete, the Designated Authority may record its findings on the basis of the facts available on record in accordance with the Anti- dumpingRules .

9. Inspection of Public File

In terms of Rules 6 (7 ) , any interested party may inspect the public file containing non - confidential version of the evidence submitted by other interested parties . In case where an interested party refuses access to , or otherwise does not provide necessary information within a reasonable period , or significantly impedes the investigation, the Authority may record its findings on the basis of the facts available to it and make such recommendations to the Central Government as deemed fit.

R. GOPALAN, Designated Authority

Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri . New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 08 October 2007. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2007-10-08.11845/. Archive identifier in.gazette.central.e.2007-10-08.11845.