REGD . NO . D. L -33004/99 रजिस्ट्रीसं० डी० एल-33004/99
भारतका राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग I-खण्ड 1
PARTI Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 318]
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार , अक्तूबर18 , 2007/आश्विन 26 , 1929
No. 318]
NEW DELHI, THURSDAY, OCTOBER 18 , 2007/ASVINA 26 , 1929
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्यविभाग)
(पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 18 अक्तूबर , 2007
विषय : मलेशिया, थाईलैंड , चीन और कोरिया गणराज्य के मूल के अथवा वहां से निर्यातित 14 " तथा 21 " ( फ्लैट ) आकार की केथोड रे रंगीन पिक्चर ट्यूबों के आयातों से संबंधित पाटनरोधी जांच ।
सं. 14/8/2006/डीजीएडी.- 1995 में यथासंशेधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 और सीमाशुल्क टैरिफ ( पाटित वस्तुओं कीपहचान, उन पर पाटनरोधी शुल्क का आकलन एवं संग्रहण तथा क्षतिनिर्धारण ) नियमावली , 1995 को ध्यान में रखते हुए , निर्दिष्ट प्राधिकारी (जिन्हें इसके बाद प्राधिकारी कहा गया है ) ने उपरोक्त नियमावली के तहत मलेशिया , थाइलैंड, चीन तथा कोरिया गणराज्य के मूल के अथवा वहां से नियोतित 14 " तथा 21 " ( फ्लैट ) आकार की कैथोड रे रंगीन पिक्चर ट्यूबों के कथित पाटित आयातों के संदर्भ में दिनांक 25 सितम्बर, 2007 की अधिसूचना के तहत जांच प्रारंभ की है। यह जांच घरेलू उद्योग की ओर से मेसर्स सेमटेल कलर लिमिटेड ( जिसे इसके बाद याचिकाकर्त्ता कहा गया है ) से प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर शुरू की गई थी जिसमें मलेशिया , थाईलैंड , चीन और कोरिया गणराज्य के मूल के अथवा वहां से निर्यातित 14 " तथा 21 " ( फ्लैट ) आकार की कैथोड रे रंगीन पिक्चर ट्यूबों के पाटन का आरोप लगाया गया है ।
2. प्राधिकारी ने 14 " तथा 21 " ( फ्लैट ) आकार की कैथोड रे रंगीन पिक्चर ट्यूबों के आयातों के संबंध में पाटनरोधी जांच आरंभ करते हुए दिनांक 25 सितम्बर, 2007 को एक सार्वजनिक सूचना जारी की थी। मलेशिया , थाईलैंड, चीन तथा कोरिया गणराज्य ( जिन्हें इसके बाद संबद्ध देश कहा गया है ) के मूल के अथवा वहां से निर्यातित संबद्ध उत्पाद सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 के अध्याय 85 के उपशीर्ष सं. 8504.11 तथा आई टी सी एच एस वर्गीकरण नियम के तहत आता है। मौजूदा मामले में विचाराधीन उत्पाद 14 " तथा 21 " ( फ्लैट ) आकार ( अर्थात् 21 " फ्लैट प्रकार तथा 14 " पारंपरिक ) की केथोड रे रंगीन पिक्चर ट्यूबें हैं ( जिसे एतपश्चात् संबद्ध वस्तुएं कहा गया है ) याचिका मैसर्स सेमटेल कलर लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत की गई थी ।
3. याचिकाकर्ता ने मलेशिया , थाईलैंड , चीन तथा कोरिया गणराज्य से संबद्ध उत्पादों के आयातों के संदर्भ में इन पाटनरोधी जांचों को समाप्त करने के लिए अपने दिनांक 3 अक्तूबर , 2007 के पत्र के तहत एक लिखित अभ्यावेदन प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है ।
4. पाटनरोधी नियमावली के नियम 14 ( क ) में प्रावधान है कि प्रभावित घरेलू उद्योग , जिनके आवेदन पर जांच प्रारंभ की गई थी , से अथवा उसकी ओर से जांच समाप्त करने के बारे में लिखित आवेदन प्राप्त होने पर प्राधिकारी एक सार्वजनिक सूचना जारी कके जांच को तुरंत समाप्त कर देंगे ।
4275 GI/ 2007
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC. 1)]
5. प्राधिकारी नोट करते हैं कि यह जांच कथित पाटन तथा क्षति के संदर्भ में घरेलू अद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले मैसर्स सेमटेल कलर लिमिड की ओर से प्रस्तुत पूर्णतः प्रलेखित अनुरोध के आधार पर प्रारंभ की गई थी। अब उसी आवेदक ने मौजूदा जांच को समाप्त करने के लिए लिखित निवेदन प्रस्तुत किया है ।
6 अतः उपर्युक्त पाटनरोधी नियमावली के नियम 14 ( क ) के अनुसरण में प्राधिकारी दिनांक 25 सितम्बर , 2007 की अधिसूचना सं. 14/8/2006-डी जी ए डी के तहत प्रारंभ की गई जांच तथा इस मामले से संबद्ध सभी कार्यवाहियों को समाप्त करते हैं ।
आर. गोपालन , निर्दिष्ट प्राधिकारी
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
(DIRECTORATE GENERAL OF ANTI - DUMPING AND ALLIED DUTIES)
NOTIFICATION
New Delhi , the 18th October , 2007
Sub .: Anti - dumping investigations concerning imports of Cathode Ray Colour Picture Tubes of 14 " and 21 " ( flat ) sizes originating in or exported from Malaysia, Thailand, China and Korea RP.
No. 14/8 /2006-DGAD. Having regard to the Customs Tariff Act, 1975 as amended in 1995 and the Customs Tariff ( Identification , Assessment and Collection of Anti -dumping Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury) Rules , 1995, thereof, the Designated Authority (hereinafter also referred to as Authority) , under the above Rules , initiated an investigation vide notification dated 25th September, 2007 into the alleged dumped imports of Cathode Ray Colour Picture Tubes of 14 " and 21 " ( flat) sizes originating in or exported from Malaysia , Thailand, China and Korea RP. The investigation was initiated on the basis of a written application received from M/s . Samtel Color Limited, (hereinafter referred to as petitioner) on behalf of domestic industry , alleging dumping of Cathode Ray Colour Picture Tubes of 14 " and 21 " ( flat) sizes originating in or exported from Malaysia , Thailand , China and Korea RP.
2. The Authority issued a public notice dated 25th September , 2007 initiating Anti-dumping investigations concerning imports of Cathode Ray Colour Picture Tubes of 14 " and 21 " (flat ) sizes . The subject goods falls under Chapter 85 of the Customs Tariff Act , 1975 under sub -heading No. 8540.11 of and under ITC HS Classification Rule , originating in orexported from Malaysia, Thailand, China and Korea RP (hereinafter referred to as subject countries) . The product under consideration in the present case was Cathode Ray Colour Picture Tubes of 14 " and 21 " ( flat ) sizes ( i.e. , 21 " flat type and 14" conventional) ( also referred to as subject goods hereinafter ) . The petition had been filed by M/s . Samtel Color Limited.
3. The petitioner vide their letter dated 3rd October , 2007 has made a written submission before the Authority requesting termination of these anti - dumping investigations concerning imports of the subject goods from Malaysia, Thailand, China and Korca RP .
4. Rule 14 ( a) of the Anti - dumping Rules provides that the Authority shall, by issue of a public notice , terminate an investigation immediately, if it receives a request in writing for doing so , from or on behalf of the domestic industry affected , at whose iristance the investigation was initiated.
5. The Authority notes that the investigation into alleged dumping and injury was initiated on the basis of fully documented written request filed on behalf of M/s. Samtel Color Limited representing the Domestic Industry . The same applicant has now made a written submission requesting termination of present investigations .
6. Therefore , in terms of Rule 14 (a) of the Anti -dumping Rules above , the Authority hereby terminates the investigation initiated vide notification No. 14/8 /2006 - DGAD dated 25th September , 2007 and all proccedings connected with this case .
R. GOPALAN , Designated Authority
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi -110054 .