Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

Initiation of Sunset Review of the definitive anti-dumping duty imposed on import of D(-) Para Hydroxy Phenyl Glycine Methyl Potassium Dane Salt (PHPG DS) originating in or exported from China PR and Singapore.

Published 08 November 2007

Ministry
Ministry of Commerce and Industry
Department
Department of Commerce
Office
Directorate General of Anti Dumping and Allied Duties
Gazetteid
NOT available ( 12981 )
Identifier
in.gazette.central.e.2007-11-08.12981
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD . NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं ० डी० एल०-33004/99

सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग 1 - खण्ड 1

PART I-Section 1

प्राधिकार से प्रकाशित

I'UBLISHED BY AUTHORITY

सं. 341]

No. 341]

नई दिल्ली, बृहस्पतिवार , नवम्बर 8 , 2007/ कार्तिक 17 , 1929 NEW DELHI, THURSDAY, NOVEMBER 8, 2007/KARTIKΑ 17 , 1929

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

(वाणिज्य विभाग )

(पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय )

अधिसूचना

नई दिल्ली, 6 नवम्बर , 2007

जाँच शुरुआत संबंधी अधिसूचना ( निर्णायक समीक्षा )

विषय : चीन जन, गण, और सिंगापुर के मूल के अथवा वहां से निर्यातित डी ( - ) पैरा हाइड्रॉक्सी फिनाइल ग्लाइसिन मिथाइल पोटेशियम डेन सॉल्ट ( पीएचपीजीडीएस ) के आयात पर लगाए गए निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क से संबंधित निर्णायक समीक्षा की शुरुआत ।

सं. 14/23 / 2002-( एस एस आर ) डीजीएडी. वर्ष 1995 में यथासंशोधित सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 और सीमाशुल्क टैरिफ ( पाटित वस्तुओं की पहचान, उन पर शुल्क का आकलन और वसूली तथा क्षति निर्धारण ) नियमावली , 1995 को ध्यान में रखते हुए निर्दिष्ट प्राधिकारी ( जिसे एतदूपश्चात प्राधिकारी कहा गया है ) ने चीन जन. गण. तथा सिंगापुर ( जिन्हें एतपश्चात संबद्ध देश कहा गया है ) के मूल के अथवा वहां से निर्यातित डी ( - ) पैरा हाइड्रॉक्सी फिनाइल ग्लाइसिन मिथाइल पोटेशियम डेन सॉल्ट ( पीएचपीजीडीएस ) जिसे एतपश्चात संबद्ध वस्तु कहा गया है के आयात पर पाटनरोधी शुल्क की सिफारिश की थी । प्राधिकारी के प्रारंभिक जाँच परिणाम और अंतिम जांच परिणाम क्रमशः दिनांक 1-10-2002 तथा दिनांक 24-6-2003 की अधिसूचनाओं द्वारा प्रकाशित हुए थे । जाँच परिणामों के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा दिनांक 11-11-2002 की अधिसूचना सं. 124/ 2002- सीमाशुल्क तथा दिनांक 24-7-2003 की अधिसूचना सं. 117/2003 सीमाशुल्क के तहत संबद्ध देशों से आयातित संबद्ध वस्तु पर अनंतिम शुल्क तथा निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क लगाया गया है ।

(1)

4545 G1/2007 2

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART I-SEC. 1]

2. समीक्षा हेतु अनुरोध

यतः सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम, 1995 के अनुसार पाटनरोधी शुल्क लागू किए जाने की तारीख से पाँच वर्ष की अवधि की समाप्ति पर पाटनरोधी शुल्क, यदि पहले ही रद्द नहीं किया गया है, नहीं लगाया जाएगा ।

और यतः ऊपर उल्लिखित नियमावली की समय - समय पर प्राधिकारी द्वारा समीक्षा अपेक्षित है, यदि प्राधिकारी प्राप्त सूचना के आधार पर इस बात से संतुष्ट हो जाते है कि ऐसे शुल्क को निरंतर जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है तो वह केन्द्र सरकार से उसे वापस लेने की सिफारिश कर सकते हैं । उपरोक्त प्रावधान के होते हुए भी उपाय की समाप्ति की तारीख से पहले समुचित अवधि के भीतर घरेलू उद्योग द्वारा या उसकी ओर से किए गए विधिवत प्रमाण सहित अनुरोध के आधार पर प्राधिकारी को इस बात की समीक्षा करनी होगी कि क्या शुल्क की समाप्ति के परिणामस्वरूप पाटन तथा क्षति के जारी रहने या उसकी पुनरावृति की संभावना होगी ।

और यतः उपरोक्त प्रावधानों के अनुसार घरेलू उद्योग ने समीक्षा हेतु विधिवत प्रमाण सहित याचिका प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की है, निर्दिष्ट प्राधिकारी का विचार है कि पाटन को समाप्त करने हेतु शुल्क जारी रखने की आवश्यकता की जाँच करने और यह देखने, कि शुल्क समाप्त करने, बदलने या दोनों की स्थिति में क्या क्षति जारी रहेगी अथवा दोबारा होगी , के लिए प्रभावी पाटनरोधी शुल्क हेतु निर्णायक समीक्षा की शुरूआत उचित होगी ।

3. समीक्षा के आधार

यह अनुरोध प्रभावी पाटनरोधी शुल्क जारी रखने हेतु है । यह अनुरोध इस आधार पर किया गया है कि चीन जन. गण. तथा सिंगापुर से संबद्ध वस्तु के आयात पर पाटनरोधी शुल्क लगाने के बावजूद पाटन जारी है और संबद्ध देशों से पाटन के कारण घरेलू उद्योग को निरंतर क्षति हो रही है । आवेदक ने आगे यह तर्क दिया है कि इन देशों के विरूद्ध उपाय की समाप्ति पर पाटन तथा घरेलू उद्योग को क्षति जारी रहेगी अथवा दोबारा होगी ।

4. जाँच की शुरूआत

घरेलू उद्योग द्वारा प्रस्तुत किए गए समीक्षा की आवश्यकता को प्रमाणित करने वाले सकारात्मक प्रमाणों से संतुष्ट होकर प्राधिकारी एतद्वारा पाटनरोधी नियमावली के नियम 23 के साथ पठित अधिनियम की धारा 9 क ( 5) के अनुसार समीक्षा की शुरूआत करते हैं ताकि प्रभावी पाटनरोधी शुल्क जारी रखने की आवश्यकता और इस बात की समीक्षा की जा सके कि शुल्क की समाप्ति पर क्या पाटन और क्षति जारी रहेगी अथवा दोबारा से होगी ।

5. विचाराधीन उत्पाद

मौजूदा जाँच में शामिल उत्पाद डी(-) पैरा हाइड्रॉक्सी फिनाइल ग्लाइसिल मिथाइल पोटेशियम डेन सॉल्ट ( पीएचपीजीडीएस ) है जिसे निम्नलिखित नामों से भी जाना जाता है :-

( i ) डी(- ) पैरा हाइड्रॉक्सी फिनाइल ग्लाइसिन मिथाइल पोटेशियम डेन सॉल्ट (मिथाइल पोटेशियम) ( ii ) डी(- ) अल्फा पैरा हाइड्रॉक्सी फिनाइल ग्लाइसिन डेन सॉल्ट ( मिथाइल पोटेशियम) 3

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग - खण्ड 1 ]

( iii ) डी(-) अल्फा पैरा हाइड्रॉक्सी फिनाइल ग्लाइसिन मिथाइल पोटेशियम डेन सॉल्ट

(iv) डी(-) अल्फा पैरा हाइड्रॉक्सी फिनाइल ग्लाइसिन मिथाइल ऐसिटो ऐसीटेट पोटेशियम सॉल्ट (डेन सॉल्ट)

प्रमुख रूप से भारत में ' डी (-) पैरा हाइड्रॉक्साइल फिनाइल ग्लाइसिन बेस ' ( जिसे एतद्पश्चात " पीएचपीजी बेस " कहा गया है) का आयात किया जाता है जिसे बाद में विभिन्न आयातकों/विनिर्माताओं द्वारा स्वस्थाने " डी (- ) पैरा हाइड्रॉक्सी फिनाइल ग्लाइसिन मिथाइल पोटेशियम डेन सॉल्ट" में परिवर्तित किया जाता है और अमॉक्सिलिन तथा सिझेडॉक्साइल (अर्थात् थोक औषधि) बनाने के लिए उसका पुनः प्रयोग किया जाता है ।

दूसरे शब्दों में अमॉक्सिलिन आदि के उत्पादन के लिए सीधे पीएचपीजी बेस का प्रयोग नहीं किया जा सकता है । जब पीएचपीजी बेस को पीएचपीजीएस में परिवर्तित किया जाता है केवल तब ही यह अमॉक्सिलिन आदि के उत्पादन के लिए प्रयुक्त होता है । यह परिवर्तन या तो पीएचपीजी/पीएचपीजीडीएस विनिर्माताओं द्वारा किया जाता है अथवा प्रयोक्ताओं अर्थात अमाक्सिलिन आदि के उत्पादकों द्वारा किया जाता है ।

सभी प्रकार के पीएचपीजी का वर्गीकरण अध्याय शीर्ष 29.42 में दिया गया है ।

मूल जाँच में जिस उत्पाद की जाँच की गई थी वह डी (-) पैरा हाइड्रॉक्सी फिनाइल ग्लाइसिन मिथाइल पोटेशियम डेन सॉल्ट (पीएचपीजीडीएस ) था अतः इस जाँच के दायरे में इसी उत्पाद को शामिल किया जाएगा ।

6. प्रक्रिया

1) जाँच में यह निर्धारित किया जाएगा कि क्या उपाय की समाप्ति पर पाटन तथा क्षति जारी रहेगी अथवा दोबारा से होगी । प्राधिकारी यह जाँच करेंगे कि क्या पाटन को समाप्त करने के लिए शुल्क जारी रखना आवश्यक है और शुल्क समाप्त करने या परिवर्तित करने अथवा दोनों की स्थिति में क्या क्षति जारी रहने अथवा उसकी पुनरावृत्ति की संभावना होगी ।

i समीक्षा में दिनांक 24.06.2003 की अधिसूचना सं0 14/ 23/ 2002-डीजीएडी के सभी पहलू समाहित होंगे ।

ii इस समीक्षा जाँच में शामिल देश चीन जन. गण. तथा सिंगापुर हैं ।

iii वर्तमान समीक्षा हेतु जाँच अवधि 1 अप्रैल, 2006 से 31 मार्च , 2007 है ।

iv ऊपर उल्लिखित नियम 6,7,8,9,10,11 , 16, 17, 18, 19 और 20 के प्रावधान आवश्यक परिवर्तनों सहित इस समीक्षा में लागू होंगे ।

II . सूचना प्रस्तुत करना

संबद्ध देश के निर्यातकों, भारत में उनके दूतावासों के जरिए उनकी सरकारों, भारत में संबंधित समझे जाने वाले आयातकों और प्रयोक्ताओं तथा घरेलू उद्योग को निर्धारित प्रपत्र में और ढंग से संगत 4

[PART I-SEC. 1]

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

सूचना प्रस्तुत करने के लिए और निम्नलिखित को अपने विचारों से अवगत कराने के लिए अलग से लिखा जा रहा है :-

निर्दिष्ट प्राधिकारी

पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय , वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, वाणिज्य विभाग , उद्योग भवन , नई दिल्ली 110011

फैक्सः 91-11-23061377

कोई अन्य हितबद्ध पार्टी भी जाँच से संगत अपने अनुरोध नीचे निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्धारित प्रपत्र में और ढंग से प्रस्तुत कर सकती है । प्राधिकारी के समक्ष गोपनीय अनुरोध करने वाले पक्ष को उसका अगोपनीय सार दूसरे पक्षों को उपलब्ध कराना होगा ।

III . समय सीमा

वर्तमान निर्णायक समीक्षा से संबंधित कोई सूचना और सुनवाई हेतु कोई अनुरोध लिखित में भेजा जाना चाहिए जो प्राधिकारी के पास उपर्युक्त पते पर इस निर्णायक समीक्षा अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से चालीस दिन (40 दिन) से पूर्व पहुँच जाना चाहिए । यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है या प्राप्त सूचना अधूरी पाई जाती है तो निर्दिष्ट प्राधिकारी ऊपर उल्लिखित नियमों के अनुसार रिकॉर्ड में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जाँच परिणाम दर्ज कर सकते हैं ।

IV. सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण

नियम 6 (7) के अनुसार कोई हितबद्ध पार्टी उस सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण कर सकती है जिसमें अन्य हितबद्ध पार्टियों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के अगोपनीय अंश रखे हुए हैं । यदि कोई हितबद्ध पार्टी आवश्यक सूचना जुटाने से मना करती है अथवा उचित अवधि के भीतर उसे अन्यथा उपलब्ध नहीं कराती है अथवा जांच में अत्यधिक बाधा डालती है तो प्राधिकारी अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम दर्ज कर सकते हैं और केन्द्र सरकार को यथोचित सिफारिशें कर सकते हैं ।

आर. गोपालन , निर्दिष्ट प्राधिकारी 5

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग - खण्ड 1 ]

MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY

(Department of Commerce)

(DIRECTORATE GENERAL OF ANTI - DUMPING AND ALLIED DUTIES)

NOTIFICATION

New Delhi , the 6th November , 2007

Initiation ( Sunset Review)

Subject : Initiation of Sunset Review of the definitive anti - dumping duty imposed on importof D (- ) Para Hydroxy Phenyl Glycine Methyl Potassium Dane Salt ( PHPG DS) originating in or exported from China PR and Singapore.

No. 14/23/2002- ( SSR ) -DGAD .- Having regard to the Customs Tariff Act , 1975 as amended in 1995 and the Customs Tariff ( Identification , Assessment and Collection of Anti- durnping Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury) Rules , 1995, the Designated Authority ( herein after referred to as Authority) recommended imposition of Anti Dumping Duty on imports of D( - )Para Hydroxy Pheriyl Glycine Methyl Potassium Dane Salt ( PHPG DS) ( hereinafter referred to as subject goods ) originating in or exported from China P.R. and Singapore ( hereinafter referred to as subject countries) . The preliminary findings and final findings of the Authority were published vide notifications dated 1.10.2002 and dated 24.6.2003 respectively. On the basis of findings , provisional duty and definitive anti dumping duties on the subject goods imported from subject countries were imposed by the Department of Revenue vide notifications No. 124/2002- Cus . dated 11.11.2002 and notification No. 117/2003 - Cus . dated 24.7.2003 respectively.

2. Request for Review

WHEREAS in terms of the Customs Tariff (Amendment ) Act 1995 the antidumping duty imposed shall unless revoked earlier, cease to have effect on expiry of five years from the date of such imposition .

AND WHEREAS the Rules supra require the Authority to review from time to time , the need for continued imposition of Anti Dumping Duty and if it is satisfied , on the basis of information received by it that there is no justification for continued imposition of such duty , the authority may recommend to the central government for its withdrawal . Notwithstanding the above provision the authority is required to review , on the basis of a duly substantial request made by or on behalf of the domestic industry , within a reasonable period of time prior to the date of the expiry of the measure , 6

[PART I-SEC . 1 ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

whether the expiry of duty is likely to lead to continuation or recurrence of dumping and injury.

AND WHEERAS , in terms of the above provisions , the Domestic Industry has approached the authority with a duly substantiated petition requesting for such a review, the Designated Authority considers that initiation of sunset review proceedings for the Anti Dumping Duty in force would be appropriate to examine the need for continued imposition of such duty to offset dumping and whether the injury would be likely to continue or recur if the duty were removed or varied or both .

3. Grounds for review

The request is for continuation of the antidumping duties in force. The request is based on the grounds that dumping has continued in spite of imposition of antidumping duty on import of the subject goods from China PR and Singapore and the domestic industry continues to suffer injury on account ofdumpingfrom the subject countries . The applicant has further argued that expiry of the measure against these countries would be likely to result in continuation or recurrence of dumping and injury to the domestic industry .

4. Initiation

Having satisfied itself on the basis of the positive evidence submitted by the domestic industry substantiating the need for a review, the Authority hereby initiates a review in accordance with Section 9 A ( 5) of the Act , read with Rule 23 of Antidumping Rules , to review the need for continued imposition of duties in force and whether the expiry of the duty would be likely to lead to continuation or recurrence of dumping and injury.

5. Product under Consideration

The product involved in the present investigation is D( - ) Para Hydroxy Pheny! Glycine Methyl Potassium Dane Salt ( PHPG DS ) also known as :

( i ) D( -) Para Hydroxy Phenyl Glycine Methyl Potassium Dane Salt (Methyl Potassium)

(ii) D(- )Alpha Para Hydroxy Phenyl Glycine Dane Salt (Methyl Potassium)

( iii ) D (- )Alpha Para Hydroxy Phenyl Glycine Methyl Potassium Dane Salt

( iv) D ( - )Alpha Para Hydroxy Phenyl Glycine Methyl Aceto Acetate Potassium Salt ( Dane Salt )

Predominantly ' D ( - ) Para Hydroxyl Phenyl Glycine Base ' ( hereinafter referred to as " PHPG Base " ) is imported in to India , which is then converted in- situ to " D( - ) Para Hydroxy Phenyl Glycine Methyl Potassium Dane Salt " by the various importers / manufacturers and further used for the production ofAmoxycillin and Cefadroxyl , ( i.e. bulk drugs ) .

7

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग I-- खण्ड 1 ]

In other words , PHPG Base cannot be used directly for the production of Amoxycillin etc. It is only when PHPG Base is converted to PHPGDS; the same is used for the production of Amoxycillin etc. This conversion may either be done at the PHPG /PHPGDS manufacturers ' end , or at the users end, i.e. producers of Amoxycillin etc.

All types of PHP'G are classified in Chapter heading 29.42 .

The product investigated in the original investigation was D( - ) Para Hydroxy Phenyl Glycine Methyl Potassium Dane Salt ( PHPG DS) , therefore , the same product will be covered within the scope of this investigation .

6. Procedure

1) The investigation will determine whether the expiry of the measure would be likely to lead to a continuation or recurrence of dumping and injury. The authority will examirie whether the continued imposition of the duties are necessary to offset dumping and whether the injury would be likely to continue or recur if the duties were removed or varied , or both.

i . The review will cover all aspects of Notification No.14/23/2002- DGAD dated 24.6.2003

ii . The countries involved in this review investigation are China PR and Singapore.

iii . The period of investigation for the purpose of the present review is from IstApril 2006 to 31st March 2007.

iv. The provisions of Rules 6,7,8,9,10,11,16,17,18,19 and 20 of the Rule supra shall be mutatis mutandis applicable in this review .

II ) Submission of Information:

The exporters in subject countries , their governments through their embassies in India , the importers and users in India known to be concerned and the domestic industry are being addressed separately to submit relevant information in the form and manner prescribed and to make their views known to the Authority in the following address:

TheDesignated Authority

Directorate General of Anti - Dumping and Allied Duties Ministry of Commerce and Industry

Department of Commerce

Udyog Bhavan New Delhi -110011 . Fax: 91-11-23061377

Any other interested party may also make its submissions relevant to the investigation in the prescribed form and manner within the time limit set out below. Any party making any confidential submission before the Authority is 8

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART I-SEC . 1]

required to make a non - confidential version of the same available to the other parties.

III) TimeLimit

Any information relating to the present sunset review and any request for hearing should be sent in writing so as to reach the Authority at the address mentioned above not later than forty days (40 Days ) from the date of publication of this Sunset Review Notification . If no information is received within the prescribed time limit or the information received is incomplete , the Designated Authority may record its findings on the basis of the facts available on record in accordance with the Rules supra .

IV) Inspection of Public File

In terms of Rule 6 (7) , any interested party may inspect the public file containing non- confidential version of the evidence submitted by other interested parties . In case where an interested party refuses access to, or otherwise does not provide necessary information within a reasonable period , or significantly impedes the investigation , the Authority may record its findings on the basis of the facts available to it and make such recommendations to the Central Government as deemed fit .

R. GOPALAN , Designated Authority

Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 08 November 2007. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2007-11-08.12981/. Archive identifier in.gazette.central.e.2007-11-08.12981.