REGD . NO. D. L.-33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
भारतको राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड 3- उप- खण्ड ( ii ) PART II- Section 3-Sub- section ( ii )
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 1544]
नई दिल्ली, शुक्रवार , दिसम्बर 14 , 2007/अग्रहायण 23 , 1929
NEW DELHI , FRIDAY , DECEMBER 14, 2007/AGRAHAYANA 23, 1929
No. 1544]
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
(औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली , 14 दिसम्बर , 2007
का.आ. 2130(अ). चूंकि, केन्द्र सरकार को मै. जुबिलेन्ट आयल एंड गैस प्राइवेट लिमिटेड, चैंबर नं. 1517 , 15 वाँ तल , देविका टावर्स , 6 , नेहरू प्लेस , नई दिल्ली -110019 से तेल खोज प्रयोजन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से हवाई जहाज द्वारा कुछ विशेष विस्फोटकों को आयात करने की अनुमति हेतु पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन ( पीईएसओ ) में एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है;
और चूंकि पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन ( पीईएसओ ) संतुष्ट है कि विस्फोटकों के प्रस्तावित आयात का उपयोग , तेल खोज प्रयोजन में किया जाएगा और, इसलिए , विस्फोटक नियमावली , 1983 ( इसे यहां उक्त नियमावली कहा गया है) के नियम 31 के उप-नियम ( 2 ) के दायरे से आवश्यक छूट प्रदान की जा सकती है , जिसके तहत यहां विनिर्दिष्ट किए गए विस्फोटकों का हवाई जहाज द्वारा आयात अथवा निर्यात निषिद्ध है;
और, जबकि, नागर विमानन महानिदेशक ने वायुयान नियमावली , 1937 के नियम 8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , अपने परमिट सं. 213 -डीजी/ 2007 , दिनांक 28 सितम्बर , 2007 द्वारा जो कि दिनांक 27 मार्च , 2008 तक वैध है , इस प्रकार के विस्फोटकों को वायु मार्ग द्वारा ले जाने के लिए मै. जुबिलेन्ट आयल एंड गैस प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली, को कतिपय शर्तों के साथ आवश्यक अनुमति प्रदान की है;
अतः , अब, विस्फोटक अधिनियम , 1884 ( 1884 का 4 ) की धारा 14 की उप - धारा ( 2 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , केन्द्र सरकार एतद्वारा मै. जुबिलेन्ट आयल एंड गैस प्राइवेट लिमिटेड , नई दिल्ली को मै. श्लमबर्गर रिजरवॉयर कम्प्लीशन्स ( एसआरसी ) , एसआरसी टैक्नालॉजी सेन्टर , श्लमबर्गर टैक्नोलॉजी कारपारेशन , 110 , श्लमबर्गर ड्राइव , शुगर लैंड, टैक्सास-77478 , संयुक्त राज्य अमेरिका से चेन्नई हवाई अड्डे पर निम्नलिखित विस्फोटकों, जिसकी मदों और मात्राओं को नीचे दी गई तालिका में विनिर्दिष्ट किया गया है का वायुमार्ग द्वारा आयात करने के लिए उक्त नियमों के नियम 31 के उप- नियम (2 ) के प्रावधानों से छूट देती है: -
सारणी
वर्ग
कुल भार ( कि.ग्रा. में ) विस्फोटक सामग्री का नाम
क्र.सं.
यू. एन. संख्या
(1) (2) (3) (4) (5) 1. डिटोनेटर्स, इलैक्ट्रिक 0456 1.4एस 2.390 2. इग्नाइटर्स 0454 1.4एस 3.620 3. आर्टिकल्स, एक्सप्लोसिव , एन.ओ.एस 0349 1.4एस 50.398 4. वार्जेज , शेप्ड 0440 1.4डी 3452.180
(1)
4983 GI/2007 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
(1)
(2)
(3)
0441 5. चार्जेज़ , शेप्ड
0325 6. इग्नाइटर्स
0323 7. कार्टराइजेज , पावर डिवाइस
0267 8. डिटोनेटर्स, नॉन इलैक्ट्रिक
9
0384 कम्पोनेंट्स , इक्सप्लोसिव्स ट्रेन , एन . ओ. एस.
[PART II-SEC. 3( ii) ]
(4)
(5)
885.872 1.4 एस
0.680 1.4जी
20.860 1.4 एस
1.4 बी
0.900
0.728 1.4 एस
2. उक्त सारणी में उल्लिखित विस्फोटकों का आयात निम्नलिखित शर्तों के अध्यधीन होगा , नामतः :
( 1 ) नागर विमानन महानिदेशक और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त की जाएगी और उनके द्वारा लगाई गई शर्तों , यदि कोई हों , का पालन किया जाएगा;
( 2 ) 1 जनवरी , 1996 से लागू हुई अन्तरराष्ट्रीय वायु परिवहन एसोसिएशन खतरनाक माल विनियमावली के ( 37वें संस्करण ) की धारा 3 के 3.1 के तहत आने वाले प्रथम श्रेणी के विस्फोटकों से संबंधित प्रभाग के प्रभाग 1.4 के ही अनुरूप विस्फोटकों का आयात किया जाएगा;
(3) [ नियम 31 के उप- नियम ( 2 ) के अलावा ] उक्त नियमों में यथा निहित विस्फोटकों के कब्जे , परिवहन , प्रयोग और आयात से संबंधित सुसंगत उपबंधों का सख्ती से पालन किया जाएगा;
(4 ) उक्त नियमों के अधीन लाइसेंसशुदा विस्फोटक सामग्री के वाहनों की पर्याप्त संख्या हवाई अड्डे पर तैयार रखी जाएगी ताकि विस्फोटक सामग्री को , वायुयान के उतरते ही शीघ्रता से हटाया जा सके;
( 5 ) वायुयान को हवाई अड्डे पर दूरस्थ स्थान पर खड़ा किया जाएगा और विस्फोटकों का वायुयान से वाहन में अंतरण शुरू होने से पहले महानिदेशक , नागर विमानन से परामर्श करके पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्डों का प्रबंध करके वायुयान और विस्फोटक सामग्री वाहन के चारों ओर कम से कम 500 वर्गमीटर क्षेत्र को घेर लिया जाएगा । उक्त व्यवस्था तब तक बनी रहेगी जब तक कि अन्तरण पूरा नहीं हो जाता और अच्छी तरह से बन्द वाहन उक्त स्थान से रवाना नहीं हो जाता;
(6 ) घिरे हुए क्षेत्र के अन्दर कोई धूम्रपान अथवा खुली बत्ती के उपयोग की अनुमति नहीं होगी; तथा
(7 ) उपर्युक्त विस्फोटक सामग्री को ले जा रहे वाहन उक्त नियमों के अधीन लाइसेंसयुक्त भण्डारण मैगजीन की ओर अग्रसर होंगे और रास्तेमें कोई अनुचित विलम्ब नहीं किया जाएगा और विस्फोटकों के परिवहन के दौरान उक्त नियमों के सभी उपबंधों और स्थानीय यातायात नियमों और नगर पालिका के विनियमों , यदि कोई हों , का पालन किया जाएगा ।
[सं. 2(54 )/2007 - विस्फो. ]
एन. एन. प्रसाद, संयुक्त सचिव
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Industrial Policy and Promotion )
NOTIFICATION
New Delhi , the 14th December , 2007
S.O. 2130 ( E) .- Whereas , the Central Government has received a proposal made by M/ s . Jubilant Oil and Gas Private Limited, Chamber No. 1517 , 15th Floor, Devika Towers , 6 , Nehru Place , New Delhi - 110 019 to the Petroleum and Explosives Safety Organisation (PESO ) for permission to import certain explosives by air from United States of America for oil exploration purposes;
And, whereas the Petroleum and Explosives Safety Organisation ( PESO ) is satisfied that the proposed import of explosives shall be used for oil exploration purposes and, therefore necessary exemption may be granted from the purview of sub -rule (2 ) of Rule 31 of the Explosives Rules , 1983 ( hereinafter referred to as the said rules ) which prohibit import or export of explosives specified herein by air;
And, whereas the Director General of Civil Aviation has , in exercise of the powers conferred by rule 8 of the Aircraft Rules, 1937 , granted necessary permission with certain conditions to M /s . Jubilant Oil and Gas Pvt . Ltd. , New Delhi to carry such explosives by air vide their permit number 213 - DG/2007 , dated the 28th September, 2007 which is valid upto the 27th March , 2008 ;
Now, therefore , in exercise of the powers conferred by sub - section (2) of Section 14 of the Explosives Act, 1884 (4 of 1884), the Central Government hereby exempts M/ s . Jubilant Oil and Gas Pvt . Ltd. , New Delhi from the provisions of suh - rule (2) of Rule 31 of the said Rules , for import of the following explosives , the items and quantities of which are specified in the Table below , by air from M/ s . Schlumberger Reservior Completion ( SRC) , SRC Technology Center , Schlumberger Technology Corporation , 110 Schlumberger Drive , Sugar Land , Texas - 77478 , United States of America at Chennai airport, namely :-- भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3 ( ii) ]
3
TABLE
Class
U.N. Number
Sl . No. Name of the Explosives
(1)
(2)
1. Detonators , Electric
2. Igniters
3. Articles, Explosive , N.O.S.
4. Charges , Shaped
5. Charges , Shaped
6. Igniters
7. Cartridges , Power Device
8. Detonators , Non -Electric
9. Components , Explosive Train, N.O.S.
Netweight (inkilograms)
(3)
(4)
(5)
0456
1.4S
2.390
0454
1.4S
3.620
1.4S
0349
50.398
1.4D
3452.180 0440
0441
1.4S
885.872
0.680 0325
1.4G
20.860 0323
1.4 S
0267
0.900
1.4B
0384
1.4S
0.728
2. The explosives mentioned in the Table shall be imported subject to the fulfilment following conditions , namely: -
(1) necessary clearances are obtained from the Director General of Civil Aviation and the Airports Authority of India and conditions , if any, imposed by the said authorities shall be complied with;
(ii) explosives conforming only to Division 1.4 ofthe Division relating to Class - 1 Explosives falling under 3.1 of Section 3 of International Air Transport Association Dangerous Goods Regulations (37th Edition ) which became effective on the 1st January , 1996, shall be imported;
(iii) the relevant provisions relating to the possession, transport, use and import of explosives , [ except sub- rule (2) ofRule 31 ofthe said rules ] are strictly complied with;
(iv) requisite number of explosives vans , licensed under the said rules, shall be kept ready at the airport so that the explosives can be removed expeditiously from the aircraft after its landing;
(v) aircraft shall be parked at a remote place at the airport and an area of at least five hundred square metres around the aircraft and the explosives van shall be cordoned off by providing adequate number of security guards in consultation with the Director General of Civil Aviation before the transfer of explosives from aircraft to van begins . The arrangement shall continue till such transfer is completed and the van is duly locked and leaves the site ;
(vi ) smoking or use of naked light shall not be permitted within the cordoned area ; and
(vii) vans carrying the explosives shall proceed to the storage magazine licensed under the said rules and no undue delay shall be made on the way and all provisions of the said rules and local traffic rules and municipal regulations , if any, shall be complied with during the transportation of the explosives .
[No. 2(54)/2007-Expl . ]
N. N. PRASAD , Jt. Secy.
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .