Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

The Central Government exempts Schlumberger Asia Service Limited, Mumbai from the provisions of the Explosives Rules, 1983.

Published 21 January 2008

Ministry
Ministry of Commerce and Industry
Department
DEPARTMENT FOR PROMOTION OF INDUSTRY AND INTERNAL TRADE
Office
NOT available
Gazetteid
NOT available ( 7849 )
Identifier
in.gazette.central.e.2008-01-21.7849
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD . NO . D. L.-33004/ 99 रजिस्ट्रीसं०डी० एल०-33004/99

सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग II- खण्ड 3- उप-खण्ड ( ii). PART II Section 3-Sub- section (ii)

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 85]

नई दिल्ली, सोमवार , जनवरी 21 , 2008/माघ 1 , 1929

No. 85]

NEW DELHI, MONDAY, JANUARY 21 , 2008/ MAGHA 1 , 1929

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

(औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग )

अधिसूचना

नई दिल्ली, 21 जनवरी , 2008

का.आ. 117( अ ).-चूंकि, केन्द्र सरकार को मै. श्लूमबर्गर एशिया सर्विसेज लिमिटेड , एन.एस.ई. एस्टेट , वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे , गोरेगाँव (ईस्ट) , मुम्बई , 400063 से तेल निकालने के प्रयोग के लिए फ्रांस से हवाई जहाज द्वारा कुछ विशेष विस्फोटकों को आयात करने की अनुमति हेतु पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन ( पीईएसओ ) में एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है ;

और , चूंकि , पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन ( पीईएसओ ) संतुष्ट है कि विस्फोटकों के प्रस्तावित आयात का उपयोग , तेल खोज प्रयोजन में किया जाएगा और, इसलिए विस्फोटक नियमावली , 1983 के नियम 31 के उप- नियम (2 ) के दायरे से आवश्यक छूट प्रदान की जा सकती है , जिसके तहत यहां विनिर्दिष्ट किए गए विस्फोटकों का हवाई जहाज द्वारा आयात अथवा निर्यात निषिद्ध है;

और, जबकि, नागर विमानन महानिदेशक ने वायुयान नियमावली , 1937 के नियम 8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , अपने परमिट सं. 222-डीजी/2007, दिनांक 5 अक्तूबर , 2007 और सं. 8/4/2007- आई आर दिनांक 19 नवम्बर , 2007 द्वारा जो कि 31 मार्च , 2008 तक वैध है द्वारा इस प्रकार के विस्फोटकों को वायु मार्ग द्वारा ले जाने के लिए मै. श्लमबर्गर एशिया सर्विसेज लिमिटेड , मुम्बई को कतिपय शर्तों के साथ आवश्यक अनुमति प्रदान की है ;

"अतः , अब, विस्फोटक अधिनियम , 1884 ( 1884 का 4 ) की धारा 14 की उप - धारा ( 2 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केन्द्र सरकार एतद्वारा मै . श्लूमबर्गर एशिया सर्विसेज लिमिटेड, मुम्बई को मैसर्स इट्यूड्स इट प्रोडक्शन्स श्लूमबर्गर , 1 रयू हेनरी बेक्यूरल, बी.पी. 202 , 92142, क्लेमार्ट सीडेक्स, फ्रांस से मुम्बई हवाई अड्‌डे पर निम्नलिखित विस्फोटकों का वायुमार्ग द्वारा आयात करने के लिए विस्फोटक नियमावली , 1983 ( इसे यहां उक्त नियमावली कहा गया है ) के नियम 31 के उप- नियम ( 2 ) के उपबंधों से छूट देती है जिसकी मदों और मात्राओं को नीचे दी गई तालिका में विनिर्दिष्ट किया गया है , नामतः

सारणी

वर्ग

क्र.सं. विस्फोटक सामग्री का नाम

कुल भार ( कि.ग्रा. में )

यू. एन. संख्या

(4)

(1)

(2)

(5)

(3)

1.

34.40

0441

चार्जेज, शेप्ड

1.4 एस

2. उक्त सारणी में उल्लिखित विस्फोटकों का आयात निम्नलिखित शर्तों के अध्यधीन होगा , नामतः :-

( 1 ) नागर विमानन महानिदेशक और भारतीय हवाई अड्‌डा प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त की जाएगी और उनके द्वारा लगाई गई शर्तों, यदि कोई हों, का पालन किया जाएगा;

(2) 1 जनवरी , 1996 से लागू हुई अन्तरराष्ट्रीय वायु परिवहन एसोसिएशन खतरनाक माल विनियमावली के 37वें संस्करण की धारा 3 के 3.1 के तहत आने वाले प्रथम श्रेणी के विस्फोटकों से संबंधित प्रभाग के प्रभाग 1.4 के ही अनुरूप विस्फोटकों का आयात किया जाएगा;

(3 ) [ नियम 31 के उप - नियम ( 2 ) के अलावा ] उक्त नियमों में यथा निहित विस्फोटकों के कब्जे, परिवहन , प्रयोग और आयात से संबंधित सुसंगत उपबंधों का सख्ती से पालन किया जाएगा;

2

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART II- SEC . 3 ( ii ) ]

(4 ) उक्त नियमों के अधीन लाइसेंसशुदा विस्फोटक सामग्री के वाहनों की पर्याप्त संख्या हवाई अड्‌डे पर तैयार रखी जाएगी ताकि विस्फोटक सामग्री को , वायुयान के उतरते ही शीघ्रता से हटाया जा सके;

( 5 ) वायुयान को हवाई अड्डे पर दूरस्थ स्थान पर खड़ा किया जाएगा और विस्फोटकों का वायुयान से वाहन में अंतरण शुरू होने से पहले महानिदेशक , नागर विमानन से परामर्श करके पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्डों का प्रबंध करके वायुयान और विस्फोटक सामग्री वाहन के चारों ओर कम से कम 500 वर्गमीटर क्षेत्र को घेर लिया जाएगा । उक्त व्यवस्था तब तक बनी रहेगी जब तक कि अन्तरण पूरा नहीं हो जाता और अच्छी तरह से बन्द वाहन उक्त स्थान से रवाना नहीं हो जाता;

( 6 ) घिरे हुए क्षेत्र के अन्दर कोई धूम्रपान अथवा खुली बत्ती के उपयोग की अनुमति नहीं होगी; तथा

( 7 ) उपर्युक्त विस्फोटक सामग्री को ले जा रहे वाहन उक्त नियमों के अधीन लाइसेंसयुक्त भण्डारण मैगजीन की ओर अग्रसर होंगे और रास्ते में कोई अनुचित विलम्ब नहीं किया जाएगा और विस्फोटकों के परिवहन के दौरान उक्त नियमों के सभी उपबंधों और स्थानीय यातायात नियमों और नगर पालिका के विनियमों , यदि कोई हों, का पालन किया जाएगा ।

[सं. 2(57 )/2007 -विस्फो. ]

एन. एन. प्रसाद , संयुक्त सचिव

MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY

(Department of Industrial Policy and Promotion)

NOTIFICATION

New Delhi , the 21st January , 2008

S.O. 117 ( E) . Whereas , the Central Government has received a proposal madeby M/ s. Schlumberger Asia Services Limited, NSE Estate. Western Express Highway,Goregaon (East ) , Mumbai 400 063 to the Petroleum and Explosives Safety Organisation (PESO ) for permission to import certain explosives by air from France for oil exploratión purposes;

And , whereas the Petroleum and Explosives Safety Organisation ( PESO ) is satisfied that the proposed import of explosives shall be used for oil exploration purposes and , therefore necessary exemption may be granted from the purview of sub - rule (2) of rule 31 ofthe Explosives Rules , 1983 which prohibit import or export of explosives specified herein by air :

And, whereas the Director General of Civil Aviation has , in exercise of the powers conferred by rule 8 of the Aircraft Rules , 1937 , granted necessary permission with certain conditionsto M/ s. Schlumberger Asia Services Limited , Mumbai to carry such explosives by air vide their permit number 222 -DG/2007 , dated the 5th October , 2007 and No. 8 /4/2007 - IR dated 19th November , 2007 which is valid upto the 31st March , 2008;

Now, therefore, in exercise of the powers conferred by sub - section (2) of Section 14 of the Explosives Act , 1884 (4 of 1884) , the Central Government hereby exempts M/ s . Schlumberger Asia Services Limited, Mumbai from the provisions of sub - rule (2) ofrule 31 of the Explosives Rules , 1983 ( herein after referred to as the said rules , for import of the following explosives, the items and quantities ofwhich are specified in the Table below, by air from M/s . Etudeset Production Schlumberger 1 , Rue Henri Becquerel , B.P. 202, 92142 Clamart Cedex . France at Mumbai airport , namely:-

TABLE

Sl . No.

U.N. Number

Class

Name of the Explosives

Netweight (inkilograms) (1)

(2)

(3)

(4)

(5) 1 .

0441

Charges. Shaped

1.4 S

34.40

2. The explosives mentioned in the Table shall be imported subject to the fulfillment following conditions , namely:-

( i) necessary clearances are obtained from the Director General of Civil Aviation and the Airports Authority of India and conditions, if any, imposed by the said authorities shall be complied with;

( ii ) explosives conforming only to Division 1.4 of the Division relating to Class - 1 Explosives falling under 3.1 of Section 3 of International Air Transport Association Dangerous Goods Regulation , 1996 which became effective on the Ist January, 1996 shall be imported;

( iii) the relevant provisions relating to the possession, transport, use and import of explosives , [ except Sub - rule (2) ofrule 31 of the said rules ] are strictly complied with;

( iv) requisite number of explosives vans , licensed under the said rules , shall be kept ready at the airport so that the explosives can be removed expeditiously from the aircraft after its landing;

(v) aircraft shall be parked at a remote place at the airport and an area of at least five hundred square metres around the aircraft and the explosives van shall be cordoned off by providing adequate number of security guards in consultation withthe Director General of Civil Aviation before the transfer of explosives from aircraft to van begins . The arrangement shall continue till such transfer is completed and the van is duły locked and leaves the site;

( vi ) smoking or use of naked light shall not be permitted within the cordoned area ; and

(vii) vans carrying the explosives shall proceed to the storage magazines licensed under the said rules and no unduc delay shall be made on the way and all provisions ofthe said rules and local traffic rules and municipal regulations, if any, shall he complied with during the transportation of the explosives .

[No. 2 ( 57)/2007 -Expl . ]

N. N. PRASAD, Jt. Secy .

Printed by the Manager , Govt. of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064

and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 21 January 2008. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2008-01-21.7849/. Archive identifier in.gazette.central.e.2008-01-21.7849.