REGD . NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3 - उप- खण्ड ( i) PART II-Section 3-Sub- section ( i)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली, शनिवार , फरवरी 2 , 2008/माघ 13 , 1929
सं. 52]
NEW DELHI, SATURDAY, FEBRUARY 2, 2008/MAGHA 13, 1929
No. 52]
कृषि मंत्रालय
( कृषि और सहकारिता विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली , 31 जनवरी , 2008
सा.का.नि. 66( अ).-शिकाकाई श्रेणीकरण और चिह्नांकन नियम , 2007 का प्रारूप कृषि उपज ( श्रेणीकरण और चिह्नांकन ) अधिनियम, 1937 ( 1937 का 1 ) की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत के राजपत्र , भाग II , खण्ड 3 , उप -खण्ड ( i ) में अधिसूचना संख्यांक सा.का.नि. 153 तारीख 6 जुलाई , 2007 द्वारा प्रकाशित किया गया था जिसमें उन सभी व्यक्तियों से , जिनके उससे प्रभावित होने की संभावना है उस तारीख से जिसको भारत के राजपत्र में प्रकाशित उक्त अधिसूचना की प्रतियां जनता को उपलब्ध करा दी गई थी , पैंतालीस दिन के भीतर आक्षेप और सुझाव मांगे गए थे;
और उक्त अधिसूचना की प्रतियां जनता को 23 अगस्त, 2007 को उपलब्ध करा दी गई थी;
और उक्त प्रारूप नियमों के संबंध में जनता से प्राप्त आक्षेपों और सुझावों पर सम्यक रूप से विचार कर लिया गया है।
अतः , अब , केन्द्रीय सरकार , कृषि उपज ( श्रेणीकरण और चिह्नांकन ) अधिनियम , 1937 की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और शिकाकाई पाउडर श्रेणीकरण और चिह्नांकन नियम, 1973 को अधिक्रांत करते हुए निम्नलिखित नियम बनाती है, अर्थात्:-
नियम
1. संक्षिप्त नाम , लागू होना और प्रारंभ :-( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम शिकाकाई श्रेणीकरण और चिह्नांकन नियम , 2008 है ।
(2 ) ये शिकाकाई फलियों और भारत में तैयार एकासिया कोनसिना डी.सी. [ एकासिया सिनोट ( लोअर ) मेरिल सिन. ] की फलियों से अभिप्राप्त पाउडर को लागू होंगे।
(3) ये राजपत्र में उनके प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।
2. परिभाषाएं:-इन नियमों में जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो:-
( i ) " प्राधिकृत पैकर " से ऐसा कोई व्यक्ति या व्यक्ति- निकाय अभिप्रेत है , जिसे इन नियमों के अधीन विहित श्रेणी मानकों और प्रक्रिया के अनुसार शिकाकाई फलियों और शिकाकाई पाउडर के श्रेणीकरण और चिह्नांकन के लिए प्राधिकार प्रमाणपत्र अनुदत्त किया जाए;
( ii ) " कृषि विपणन सलाहकार " से भारत सरकार का कृषि विपणन सलाहकार अभिप्रेत है;
(iii ) " प्राधिकार प्रमाणपत्र " से साधारण श्रेणीकरण और चिह्नांकन नियम , 1988 के उपबंधों के अधीन जारी प्रमाणपत्र अभिप्रेत है, जो किसी व्यक्तिया व्यक्ति-निकाय को श्रेणी अभिधान और चिह्नांकन से शिकाकाई फलियों और शिकाकाई पाउडर के श्रेणीकरण और चिह्नांकन का प्राधिकार देता है;
(1)
365 GI/2008 2
THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY
[PART II- SEC . 3 ( i) ]
( iv) " साधारण श्रेणीकरण और चिह्नांकन नियम " से कृषि उपज ( श्रेणीकरण और चिह्नांकन ) अधिनियम , 1937 ( 1937 का 1 ) की धारा 3 के अधीन बनाए गए साधारण श्रेणीकरण और चिह्नांकन नियम , 1988 अभिप्रेत है ;
(v) " श्रेणी अभिधान" से शिकाकाई फलियों और शिकाकाई पाउडर की क्वालिटी उपदर्शित करने वाला कोई विहित अभिधान अभिप्रेत है वह ऐसा होगा जो अनुसूची 2 और 3 के स्तम्भ । में उपवर्णित होगा ;
(vi) " श्रेणी अभिधान चिह्न " से नियम 3 में निर्दिष्ट " एगमार्क प्रतीक " अभिप्रेत है;
(vii) " अनुसूची " से इन नियमों से संलग्न अनुसूची अभिप्रेत है।
(viii ) " शिकाकाई फलियों " से एकासिया कोनसिना डी.सी. [ एकासिया सिनोट ( लोअर ) मेरिल सिन. ] से अभिप्राप्त फलियां अभिप्रेत हैं ;
(ix) " शिकाकाई पाउडर " से एकासिया कोनसिना डी.सी. [ एकासिया सिनोट ( लोअर ) मेरिल सिन. ] की फलियों को पीस कर अभिप्राप्त किया गया उत्पाद अभिप्रेत है।
3. श्रेणी अभिधान चिह्न.- श्रेणी अभिधान चिह्न में प्राधिकार प्रमाणपत्र संख्यांक , " एगमार्क " शब्द वस्तु का नाम और अनुसूची । में यथा उपवर्णित के सदृश श्रेणी अभिधान को सम्मिलित करने वाले डिजाइन से मिलकर बना " एगमार्क प्रतीक " होगा।
4. क्वालिटी. - शिकाकाई फलियों और शिकाकाई पाउडर की क्वालिटी वह होगी जो अनुसूची 2 और अनुसूची 3 में उपवर्णित होगी ।
5. पैकिंग की पद्धति. -( 1 ) शिकाकाई फलियों और शिकाकाई पाउडर को कृषि विपणन सलाहकार या इस निमित्त उसके द्वारा प्राधिकृत किसी अधिकारी द्वारा सम्यक् रूप से अनुमोदित जूट के बने ठोस , स्वच्छ एवं शुष्क आधानों में , गत्ते के कार्टनों में, कपड़े के थैलों ( शिकाकाई पाउडर के लिए उपयुक्त स्तर प्रयुक्त होगा ) , लैमिनेटिड पॉलीथिलिन या पॉलीप्रोपिलीन या उच्च सघनता वाले पॉलीथिलीन के थैलों, पाउचों या किसी अन्य पैकेजिंग सामग्री में ही पैक किया जाएगा ;
(2) आधान किसी कीट ग्रस्तता या फफूंद संदूषण से मुक्त होगा और किसी अवांछनीय या असहनीय गंध से भी मुक्त होगा;
(3 ) शिकाकाई फलियों और पाउडर को ऐसी रीति में पैक किया जाएगा ताकि उत्पाद की उचित रूप से संरक्षा हो सके। आधान को सुरक्षित रूप से बंद किया जाएगा और ऐसी रीति में बंद किया जाएगा जो कृषि विपणन सलाहकार या इस निमित्त उसके द्वारा प्राधि- कृत किसी अधिकारी द्वारा अनुमोदित हो;
( 4 ) पैकेज के अंदर प्रयुक्त सामग्री नई , स्वच्छ और ऐसी क्वालिटी की होनी चाहिए जिससे कि उत्पाद को कोई क्षति कारित होने से बचाया जा सके;
( 5 ) सामग्री विशिष्ट रूप से कागज या व्यापार विनिर्देशों वाली स्टेम्पों का उपयोग अनुज्ञात किया जाता है बशर्ते कि मुद्रण और लेबल अविषैली स्याही या ग्लु से लगाया गया है ;
(6 ) प्रत्येक पैकेज में केवल एक ही श्रेणी अभिधान की फलियां या पाउडर होगा। उसी लाट/बैच की श्रेणीकृत सामग्री वाले शिकाकाई फलियों या पाउडर की उपयुक्त संख्या या छोटे पैकेट जूट की थैली, लकड़ी के बक्सों, गत्तों के कार्टनों आदि जैसे मास्टर आधानों में उनसे संबंधित ब्यौरों सहित पैक किए जा सकेंगे।
( 7 ) शिकाकाई फलियों और पाउडर को, समय - समय पर कृषि विपणन सलाहकार द्वारा जारी किए गए अनुदेशों के अनुसार पैकेटों के आकारों में पैक किया जाएगा।
6. चिह्नांकन की पद्धति ( 1 ) श्रेणी अभिधान चिन्ह प्रत्येक पैकेज पर ऐसी रीति से सुरक्षित रूप से लगाया जाएगा या मुद्रित होगा , जो साधारण श्रेणीकरण और चिह्नांकन नियम , 1988 के नियम 11 के अनुसार कृषि विपणन सलाहकार या इस निमित्त उसके द्वारा प्राधिकृत किसी अधिकारी द्वारा अनुमोदित किया जाए ।
( 2) प्रत्येक पैकेज पर श्रेणी अभिधान चिन्ह के अतिरिक्त , निम्नलिखित विशिष्टियां स्पष्ट और पठनीय रूप से चिह्नांकित होंगी , अर्थात्:-
(क) वस्तु का नाम ;
( ख) किस्म ( वैकल्पिक ) ;
(ग ) श्रेणी अभिधान;
(घ ) पैकर का नाम और पता ;
(ङ) शुद्ध भार/यूनिट की संख्या ;
(च) भंडारण स्थिति , यदि कोई हो ( वैकल्पिक ) ;
( छ) उद्गम का देश ;
(ज ) पैकिंग की तारीख* ;
(झ) के पूर्व उपभोग सर्वोत्तम ( जहां भी लागू हो ) ;
(ञ) लाट/बेच संख्या ;
*पैकिंग की तारीख नमूने के विश्लेषण के पूरा होने की तारीख होगी ।
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3 ( i ) ]
(ट) अधिकतम खुदरा कीमत ( सभी करों सहित ) ;
(ठ ) पैकिंग/विनिर्माण का स्थान ;
(ड) कोई अन्य विशिष्टियां जो कृषि विपणन सलाहकार द्वारा विनिर्दिष्ट की जाएं ।
(3 ) पैकेजों पर चिह्नांकन के लिए प्रयुक्त स्याही ऐसी क्वालिटी की होगी जो उत्पाद को संदूषित न करे ।
(4 ) प्राधिकृत पैकर , कृषि विपण सलाहकार या इस निमित्त उसके द्वारा प्राधिकृत किसी अधिकारी का पूर्व अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात् श्रेणीकृत पैकेजों पर अपना निजी व्यापार चिह्न या व्यापार ब्रांड लगा सकेगा परन्तु वह इन नियमों के अनुसार श्रेणीकृत पैकेजों पर लगाए गए श्रेणी अभिधान चिह्न द्वारा उपदर्शित क्वालिटी से भिन्न क्वालिटी उपदर्शित न करता हो ।
7. शिकाकाई फलियों और शिकाकाई पाउडर को निर्यात के लिए क्रेप्ता की अपेक्षाओं के अनुसार श्रेणीकृत और चिह्नांकित किया जा सकेगा परंतु वह सुसंगत अनुसूची में विनिर्दिष्ट न्यूनतम अपेक्षाओं को पूरा करता हो।
8. प्राधिकार प्रमाणपत्र को अनुदत्त करने के लिए विशेष शर्तें. साधारण श्रेणीकरण और चिह्नांकन नियम, 1988 के नियम 3 के उप- नियम ( 8 ) के अधीन विनिर्दिष्ट शर्तों के अतिरिक्त इन नियमों के प्रयोजनों के लिए जारी किए गए प्रत्येक प्राधिकार प्रमाणपत्र की विशेष शर्तें निम्नलिखित होंगी :-
( 1 ) प्राधिकृत पैकर शिकाकाई फलियों और पाउडर की क्वालिटी का परीक्षण करने के लिए साधारण श्रेणीकरण और चिह्नांकन नियम , 1988 के नियम 9 के अनुसार कृषि विपणन सलाहकार या इस निमित्त उसके द्वारा प्राधिकृत किसी अधिकारी द्वारा अनुमोदित अर्हित रसायनज्ञ द्वारा प्रबंध की जा रही अपनी स्वयं की प्रयोगशाला स्थापित करेगा या उस प्रयोजन के लिए अनुमोदित राज्य श्रेणीकरण प्रयोगशाला या निजी वाणिज्यिक प्रयोगशाला में पहुंच रखेगा;
(2 ) परिसरों को स्वास्थ्यप्रद और स्वच्छता की दशाओं में रखा जाएगा जिनमें उचित संवातन और अच्छे प्रकाश की व्यवस्था होगी । इन संक्रियाओं में लगे हुए कार्मिकों का अच्छा स्वास्थ्य होगा और वे किसी संसर्गण , संक्रामक या संचारी रोग से मुक्त होंगे ;
(3 ) परिसरों में पर्याप्त भंडारण सुविधाएं होंगी जिनका पक्का फर्श होगा तथा कृन्तक और कीटों के आकीर्णन से मुक्त होंगे ;
(4 ) प्राधिकृत पैकर और अनुमोदित रसायनज्ञ परीक्षण , श्रेणीकरण , पैकिंग , चिह्नांकन , सीलबंद करने और अभिलेखों के रखे जाने से संबंधित ऐसे सभी अनुदेशों का पालन करेंगे जो समय - समय पर कृषि विपणन सलाहकार या इस निमित्त समय - समय पर उसके द्वारा प्राधिकृत किसी अन्य अधिकारी द्वारा जारी किए जाएं ।
अनुसूची-1
(नियम 3 देखिए )
एगमार्क प्रतीक का डिजाइन
भारत सरकार
CANO.
एगमार्क
AGMARK
GOVERNMENTOFINDIA
वस्तुका नाम
श्रेणी
अनुसूची-2
(नियम 2 और 4 देखिए )
शिकाकाई फलियों की श्रेणी अभिधान और क्वालिटी
1. शिकाकाई फलियां एकासिया कोनसिना डी.सी. [ एकासिया सिनोटा ( लोअर ) मेरिल सिन. ] की किस्मों से अभिप्राप्त परिपक्व और सुखाए हुए फल होंगे ।
4
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 (i)]
2. न्यूनतम अपेक्षाएं:
( 1) शिकाकाई फलियां :
(क) ठोस होंगी ;
( ख ) स्वच्छ, अच्छी तरह सुखाई हुई होंगी ;
( ग) रंग , रूप और आकार में एकसमान होंगी;
( घ ) कीट संदूषण , जीवित कीटाणु , मृत कीटाणुओं , कीट गंध, फफूंदी, दमड़ी, लारवा और मिलाए गए रंजक पदार्थों से मुक्त होंगी ;
(ङ) खमीर और पुरानी महक से मुक्त होंगी;
( च ) फफूंदी वर्धन से मुक्त होंगी ;
(2 ) शिकाकाई फलियां पर्याप्त रूप से विकसित और समाधानप्रद रूप में परिपक्व प्रदर्श वाली होंगी ।
3. श्रेणी अभिधान के लिए मानदण्ड :
श्रेणी अभिधान
विशेष अभिलक्षण
अकार्बनिक बाह्य
आर्द्रता दव्यमान का प्रतिशत
खुले बीज द्रव्यमान का प्रतिशत
कार्बनिक बाह्य पदार्थ
द्रव्यमान का प्रतिशत
पदार्थ द्रव्यमान का
क्षतिग्रस्त और कीट छिद्रित फलियां द्रव्यमान का प्रतिशत
प्रतिशत
अधिकतम
अधिकतम अधिकतम
अधिकतम
अधिकतम
2
3
4
6 1
5
विशेष
1.0
5.0 10.0
कुछ नहीं
कुछ नहीं
मानक
12.0
2.0
7.0
1.0
0.5
साधारण
14.0
2.0
3.0
10.0
1.0
स्पष्टीकरण :
(क) " क्षतिग्रस्त और कीट छिद्रित फलियों " के अंतर्गत ऐसी फलियां हैं जो क्षतिग्रस्त हैं या जो घुन या अन्य कीटों द्वारा छिद्रित की गई हैं या उनके द्वारा उन पर आक्रमण किया गया है ;
(ख ) " अकार्बनिक बाह्य पदार्थ " के अंतर्गत धूल , पत्थर, मिट्टी या कोई अन्य अकार्बनिक बाह्य पदार्थ हैं ;
(ग ) " कार्बनिक बाह्य पदार्थ " के अंतर्गत भूसा या तुस, वृंत, डंठल और अन्य कार्बनिक बाह्य पदार्थ हैं।
4. अन्य अपेक्षाएं:-शिकाकाई फलियां वाणिज्यिक दशा में होंगी ।
अनुसूची 3
(नियम 2 और 4 देखिए )
शिकाकाई पाउडर की श्रेणी अभिधान और क्वालिटी
1. शिकाकाई पाउडर एकासिया कोनसिना डी.सी. [ एकासिया सिनोटा ( लोअर ) मैरिल सिन. ] की किस्मों की स्वच्छ, अच्छी तरह सुखाई हुई परिपक्व और रेखांकित फलियों को यथोचित साधनों से पाउडर बनाकर अभिप्राप्त किया जाएगा ।
2. न्यूनतम अपेक्षाएं
( i ) शिकाकाई पाउडर :
(क
) स्वच्छ, अच्छी तरह सुखाया हुआ ढेलियों से मुक्त होगा;
(ख) समान रंग में होगा;
किसी दृश्य बाह्य पदार्थ से मुक्त होगा; (ग)
(घ) कीट संदूषक , जीवित कीटाणु , मृत कीटाणुओं, कीट गंध , फफूंदी, दमड़ी, लारवा , कृतंक रोम मलमूत्र से मुक्त होगा;
(ङ) खमीर और पुरानी महक से मुक्त होगा;
(च) धूल , बाह्य पदार्थ और ऐसे ही मिलाए गए रंजक पदार्थ और अन्य प्रकार के अपद्रव्यों से मुक्त होगा;
(छ ) फफूंदी वर्धन से मुक्त होगा;
5
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3 ( i ) ]
3. श्रेणी अभिधान के लिए मानदण्ड:
विशेष अभिलक्षण
श्रेणी अभिधान
अम्लअधिलेय भस्म
द्रव्यमान का प्रतिशत
कुल भस्म द्रव्यमान काप्रतिशत
आर्द्रता द्रव्यमान काप्रतिशत
500 माइक्रोन छलनी पर प्रतिधारण द्रव्यमान काप्रतिशत (अधिकतम)
अपरिष्कृत फाइबर द्रव्यमान का प्रतिशत (अधिकतम)
अल्कोहल विलेय निष्कर्षण द्रव्यमान काप्रतिशत (न्यूनतम)
(अधिकतम)
(अधिकतम)
(अधिकतम)
7
6
4
5
3
2
1
1.0
35.0
10.0
1.0
5.0
9.0
विशेष
3.0
30.0
12.0
3.0
8.0
11.0
मानक
5.0
25.0
15.0
4.0
10.0
13.0
साधारण
4. अन्य अपेक्षाएं:-शिकाकाई पाउडर वाणिज्यिक दशा में होगा ।
[फा. सं. 18011/5/2006 -एम. II ] यू. के. एस. चौहान , संयुक्त सचिव ( विपणन )
MINISTRY OF AGRICULTURE (Department ofAgriculture and Co- operation)
NOTIFICATION
NewDelhi, the 31st January , 2008
G.S.R. 66(E) .-Whereas the draft of Sheekakai Grading and Marking Rules , 2007, in exercise ofthe powers conferred by section 3 of the Agricultural Produce (Grading and Marking ) Act, 1937 ( 1 of 1937) was published vide notification NumberG.S.R.153 dated 6th July, 2007 , in the Gazette of India, Part II , Section 3 , Sub-section ( i ) , inviting objections and suggestions from all persons likely to be affected thereby within forty five days from the date on which copies of the said notification published in the Gazette of India were made available to the public .
Andwhereas copies ofthe said notification were made available to the public on 23rdAugust, 2007. And whereas the objections and suggestions received from the public in respect of the said draft rules have been duly considered .
Now, therefore, in exercise of the powers conferred by section 3 ofthe Agricultural Produce (Grading aı Marking) Act, 1937 , and in supersession of Sheekakai Powder Grading and Marking Rules , 1973 , the Central Governn nt hereby makes the following rules , namely :-
RULES
1. Short title, application and commencement : ( 1 ) These rules may be called the Sheekakai Grading and Marking Rules, 2008 .
(2) They shall apply to Sheekakai Pods and Sheekakai Powder obtained from pods ofAcacia concinna D.C. [Acacia sinuata (lour ) Merryl syn] .
(3) They shall come into force on the date of their publication in the Official Gazette .
2. Definitions :-In these rules , unless the context otherwise requires-
(1) "Authorized packer " means a person or body ofpersons who has been granted the certificate of authorization to grade and mark Sheekakai pods and Sheekakai powder in accordance with the grade standards and procedure prescribed under these rules ;
(ii) "Agricultural Marketing Adviser " means the Agricultural Marketing Adviser to the Government of India;
(iii) "Certificate of Authorization " means a certificate issued under the provisions of General Grading and Marking Rules , 1988 authorizing a person or a body of persons to grade and mark Sheekakai pods and Sheekakai powder with the grade designation mark;
(iv) "General Grading and Marking Rules " means the General Grading and Marking Rules , 1988 made under section 3 ofthe Agricultural Produce (Grading and Marking) Act, 1937 ( 1 of 1937) ;
36545/ 08-2 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
6
[PART II-SEC. 3 (i) ]
(v) " Grade designation " means a designation prescribed as indicative of the quality of Sheekakai pods and Sheekakai powder shall be as set out in column 1 of Schedules II and III ;
(vi) " Grade designation mark " means the "Agmark Insignia " referred to in rule 3;
(vii) " Schedule " means a Schedule appended to these rules .
(viii) " Sheekakai pods " mean pods obtained from Acacia concinna D. C. [Acacia sinuata (lour ) Merryl syn . ] .
(ix) " Sheekakai powder " means the produce obtained by grinding pods of Acacia concinna D. C. [Acacia sinuata (lour) Merryl syn .] .
3. Grade designation mark: The grade designation mark shall consist of " AGMARK INSIGNIA" consisting of a design incorporating the certificate of authorization number , the word " AGMARK " , name of commodity and grade designation resembling the one as set out in Schedule I.
4. Quality : The quality of Sheekakai Pods and Sheekakai Powder shall be as set out in schedule II and III.
5.Method of packing.:-
(1) Sheekakai pods and Sheekakai powder shall be packed only in sound, clean and dry containers made of jute, card board cartons , cloth bags (for Sheekakai Powder suitable inner linings shall be used) , laminated polyethylene or poly propylene or high density polyethylene bags , pouches or any other packaging material duly approved by the Agricultural Marketing Adviser or any officer authorized by him in this behalf;
(2) The container shall be free from any insect infestation or fungus contamination and also free from any undesirable or obnoxious smell;
(3) Sheekakai pods or powder shall be packed in such a way as to protect the produce properly . The container shall be securely closed and sealed in a manner approved by the Agricultural Marketing Adviser or an officer authorized by him in this behalf;
(4) The materials used inside the package must be new, clean and of such a quality as to avoid causing any damage to the produce ;
(5) The use of materials particularly of paper or stamps bearing trade specifications is permitted provided the printing or labeling has been done with non toxic ink or glue ;
(6) Each package shall contain Sheekakai pods or powder of one grade designation only . Suitable number or small packets of Sheekakai pods or powder containing graded material of the same lot/batch and grade designation may be packed in a master container such as jute bags , wooden cases , cardboard cartons etc. , with details on master containers ;
(7) The Sheckakai pods and powder shall be packed in the pack sizes as per instructions of Agricultural Marketing Adviser issued from time to time.
6. Method of Marking :-
(1) The grade designation mark shall be securely affixed to or printed on each packages in manner approved by the Agricultural Marketing Adviser or an officer authorized by him in this behalf in accordance with rule11 ofthe General Grading and Marking Rules , 1988 .
(2) In addition to the grade designation mark, the following particulars shall be clearly and indelibly marked on each package , namely ;
(a) Name of the commodity;
(b) Variety ( optional ) ;
(c) Grade designation ;
(d) Name and address of the packer ;
(e) Net weight/No. of unit;
(f) Storage condition if any (optional ) ;
(g) Place of origin ;
(h) Date of packing ; *
(i) Best before date ( wherever applicable);
* The date of packing shall be the date of completion of the analysis of the sample .
7
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग II- खण्ड 3 ( i ) ]
(j) Lot/Batch number ;
(k) Maximum retail price (inclusive of all taxes) ;
(1) Place ofpacking/manufacturing;
(m) Any other particulars as may be specified by the Agricultural Marketing Adviser .
(3) The ink used for marking on packages shall be of such quality which may not contaminate the product .
(4) The authorized packer , may, after obtaining prior approval of the Agricultural Marketing Adviser or an officer authorized by him in this behalf, mark his private trade mark or trade brand on the graded packages provided that the same do not indicate quality other than that indicating by the grade designation mark affixed to the graded packages in accordance with these rules.
7. Sheekakai Pods and Sheekakai Powder may be graded and marked as per buyer's requirements for export provided minimum requirements specified in the relevant schedule are met .
8. Special conditions for grant of certificate of authorization: In addition to the conditions specifiedunder the sub -rule (8 ) of rule 3 of the General Grading and Marking Rules , 1988, the following shali be the special conditions of every certificate of authorization issued for the purpose of these rules:-
(1) The authorized packer shall either set up his own laboratory manned by a qualified chemist approved by theAgricultural Marketing Adviser or an officer authorized by him in this behalf in accordance withrule 9 ofthe General Grading and Marking Rules , 1988 for testing the quality of Sheekakai pods and powder or have access to the State Grading Laboratory or Private Commercial Laboratory approved for the purpose;
(2) The premises shall be maintained in hygienic and sanitary conditions with proper ventilations and well lighted arrangement . The personnel engaged in these operations shall be in sound health and free from any infectious , contagious or communicable diseases ;
(3) The premises shall have adequate storage facilities with pucca floor and free from rodent and insect infestation;
(4) The authorized packer and the approved chemist shall observe all instructions regarding testing, grading, packing, marking , sealing and maintenance of records which may be issued from time to time by the Agricultural Marketing Adviser or any other officer authorized by him in this behalf from time to time .
SCHEDULE I (SeeRule - 3)
DESIGN OF THE AGMARK INSIGNIA
AGMARK एगमार्क
भारत सरकार CANo. GOVERNMENTOF INDIA
Name of the Commodity
Grade....
8
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 (i ) ]
SCHEDULE II
(Seerules2 and 4)
GRADE DESIGNATION AND QUALITY OF SHEEKAKAI PODS
1. Sheekakai pods shall be matured and dried fruits obtained from varieties ofAcacia concinna D. C. [Acacia sinuata (lour) Merryl syn ] .
2. Minimum Requirements :-
(i ) Sheekakai pods shall be
(a) sound;
(b) clean, welldried;
(c) uniform in colour, shape and size;
(d) free from insect infestations , live insect, dead insects , insect fragments , mould , mites , larvae and added colouring matter;
(e) free from fermented and musty odours ;
(f) free from fungal growth.
(ii ) Sheekakai pods shall be sufficiently developed and display satisfactory ripeness .
3. Criteria for grade designation:
Grade designation
Moisture, % bymass
Max.
2
10.0 Special
Standard
12.0
General
14.0
Explanations:
Special Characteristics
Loose seeds % by mass
Organic extraneous matter% by mass
Inorganic extraneous matter% by mass
Damaged and insect bored pods, % by mass
Max.
Max.
Max.
Max.
3
4
6
5
Nil
1.0
Nil
5.0
2.0
7.0 1.0
0.5
2.0
3.0
1.0
10.0
(a) "Damaged and insect bored pods" includes pods which are damaged or which have been bored or attacked by weevils or other insects ;
(b) " Inorganic extraneous matter" includes dust, dirt , stones , earth or any other inorganic foreign matter;
(c) " Organic extraneous matter" includes straw or chalf, stalks , stems and other organic foreign matter .
4. Other Requirements : -Sheekakai Pods shall be in merchantable condition.
SCHEDULE II
(Seerules 2 and4)
GRADE DESIGNATION AND QUALITY OF SHEEKAKAI POWDER
1. Sheekakai powder shall be obtained from clean, well dried, matured and wrinkled pods of varietiesAcacia concinna D. C. [Acacia sinuata (lour) Merryl syn . ] by powdering through suitable means .
2. Minimum Requirements :-
( i) Sheekakai powder shall be .
(a) clean, welldried and free from lumps ;
(b) uniform in colour ;
(c) free of any visible foreign matter;
9
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3 ( i ) ]
(d) free from insect infestations , live insect, dead insects; insect fragments , mould, mites , larvae , rodent hair and excreta;
(e) free from fermented and musty odors ;
(f) free from dirt , extraneous matter like added colouring matter and other type of adulterants;
(g) free from fungal growth.
3. Criteria for grade designation:
Special Characteristics
Grade designation
Moisture , % bymass
(Max.)
2
1
9.0
Special
11.0 Standard
13.0
General
Retention on 500micron sieve% by mass Total ash, % by mass
Acid Insoluble ash, % by mass
Crude fibre, % bymass
Alcohol soluble extract, % by mass
(Max.)
(Mini.)
(Max .)
(Max. )
(Max.)
6
7
5
4
3
1.0
10.0
35.0
1.0
5.0
3.0
12.0
30.0
3.0
8.0
5.0
25.0
15.0
4.0
10.0
4. Other Rrequirements :-Sheekakai powder shall be in merchantable condition
36592108-3
[F. No. 18011 /5/2006-Μ.ΙΙ ]
U. K. S. CHAUHAN , Jt . Secy. (Marketing)
Printed by the Manager , Govt. of India Press, Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi - 110054.