REGD . NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
सत्यमेव जयते
भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड - उप-खण्ड (ii) PART II Section 3 Sub -section ( ii )
ग्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली, बृहस्पतिवार , फरवरी 14 , 2008/माघ 25, 1929
सं. 218]
NEW DELHI , THURSDAY, FEBRUARY 14, 2008/ MAGHA 25 , 1929
No. 218]
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ( औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 13 फरवरी , 2008
का.आ. 328( अ ). चूंकि, केन्द्र सरकार को मै. इंडियन एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड, पो. ऑ. इंडियन एक्सप्लोसिव्स, गोमिया , जिला बोकारो -829112 ( झारखण्ड ) से , खनन उद्योग में नवीनतम इनिशिएटिंग टैक्नोलॉजी को अंजाम देने के लिए जर्मनी से हवाई जहाज द्वारा कुछ विशेष विस्फोटकों को आयात करने की अनुमति हेतु पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन में एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है ;
और, चूंकि, पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन विभाग संतुष्ट है कि विस्फोटकों के प्रस्तावित आयात का उपयोग , खनन उद्योग में नवीनतम इनिशिएटिंग टैक्नोलॉजी को अंजाम देने के लिए किया जाएगा और इसलिए विस्फोटक नियमावली , 1983 ( इसे यहां उक्त नियमावली कहा गया है ) के नियम 31 के उप - नियम ( 2 ) के दायरे से आवश्यक छूट प्रदान की जा सकती है, जिसके तहत यहां विनिर्दिष्ट किए गए विस्फोटकों का हवाई जहाज द्वारा आयात अथवा निर्यात निषिद्ध है;
और, जबकि, नागर विमानन महानिदेशक ने वायुयान नियमावली , 1937 के नियम ४ द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, अपने परमिट सं. 198 -डीजी/ 2007 , दिनांक 11 सितम्बर , 2007 द्वारा जो कि 10 मार्च, 2008 तक वैध है, इस प्रकार के विस्फोटकों को वायु मार्ग द्वारा ले जाने के लिए मै. इंडियन एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड , गोमिया को कतिपय शर्तों के साथ आवश्यक अनुमत्ति प्रदान की है;
अतः , अब , विस्फोटक अधिनियम, 1884 ( 1884 का 4 ) की धारा 14 की उप - धारा ( 2 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केन्द्र सरकार एतद्वारा मै. इंडियन एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड , गोमिया को मै. ओरिका जर्मनी जीएमबीएच , पोस्टफैच 1162 डी -538 ट्रोइसडोर्फ , जर्मनी से कोलकाता हवाई अड्डे पर निम्नलिखित विस्फोटकों का वायुमार्ग द्वारा आयात करने के लिए विस्फोटक नियमावली , 1983 ( इसे यहां उक्त नियमावली कहा गया है ) के नियम 31 के उप- नियम ( 2 ) के उपबंधों से छूट देती है, जिसकी मदों और मात्राओं को नीचे दी गई तालिका में विनिर्दिष्ट किया गया है, नामतः :
सारणी
आई एम ओ वर्ग कुल भार ( कि.ग्रा. में) विस्फोटक सामग्री का नाम
क्र.सं.
यू. एन. संख्या
(5)
(4)
(3)
(2)
(1)
4714.10
1.4 बी
0255
I-कॉन डेटोनेटर्स
1.
2. उक्त सारणी में उल्लिखित विस्फोटकों का आयात निम्नलिखित शर्तों के अध्यधीन होगा , नामतः :-
( 1 ) नागर विमानन महानिदेशक और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त की जाएगी और उनके द्वारा लगाई गई शर्तों , यदि कोई हों, का पालन किया जाएगा;
(1)
527 GI/2008 [PART II-SEC . 3 ( ii ) ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
(2) 1 जनवरी , 1996 से लागू हुई अन्तरराष्ट्रीय वायु परिवहन एसोसिएशन खतरनाक माल विनियमावली के ( 37वें संस्करण ) की धारा 3 के 3.1 के तहत आने वाले प्रथम श्रेणी के विस्फोटकों से संबंधित प्रभाग के प्रभाग 1.4 के ही अनुरूप विस्फोटकों का आयात किया जाएगा;
(3 ) [ नियम 31 के उप - नियम ( 2 ) के अलावा उक्त नियमों में यथा निहित विस्फोटकों के कब्जे , परिवहन , प्रयोग और आयात से संबंधित सुसंगत उपबंधों का सख्ती से पालन किया जाएगा;
( 4 ) उक्त नियमों के अधीन लाइसेंसशुदा विस्फोटक सामग्री के वाहनों की पर्याप्त संख्या हवाई अड्डे पर तैयार रखी जाएगी ताकि विस्फोटक सामग्री को, वायुयान के उतरते ही शीघ्रता से हटाया जा सके;
( 5 ) वायुयान को हवाई अड्डे पर दूरस्थ स्थान पर खड़ा किया जाएगा और विस्फोटकों का वायुयान से वाहन में अंतरण शुरू होने से पहले महानिदेशक, नागर विमानन से परामर्श करके पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्डों का प्रबंध करके वायुयान और विस्फोटक सामग्री वाहन के चारों ओर कम से कम 500 वर्गमीटर क्षेत्र को घेर लिया जाएगा । उक्त व्यवस्था तब तक बनी रहेगी जब तक कि अन्तरण पूरा नहीं हो जाता और अच्छी तरह से बन्द वाहन उक्त स्थान से रवाना नहीं हो जाता;
(6 ) घिरे हुए क्षेत्र के अन्दर कोई धूम्रपान अथवा खुली बत्ती के उपयोग की अनुमति नहीं होगी; तथा
(7) उपर्युक्त विस्फोटक सामग्री को ले जा रहे वाहन उक्त नियमों के अधीन लाइसेंसयुक्त भण्डारण मैगजीन की ओर अग्रसर होंगे और रास्ते में कोई अनुचित विलम्ब नहीं किया जाएगा और विस्फोटकों के परिवहन के दौरान उक्त नियमों के सभी उपबंधों और स्थानीय यातायात नियमों और नगर पालिका के विनियमों, यदि कोई हों , का पालन किया जाएगा ।
[फा. सं. 2 (70 ) /2007-विस्फो. ]
एन. एन. प्रसाद , संयुक्त सचिव
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY (Department of Industrial Policy and Promotion)
NOTIFICATION
New Delhi , the 13th February, 2008
S.O. 328 (E ).--Whereas , the Central Government has received a proposal made by M /s Indian Explosives Limited. P.O. Indian Explosives , Gomia, Distt . Bokaro - 829 112 ( Jharkhand ) to the Petroleum and Explosives Safety Organisation for permission to import certain explosives by air from Germany for carrying out latest initiating technology in mining industry;
And, whereas , the Petroleum and Explosives Safety Organisation is satisfied that the proposed import of explo- sives shall be used for carrying out latest initiating technology in mining industry; and , therefore necessary exemption may be granted from the purview of sub - rule ( 2 ) of rule 31 of the Explosives Rules, 1983 which prohibit import or export of explosives specified herein by air ;
And, whereas , the Director General of Civil Aviation has , in exercise of the powers conferred by rule 8 of the Aircraft Rules 1937 , granted necessary permission with certain conditions to M/ s. Indian Explosives Limited, Gomia to carry such explosives by air vide their permit number 198 - DG/2007 dated the 11th September , 2007 which is valid upto the 10th March . 2008;
Now, therefore , in exercise of the powers conferred by Sub -section (2) of Section 14 of the Explosives Act, 1884 (4 of 1884) , the Central Government hereby exempts the M/ s. Indian Explosives Limited, Gomia from the provisions ofsub- rule (2 ) of rule 31 of the Explosives Rules , 1983 (hereinafter referred to as the said rules ) , for import of the following explosives , the items and quantities of which are specified in the Table below , by air from M/s . Orica Germany Gmbh . Postfach 1162 , D-538 , Troisdorl , Germany at Kolkata airport , namely
TABLE
Class
U.N. Number
Sl .No. Name ofthe Explosives
Netweight (inkilograms)
(5)
(4)
(3)
(2)
(1)
4714.10
1.4B
0255
1.
I- Kon Detonators
2. The explosives mentioned in the Table shall be imported subject to the fulfilment of the following conditions , namely:---
( 1 ) necessary clearances are obtained from the Director General of Civil Aviation and the Airports Authority of India and conditions , if any , imposed by the said authorities shall be complied with;
(2) explosives conforming only to Division 1.4 of the Division relating to Class - I Explosives falling under 3.1 3
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II-खण्ड 3( ii) ]
ofSection 3 of International Air Transport Association Dangerous Goods Regulations , 1996 which became effective on 1st January, 1996 shall be imported;
(3) the relevant provisions relating to the possession , transport, use and import of explosives , except Sub -rule (2) of rule 31 ofthe said rules , shall be compied with;
(4) requisite number of explosives vans , licensed under the said rules, shall be kept ready at the airport so that the explosives can be removed expeditiously from the aircraft after its landing;
(5) aircraft shall be parked at a remote place at the airport and an area of at least five hundred square metres around the aircraft and the explosives van shall be cordoned off by providing adequate number of security guards in consultation with the Director General of Civil Aviation before the transfer of explosives from aircraft to van begins . The arrangement shall continue till such transfer is completed and the van is duly locked and leaves the site ;
(6) smoking or use of naked light shall not be permitted within the cordoned area; and
(7) vans carrying the explosives shall proceed to the storage magazines licensed under the said rules and no undue delay shall be made on the way and all provisions of the said rules and local traffic rules and municipal regulations , if any , shall be complied with during the transportation of the explosives .
[F. No. 2(70)/2007 -Expl . ] N. N. PRASAD , Jt. Secy.
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Publishedby the Controller of Publications , Delhi - 110054.