REGD . NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99
भारतका राजपत्र The Gazette of India असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड उप-खण्ड ( iii)
PART II-Section 3-Sub- section (iii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 133]
No. 133]
नई दिल्ली , मंगलवार , नवम्बर 25 , 2008/अग्रहायण 4, 1930 NEW DELHI, TUESDAY , NOVEMBER 25, 2008/ AGRAHAYANA 4, 1930
भारत निर्वाचन आयोग
अधिसूचना
नई दिल्ली , 20 नवम्बर , 2008
आ.अ. 173(अ).-यतः, मिजोरम राज्य के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज कई निर्वाचक विवशतापूर्ण परिस्थितियों के कारण प्रवास कर चुके थे तथा वे त्रिपुरा राज्य के विभिन्न पारगमन शिविरों में तथा मिजोरम राज्य में ही अपने सामान्य निवास स्थान से दूर अस्थाई रूप से निवास कर रहे हैं; और
यतः , भारत निर्वाचन आयोग ने ऐसे निर्वाचकों के मताधिकार को ध्यान में रखते हुए निदेश दिया था कि इन प्रवासियों को, उनके प्रवास के बाद भी सम्बद्ध निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में उनके नाम जोड़ने/हटाने के लिए , सम्बन्धित निवास स्थानों का सामान्य निवासी ही माना जाए तथा मिजोरम राज्य में 1-1-2008 को अर्हता की तिथि मानकर किए गए संक्षिप्त पुनरीक्षण में उनके नामों को संगत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने की अनुमति दी थी ।
अतः , अब , भारत निर्वाचन आयोग , लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60 के खण्ड ( ग ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा केन्द्र सरकार के परामर्श से , विधायी विभाग , विधि व न्याय मंत्रालय का दिनांक 18-11-2008 का पत्र सं. एच-11019 (6)/2008 - विधि- II के संदर्भ में , एतद्वारा मिजोरम राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज उक्त उल्लिखित प्रवासी निर्वाचकों, को, जो वर्तमान में अपने सामान्य निवास स्थान से दूर विभिन्न पारगमन शिविरों में निवास कर रहे हैं , मिजोरम राज्य के चालू साधारण निर्वाचन , 2008 में केवल डाक मत- पत्र द्वारा अपना मत देने के लिए अधिसूचित किए गए व्यक्तियों की श्रेणी में अधिसूचित करता है , बशर्ते कि वे उक्त अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों में विनिर्दिष्ट अपेक्षाओं को पूरा करते हों ।
[सं. 3/मिजोरम/2004]
तपस कुमार, प्रधान सचिव
ELECTION COMMISSION OF INDIA
NOTIFICATION
New Delhi , the 20th November , 2008
Ο.Ν. 173 (E) .- Whereas a number of electors enrolled in Assembly Constituencies in Mizoram had migrated because of compelling circumstances and have been temporarily residing in various transit camps in the State ofTripura and also within the States of Mizoram outside their place of ordinary residence; and
4653 GI/2008
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 ( iii ) ]
Whereas , the Election Commission of India , having regard to the right of franchise of such migrant electors directed that these migrants shall continue to be treated as ordinarily residents of their respective places , for inclusion/ retention of their names in the electoral roll of the concerned constituency, despite their temporary migration and as such their names were allowed to be included in the electoral rolls of the relevant Assembly Constituencies in the State of Mizoram as summarily revised with reference to 1-1-2008 as the qualifying date.
Now, therefore, the Election Commission of India, in exercise of powers conferred by clause ( c) of Section 60 of the Representation of the People Act , 1951 and in consultation with the Central Government vide the Ministry of Law and Justice, Legislative Department letter No. H- 11019 (6)/2008 - Leg - II dated 18-11-2008 hereby notifies the aforementioned migrant electors enrolled in different Assembly Constituencies in Mizoram and who are presently residing in various transit camps outside their place of ordinary residence , as the notified class of persons to give their vote by only Postal Ballot Paper at the current general election to the Mizoram Legislative Assembly , 2008 , subject to fulfillment of the requirements specified in the rules made under the said Act.
[No. 3/MIZ/2004]
TAPAS KUMAR, Principal Secy .
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.