Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

Permission of import of explosive by M/s. Indian Explosives Ltd. from Kamenogorsk (Kazakhstan).

Published 24 December 2008

Ministry
Ministry of Commerce and Industry
Department
DEPARTMENT FOR PROMOTION OF INDUSTRY AND INTERNAL TRADE
Office
NOT available
Gazetteid
NOT available ( 2315 )
Identifier
in.gazette.central.e.2008-12-24.2315
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

रजिस्ट्रीसं ० डी० एल०-33004/99

REGD. NO. D. L. -33004/99

सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग II-खण्ड 3 उप-खण्ड( ii)

PART II-Section 3 Sub-section (ii)

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 1805]

नई दिल्ली, बुधवार , दिसम्बर 24 , 2008 /पौष 3 , 1930

No. 1805]

NEW DELHI, WEDNESDAY, DECEMBER 24 , 2008/PAUSA 3 , 1930

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

(औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग )

अधिसूचना

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर , 2008 का.आ. 2968 (अ).- चूंकि केंद्र सरकार को मै. इंडियन एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड , कोलकाता से, हवाई जहाज द्वारा कोलकाता से यू एस टी – केमनोगास्र्क ( कजाकिस्तान) को कुछ विस्फोटकों का निर्यात करने की अनुमति हेतु पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन में एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है

और चूंकि पेट्रोलियम तथा विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ ) संतुष्ट है कि निर्यात हेतु प्रस्तावित विस्फोटक अन्तरराष्ट्रीय वायु परिवहन एसोसिएशन (आईएटीए ) द्वारा प्रकाशित खतरनाक वस्तु विनियम के वर्ग 1.4 बी के अन्तर्गत वर्गीकृत हैं और , इसलिए विस्फोटक नियमावली , 1983 ( इसे यहां उक्त नियमावली कहा गया है ) के नियम 31 के उप- नियम ( 2 ) के दायरे से आवश्यक छूट प्रदान की जा सकती है , जिसके तहत यहां विनिर्दिष्ट किए गए विस्फोटकों का हवाई जहाज द्वारा आयात अथवा निर्यात निषिद्ध है;

और चूंकि नागर विमानन महानिदेशक ने वायुयान नियमावली , 1937 के नियम 8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपने परमिट सं. 216- डीजी/2008 दिनांक 28 अगस्त , 2008 द्वारा जो कि 31 जनवरी , 2009 तक वैध है, इस प्रकार के विस्फोटकों को वायु मार्ग द्वारा ले जाने के लिए मै . इंडियन एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड , कोलकाता , को कतिपय शर्तों के साथ आवश्यक अनुमति प्रदान की है ।

अतः अब विस्फोटक अधिनियम, 1884(1884 का 4) की धारा 14 की उप- धारा (2 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , केन्द्र सरकार एतद्वारा मै. इंडियन एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड , कोलकाता को मै. ओरिका- कजाकिस्तान जे एस सी, 103 , बझोव स्ट्रीट , अस्त- केमनोगॉस्र्क सिटी, 5002 GI/ 2008

(1) [PART II-SEC. 3 (ii )] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

2

कजाकिस्तान गणतंत्र को यू एस टी-केमनोगॉस्र्क (कजाकिस्तान ) हवाई अड्डे पर निम्नलिखित विस्फोटकों का वायुमार्ग द्वारा निर्यात करने के लिए उक्त नियमावली के नियम 31 के उप-नियम (2) के उपबंधों से छूट देती है , जिनकी मदों और मात्राओं को नीचे दी गई तालिका में विनिर्दिष्ट किया गया है, नामतः

सारणी

वर्ग

कुल भार (कि.ग्रा . में) विस्फोटक सामग्री का नाम यू.एन. संख्या

(4)

(3)

(2)

(1 )

1.1 बी

0029

डिटोनेटस , नॉन-इलैक्ट्रिक

280 x 16.2 किग्रा 290 x 14.7 किग्रा और 130 x 7.2 किग्रा

2. नामतः:- उक्त सारणी में उल्लिखित विस्फोटकों का निर्यात निम्नलिखित शर्तों के अध्यधीन होगा ,

(i) विस्फोटक प्राधिकृत विस्फोट हैं;

(ii) नागर विमानन महानिदेशक और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त की जाएगी और उनके द्वारा लगाई गई शर्तों , यदि कोई हों , का पालन किया जायेगा ;

( iii ) 1 जनवरी , 1996 से लागू हुई अन्तरराष्ट्रीय वायु परिवहन एसोसिएशन खतरनाक माल विनियमावली के (37 वें संस्करण) की धारा 3 के 3.1 के तहत आने वाले प्रथम श्रेणी के विस्फोटकों से संबंधित प्रभाग के प्रभाग 11 बी के अनुरूप विस्फोटकों का ही निर्यात किया जायेगा ;

( iv) विस्फोटक जांच हेतु ऐसे विश्लेषण यदि कोई हो , को पास कर लिए गए के रूप में प्रमाणित किए गए हों जिसकी मुख्य विस्फोटक नियंत्रक अथवा सीमा शुल्क कलेक्टर को अपने विवेक पर लिखित आदेश द्वारा आवश्यकता हो , ताकि इसके संघटक अथवा शर्तों का निर्धारण किया जा सके;

(v) तीसरी श्रेणी (नाइट्रो कंपाउंड ) अथवा चौथी श्रेणी ( क्लोरेट मिश्रण) के विस्फोटक जांच करने वाले अधिकारी द्वारा फार्म 1 में प्रमाणित किये जाएंगे कि इन्होंने विस्फोटक नियमावली, 1983 की अनुसूची- II में विनिर्दिष्ट जांच पास कर ली है ।

(vi) कंपनी निर्यात किये जाने वाले निर्यात विस्फोटकों की श्रेणी तथा मात्रा के लिए प्राधिकृत मेगजीन अथवा गोदाम (स्टोरहाउस ) में रखने हेतु लाइसेंस धारक है ।

(vii ) उक्त नियमों के नियम 31 के उपनियम (2) के अलावा विस्फोटकों के कब्जे , परिवहन , प्रयोग और निर्यात से संबंधित सुसंगत उपबंधों का पालन किया जायेगा ;

(viii ) निर्यात किये जाने वाले विस्फोटकों को उचित प्रबंध किये जाने और हवाई जहाज में विस्फोटक रखे (लोड) जाने की तैयारी के बाद ही हवाई अड्डे पर लाया जायेगा और इस प्रकार लाये गये विस्फोटकों को हवाई अड्डे पर सीधे हवाई जहाज में रखा जायेगा ।

(ix) वायुयान को हवाई अड्डे पर दूरस्थ स्थान पर खड़ा किया जायेगा और विस्फोटकों का वाहन से वायुयान में अंतरण शुरू होने से पहले महानिदेशक , नागर विमानन से परामर्श करके पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्डों का प्रबंध करके वायुयान और विस्फोटक सामग्री वाहन के चारों ओर कम से कम 500 वर्गमीटर क्षेत्र को घेर लिया जायेगा । उक्त -वस्था तब तक बनी रहेगी जब तक कि अन्तरण पूरा नहीं हो जाता;

(x) घिरे हुए क्षेत्र के अन्दर कोई धूम्रपान अथवा खुली बत्ती के उपयोग की अनुमति नहीं होगी ; तथा

(xi) उपर्युक्त विस्फोटक सामग्री को ले जा रहे वाहन उक्त नियमों के अधीन हवाई अड्डे की ओर [ भाग II-खण्ड 3 ( ii) ]

भारत का राजपत्र असाधारण

3

अग्रसर होगें और रास्ते में कोई अनुचित विलम्ब नहीं किया जायेगा और विस्फोटकों के परिवहन के दौरान उक्त नियमों के सभी उपबंधों और स्थानीय यातायात नियमों और नगर पालिका के विनियमों , यदि कोई हों , का पालन किया जायेगा ।

(xii ) यदि किसी अप्रत्याशित परिस्थिति में हवाई अड्डे पर लाए गये विस्फोटकों को हवाई जहाज में नहीं रखा जा सकता हो तो ऐसे विस्फोटकों को किसी अलग शेड में स्टोर किया जायेगा जिनकी सुरक्षा हवाई अड्डे के प्रभारी द्वारा यथा निर्देशित गार्डों के अधीन हो और चोरी और विस्फोटकों में आग से बचाव की सभी सावधानियां बरती जायेंगी ।

[फा. सं. 2 (66)/2008-विस्फो. ]

एन. एन. प्रसाद , संयुक्त सचिव MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY

(Department of Industrial Policy and Promotion)

NOTIFICATION

New Delhi , the 24th December, 2008

S.O. 2968 (E).- Whereas the Central Government has received a proposal made by M /s . Indian Explosives Limited, Kolkata to the Petroleum and Explosives Safety Organisation for permission to export certain explosives by air from Kolkata to UST - Kamenogorsk ( Kazakhstan ) ;

And whereas the Petroleum and Explosives Safety Organisation is satisfied that the proposed export of explosives are classified under Class 1.1B Dangerous Goods Regulation published by International Air Transport Association (IATA) and therefore , necessary exemption may be granted from the purview of sub-rule (2) of rule 31 of the Explosives Rules , 1983 ( hereinafter referred to as the said rules) which prohibit import or export of explosives specified herein by air;

And whereas the Director General of Civil Aviation has , in exercise of the powers conferred by rule 8 of the Aircraft Rules 1937, granted necessary permission with certain conditions to M /s . Indian Explosives Limited, Kolkata, to carry such explosives by air vide their permit number 216- DG/2008 dated the 28thAugust, 2008 which is valid upto the 31st January, 2009.

Now, therefore , in exercise of the powers conferred by sub - section (2) of section 14 of the Explosives Act, 1884 (4 of 1884) , the Central Government hereby exempts M /s . Indian Explosives Limited , Kolkata from the provisions of sub-rule (2) of rule 31 of the said rules , for export of the following explosives, the items and quantities of which are specified in the Table below, by air to M/s. Orica- Kazakhstan JSC , 103 , Bazhov Street , Ust- Kamenogorsk City, Republic of Kazakhstan at UST - Kamenogorsk ( Kazakhstan) airport, namely:-

TABLE

Nameof the Explosives

Class

Netweight/Pkgs

U.N. Number

(1)

(2)

(3)

(4)

0029 1.1B

Detonators , Non -Electric

280 x 16.2 Kgs , 290 x 14.7 Kgs & 130 x 7.2 Kgs

2. The explosives mentioned in the Table shall be exported subject to the fulfillment of the following conditions , namely: -

( i ) The explosives are authorized explosives ;

[PART II -SEC. 3 (ii )] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

(ii ) necessary clearances are obtained from the Director General of Civil Aviation and the Airports Authority of India and conditions , if any , imposed by the said authorities shall be complied with;

(iii) explosives conforming only to Division 1.1B of the Division relating to class 1- Explosives falling under 3.1 of section 3 of International Air Transport Association Dangerous Goods Regulations , ( 37th Edition ) which became effective on the 1st January, 1996 , shall be imported;

(iv) The explosives are certified to have passed such analysis for examination , if any, as the Chief Controller of Explosives or Customs Collector at his discretion by order in writing , may require in order to determine its composition or conditions;

(۸) The explosives of the 3rd (Nitro Compound ) class or 4th ( Chlorate mixture ) class . will be certified in Form 1 by the testing officer to have passed the test specified in Schedule II to the Explosives Rules , 1983 ;

(vi ) The company is the holder of licence for possession in a magazine or a storehouse authorized for the class and quantity of explosives intended to be exported;

(vii) the relevant provisions relating to the possession , transport , use and import of explosives (except sub- rule (2) of rule 31 ) of the said rules shall be complied with;

(viii) Explosives meant for export shall be brought to the airport after making proper arrangements and only after the aircraft is ready for loading explosives and explosives so brought to the airport shall be loaded directly into the aircraft;

(ix) aircraft shall be parked at a remote place at the airport and an area of at least five hundred square metres around the aircraft and the explosives van shall be cordoned off by providing adequate number of security guards in consultation with the Director General of Civil Aviation before the transfer of explosives from van to aircraft begins. The arrangement shall continue till such transfer is completed;

(x) smoking or use of naked light shall not be permitted within the cordoned area;

and

(xi) vans carrying the explosives shall proceed to the airport under the said rules and no undue delay shall be made on the way and all provisions of the said rules and local traffic rules and municipal regulations , if any, shall be complied with during the transportation of the explosives;

(xii ) If for any unforeseen circumstances explosives brought to the airport cannot be loaded into the aircraft , such explosives shall be stored in an isolated shed under under guard as directed by the officer incharge of the Airport and all due precautions against theft , fire of explosives , shall be taken.

[F. No. 2(66)/2008- Expl . ]

N. N. PRASAD,Jt. Secy.

Printed by the Manager, Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064

and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 24 December 2008. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2008-12-24.2315/. Archive identifier in.gazette.central.e.2008-12-24.2315.