रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
REGD . NO . D. L.-33004/99
भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग -खण्ड 1
PART I-Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 16]
नई दिल्ली, मंगलवार , जनवरी 13 , 2009/पौष 23 , 1930
No. 16]
NEW DELHI, TUESDAY , JANUARY 13, 2009/PAUSA 23, 1930
वित्त मंत्रालय
( आर्थिक कार्य विभाग )
(बजट प्रभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 13 जनवरी , 2009
बाजार स्थिरीकरण योजना के तहत '6.57 प्रतिशत सरकारी स्टॉक , 2011 ' की पुनः खरीद
फा. सं. 4 ( 6 )-डब्ल्यू एंड एम/2008: भारतीय रिवर्ज बैंक और भारत सरकार के बीच दिनांक 25 मार्च, 2004 को बाजार स्थिरीकरण योजना आरम्भ करने हेतु हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन में निहित प्रावधानों के अनुसार भारत सरकार एतद्वारा बाजार स्थिरीकरण योजना के तहत 3,000 करोड़ रुपए ( अंकित ) की कुल राशि के लिए " 6.57 प्रतिशत सरकारी स्टॉक 2011 " ( जिसे इसमें इसके बाद सरकारी स्टॉक कहा गया है ) की पुनः खरीद अधिसूचित करती है ।
1. पात्रता और राशि
सरकारी स्टॉक की पुनः खरीद बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं से उनके द्वारा प्रदान किए गए मूल्य पर 19 जनवरी , 2009 को की जाएगी और इसे भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा योजना के अनुसार 15 जनवरी , 2009 को सम्पन्न होने वाली पुनः खरीद नीलामी में स्वीकृत किया जाएगा । भारत सरकार द्वारा इस विधि से पुनः खरीद किए गए सरकारी स्टॉक का मोचन समय से पहले किया जाएगा । समयपूर्व मोचन की कुल राशि पुनःखरीद नीलामी में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा स्वीकृत कुल प्रस्तावों की सीमा तक सीमित होगी ।
2. सरकारी स्टॉक की वापसी अदायगी
पुनःशोधित सरकारी स्टॉक का भुगतान भारत सरकार द्वारा दिनांक 19 जनवरी , 2009 को उन बैंकों और वित्तीय संस्थाओं द्वारा उस मूल्य अथवा मूल्यों पर किया जाएगा जिनके प्रस्ताव पुनःखरीद नीलामी में स्वीकृत किए जा चुके हैं । इस भुगतान में अंतिम कूपन भुगतान की तारीख से अर्थात् 24 अगस्त, 2008 से 18 जनवरी , 2009 तक सरकारी स्टॉक के सफल प्रस्ताव के अंकित मूल्य पर प्रोद्भूत ब्याज भी शामिल होगा । 3. ब्याज
पुनःशोधित सरकारी स्टॉक पर समयपूर्व शोधन की तारीख अर्थात् 19 जनवरी , 2009 से ब्याज प्रोद्भूत होना समाप्त हो जाएगा । भारत सरकार द्वारा पहले जारी की गई तदनुरूपी अधिसूचना/ अधिसूचनाओं के अनुसार सरकारी स्टॉक की पुनःशोधित न की गई बकाया राशि पर 6.57 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से 24 फरवरी और 24 अगस्त को मूल पुनःशोधन की तारीख अर्थात् 24 फरवरी , 2011 तक ब्याज का भुगतान अर्द्धवार्षिक आधार पर किया जाएगा ।
181 GI/2009
(1) [PART I- SEC. 1 ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
4. सांविधिक प्रावधान
इस अधिसूचना के तहत प्रावधान न किए गए किसी ऐसे मामले के संबंध में सरकारी स्टॉक का नियंत्रण सरकारी प्रतिभूति अधिनियम , 2006 और उसके तहत निर्मित सरकारी प्रतिभूति विनियम , 2007 और भारत सरकार द्वारा पहले जारी की गई तदनुरूपी अधिसूचना/अधिसूचनाओं द्वारा किया जाएगा ।
भारत के राष्ट्रपति के आदेश से, एल. एम. वास , अपर सचिव
MINISTRY OF FINANCE
(Department of Economic Affairs)
(BUDGET DIVISION)
NOTIFICATION
New Delhi, the 13th January, 2009
Repurchase of ' 6.57 per cent Government Stock, 2011 ' under Market Stabilization Scheme
F. No. 4 ( 6 ) -W & M/2008 . As per the provisions contained in the Memorandum of Understanding between the Reserve Bank of India and the Government of India dated March 25, 2004 for launching of the Market Stabilization Scheme , Government of India hereby notifies repurchase of ' 6.57 per cent Government Stock 2011 ' (hereinafter called 'Government Stock' ) for an aggregate amount of Rs.3,000 crore (nominal) under the Market Stabilization Scheme .
1. Eligibility and Amount
The Government Stock shall be repurchased on January 19 , 2009 from the banks and financial institutions at the price offered by them and accepted by Reserve Bank of India in the repurchase auction to be held on January 15, 2009 as per the scheme . The Government Stock repurchased in this manner by Government of India shall get prematurely redeemed. The aggregate amount of premature redemption shall be limited to the extent of aggregate offers accepted by Reserve Bank of India in the repurchase auction .
2. Repayment for the Government Stock
The payment for the redeemed Government Stock shall be made by the Government of India on January 19, 2009 at the price or prices offered by banks and financial institutions whose offers in the repurchase auction have been accepted. The payment shall also include accrued interest on the nominal value of the successful offer of the Government Stock from the date of last coupon payment i.e. from August 24, 2008 to January 18 , 2009 .
3. Interest
Interest shall cease to accrue on the redeemed Government Stock from the date of premature redemption i.e. January 19, 2009. On the unredeemed outstanding amount of the Government Stock, interest at the rate of 6.57 per cent per annum shall be paid half yearly on February 24 and August 24 till the date of original redemption , i.e. February 24, 2011 in accordance with the earlier corresponding Notification (s ) issued by Government of India .
4. Statutory Provisions
With respect to any such matter which has not been provided under this Notification , the Government Stock shall be governed by the Government Securities Act, 2006 and Government Securities Regulations 2007 framed there under and the earlier corresponding Notification(s) issued by the Government of India.
By Order of the President of India,
L. M. VAS , Addl. Secy .
Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .