REGD . NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
भारतको राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3 -उप-खण्ड (ii ) PART II Section 3-Sub- section ( ii )
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली, शुक्रवार , जनवरी 30 , 2009/माघ 10, 1930
सं. 220]
NEW DELHI, FRIDAY, JANUARY 30 , 2009/MAGHA 10, 1930
No. 220 ]
वित्त मंत्रालय
(राजस्वविभाग)
( केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 30 जनवरी , 2009
सम्पत्ति-कर
का.आ. 379 ( अ ).- केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, सम्पत्ति- कर अधिनियम , 1957 ( 1957 का 27 ) की धारा 46 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , सम्पत्ति- कर नियम , 1957 में निम्नलिखित और संशोधन करता है, अर्थात्:-
1. ( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम सम्पत्ति - कर ( पहला संशोधन ) नियम , 2009 है।
(2) ये 1 अप्रैल , 2009 से प्रवृत्त होंगे ।
2. सम्पत्ति- कर नियम, 1957 में नियम 8 ग के स्थान पर निम्नलिखित नियम रखा जाएगा , अर्थात्:-
"8ग. रजिस्ट्रीकृत मूल्यांकक द्वारा प्रभारित की जाने वाली फीस का मापमान:-( 1 ) उप- नियम (2 ) और उप -नियम ( 3 ) के उपबंधों के अधीन रहते हुए किसी आस्ति के मूल्यांकन के लिए रजिस्ट्रीकृत मूल्यांकक द्वारा प्रभारित की जाने वाली फीस निम्नलिखित दरों पर परिकलित रकम से अधिक नहीं होगी , अर्थात्
(क ) यथा मूल्यांकित आस्ति के प्रथम 5,00,000 पर मूल्य का 1/2 प्रतिशत;
(ख) यथा मूल्यांकित आस्ति के अगले 10,00,000 पर मूल्य का 1/5 प्रतिशत;
(ग ) यथा मूल्यांकित आस्ति के अगले 40,00,000 पर मूल्य का 1/10 प्रतिशत;
(घ ) यथा मूल्यांकित आस्ति के अतिशेष पर मूल्य का 1/20 प्रतिशत;
(2 ) किसी निर्धारिती की प्रेरणा से किसी रजिस्ट्रीकृत मूल्यांकक द्वारा मूल्यांकन किए जाने के लिए जहां दो या अधिक आस्ति अपेक्षित हैं वहां ऐसी सभी आस्तियां ऐसे रजिस्ट्रीकृत मूल्यांकक के लिए संदेय फीस के परिकलन के प्रयोजन के लिए एकल आस्ति समझी जाएगी । (3 ) जहां उप- नियम ( 1 ) और उप - नियम ( 2 ) के अनुसार परिकलित फीस की रकम 500 रुपये से कम है वहां रजिस्ट्रीकृत मूल्यांकक अपनी फीस के रूप में 500 रुपए प्रभारित कर सकेगा। "
[अधिसूचना सं. 15/2009/फा. सं. 149/144/2008- टीपीएल]
वी. विजय बाबू, अवर सचिव ( टी.पी.एल.- III )
पाद टिप्पण:-मूल नियम भारत के राजपत्र, भाग II , खंड 3 , उप-खंड ( ii ) सं. का.आ. 3384 ( अ ) , तारीख 18 अक्तूबर , 1957 द्वारा प्रकाशित किए गए थे और अंतिम संशोधन आय- कर संशोधन संपत्ति कर ( पहला संशोधन ) नियम , 2007 सं. का.आ. 1375 (अ ) , तारीख 7 अगस्त , 2007 द्वारा किया गया था।
(1)
444GI/2009 [PART II-SEC. 3 (ii) ] THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY
2
MINISTRY OF FINANCE
(Department of Revenue)
(CENTRAL BOARD OF DIRECT TAXES )
NOTIFICATION
New Delhi, the 30th January, 2009
WEALTH- TAX
S.O. 379 (E) .-In exercise of the powers conferred by Section 46 of the Wealth- tax Act , 1957 (27 of 1957), the Central Board of Direct Taxes hereby makes the following further amendments in the Wealth - tax Rules , 1957 , namely:-
1. (1) These rules may be called the Wealth - tax (First Amendment) Rules , 2009.
(2) They shall come into force with effect from 1st April , 2009.
2. In the Wealth- tax Rules , 1957 , for rule 8C, the following rule shall be substituted, namely:-
"8C. Scale of fees to be charged by a registered valuer :-( 1 ) Subject to the provisions of sub- rules (2) and (3 ) , the fees to be charged by a registered valuer for valuation of any asset shall not exceed the amount calculated at the following rates , namely:-
(a) On the first Rs.5,00,000 of the asset as valued 1/2 per cent of the value;
(b) On the next Rs . 10 lakhs of the asset as valued 1/5 per cent of the value;
(c) On the next Rs . 40 lakhs of the asset as valued 1/10 per cent of the value;
(d) On the balance of the asset as valued 1/20 per cent of the value.
(2) Where two or more assets are required to be valued by a registered valuer at the instance of an assessee , all such assets shall be deemed to constitute a single asset for the purposes of calculating the fees payable to such registered valuer.
(3) Where the amount of fees calculated in accordance with sub - rules ( 1 ) and (2 ) is less than Rs . 500 , the registered valuer may charge Rs.500 as his fees ."
[Notification No. 15/2009/F.No.149/ 144/2008 - TPL ]
V. VIZAY BABU , Under Secy . (TPL - III )
Note. The principal rules were published in the Gazette of India , Extraordinary , Part II , Section 3 , Sub -section ( ii ) vide number S.O. 3384 (E) , dated the 18th October , 1957 and last amended by Wealth- tax ( 1st Amendment) Rules , 2007 vide number S.O. 1375 ( E) , dated the 7th August , 2007.
Printedby the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri . New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi- 110054.