REGD . NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं ० डी० एल०-33004/99
भारतका राजपत्र The Gazette of India
असाधारण,
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड 3- उप-खण्ड ( ii)
PART II Section 3-Sub-section(ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 1846]
नई दिल्ली, सोमवार , नवम्बर 9 , 2009 /कार्तिक 18 , 1931
No. 1846]
NEW DELHI , MONDAY, NOVEMBER 9 , 2009/ KARTIKA 18, 1931
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 9 नवम्बर, 2009
का.आ. 2857(अ). यतः मै. श्रीराम प्रॉपर्टीज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. ने तमिलनाडु राज्य में ग्राम पेरंगालातूर , चैन्नई में सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं हेतु एक क्षेत्र विशिष्ट विशेष आर्थिक जोन की स्थापना हेतु विशेष आर्थिक जोन अधिनियम , 2005 ( 2005 का 28 ) , ( जिसे एतपश्चात् उक्त अधिनियम कहा गया है ) की धारा 3 के अंतर्गत प्रस्ताव किया है;
और यतः केन्द्र सरकार ने विशेष आर्थिक जोन नियमावली , 2006 के नियम 8 के साथ पठित अधिनियम की धारा 4 की उप- धारा ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की दिनांक 28 सितम्बर, 2006 की अधिसूचना सं. का.आ. 1633 (अ ) में तमिलनाडु राज्य में ग्राम रंगालातूर , चैन्नई में 10 हेक्टेयर के कुल क्षेत्र को विशेष आर्थिक जोन के रूप में और तदनन्तर दिनांक 24 सितम्बर, 2007 के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की अधिसूचना सं. का.आ. 1589 ( अ ) द्वारा तमिलनाडु राज्य में उपर्युक्त उक्त ग्रामों में 13.40.88 हेक्टेयर के अतिरिक्त क्षेत्र को विशेष आर्थिक जोन के रूप में अधिसूचित किया है;
और यतः मै. श्रीराम प्रॉपर्टीज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. ने तमिलनाडु राज्य में ग्राम पेरंगालातूर , चैन्नई में 7.75.78 हेक्टेयर के एक क्षेत्र को अनधिसूचित करने का प्रस्ताव किया है;
और यतः केन्द्र सरकार इस बात से संतुष्ट है कि उक्त अधिनियम की धारा 3 की उप- धारा ( 8 ) के अंतर्गत अपेक्षाओं और अन्य संबंधित अपेक्षाओं को पूरा कर लिया गया है और उसने सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाओं हेतु अधिसूचित विशेष आर्थिक जोन से 7.75.78 हेक्टेयर क्षेत्र को अनधिसूचित करते हुए अधिनियम की धारा 3 की उप- धारा ( 10 ) के अंतर्गत 26 अगस्त, 2009 को अनुमोदन- पत्र प्रदान कर दिया है ;
अतः अब विशेष आर्थिक जोन अधिनियम , 2005 की धारा 4 की उप- धारा ( 1 ) के द्वितीय परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और विशेष आर्थिक जोन नियमावली , 2006 के नियम 8 के अनुसरण में केन्द्र सरकार एतद्वारा तमिलनाडु राज्य में ग्राम पेरंगालातूर , चैन्नई में स्थित विशेष आर्थिक जोन की सर्वेक्षण संख्या 361 / 1 ए2 ( भाग ) में से 7.75.78 हेक्टेयर क्षेत्र को अनधिसूचित करती है ।
[फा. 2/92/2006- एसईजेड ] अनिल मुकीम , संयुक्त सचिव
4063 GI/2009
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II- SEC . 3 ( ii ) ]
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
NOTIFICATION
New Delhi, the 9th November , 2009
-- S.O. 2857 (E) .--Whereas M/ s . Shriram Properties and Infrastructure Private Limited, has proposed under Section 3 of the Special Economic Zones Act , 2005 ( 28 of 2005 ) , (hereinafter referred to as the said Act) , to set up a sector specific Special Economic Zone for information technology and information technology enabled services at Perungalathur Village, Chennai , in the State of Tamil Nadu ;
And whereas , the Central Government , in exercise of the powers conferred by sub- section ( 1 ) of Section 4 of the said Act read with rule 8 of the Special Economic Zones Rules , 2006, has notified a total area of 10 hectares at Perungalathur Village, Chennai , in the State of Tamil Nadu as Special Economic Zone in the Ministry of Commerce and Industry notification number S.O. 1633 (E) dated 28th September, 2006 and subsequently notified additional area of 13.40.88 hectares at above said villages in the State of Tamil Nadu as Special Economic Zone in the Ministry of Commerce and Industry notification number S.O. 1589 (E) dated the 24th September, 2007;
And whereas , M/ s . Shriram Properties and Infrastructure Private Limited, has proposed to de- notify an area of 7.75.78 hectares at Perungalathur Village. Chennai in the State of Tamil Nadu;
And whereas , the Central Government is satisfied that the requirement under sub - section ( 8 ) of Section 3 of the Act and other related requirements are fulfilled and it has granted letter of approval under sub - section ( 10 ) of Section 3 of theAct for de - notification of 7.75.78 hectares from the notified Special Economic Zone for information technology and information technology enabled services on 26th August, 2009;
Now , therefore, in exercise of the powers conferredby second proviso to sub- section( 1 ) of Section 4 of the Special Economic Zones Act, 2005 and in pursuance of rule 8 of the Special Economic Zones Rules , 2006, the Central Government herchy denotifies an area of 7.75.78 hectares , comprising at Survey Number 361 / 1A2 (Part ) , Perungalathur Village, Chennai , in the State ofTamil Nadu from the Special Economic Zone.
[ F. 2/ 92/2006- SEZ]
ANIL MUKIM , Jt . Secy .
Printed by the Manager , Government of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .