रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99
REGD . NO . D. L. -33004/99
भारतको राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग III खण्ड 4
PART III -Section 4
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 214] No. 214]
नई दिल्ली, शुक्रवार , नवम्बर 13 , 2009/ कार्तिक 22 , 1931 NEW DELHI , FRIDAY, NOVEMBER 13, 2009 /KARTIKA 22, 1931
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद्
अधिसूचना
नई दिल्ली, 13 नवम्बर, 2009
सं. भा.आ.प. 34 ( 41 )/2009-मेडि./50261. भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद् अधिनियम , 1956 ( 1956 का 102 ) की धारा 33 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए , " प्रतिवर्ष एम.बी.बी.एस. में 150 दाखिलों के लिए न्यूनतम शर्तें विनियमावली , 1999 " में पुनः संशोधन करने हेतु भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद्, केन्द्रीय सरकार के पूर्व अनुमोदन से एतद्वारा निम्नलिखित विनियम बनाती है, नामतः :
1. ( i ) इन विनियमों को " प्रतिवर्ष एम.बी.बी.एस. में 150 दाखिलों के लिए न्यूनतम शर्तें विनियमावली ( संशोधन ) , 2009 " कहा जाए ।
(ii ) वे सरकारी राजपत्र में उनके प्रकाशन की तारीख से प्रवृत्त होंगे ।
2. " प्रतिवर्ष एम.बी.बी.एस. में 150 दाखिलों के लिए न्यूनतम शर्तें विनियमावली , 1999 " में निम्नलिखित परिवर्धन/संशोधन/ विलोप /प्रतिस्थापन दर्शाए जाएंगे :--
3. दिनांक 8-7-2009 की अधिसूचना के अंतर्गत " प्रतिवर्ष एम.बी.बी.एस. में 150 दाखिलों के लिए न्यूनतम शर्तें विनियमावली (संशोधन) , 2009 " द्वारा यथासंशोधित " प्रतिवर्ष एम.बी.बी.एस. में 150 दाखिलों के लिएन्यूनतम शर्तें विनियमावली , 1999 " की अनुसूची
4132 GI/2009
(1) में ' परिसर' शीर्षक के अंतर्गत खंड क.1.1 को निम्नलिखित द्वारा प्रतिस्थापित किया जएगा :
" महानगरों और ' ए' श्रेणी के शहरों ( अहमदाबाद , हैदराबाद , पुणे, बंगलौर और कानपुर) में स्थित मेडिकल कॉलेजों या मेडिकल संस्थानों को छोड़कर, मेडिकल कॉलेज या मेडिकल संस्थान , कम से कम 20 एकड़ भूमि के एकात्मक परिसर में स्थित होगा । तथापि, किसी ऐसे स्थान , विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों, जहां जनसंख्या 25 लाख से अधिक है , पर्वतीय क्षेत्रों, अधिसूचित जनजातिय क्षेत्रों, पूर्वोत्तर राज्यों, पहाड़ी राज्यों और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूहों , दमन एवं दीव तथा दादर एवं नगर हवेली में छूट दी जा सकती है , जहां भूमि दो से अधिक टुकड़ों में नहीं होगी और भूमि के दो टुकड़ों के बीच का फासला 10 किलोमीटर से अधिक नहीं होगा । छात्रों, अंतरंग डाक्टरों , स्नातकोत्तर/ आवासी डाक्टरों तथा नर्सों के लिए होस्टलों और पुस्तकालय सहित अस्पताल , कॉलेज का भवन भूमि के एक टुकड़े में होगा , जो 10 एकड़ से कम नहीं होगा । अन्य सुविधाएं , दूसरे टुकड़े में स्थित हो सकती हैं । उचित भू- दृश्य निर्माण ( लैंडस्केपिंग ) किया जाना चाहिए ।
तथापि, महानगरों और ' ए ' श्रेणी के शहरों ( अहमदाबाद , हैदराबाद, पुणे , बंगलौर और कानपुर ) में मेडिकल कॉलेजों की अनुमति प्रदान करने के लिए अनुमत एफएआर/एफएसआई, ही एकमात्र मापदंड होगा , बशर्ते कि मेडिकल कॉलेज, अस्पताल , होस्टल , आवासीय क्वार्टरों और न्यूनतम मानक शर्त विनियमावली के अनुसार अपेक्षित अन्य अवसंरचना सहित
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
उपयुक्त अवसंरचना के लिए अपेक्षित कुल निर्मित क्षेत्र , सक्षम प्राधिकारी द्वारा अनुमत , अनुमेय एफएआर/एफएसआई के आधार पर कम से कम 10 एकड़ का क्षेत्र उपलब्ध कराया जाए । "
ले. क. (से.नि. ) डॉ. ए. आर. एन. सीतलवाड , सचिव
[विज्ञापन III/4/100/09- असा. ]
पाद टिप्पणी: प्रधान विनियमावली नामतः " प्रतिवर्ष एम.बी.बी. एस. में 150 दाखिलों के लिए न्यूनतम शर्तें विनियमावली , 1999 " भारतीय अयुर्विज्ञान परिषद् की दिनांक 30 मार्च, 1999 की अधिसूचना संख्या 35 ( 1 ) / 1998 - मेड. ( ii ) के अंतर्गत दिनांक 29 अप्रैल , 1999 को भारत के राजपत्र के भाग III , धारा ( 4 ) में प्रकाशित की गई थी और इसे दिनांक 24 जून , 1999 के शुद्धिपत्र द्वारा संशोधित और दिनांक 20 अक्तूबर , 2008 की अधिसूचना द्वारा पुनः संशोधित किया गया था ।
MEDICAL COUNCIL OF INDIA NOTIFICATION
New Delhi , the 13th November, 2009
No. MCI . 34(41 ) /2009-Med./50261 . In exercise of the powers conferred by Section 33 of the Indian Medical Council Act , 1956 ( 102 of 1956) , the Medical Council of India with the previous sanction of the Central Government hereby makes the following regulations to further amend the "Minimum Requirements for 150 MBBS Admissions Annually Regulations , 1999 " namely:--
1. (i ) These regulations may be called the "Minimum Requirements for 150 MBBS Admissions Annually Regulations (Amendment ) , 2009 " .
(ii) They shall come into force from the date of their publication in the Official Gazette .
2. In the Minimum Requirements for 150 MBBS Admissions Annually Regulations , 1999 , the following additions/modifications /deletions/ substitutions , shall be as indicated therein :-
3. In Schedule ( I ) , Clause A.1.1 of the "Minimum Requirements for 150 MBBS Admissions Annually Regulations , 1999 " , as amended by " Minimum Requirements for 150 MBBS Admissions Annually
[PART III- SEC . 4 ]
Regulations ( Amendment) , 2009 " vide Notification dated 08-07-2009 under the heading ' CAMPUS ' , shall be substituted with the following:
"The medical college or medical institution shall be housed in a unitary campus of not less than 20 acres of land except in metropolitan and A class cities ( Ahmedabad , Hyderabad , Pune , Bangalore and Kanpur) . However , this may be relaxed in a place especially in Urban areas where the population is more than 25 lakhs , hilly areas , notified tribal areas , North Eastern States , Hill states and Union Territories ofAndaman & Nicobar Islands , Daman & Diu and Dadra & Nagar Haveli , where the land shall not be in more than two pieces and the distance between the two pieces shall not be more than 10 kms . The hospital , college building including library and hostels for the students , interns , PGs /Residents and nurses shall be in one piece of land which shall not be less than 10 acres . Other facilities may be housed in the other piece of land , Proper landscaping should be done.
However, in metropolitan cities and " A" class cities (Ahmedabad , Hyderabad , Pune , Bangalore and Kanpur ) , the permissible FAR / FSI wouldbe the criterion for allowing the medical colleges provided that the total built up area required for adequate infrastructure including medical college , hospital , hostels , residential quarters , and other infrastructure required as per Minimum Standard requirement Regulations is made available in an area of not less than 10 acres based upon the permissible FAR/ FSI allowed by the competent authority ."
Lt. Col. (Retd. ) Dr. A. R. N. SETALVAD, Secy .
[ADVT - III/4/ 100/09- Exty. ]
Foot Note: The Principal Regulations namely , " Minimum Requirements for 150 MBBS Admissions Annually Regulations , 1999 " were published in Part III , Section ( 4) of the Gazette of India on the 29th April , 1999 , vide Medical Council of India Notification No. 35( 1 )/ 1998 - Med . ( ii ) , dated the 30th March , 1999 and amended vide corrigendum dated 24th June , 1999 and further amended vide Notification dated 20th October , 2008 .
Printed by the Manager , Government of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.