Servants of Knowledge
Extraordinary Gazette of India · Government of India

Anti-dumping duties imposed on imports of all Fully Drawn of Fully Oriented Yarn/Spin Yarn/Flat Yarn.

Published 23 November 2009

Ministry
Ministry of Commerce and Industry
Department
Department of Commerce
Office
Directorate General of Anti Dumping and Allied Duties
Gazetteid
NOT available ( 7381 )
Identifier
in.gazette.central.e.2009-11-23.7381
Languages
English, Hindi
Published at
Original source ↗

REGD. NO. D. L.-33004/99 रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99

भारत का राजपत्र The Gazette of India

असाधारण

EXTRAORDINARY

भाग -खण्ड 1

PART I-Section 1

प्राधिकार से प्रकाशित

PUBLISHED BY AUTHORITY

सं. 356]

नई दिल्ली, सोमवार , नवम्बर 23 , 2009/अग्रहायण 2 , 1931

No. 356]

NEW DELHI, MONDAY, NOVEMBER 23, 2009/ AGRAHAYANA 2, 1931

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय

(वाणिज्य विभाग )

(पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय )

जांच शुरुआत संबंधी अधिसूचना

नई दिल्ली, 23 नवम्बर, 2009

(समीक्षा)

विषय: इंडोनेशिया, कोरिया गण,, मलेशिया और चीनी ताइपेई के मूल के या वहाँ से निर्यातित ऑल फुली ड्रॉन या फुली ओरिएण्टेड यार्न/स्पिन ड्रॉ यार्न/ फ्लैट यार्न के आयातों पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क के बारे में समीक्षा की शुरुआत ।

सं. 14/03 / 2005-डीजीएडी, यतः वर्ष 1995 में यथासंशोधित सीमा शुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 और सीमा- शुल्क टैरिफ ( पाटित वस्तुओं की पहचान , उन पर पाटनरोधी शुल्क का आकलन एवं संग्रहण और क्षति निर्धारण ) नियमावली , 1995 (जिसे आगे पाटनरोधी नियमावली कहा गया है ) को ध्यान में रखते हुए , निर्दिष्ट प्राधिकारी ( जिसे आगे प्राधिकारी कहा गया है ) ने दिनांक 26-12-2006 की अधिसूचना सं. 14/3/2005 - डीजीएडी, जिसे भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग 1 , खण्ड 1 में प्रकाशित किया गया था , के तहत इंडोनेशिया , कोरिया गण. , मलेशिया और चीनी ताइपेई ( जिन्हें आगे संबद्ध देश कहा गया है ) के मूल के या वहाँ से निर्यातित फुली ड्रॉन यार्न ( जिसे एतपश्चात संबद्ध वस्तु कहा गया है ) के आयातों पर निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क की सिफारिश करते हुए अपने अंतिम जांच परिणाम अधिसूचित किए थे ।

और यतः संबद्ध वस्तु पर निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क 20 फरवरी , 2007 की सी.शु. अधिसूचना सं. 15/2007- सी.शु. के तहत लगाया गया था ।

2. समीक्षा की शुरुआत के आधार

सीमा- शुल्क टैरिफ ( संशोधन ) अधिनियम , 1995 और उसके तहत बनाई गई पाटनरोधी नियमावली में प्राधिकारी के लिए पाटनसेधी शुल्क जारी रखने की जरूरत की समय - समय पर समीक्षा करना अपेक्षित है। इन नियमों के अंतर्गत मै . रेक्रॉन ( मलेशिया ) एसडीएन बीएचडी से उपर्युक्त जाँच में मै . हुआलोन कार्प. ( एम ) एसडीएन बीएचडी से नाम बदलकर रेक्रॉन मलेशिया एसडीएन बीएचडी करने का अनुरोध प्राप्त हुआ है क्योंकि मै. हुआलोन का स्वामित्व और समस्त कांरोबार मै. रेक्रॉन मलेशिया को

4237 G1/2009

(1) 2

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

[PART I-SEC . 1 ]

हस्तांतरित कर दिया गया है । उपर्युक्त जांच में मै . हुआलोन मलेशिया पर पाटनरोधी शुल्क लागू था । मै. हुआलोन ने यह भी सूचित किया है कि इस हस्तांतरण के कारण प्रबंधन प्रणालियों सहित व्यापार का पूर्ण स्वामित्व मै . रेक्रॉन को हस्तांतरित कर दिया गया है और मै . हुआलोन ने मलेशिया में अपना विनिर्माण तथा व्यापार प्रचालन (निर्यात सहित) बंद कर दिए हैं ।

एक अन्य अनुरोध मै. दूंगजिन कैमिकल्स कं. लि. कोरिया गण. से प्राप्त हुआ है जो सेहान इंडस्ट्री कोरिया गण. के नाम को बदले जाने के बारे में है क्योंकि 7.12.2007 के शेयर हस्तांतरण करार के अंतर्गत कंपनी अर्थात् सेहान इंडस्ट्री, कोरिया गण. का स्वामित्व बुंगजिन कैमिकल्स कं. लि. के पास चला गया है । उपर्युक्त जांच में मै . सेहान इंडस्ट्री पर उनके द्वारा किए गए निर्यातों के मामले में पाटनरोधी शुल्क लागू नहीं था । तथापि उन पर किसी अन्य निर्यातक के जरिए किए गए निर्यातों के मामले में पाटनरोधी शुल्क लागू था ।

उपर्युक्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए निर्दिष्ट प्राधिकारी यह मानते हैं कि पाटनरोधी नियमावली के नियम 23 और यथासंशोधित सीमाशुल्क टैरिफ (संशोधन) अधिनियम, 1995 की धारा 9 क ( 5) के अंतर्गत इस चरण पर संस्तुत पाटनरोधी शुल्क की समीक्षा करना उचित होगा और वह इसकी शुरूआत करने का निर्णय लेते हैं ।

3. विचाराधीन उत्पाद

मूल जाँच में और वर्तमान समीक्षा आवेदन में भी विचाराधीन उत्पाद सीमाशुल्क शीर्ष 5402.43 के टैरिफ वर्गीकरण के अनुरूप " पॉलिस्टर का ऑल फुली ड्रॉन या फुली ओरिएण्टेड यार्न/ स्पिन ड्रॉ यार्न/फ्लैट यार्न (नॉन टेक्सचर्ड तथा नॉन पीओवाई) तथा अन्य यार्न " (जिसे आगे संबद्ध वस्तु भी कहा गया है) है । वाणिज्यिक बाजारी भाषा में उपर्युक्त उत्पाद को आमतौर पर " फुली ड्रॉन यार्न " के नाम से जाना जाता है । संबद्ध वस्तु का उपयोग परिधान/ घरेलू वस्त्रों तथा अन्य औद्योगिक वस्त्रों के विनिर्माण में किया जाता है । संबद्ध वस्तु के तकनीकी विनिर्देशनों को उनके डेनियरों , लोचशीलता , चमक, रंग (यथा कम धुंधला, चमकीला, अधिक चमकीला, पूर्ण धुंधला, डोप डायड) , क्रॉस सेक्शन तथा सिकुड़ने की प्रवृत्ति के संबंध में परिभाषित किया जाता है । मूल जाँच की कार्यवाही के दौरान यह देखा गया है कि सीमाशुल्क शीर्ष 5402.42 के अंतर्गत संबद्ध वस्तु का भारी मात्रा में आयात भी किया गया है । अतः इस समीक्षा के प्रयोजनार्थ सीमाशुल्क शीर्ष 5402.43 एवं 5402.42 के अंतर्गत आयातित वस्तु पर विचार किया गया है । तथापि ये वर्गीकरण केवल सांकेतिक हैं और इस जांच के दायरे पर किसी भी रूप में बाध्यकारी नहीं हैं ।

भारत का राजपत्र असाधारण

[ भाग - खण्ड 1 ]

4. शामिल देश

वर्तमान समीक्षा में शामिल देश कोरिया जन गण तथा मलेशिया है ।

5. प्रक्रिया

आवेदकों द्वारा प्रस्तुत सूचना को ध्यान में रखते हुए जिसमें स्वामित्व में परिवर्तन से बदली हुई परिस्थिति के कारण लागू उपाय की समीक्षा करने की आवश्यकता को इंगित किया गया है; निर्दिष्ट प्राधिकारी का यह विचार है कि दिनांक 26/12/2006 को भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग । खण्ड । में प्रकाशित सं 0 14/03/2005 2005-डी जी ए डी द्वारा अधिसूचित अंतिम जांच परिणाम संबंधी अधिसूचना तथा दिनांक 20 फरवरी 2007 को सीमाशुल्क अधिसूचना सं 0 15/2007 द्वारा लागू निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क की समीक्षा करना उपर्युक्त नियम 23 के साथ पठित सीमाशुल्क टैरिफ ( संशोधन) अधिनियम 1995 की धारा 9 (क) के प्रावधानों के संदर्भ में उचित है ।

6. जांच की अवधि

वर्तमान समीक्षा के प्रयोजनार्थ जांच की अवधि (पी ओ आई) जनवरी से अक्तूबर 2009 ( 10 महीने) है ।

7. सूचना प्रस्तुत करना

संबद्ध देशों के निर्यातक, भारत स्थित उनके दूतावासों /प्रतिनिधियों के जरिए उनकी सरकारों , भारत के ज्ञात आयातकों एवं प्रयोक्ताओं को निर्धारित स्वरूप एवं ढंग से संगत सूचना उपलब्ध कराने प्राधिकारी को निम्नलिखित पते पर अपने विचारों से अवगत कराने के लिए अलग से लिखा तथा जा रहा हैः

निर्दिष्टप्राधिकारी ,

पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ,

वाणिज्यविभाग ,

कमरा सं0 240

उद्योग भवन,

नई दिल्ली-110107

अन्य कोई हितबद्ध पार्टी भी नीचे दी गई समयावधि के भीतर निर्धारित प्रपत्र में और निर्धारित ढंग से जांच से संगत निवेदन प्रस्तुत कर सकती है ।

8. समय सीमा

वर्तमान समीक्षा से संबंधित कोई सूचना (गोपनीय एवं अगोपनीय) लिखित में इस तरह भेजी जाए ताकि वह इस समीक्षा अधिसूचना के जारी होने की तिथि से "चालीस दिनों (40 दिनों) के भीतर प्राधिकारी के पास उपर उल्लिखित पते पर पहुँच सके । यदि निर्धारित समय - सीमा के भीतर [PART I-SEC . 1 ]

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

4

सूचना प्राप्त नहीं होती है अथवा प्राप्त सूचना अपूर्ण हो तो निर्दिष्ट प्राधिकारी पाटनरोधी नियमों के अनुसार रिकॉर्ड में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जाँच परिणाम दर्ज कर सकते हैं । उपर्युक्त अवधि के समाप्त होने पर प्राधिकारी एक सार्वजनिक सुनवाई का आयोजन करेंगे ।

9. सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण

नियम 6 (7) के संदर्भ में कोई हितबद्ध पार्टी , दूसरी हितबद्ध पार्टियों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के अगोपनीय रूपांतर वाली फाइल का निरीक्षण कर सकती है । यदि कोई हितबद्ध पार्टी आवश्यक सूचना जुटाने से मना करती है या उचित समय के भीतर उसे अन्यथा उपलब्ध नहीं कराती है अथवा जांच में अत्यधिक बाधा डालती है तो प्राधिकारी अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने परिणाम दर्ज कर सकते हैं और केन्द्रीय सरकार को यथोचित सिफारिशें कर सकते हैं ।

आर. गोपालन , निर्दिष्ट प्राधिकारी

MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY

(Department of Commerce)

(DIRECTORATE GENERAL OF ANTI - DUMPING AND ALLIED DUTIES)

INITIATION NOTIFICATION

New Delhi, the 23rd November , 2009

(Review)

Subject: Initiation of Review regarding anti dumping duties imposed on imports ofAll Fully Drawn or Fully Oriented Yarn/ Spin Draw Yarn/ Flat Yarn originating in or exported from Indonesia, Korea RP , Malaysia and Chinese Taipei .

No. 14/03/ 2005 -DGAD - Whereas having regard to the Customs Tariff Act , 1975 as amended in 1995 and the Customs Tariff (Identification, Assessment and Collection of Duty or Additional Duty on dumped Articles and for Determination of Injury) Rules , 1995 (hereinafter referred to as AD Rules) , vide Notification Number 14/03/2005 - DGAD dated 26.12.2006 published in the Gazette of India , Extraordinary Part I, Section I , the Designated Authority (herein after referred to as the Authority) notified its final findings recommending definitive anti dumping duty on imports of Fully Drawn Yarn (hereinafter referred to as subject goods ) originating in or exported from Indonesia , Malaysia, Korea RP and Chinese Taipei (hereinafter referred to as subject country).

[ भाग I- खण्ड 1 ]

5

भारत का राजपत्र असाधारण

And whereas definitive anti dumping duty was imposed on the subject goods vide Customs Notification No.15/2007- Customs dated 20th February , 2007.

2. Grounds for review Initiation

TheCustoms Tariff (Amendment) Act 1995 and the AD Rules made there under require the Authority to review from time to time the need for continuance of anti dumping duty. Under these rules, a request has been received from M/s Recron (Malaysia) Sdn Bhd for change of name from M/ s Hualon Corp (M) Sdn Bhd to Recron Malaysia Sdn Bhd in the aforesaid investigation as the ownership and all businesses of M/s Hualon have been transferred to M/s Recron Malaysia . In the aforesaid investigation , M/s Hualon , Malaysia was subject to the anti dumping duties. It has also been informed by M/s Hualon that with this transfer, the full ownership of the business including the management systems are transferred to M/s Recron and M/s Hualon has ceased all its manufacturing as well as business operations ( including exports) in Malaysia.

Another request has been received from M/s Woongjin Chemicals Co Ltd Korea RP to replace their name in place of Saehan Industry, Korea RP as under a share transfer agreement dated 07.12.2007, the company namely Saehan Industry, Korea RP has been taken over by Woongjin Chemicals Co Ltd. In the aforesaid investigation ,. M/s Saehan Industry was not subject to the anti dumping duties in case of exports made by them . However , they were subject to anti dumping duty in case of exports made through any other exporter .

Inview of the above requests, the Designated Authority considers that the review of the anti dumping duty recommended would be appropriate at this stage under the provision of Rule 23 of AD Rules and Section 9A (5) of the Customs Tariff (Amendment) Act, 1995 as amended and decides to initiate the same .

3. Product Under Consideration

The product under consideration involved in the original investigation and also in the present review application is " All Fully Drawn or Fully Oriented Yarn / Spin Draw

4237 GL/ 09-2 6

[PART I-SEC. 1

THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY

Yarn/ Flat Yarn of Polyester (non - textured and non - POY) and other yarns conforming to the tariff description of customs heading 5402.43 ( hereinafter also referred to as subject goods) . The above- mentioned product in commercial market parlance is generally known as ' Fully Drawn Yarn' . The subject goods are used for manufacture of apparel / household textiles, and other industrial textiles . Technical specifications of the subject goods are defined in terms of their deniers , tenacities , lustres, colours (like semi dull , bright , super bright , full dull , Dope dyed ) , cross section and shrinkage. During the course of the original investigation it has been noticed that significant quantity of the subject goods have also been imported under customs heading 5402.42. Therefore , for the purpose of this review the goods imported under customs heading 5402.43 and 5402.42 have been considered . However , these classifications are indicative only and are no way binding on the scope of this investigation .

4. Countries involved

The countries involved in the present review are Korea RP and Malaysia.

5. Procedure

Having regard to the information provided by the applicants indicating changed circumstances due to change in ownership necessitating a review of the measure in force, the Designated authority now considers that a review of the final findings notified vide No. 14/03/ 2005 -DGAD dated 26.12.2006 published in the Gazette of India, Extraordinary Part I , Section I , and the Definitive anti dumping duty imposed by Customs Notification No.15/2007 dated 20th February, 2007 is appropriate in terms of the provisions of Section 9(A) of Customs Tariff (Amendment ) Act 1995 read with Rule 23 supra .

6. Period of Investigation

The Period of Investigation ( POI) for the purpose of the present review is January to October , 2009 (10 months) .

7. Submission of Information

The exporters in subject country , their government through their Embassy in India/ representatives, the importers and users in India known to be concerned and 7

भारत का राजपत्र असाधारण

[भाग - खण्ड 1 ]

the domestic industry are being addressed separately to submit relevant information in the form and manner prescribed and to make their views known to the:

TheDesignated Authority

Directorate General of Anti -Dumping & Allied Duties,

Ministry of Commerce & Industry ,

Department of Commerce

Room No.240,

Udyog Bhavan,

New Delhi -110107.

Any other interested party may also make its submissions relevant to the investigation , in the prescribed form and manner within the time limit set out below.

8. Time Limit

Any information ( confidential as well as non- confidential ) relating to the present review should be sent in writing so as to reach the Authority at the address mentioned above not later than " Forty Days (40 days ) " from the date of this review notification . If no information is received within the prescribed time limit or the information received is incomplete, the Designated Authority may record its findings on the basis of the facts available on record in accordance with the AD Rules. The Authority shall hold a public hearing after the expiry of the aforesaid period .

9. Inspection of Public File

In terms of Rules 6 (7) , any interested party may inspect the public file containing non- confidential version of the evidence submitted by other interested parties. In case where an interested party refuses access to, or otherwise does not provide necessary information within a reasonable period , or significantly impedes the investigation , the Authority may record its findings on the basis of the facts available to it and make such recommendations to the Central Governments as deemed fit .

R. GOPALAN , Designated Authority

Printed by the Manager , Govt . of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.

Cite this issue. Extraordinary Gazette of India, Government of India, 23 November 2009. Indian Gazettes, https://egazette.servantsofknowledge.in/details/in.gazette.central.e.2009-11-23.7381/. Archive identifier in.gazette.central.e.2009-11-23.7381.