REGD . NO . D. L. - 33004/99 रजिस्ट्री सं ० डी० एल०-33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग III-खण्ड 4
PART III-Section 4
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली, शुक्रवार , जनवरी 8 , 2010/पौष 18 , 1931
सं. 15]
NEW DELHI , FRIDAY, JANUARY 8 , 2010/PAUSA 18 , 1931
No. 15]
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
अधिसूचना
मुम्बई , 8 जनवरी , 2010
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( पूँजी का निर्गमन और प्रकटीकरण अपेक्षाएँ )
( दूसरा संशोधन ) विनियम , 2010
एल.ए.डी. -एनआरओ/जीएन/ 2009-10/26/190146.-बोर्ड, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम , 1992 ( 1992 का 15 ) की धारा 30 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एतद्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( पूँजी का निर्गमन और प्रकटीकरण अपेक्षाएँ) विनियम , 2009 का संशोधन करने के लिए निम्नलिखित विनियम बनाता है , अर्थात्:-
1. ( i ) इन विनियमों को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( पूँजी का निर्गमन और प्रकटीकरण अपेक्षाएँ) ( दूसरा संशोधन ) विनियम , 2010 कहा जा सकेगा ।
( ii ) ये विनियम राजपत्र में उनकी प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।
2. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( पूँजी का निर्गमन और प्रकटीकरण अपेक्षाएँ) विनियम , 2009 में -
(i ) विनियम 29 में, खण्ड ( ग ) के पश्चात्, निम्नलिखित खण्ड अंतःस्थापित किया जायेगा , अर्थात्: -
" ( घ ) यदि निर्गमकर्ता अनुसूची XI के भाग घ के निबंधनों के अनुसार बही निर्माण की आनुकल्पिक पद्धति का विकल्प चुनता है, तो निर्गमकर्ता अपने कर्मचारियों को विनिर्दिष्ट प्रतिभूतियों का प्रस्ताव निम्नतम कीमत से कम कीमत पर कर सकेगा:
परंतु यह कि निम्नतम कीमत और उस कीमत के बीच का अंतर निम्नतम कीमत के दस प्रतिशत से अधिक नहीं होगा जिस पर विनिर्दिष्ट प्रतिभूतियाँ कर्मचारियों को प्रस्तावित की जाती है । "
( ii ) अनुसूची XI में , भाग घ में ,
( क ) खण्ड ( ख ) के लिए , निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जायेगा , अर्थात्: -
" ( ख ) निर्गमकर्ता प्रारंभिक ( रैड हैरिंग ) प्रॉस्पेक्टस में निम्नतम कीमत का उल्लेख कर सकेगा या यदि निम्नतम कीमत का उल्लेख प्रारंभिक ( रैड हैरिंग ) प्रॉस्पेक्टस में नहीं किया जाता है, तो निर्गमकर्ता बोली के खुलने से कम से कम एक कार्य दिवस पहले निम्नतम कीमत की घोषणा उन सभी समाचारपत्रों में करेगा जिनमें निर्गम से पूर्व विज्ञापन जारी किया गया था । "
10mal locan
97 G1/2010
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART 111-SEC. 4 ]
( ख) खण्ड ( ग ) के लिए, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जायेगा, अर्थात्:-
" ( ग ) अर्हित संस्थागत क्रेता निम्नतम कीमत से अधिक किसी कीमत पर बोली लगाएंगे । "
(ग ) खण्ड (ङ) के लिए, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाएगा , अर्थात्:---
"(ङ) आबंटन अर्हित संस्थागत क्रेताओं के लिए कीमत प्राथमिकता आधार पर होगा । "
(घ) खण्ड ( च ) के लिए, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाएगा, अर्थात्:-
" ( च ) छोटे व्यक्तिगत विनिधानकर्ताओं ( निवेशकों ) , गैर- संस्थागत विनिधानकर्ताओं ( निवेशकों ) तथा निर्गमकर्ता के कर्मचारियों को आबंटन इस अनुसूची में दिये गये उदाहरण के अनुसार आनुपातिक रूप से किया जायेगा । " (ङ) खण्ड ( ज ) के लिए , निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जायेगा , अर्थात्:-
" ( ज ) छोटे व्यक्तिगत विनिधानकर्ताओं ( निवेशकों ) , गैर - संस्थागत विनिधानकर्ताओं ( निवेशकों ) तथा कर्मचारियों को विनियम 29 के खण्ड ( घ ) के उपबंधों के अध्यधीन निम्नतम कीमत पर विनिर्दिष्ट प्रतिभूतियां आबंटित की जाएंगी । " ( च ) खण्ड ( झ ) के लिए, निम्नलिखित प्रतिस्थापित किया जाएगा , अर्थात्:-
" ( झ) निर्गमकर्ता:
(क) या तो विनिर्दिष्ट प्रतिभूतियों की संख्या या निर्गमकर्ता की निर्गमित पूंजी के प्रतिशत के हिसाब से सीमा लगा सकेगा जिसे बोली लगाने वाले एकल व्यक्ति को आबंटित किया जा सकेगा;
(ख) यह विनिश्चय कर सकेगा कि क्या बोली लगाने वाले व्यक्ति को कीमत और/या मात्रा के हिसाब से बोली को संशोधित करने ( बढ़ाकर लगाने या कम करके लगाने ) की अनुज्ञा दी जाए ;
(ग ) यह विनिश्चय कर सकेगा कि क्या बोली लगाने वाले व्यक्ति को एकल या अनेक बोलियों के लिए अनुज्ञात किया जाए । "
सी. बी. भावे , अध्यक्ष
[विज्ञापन 111/4/69 जेडबी/09- असा. ] पाद टिप्पण
1. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( पूंजी का निर्गमन और प्रकटीकरण अपेक्षाएं ) विनियम, 2009, सं. एलएडी- एनआर ओ/जीएन/2009-10/15/174471 द्वारा , 26 अगस्त, 2009 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित हुए थे ।
2. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( पूंजी का निर्गमन और प्रकटीकरण अपेक्षाएं ) विनियम, 2009 तत्पश्चात्:-
(क) 11 दिसम्बर, 2009 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( पूंजी का निर्गमन और प्रकटीकरण अपेक्षाएं) (संशोधन ) विनियम , 2009 सं. एलएडी-एनआरओ/जीएन/2009-10/ 23 / 186926 द्वारा
(ख) 1 जनवरी , 2010 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ( पूंजी का निर्गमन और प्रकटीकरण अपेक्षाएं ) ( संशोधन ) विनियम, 2010 सं. एलएडी- एनआरओ/जीएन/2009-10/ 25 / 189240 द्वारा संशोधित हुए थे ।
SECURITIES AND EXCHANGE BOARD OF INDIA
NOTIFICATION
Mumbai , the 8th January, 2010
Securities and Exchange Board of India ( Issue of Capital and Disclosure Requirements) (Second Amendment)
Regulations, 2010
LAD -NRO/GN/2009-10 /26/ 190146.-In exercise of the powers conferred by Section 30 of the Securities and Exchange Board of India Act, 1992 ( 15 of 1992), the Board hereby makes the following regulations to amend the Securitirs andExchange Board of India ( Issue of Capital and Disclosure Requirements ) Regulations, 2009, namely:
1. (i) These regulations may be called the Securities and Exchange Board of India ( Issue of Capital and Disclo- sureRequirements) (Second Amendment) Regulations , 2010.
(ii) These regulations shall come into force on the date of their publication in the Official Gazette.
2. In the Securities and Exchange Board of India ( Issue of Capital and Disclosure Requirements) Regulations , 2009- [भाग III- खण्ड 4 ]
भारत का राजपत्र असाधारण
3
(i) in regulation 29, after clause ( c ), following clause shall be inserted , namely:---
"( d) In case the issuer opts for the alternate method of book building in terms of Part D of Schedule XI , the issuer may offer specified securities to its employees at a price lower than the floor price :
Provided that the difference between the floor price and the price at which specified securities are offered to employees shall not be more than ten per cent . of the floor price. "
(ii) in Schedule XI , in Part D,-
(a) for clause (b) , the following shall be substituted , namely:-
"(b) The issuer may mention the floor price in the red herring prospectus or if the floor price is not mentioned in the red herring prospectus , the issuer shall announce the floor price at least one working day before opening of the bid in all the newspapers in which the pre - issue advertisement was released. "
(b) for clause (c) , the following shall be substituted, namely:-
"(c) Qualified institutional buyers shall bid at any price above the floor price ."
(c) for clause ( e), the following shall be substituted, namely:-
" ( e ) Allotment shall be on price priority basis for qualified institutional buyers . "
(d) for clause (f) , the following shall be substituted , namely:-
"( f) Allotment to retail individual investors , non - institutional investors and employees of the issuer shall be made proportionately as illustrated in this Schedule . "
(e) for clause ( h), the following shall be substituted , namely: -
"( h) Retail individual investors , non - institutional investors and employees shall be allotted specified securities at the floor price subject to provisions of clause ( d) of regulation 29. "
(f) for clause ( i) , the following shall be substituted, namely :-
"( i) The issuer may:-
(A) place a cap either in terms of number of specified securities or percentage of issued capital of the issuer thatmay be allotted to a single bidder ;
(B) decide whether a bidder be allowed to revise the bid upwards or downwards in terms of price and/or quantity;
(C) decide whether a bidder be allowed single or multiple bids . "
C. B. BHAVE , Chairman
[ ADVT III/4 / 69 / ZB/09- Exty. ] FootNote:-
1 . The SEBI ( Issue of Capital and Disclosure Requirements ) Regulations , 2009 were published in the Gazette of India on 26th August , 2009 vide No. LAD- NRO/GN/2009-10/ 15 / 174471 .
2. The SEBI ( Issue of Capital and Disclosure Requirements ) Regulations , 2009 were subsequently amended on :--
(a) 11th December, 2009 by Securities and Exchange Board of India ( Issue of Capital and Disclosure Require- ments) (Amendment ) Regulations , 2009 vide No. LAD - NRO / GN /2009-10 /23 / 186926 .
(b) 1st January , 2010 by Securities and Exchange Board of India ( Issue of Capital and Disclosure Require- ments) (Amendment) Regulations , 2010 vide No. LAD - NRO /GN /2009-10/25/ 189240.
Printed by the Manager , Government of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .