रजिस्ट्री सं ० डी ० एल०-33004/99
REGD . NO. D. L. -33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग I-खण्ड 1
PART I- Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 288]
नई दिल्ली , मंगलवार , नवम्बर 2 , 2010 /कार्तिक 11 , 1932 NEW DELHI , TUESDAY , NOVEMBER 2 , 2010 / KARTIKA 11 , 1932
No. 288 ]
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
(विदेश व्यापार महानिदेशालय )
सार्वजनिक सूचना
नई दिल्ली , 2 नवम्बर , 2010
सं. 14/ 2009-2014 ( आर ई-2010 )
विषय : अग्रिम प्राधिकार पत्रों के पुनर्वेधीकरण तथा लागत बीमा भाड़ा मूल्य/पोत पर्यन्त निशुल्क मूल्य में वृद्धि से संबंधित पैराग्राफ 4.21 और 4,23 में संशोधन ।
फा. सं. 01 /94/180/वैल्यू एडिशन/एए/एएम 11 / पीसी- 4.-विदेश व्यापार नीति , 2009-2014 के पैरा 2.4 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रक्रिया पुस्तक खण्ड-1 , 2009-2014 (आरई-2010 ) में निम्नलिखित संशोधन किए जाते हैं ।
1. प्रक्रिया पुस्तक खण्ड-1 के पैराग्राफ 4.21 के दूसरे उप-पैराग्राफ में संशोधन ।
मौजूदा उप-पैराग्राफ:
तथापि, विदेश व्यापार नीति , 2004-2009 के तहत 27-8-2009 से पहले जारी किए गए अग्रिम प्राधिकार पत्रों के मामले में , प्राधिकार पत्र के मूल्य में किसी वृद्धि हेतु निम्नलिखित शर्तें लागू होंगी :-
(i ) जहाँ भी निर्यात 27-8-2009 के बाद किया गया है , निर्यात के उस हिस्से के लिए लागत बीमा भाड़ा मूल्य/पोत पर्यन्त निःशुल्क मूल्य में वृद्धि 15 प्रतिशत के न्यूनतम मूल्य संवर्धन की शर्त के अधीन होगी ।
(ii ) जहाँ भी निर्यात 27-8-2009 से पहले किया गया है , लागत बीमा भाड़ा मूल्य/पोत पर्यन्त निःशुल्क मूल्य में वृद्धि 15 प्रतिशत के न्यूनतम मूल्य संवर्धन अथवा मूल 4275 G1 / 2010
अग्रिम प्राधिकार पत्र के आवेदन में घोषित मूल्य संवर्धन , जो भी कम हो , की शर्त के अधीन होगी ।
संशोधित उप-पैराग्राफ :
" तथापि , विदेश व्यापार नीति , 2004-2009 के तहत 27-8-2009 से पहले जारी किए गए अग्रिम प्राधिकार पत्र (पत्रों ) के मामले में , प्राधिकार पत्र के मूल्य में किसी वृद्धि हेतु निम्नलिखित शर्तें लागू होंगी :--
(i ) जहाँ भी निर्यात 27-8-2009 को अथवा उसके बाद किया गया है , निर्यात के उस हिस्से के लिए लागत बीमा भाड़ा मूल्य/पोत पर्यन्त निःशुल्क मूल्य में वृद्धि 15 प्रतिशत के न्यूनतम मूल्य संवर्धन अथवा परिशिष्ट-11 ख में विनिर्दिष्ट मूल्य संवर्धन , जो भी कम हो, की शर्त के अधीन होगी ।
( ii ) जहाँ भी निर्यात 27-8-2009 से पहले किया गया है , लागत बीमा भाड़ा मूल्य/पोत पर्यन्त निःशुल्क मूल्य में वृद्धि 15 प्रतिशत के न्यूनतम मूल्य संवर्धन अथवा परिशिष्ट -11 ख में विनिर्दिष्ट मूल्य संवर्धन , अथवा मूल अग्रिम प्राधिकार पत्र के आवेदन में घोषित मूल्य संवर्धन , जो भी कम हो , की शर्त के अधीन होगी । "
इस संशोधन का प्रभाव :
(क) 27-8-2009 को किए गए निर्यातों के बारे में अस्पष्ट स्थिति को दूर कर दिया गया है ।
( ख ) परिशिष्ट -11 ख में यथा निर्धारित मूल्य संवर्धन को भी इस उप - पैरा के भाग ( i ) और ( ii ) दोनों में शामिल किया गया है ।
2. प्रक्रिया पुस्तक खण्ड-1 के पैराग्राफ 4.23 के दूसरे उप- पैराग्राफ में किए गए संशोधन को निम्नलिखित से प्रतिस्थापित किया जाता है :-
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
मौजूदा उप-पैराग्राफ:
27-8-2009 के पहले जारी अग्रिम प्राधिकार पत्र के पुनर्वेधी- करण के मामले में , यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मूल्य संवर्धन 15 प्रतिशत ( और विदेश व्यापार नीति के पैरा 4.1.6 में उल्लिखित ब्यौरों के अनुसार ) अथवा अग्रिम प्राधिकार पत्र में यथा निर्धारित , जो भी अधिक हो , तक बनाए रखा जाए ।
संशोधित उप-पैराग्राफ :
"27-8-2009 के पहले जारी अग्रिम प्राधिकार पत्र के पुनर्वेधीकरण के मामले में , यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मूल्य संवर्धन 15 प्रतिशत ( और विदेश व्यापार नीति के पैरा 4.1.6 में उल्लिखित ब्यौरों के अनुसार) अथवा अग्रिम प्राधिकार पत्र में यथा निर्धारित , जो भी अधिक हो , तक बनाए रखा जाए । तथापि, परिशिष्ट -11 ख के अनुसार मूल्य संवर्धन के साथ उत्त्पादों हेतु अग्निम प्राधिकार पत्रों के लिए, मूल्य संवर्धन परिशिष्ट 11 ख में उल्लिखित मूल्य संवर्धन के अनुसार अथवा अग्रिम प्राधिकार पत्र में यथा उल्लिखित मूल्य संवर्धन , जो भी अधिक हो , होगा । "
इस संशोधन का प्रभाव यह परिशिष्ट-11 ख में यथा उल्लिखित विशिष्ट उत्पाद के मूल्य संवर्धन को समाविष्ट करता है । कोई अन्य परिवर्तन नहीं है ।
अनुप के. पूजारी , महानिदेशक , विदेश व्यापार MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
(DIRECTORATE GENERAL OF FOREIGN TRADE)
PUBLIC NOTICE
New Delhi , the 2nd November , 2010
No. 14/2009-2014 (RE- 2010)
Subiect: Amendment in paragraph 4.21 and 4.23 on enhancement in CIF / FOB values and revalidation of advance authorisations .
F. No. 01 /94/ 180 /Value addition /AA / AM 11 /PC-
4. In exercise of the powers conferred under Paragraph 2.4 of the Foreign Trade Policy , 2009-2014, the following amendments are being made in the Handbook of Procedures , Vol . 1 , 2009-2014 (RE- 2010).
1. Amendment of second sub- paragraph of paragraph 4.21 of HBP, Vol . 1:
Existing sub- paragraph:
However , in case of advance authorisations issued prior to 27-8-2009 under the FTP , 2004-2009 , the following conditions shall apply for any enhancement in the value of the authorisation :
(i) Wherever, exports are subsequent to 27-8-2009, enhancement in CIF /FOB values shall be subject to a minimum value addition (VA) of 15% for that component of exports .
[PART I- SEC. 1 ]
( ii) Wherever , the exports are prior to 27-8-2009, enhancement of CIF /FOB value shall be subject to a minimum value addition of 15% or the VA declared in the original Advance Authorization application , whichever is lower .
Amended sub-paragraph:
"However, in case of advance authorisation ( s) issued prior to 27-8-2009 under the FTP , 2004-2009, the following conditions shall apply for any enhancement in the value of the authorisation :
(i) Wherever exports are on or subsequent to 27-8-2009 , enhancement in CIF / FOB values shall be subject to a minimum value addition (VA) of 15% or the value addition prescribed in Appendix 11B , whichever is lower, for that component of exports .
(ii) Wherever exports are prior to 27-8-2009 , enhancement in CIF/FOB values shall be subject to a minimum value addition (VA) of 15% or the value addition prescribed in Appendix 11B , or the VA declared in the original advance authorisation application, whichever is lower. "
Effect of this amendment :
(a) Ambiguity in treating exports made on 27-8-2009 has been removed .
(b) Value addition as prescribed in Appendix 11B has also been included both in Parts ( i) and (ii ) ofthis sub-para .
2. Amendment of second sub- paragraph of paragraph 4.23 of HBP V.1 stands replaced by the following:
Existing sub -paragraph :
In case of revalidation of advance authorization issued prior to 27-8-2009 , it should be ensured that value addition is maintained at 15% (and as per details mentioned in para 4.1.6 of FTP ) or as stipulated in the advance authorization , whichever is higher .
Amended sub - paragraph :
"In case of revalidation of advance authorization issued prior to 27-8-2009 , it should be ensured that value addition (VA) is maintained at 15 % ( and as per details mentioned in para 4.1.6 ofFTP ) or as stipulated in the advance authorization , whichever is higher. However, for advance authorisations for products with VA as per Appendix 11B , the value addition shall be as per the VA stated in Appendix 11B or as stated in Advance Authorisation , whichever is higher."
Effect of this amendment : It incorporates the Value Addition of a specific product as stated in Appendix 11B. There is no other change .
ANUP K. PUJARI , Director General of Foreign Trade
Printed by the Manager , Government of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .