REGD. NO . D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं ० डी० एल०-33004/99
भारतका राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II- खण्ड -उप - खण्ड (i )
PART II Section 3-Sub- section ( i )
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 629]
नई दिल्ली , शुक्रवार , नवम्बर 12 , 2010 /कार्तिक 21 , 1932
NEW DELHI, FRIDAY, NOVEMBER 12 , 2010 /KARTIKA 21,11932
No. 629 ]
स्वास्थ्यऔर परिवार कल्याण मंत्रालय
(स्वास्थ्यविभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली , 12 नवम्बर , 2010
सा.का.नि. 911( अ).- ओषधि और प्रसाधन सामग्री नियम , 1945 का और संशोधन करने के लिए कतिपय नियमों का निम्नलिखित प्रारूप , जिसे केन्द्रीय सरकार, ओषधि तकनीकी परामर्श बोर्ड से परामर्श करने के पश्चात् ओषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम , 1940 ( 1940 का 23 ) की धारा 12 और धारा 33 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बनाने का प्रस्ताव करती है, उन सभी व्यक्तियों की जानकारी के लिए प्रकाशित किया जाता है जिनके उससे प्रभावित होने की संभावना है, और यह सूचना दी जाती है कि उक्त प्रारूप नियमों पर उस तारीख से , जिसको राजपत्र में प्रकाशित प्रारूप नियमों की प्रतियां जनता को उपलब्ध करा दी जाती हैं, पैंतालीस दिन की अवधि के अवसान के पश्चात् विचार किया जाएगा ;
आक्षेप या सुझाव, यदि कोई हो , सचिव , स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, निर्माण भवन , नई दिल्ली को भेजे जा सकेंगे । ऐसे आक्षेपों या सुझावों पर, जो उक्त प्रारूप नियमों के संबंध में उपरोक्त यथा विनिर्दिष्ट अवधि के भीतर किसी व्यक्ति से प्राप्त हो सकेंगे , केन्द्रीय सरकार द्वारा विचार किया जाएगा ।
प्रारूप नियम
1. ( i ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम ओषधि और प्रसाधन सामग्री ( छठा संशोधन ) नियम , 2010 है ।
(ii ) ये राजपत्र में अंतिम प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।
4405 GI/ 2010
(1) THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY
2
[ PART II- SEC . 3 ( i ) ]
2. ओषधि और प्रसाधन सामग्री नियम , 1945 के नियम 97 में उप नियम (3 ) के पश्चात् निम्नलिखित अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात् , -
" ( 3 क) खाद्य उत्पादन पशुओं के उपचार के लिए किसी औषधि के आधान पर ऐसी जाति के लिए ओषधि की निर्वर्तन अवधि को अंकित किया जाएगा जिस पर इसका उपयोग किया जाना आशयित है ;
परंतु यदि विनिर्दिष्ट अवधि का अनुसमर्थन नहीं किया गया है तो निर्वर्तन अवधि अण्डों या दुग्ध के लिए सात दिन, कुक्कुट और स्तनधारियों, वसा और मांसवशिष्ट सहित मांस के लिए अट्ठाइस दिन , मछली के मास के लिए पांच सौ डिग्री दिन से कम नहीं होगी ।
स्पष्टीकरण- इस नियम के प्रयोजन के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि खाद्य पदार्थों में अधिकथित अधिकतम अवशेष की मात्रा से अधिक अवशेष अंतर्विष्ट नहीं है निर्वर्तन अवधि उपयोग की सामान्य परिस्थितियों के अधीन पशुओं के लिए पशु चिकित्सा औषधि के अंतिम संप्रयोग और ऐसे पशुओं से खाद्य पदार्थ के उत्पादन के बीच अंतराल की अवधि है ।" ।
[फा. सं. X 11014/ 1 /2010 - डीएफक्यूसी ]
अरुण पण्डा, संयुक्त सचिव
टिप्पण : मूल नियम अधिसूचना सं. एफ 28-10 /445 - एच ( 1 ) , तारीख 21 दिसम्बर , 1945 द्वारा राजपत्र में प्रकाशित किए गए थे और अधिसूचना संख्यांक सा.का.नि. 683 ( अ ) , तारीख 19-8-2010 द्वारा उनका अंतिम संशोधन किया ।
MINISTRY OF HEALTH AND FAMILY WELFARE
(Department of Health)
NOTIFICATION
New Delhi , the 12th November , 2010
G.S.R.911 ( E ) . The following draft of certain rules further to amend the Drugs and Cosmetics Rules , 1945 , which the Central Government proposes to make in exercise of the powers conferred by section 12 and section 33 of the Drugs and Cosmetics Act , 1940 (23 of 1940 ) , after consultation with the Drugs Technical Advisory Board , is hereby published for the information of all persons likely to be affected thereby , and the notice is hereby given that the said draft rules shall be taken into consideration on or after the expiry of a period of forty - five days from the date on which the copies of the draft rules are published in the official Gazette , are made available to the public;
Objections or Suggestions , if any , may be addressed to the Secretary, Ministry of Health and Family Welfare , Government of India , Nirman Bhawan , New Delhi- 110011. Any objection or suggestion which may be received from any person with respect to the said draft rules within the period as specified above will be taken into consideration by the Central Government .
3
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II- खण्ड 3 ( i) ]
DRAFT RULES
1. ( 1 ) These rules may be called the Drugs and Cosmetics (6th Amendment ) Rules , 2010 .
(2) They shall come into force on the date of their final publication in the Official Gazette .
2. In the Drugs and Cosmetics Rules , 1945 , in rule 97, after sub rule ( 3 ) the following shall be inserted , namely: -
" ( 3A) . The container of a medicine for treatment of food producing animals shall be labelled with the withdrawal period of the drug for the species on which it is intended to be used :
Provided that if the specific withdrawal period has not been validated , the withdrawal period shall not be less than seven days for eggs or milk , twenty eight days for meat from poultry and mammals including fatand offal , five hundred degree days for fish meat .
Explanation . For the purpose of this rule , the withdrawal period is the period of interval between the last administration of a veterinary medicine to animals under the normal conditions of use and the production of food stuff from such animals to ensure that food stuffs do not contain residues in quantities in excess of the maximum residue limits laid down . "
[ F. No. X 11014 /1/2010 - DFQC] ARUN PANDA ,Jt . Secy.
Note : The principal rules were published in the official Gazette vide notification No. F.28-10 /45 - H ( 1 ) dated 21st December 1945 and last amended vide notification number GSR 683 ( E ) dated 19.08.2010.
Printed by the Manager , Government of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.