रजिस्ट्रीसं ० डी० एल०-33004/99
REGD. NO . D. L. -33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3-उप- खण्ड ( i)
PART II-Section 3-Sub- section (i)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली , सोमवार , नवम्बर 26 , 2012/अग्रहायण 5 , 1934
सं. 6001
No. 600
NEW DELHI , MONDAY , NOVEMBER 26 , 2012 /AGRAHAYANA 5, 1934
रेल मंत्रालय
( रेलवे बोर्ड )
अधिसूचना
नई दिल्ली , 26 नवम्बर , 2012
सा.का.नि. 846(अ).-केन्द्रीय सरकार , रेल अधिनियम , 1989 ( 1989 का 24 ) की धारा 198 के साथ पठित धारा 60 की उप - धारा ( 2 ) और उप - धारा ( 3 ) के खंड ( छ ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , निम्नलिखित नियम बनाती है , अर्थात्:-
1. संक्षिप्त नाम और प्रारंभः ( 1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम भारतीय रेल ( रेल परिसर में स्वच्छता को प्रभावित करने वाले क्रियाकलाप हेतु शास्तियां) नियम, 2012 है।
(2) ये राजपत्र में प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।
2. परिभाषाएं: - इन नियमों में , जब तक संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित नहीं है: -
(क) 'अधिनियम' से रेल अधिनियम , 1989 अभिप्रेत है;
(ख) ' कूड़ा -कचरा' से ऐसे सभी कचरे अभिप्रेत है और कोई अन्य अपशिष्ट पदार्थ शामिल है जो, यदि फेंकी जाए या निक्षिप्त की जाए , अस्वच्छ या अस्वास्थ्यकर परिस्थिति या जीवन को संकट, पर्यावरणीय प्रदूषण, लोक स्वास्थ्य, संरक्षा और कल्याण के लिए एक खतरे का सृजन करने का प्रवृत्ति रखती है;
"कूड़ा फैलाना' से अभिप्रेत है - (ग)
(i ) कूड़ा ऐसे अवस्थान पर रखना जहां से वह गिर जाता है, नीचे आता है, उड़ जाता है, धुल जाता है , टपकता है या अन्यथा निकल जाता है; या वह किसी लोक 4412 GI/2012
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY
[ PART I---SEC . 3 (i ) ]
स्थान में या पर गिर जाने, नीचे आने , उड़ जाने, धुल जाने, टपकने या अन्यथा निकल जाने की संभावना रखता है; या
(ii) कूड़े को किसी लोक स्थान में या पर गिरने, नीचे आने, उड़ने, धुलने, टपकने या अन्यथा निकल जाने का कारण बनना , अनुमति देना या होने देना;
( घ) 'रेल परिसर' से रेलगाडियों सहित स्टेशन इमारत , प्लेटफॉर्म , रेलपथ और रेल से संबंधित अन्य संपत्ति अभिप्रेत है;
(ङ) 'व्यक्ति' से यात्रा करने के आशय या बिना आशय के रेल परिसर में आने वाला या आने वाले व्यक्ति अभिप्रेत हैं;
(च) "गाडी' से रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों या सामानों को वहन करने वाली गाडी अभिप्रेत है ।
3. रेल परिसर में स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले क्रियाकलाप का निषेधः-
1. कोई व्यक्ति-
(क) किसी प्राधिकृत स्थान के सिवाय किसी भरे हुए या खाली रेल परिसर या डिब्बें में कूड़ा-कचरा नहीं फैकेगा या निक्षिप्त नहीं करेगा;
(ख ) रेल परिसरों में पाक क्रिया, नहाना , थूकना, मूत्रत्याग , मलत्याग , जानवरों या पक्षियों को चारा देना , वाहनों की मरम्मत या धुलाई करना, बर्तन या कपड़े या कोई अन्य उपकरण धोना या किसी प्रकार का भंडारण सिवाय ऐसी सुविधाओं या शौचालयों में जो उपर्युक्त किसी प्रयोजन के लिए विनिर्दिष्ट रूप से उपलब्ध कराई गई है, नहीं करेगा;
(ग) रेल या रेल परिसर के किसी कम्पार्टमेंट या सवारीडिब्बे में , किसी विधिपूर्ण प्राधिकार के बिना, कोई पोस्टर चिपकाना या लगाना या कुछ भी या विषयवस्तु लिखना या अंकित करना , अभिकार्य नहीं करेगा;
(घ) रेल संपत्ति को विरूपित करने में संलिप्त नहीं होगा;
(2) प्राधिकृत विक्रेता/ फेरी वाले कूड़ा एकत्रित करने और उसका उचित निपटान करने के लिए कंटेनर या कूड़ा टोकरी रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करेंगे।
4. इन नियमों के उल्लंघन हेतु शास्तियां जो कोई भी इन नियमों के किसी उपबंध का उल्लंघन करेगा या इन उपबंधों के अनुपालन में विफल रहेगा , उसे जुर्माने से दंडित किया जाएगा जो पांच सौ रुपये से अनाधिक नहीं होगा ।
[ भाग II-खण्ड 3 (i ) ]
भारत का राजपत्र असाधारण
3 5. इन नियमों के अधीन जुर्माना संग्रह के लिए प्राधिकृत अधिकारी निम्नलिखित अधिकारी इन नियमों में उल्लिखित जुर्माना संग्रह के लिए प्राधिकृत हैं, अर्थात्:-
(क) स्टेशन मास्टर या स्टेशन प्रबंधक ;
(ख) ऐसा अधिकारी जो वाणिज्य विभाग के टिकट कलक्टर से निम्न पंक्ति का नहीं हो या परिचालन विभाग के समतुलय पंक्ति का अधिकारी ;
( ग) इन नियमों को प्रवृत्त करने के प्रयोजन के लिए रेल प्रशासन द्वारा प्राधिकृत कोई अन्य अधिकारी ( अन्य अधिकारी ) ।
[फा. सं. 2010/टीजी- IV/ 16/एसएएन/ 14/फाइन ] ए. मधुकुमार रेड्डी , कार्यकारी निदेशक ( यात्री विपणन )
MINISTRY OF RAILWAYS
(RAILWAY BOARD)
NOTIFICATION
New Delhi , the 26th November, 2012
G.S.R. 846 (E ) . In exercise of the powers conferred by Clause ( g) of sub -section ( 2 ) and sub-section (3 ) of Section60 read with Section 198 of the Railways Act, 1989 ( 24 of 1989 ) the Central Government hereby makes the following rules, namely:-
1. Short title and Commencement. ( 1 ) These rules may be called the Indian Railways (Penaltics for activities affecting cleanliness at railway premises) Rules , 2012.
(2) They shall come into force on the date of their publication in the Official Gazette .
2. Definitions . In these rules unless the context otherwise requires ,-
(a) ' Act ' means the Railways Act, 1989 ;
(b) ' litter' means all refuse and include any other waste material which , if thrown or deposited, tends to create unclean or unhygienic conditions or a danger to life , environment pollution, public health , safety and welfare;
(c) ' littering' means ,----
( i) putting litter in a location from where it falls , descends , blows , is washed , percolates or otherwise escapes; or is likely to fall , descend, blow, be washed , percolate or otherwise escape into or onto any public place; oт
(i ) causing , permitting or allowing litter to fall , descend , blow, be washed , percolate or otherwise escape into or onto any public place;
(d) ' railway premises ' means station building , platforms , railway track and other property belonging to railways including trains ;
(e) ' person' means any person or persons coming to railway premises with or without the intention of travelling;
(f) ' carriage' means the carriage of passengers or goods by a railway administration .
3. Prohibition of activities affecting cleanliness and hygiene in the railway premises.-
(1) No person shall ,---
(a) throw or deposit litter in any occupied or unoccupied railway premises or the carriage except in authorized places;
THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY
[ PART I - SEC . 3 (i )
(b) cook, bathe, spit , urinate , defecate, feed animal or birds , repair or wash vehicles , washing utensils or clothes or any other objects or keep any type of storage in any railway premises except in such facilities or conveniences specifically provided for any of these purposes ;
(c) paste or put up any poster or write or draw anything or matter in any compartment or carriage of the railway or any premises thcreof, without any lawful authority;
(d) indulge in defacing railway property.
(2) Authorised Vendors/ hawkers will make necessary arrangement to keep the container or waste basket for collecting litter and proper disposal of its contents .
4. Penalties for contravention of these rules . Whosoever contravenes any of the provisions of these rules or fails to comply with such provisions shall be punished with a fine which shall not exceed five hundred rupees.
5. Officials authorized to collect penalties under these rules. The following officials are authorized to collect finementioned in these rules, namely :-
(a) The Station Master or Station Manager ;
(b) An officer not below the rank of Ticket Collector of the Commercial Department or an officer, ofcquivalent rank of the Operating Department ;
(c) Any other official ( s) authorized by the Railway Administration for the purpose of implementing thesc rules .
[F. No. 2010 / TG - IV / 16/ SAN / 14 /Fine]
A. MADHUKUMAR REDDY , Executive Director, Passenger Marketing
Printed hy the Manager , Government of India Press , Ring Road , Mayapuri . New Delhi - 11006-1 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.