रजिस्ट्री सं ० डी० एल०-33004/99
REGD. NO. D. L. -33004/99
भारतका राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड -उप-खण्ड ( ii)
PART II-Section 3-Sub- section (ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 168]
नई दिल्ली, बुधवार , जनवरी 16 , 2013/ पौष 26 , 1934
No. 168]
NEW DELHI , WEDNESDAY, JANUARY 16 , 2013/PAUSA 26 , 1934
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली, 15 जनवरी , 2013
का.आ. 177( अ ).-यतः मै. एन. जी. रियल्टी प्राईवेट लिमिटेड, जो गुजरात राज्य में एक निजी संगठन है, ने ग्राम राजोदा- चाचरावाडी वसना, तालुका बावला-सांनंद , जिला अहमदाबाद , गुजरात राज्य में इंजिनियरिंग क्षेत्र के लिए एक क्षेत्र विशिष्ट विशेष आर्थिक जोन की स्थापना हेतु विशेष आर्थिक जोन अधिनियम , 2005 (2005 का 28 ) , ( जिसे एतदृश्चात् उक्त अधिनियम कहा गया है ) की धारा 3 के अंतर्गत प्रस्ताव किया था;
और यतः केन्द्र सरकार ने विशेष आर्थिक जोन नियम , 2006 के नियम 8 के साथ पठित उक्त अधिनियम की धारा 4 की उप - धारा ( 1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , वाणिज्य एंव उद्योग मंत्रालय की दिनांक 3 मार्च, 2008 की अधिसूचना संख्या का.आ. 420 ( अ ) द्वारा 105.5602 हेक्टेयर क्षेत्र को और दिनांक 17 फरवरी , 2009 की अधिसूचना संख्या का.आ. 501 ( अ ) द्वारा 96.3105 हेक्टेयर के अतिरिक्त क्षेत्र को और दिनांक 13 अगस्त, 2010 की अधिसूचना संख्या का. आ. 2003 ( अ ) द्वारा 15.2702 हेक्टेयर के एक और अतिरिक्त क्षेत्रों को विशेष आर्थिक जोन के रूप में अधिसूचित किया था जिसके परिणामस्वरूप कुल अधिसूचित क्षेत्र 217.1409 हेक्टेयर बन गया था;
और, यतः मै. एन. जी. रियल्टी प्राईवेट लिमिटेड ने उपयुक्त विशेष आर्थिक जोन के सम्पूर्ण 217.1409 हेक्टेयर के क्षेत्र को अनधिसूचित करने का प्रस्ताव किया है और केन्द्र सरकार ने दिनांक 8 अगस्त , 2011 को उपर्युक्त क्षेत्र को अनधिसूचित किया जाने हेतु अनुमोदित पत्र प्रदान करदिया है;
अतः , अब , विशेष आर्थिक जोन नियम , 2006 के नियम 8 के पहले परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केन्द्र सरकार एतद्वारा उन सभी बातों को छोड़कर उपरोक्त सभी अधिसूचनाओं को निरस्त करती है जो ऐसे निरसन के पूर्व की गई हैं या किए जाने से निवारित कीगई हैं ।
[फा. सं. एफ. 2/87/2006- एसईजेड ]
राजीव अरोड़ा, संयुक्त सचिव
244 GI/2013
(1) [PART II-SEC . 3 ( ii) ]
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
2
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
NOTIFICATION
New Dlehi , the 15th January, 2013
S.O. 177 (E ). Whereas , M/ s . N.G. Realty Private Limited had proposed under Section 3 of the Special Economic Zones Act , 2005 (28 of 2005 ), (hereinafter referred to as the said Act) to set up a sector specific Special Economic Zone for engineering sector at Village Rajoda - Chachravadi Vasna , Taluka Bavla- Sanand , District Ahmedabad in the state ofGujarat;
And , whereas , the Central Government , in exercise of the powers conferred by sub - section ( 1 ) of Section 4 of the said Act read with rule 8 of the Special Economic Zone Rules , 2006, had notified an area of 105.5602 hectares vide Ministry of Commerce and Industry Notification Number S. O. 420(E) , dated 3rd March , 2008 , an additional area of 96.3105 hectares videMinistry of Commerce and Industry Notification Number S.O. 501 (E) , dated 17th February, 2009 , and another additional area of 15.2702 hectares vide Ministry of Commerce and Industry Notification Number S.O. 2003 (E) , dated 13th August, 2010 as Special Economic Zone with a total notified area of 217.1409 hectares .
And, whereas , M/s . N.G. Realty Private Limited has proposed to denotify the entire area of 217.1409 hectares of the above Special Economic Zone and the Central Government has granted letter of approval for de - notification of above area on8th August, 2011 ;
Now, therefore , in exercise of the powers conferred by first proviso to rule 8 of the Special Economic Zones Rules, 2006, the Central Government hereby rescinds all the above notifications except as respects things done or omitted to be done before such rescission .
[F. No. F. 2/87/2006- EPZ]
RAJEEV ARORA, Jt . Secy.
Printed by the Manager , Government of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064
and Published by the Controller of Publications, Delhi - 110054 .