REGD . NO . D. L.-33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3-उप-खण्ड ( i )
PART II Section 3 Sub- section ( i)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली , सोमवार , जनवरी 28, 2013 /माघ 8 , 1934
सं. 431
NEW DELHI, MONDAY, JANUARY 28 , 2013/MAGHA 8, 1934
No. 43]
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली , 28 जनवरी , 2013
सा.का.नि. 48(अ).- केन्द्रीय सरकार, केन्द्रीय मोटरयान नियम, 1989 का और संशोधन करने के लिए मोटरयान अधिनियम, 1988 (1988 का 59) की धारा 212 की उपधारा (1 ) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कतिपय नियमों का निम्नलिखित प्रारूप अधिनियम की धारा 27, 41 , 50 और 110 की अपेक्षानुसार उन लोगों को सूचना के लिए जिनका उसके द्वारा प्रभावित होना संभाव्य है, प्रस्ताव करती है और यह सूचना दी जाती है कि उक्त प्रारूप नियमों पर उस तारीख से, जिसको भारत के राजपत्र में यथा प्रकाशित इस अधिसूचना की प्रतियां जनता को उपलब्ध कराई जाती है, तीस दिन की अवधि की समाप्ति के पश्चात् विचार किया जाएगा ;
2. किसी भी आक्षेप या सुझाव पर, जो किसी व्यक्ति से उपरोक्त अवधि की समाप्ति से पूर्व उक्त प्रारूप नियमों की बाबत प्राप्त होते है, केन्द्रीय सरकार द्वारा विचार किया जाएगा ।
3. आक्षेप या सुझाव, यदि कोई हों, संयुक्त सचिव (परिवहन ) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, परिवहन भवन, संसद् मार्ग , नई दिल्ली-110001 को भेजे जा सकेंगे ।
प्रारूप नियम
1. (1 ) इन नियमों का संक्षिप्त नाम केन्द्रीय मोटरयान (संशोधन) नियम, 2013 है ।
(2) ये राजपत्र में प्रकाशन की तारीख को प्रवृत्त होंगे ।
2. केन्द्रीय मोटरयान नियम, 1989 (जिसे इसमें इसके पश्चात् उक्त नियम कहा गया है) के नियम 2 में खंड (ब) के पश्चात् निम्नलिखित खंड अंतःस्थापित किए जाएंगे, अर्थात् : -
' (भ) ' "मॉड्यूलर द्वव्यचालित ट्रैलर" से अविभाज्य भारी और अधिक लंबाई चौड़ाई वाले नौभार को खींचने के लिए आशयित और निम्नलिखित विशेषताओं वाला कोई ट्रैलर अभिप्रेत है, अर्थात् : -
(क) द्रवचालित सस्पेंशन सहित लोलक धुरियां ;
(1)
397 GI/2013 2
THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 ( i ) ] (ख) स्वतंत्र रूप से परिचालनीय धुरियां ;
(ग) दो या अधिक धुरी पंक्तियां ;
(घ ) ऐसे माड्यूलों को लंबा या तिरछा या दोनों प्रकार से जोड़ने का यथोचित विन्यास ;
(ङ) ऐसे प्रथक् मॉडयूलों को अंतरक बीम विन्यास के साथ या शहतीर विन्यास द्वारा या गाटर ब्रिज विन्यास द्वारा जोड़ने की यथोचित व्यवस्था ; और
(च) खींचे जाने या धकेले जाने के लिए यथोचित अर्गला विन्यास ।
स्पष्टीकरण:- इस खंड के प्रयोजन के लिए, -
(i) "अंतरक बीम विन्यास " अभिव्यक्ति का अभिप्राय लंबे नौभार को चलाने के लिए एकल कठोर चेसिस बनाने के लिए दो पृथक् मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रैलर की दो पृथक् इकाइयों को जोड़ने के लिए प्रयुक्त कठोर इस्पात चौखटे का विन्यास होगा ।
( ii ) " शहतीर विन्यास " अभिव्यक्ति का अभिप्राय घूमचक्कर पर आरुढ़ मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रैलर की दो पृथक् इकाइयों का विन्यास और नौभार का घूमचक्कर पर टिका होना होगा जिसके द्वारा इस्पात गाटर ट्रैलर चेसिस के लंबे भाग के रूप में कार्य करता है ।
(iii) "गाटर ब्रिज विन्यास " अभिव्यक्ति का अभिप्राय घूमचक्कर के साथ आरुढ़ मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रैलर की दो पृथक् इकाइयों का विन्यास और नौभार का किसी इस्पात गाटर पर रखा जाना होगा , जो मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रैलर से आरुढ़ हो , जिसके द्वारा इस्पात गाटर ट्रैलर चेसिस के लंबे भाग के रूप में कार्य करता है ।
(म) " खींचने वाला ट्रैक्टर " से ऐसा बहु धुरी ट्रैक्टर अभिप्रेत है जो-
(क) मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रैलर या उसके संयोजन के अर्गला विन्यास को नीचे से खींचने या धकेलने के लिए यथोचित विन्यास वाला हो ;
(ख) कर्षण देने के लिए यथोचित स्थरक भार वाला हो ;
(ग) न्यूनतम 300 एच पी (अश्व शक्ति) की शक्ति रखता हो ; और 3 भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II-खण्ड 3 ( i) ]
हो । ' (घ) भार खींचते समय 25 किलोमीटर प्रति घंटा से अनधिक अधिकतम गति वाला
3. उक्त नियमों के नियम 47 में, -
(क) उप नियम (1 ) में खंड (ट) के पश्चात् निम्नलिखित अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात् : -
" (ठ) ऐसी तकनीकी विशेषताएं और अन्य दस्तावेज जिनकी रजिस्ट्रीकरण प्राधिकारी मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रैलर की बाबत अपेक्षा करें" ;
(ख) उप नियम (2) के पश्चात् निम्नलिखित उप नियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्: -
(3) इन नियमों के अधीन रजिस्ट्रीकृत मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रैलर लदी हुई स्थिति में लोक स्थान में ऐसी शर्तों के अध्यधीन चलेगा जो केन्द्रीय सरकार समय- समय पर राजपत्र में विहित करें ।
4. उक्त नियमों के नियम 50 में उपनियम (6) के पश्चात् निम्नलिखित उपनियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्:-
" (7) मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर के रजिस्ट्रीकरण चिन्ह को खीचने वाले ट्रैक्टर पर प्रदर्शित नहीं किया जा सकेगा । " ।
5. उक्त नियमों के नियम 88 में, -
(क) उपनियम ( 2) के पश्चात् निम्नलिखित उपनियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्: -
" (2क) किसी खीचने वाले ट्रैक्टर को, जो किसी समय बिन्दु पर 15 वर्ष से अधिक पुराना है, राष्ट्रीय अनुज्ञा अनुदत्त नहीं की जाएगी :
परंतु विनिर्माता द्वारा या भारत में विनिर्माता के प्रचालित न होने की दशा में चार्टर्ड इंजीनियर द्वारा अनुदत्त फिटनेस प्रमाण - पत्र के अध्यधीन राष्ट्रीय अनुज्ञा पांच वर्ष की और अवधि के लिए विस्तारित की जा सकेगी" ;
(ख) उपनियम (4) के पश्चात् निम्नलिखित उपनियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्: -
"(4क) किसी मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर के संबंध में कोई राष्ट्रीय अनुज्ञा अनुदत्त नहीं की जाएगी, जो किसी समय बिन्दु पर 25 वर्ष से अधिक पुराना है, THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 ( i ) ]
25 वर्ष की अवधि उक्त ट्रेलर के आरंभिक रजिस्ट्रीकरण की तारीख से संगणित की जाएगी :
परंतु विनिर्माता द्वारा या भारत में विनिर्माता के प्रचालित न होने की दशा में चार्टर्ड इंजीनियर द्वारा अनुदत्त फिटनेस प्रमाण- पत्र के अध्यधीन राष्ट्रीय अनुज्ञा पांच वर्ष की और अवधि के लिए विस्तारित की जा सकेगी:
परंतु यह और कि इस शर्त के अधीन रहते हुए कि प्रत्येक व्यष्टिक मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर के पास वैध राष्ट्रीय अनुज्ञा है, मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलरों के संयोजन को ध्यान में न रखते हुए भारत के संपूर्ण राज्यक्षेत्र में राष्ट्रीय अनुज्ञा वैध होगी ।" ।
6. उक्त नियमों के नियम 93 में, -
(क) उपनियम (1 क) के पश्चात् निम्नलिखित उपनियम अंतःस्थापित किया जाएगा , अर्थात्: -
" ( 1 ख) अंतिम बिन्दुओं को घेरते हुए अवलंब तलों के बीच ट्रेलर के अक्ष से दाएं कोण पर मापी गई मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर की कुल चौड़ाई तीन मीटर से अधिक नहीं होगी" ;
(ख) उपनियम (3क) के पश्चात् निम्नलिखित उपनियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्: -
" (3ख ) खीचने वाले ट्रैक्टर और मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर संयोजन की कुल लंबाई 29 मीटर से अधिक नहीं होगी" ;
(ग) उपनियम (4) में खंड ( ii क) के पश्चात् निम्नलिखित उपनियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात्: -
" ( ii ख) मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर या ऐसे ट्रेलरों के संयोजन के मामले में 4.75 मीटर से अधिक नहीं होगी । " ।
7. उक्त नियम के नियम 94 में, उपनियम (1 ) में " कृषि ट्रैक्टर और उसका ट्रेलर " शब्दों के पश्चात् " तथा मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर" शब्द अंतःस्थापित किए जाएंगे ।
8. अर्थात्: - उक्त नियमों के नियम 95 ख के पश्चात् निम्नलिखित नियम अंतःस्थापित किया जाएगा,
"95 ग . मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर के लिए टायरों का आकार और प्लाई रेटिंग [ भाग II-खण्ड 3 (i) ]
भारत का राजपत्र असाधारण
5
( 1) मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलरों की भार ले जाने की क्षमता टायर विनिर्माता द्वारा यथाविनिर्दिष्ट होगी, तथापि, मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर विनिर्माता द्वारा विनिर्दिष्ट अधिकतम भाग टायर विनिर्माता द्वारा अनुज्ञात भार से अधिक नहीं होगा ।
(2) मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर विनिर्माता टायर विनिर्माता द्वारा सुझाए गए अनुसंशित या अधिमानतः रिम आकारों का ही चयन करेगा ।
टिप्पण : इस नियम के अनुपालन के लिए कोई समतुल्य राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय मानक जैसे इंडियन स्टैण्डर्ड (आईएस) , आटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैण्डर्ड (एआईएस ) , ईसीई (इकोनोमिक कमीशन ऑफ यूरोप) , जापान आटोमोबाइल टायर मेन्यूफेक्चर एसोसिएशन (जेएटीएमए) , यूरोपियन टायर एंड रिम टेक्नीकल ऑर्गनाइजेशन (ईटीआरटीओ) , द टायर एंड रिम एसोसिएशन इंक. (टीएंडआरए ) , इंडियन टायर टेक्नीकल एडवाइजरी कमेटी (आईटीटीएसी) , आदि को निर्दिष्ट किया जा सकेगा ।
9. उक्त नियमों के नियम 96 में, उपनियम (8) की तालिका के अंत में निम्नलिखित जोड़ा जाएगा, अर्थात्:-
भार
यान का प्रकार
क्रम सं.
ब्रेक प्रकार
का रुकने की दूरी (मी.)
परीक्षण गति ( वह गति जिस पर ब्रेक लगाया जाना चाहिए) (कि.मी. प्रति घंटा)
"6.
13" .
वाला
20 कि.मी. प्रति घंटा
जीवीडब्ल्यू
पाद प्रचालित सेवा
खीचने ट्रेक्टर
10. उक्त नियमों के नियम 97 के उप नियम (1 ) में " प्रत्येक ट्रैलर " शब्दों के स्थान पर "मॉड्यूलर द्रवचालित सहित प्रत्येक ट्रैलर " शब्द रखे जाएंगे ।
11. उक्त नियमों के नियम 102 के उप नियम (3) के पश्चात् अंत में निम्नलिखित उप नियम जोड़े जाएंगे , अर्थात् : -
" (4) मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रैलर की दशा में, -
(i ) रोकने का आशय ऐसे दो विद्युत रोक बत्तियों द्वारा उपदर्शित किया जाएगा जो लाल रंग की होंगी और यान के पीछे की ओर बांई और दांई तरफ फिट होंगी ;
( ii ) रोक बत्तियां सर्विस ब्रेक नियंत्रण की क्रियाशीलता पर प्रकाशित होंगी ;
39761/2013-2 6
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART 11- SEC . 3 ( i ) ]
( iii ) प्रतीतारक्तरंग के कम से कम दो दिशा उपदर्शक फिट होंगे जो किसी बत्ती द्वारा मुड़ने के आशय को उपदर्शित करने के लिए प्रदीप्त होंगे ।
12. उक्त नियमों के नियम 104 में नियम 104ग के पश्चात् निम्नलिखित नियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात् : -
" ( 104घ ) मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर पर परावर्तकों की फिटिंग-
(1 ) प्रत्येक मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर पर उसके पीछे 50 एमएम से अन्यून चौड़ाई वाली दो लाल परावर्तित टेप और पार्कों पर 50 एमएम से अन्यून चौड़ाई वाली प्रतीतारक्त परावर्तित टेप फिट होंगी जो भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 1986 (1986 का 63) के अधीन तत्स्थानी बीआईएस विशिष्टताओं के अधिसूचित किए जाने तक समय - समय पर यथासंशोधित एआईएस : 090 के अनुरूप हो ।
(2) प्रत्येक मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलर पर उसके आगे और पीछे 28.5 वर्ग सेंटीमीटर से अन्यून क्षेत्रफल वाले दो लाल प्रतिवर्ती परावर्तक और उसके पार्थों पर 28.5 वर्ग सेंटीमीटर से अन्यून क्षेत्रफल वाले प्रतिवर्ती परावर्तक फिट होंगे जो भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम , 1986 ( 1986 का 63) के तत्स्थानी बीआईएस विशिष्टताओं के अधीन अधिसूचित किए जाने तक समय - समय पर यथासंशोधित एआईएस : 057 के अनुरूप हो । " ।
13. उप नियम 108 क के पश्चात् निम्नलिखित उप नियम अंतःस्थापित किया जाएगा, अर्थात् : -
66 (108ख) खींचने वाले ट्रैक्टर पर संकेत दीप या टिमटिमाते दीप का उपयोग -
खींचने वाले ट्रैक्टर पर केबिन के सिरे पर दो संकेत दीप या टिमटिमाते दीप फिट होंगे जो प्रतीतारक्त रंग के होंगे ।
14. उक्त नियमों के नियम 124 के उप नियम ( क) के पश्चात् निम्नलिखित उप नियम अंतःस्थापित किया जाएगा , अर्थात् :-
भारत का राजपत्र असाधारण
7 [ भाग II- खण्ड 3 ( i) ]
" (1 ख ) मॉड्यूलर द्रवचालित ट्रेलरों में दौड़ते हुए पीछे की ओर संरक्षा युक्ति और तिरछी संरक्षा युक्ति की कोई अपेक्षा नहीं होगी । " ।
[फा. सं. आरटी-11042/ 13/ 2008 - एमवीएल ]
संजय बंदोपाध्याय , संयुक्त सचिव
टिप्पण: - मूल नियम भारत के राजपत्र सा.का. नि.590(अ) तारीख 2 जून, 1989 द्वारा प्रकाशित किए गए थे और अंतिम संशोधन सा.का. नि.943 (अ) , तारीख 31 दिसंबर, 2012 द्वारा किया गया
MINISTRY OF ROAD TRANSPORT AND HIGHWAYS
NOTIFICATION
New Delhi , the 28th January, 2013
G.S.R. 48 (E ) .- The following draft of certain rules further to amend the Central Motor Vehicles Rules, 1989, which the Central Government proposes to make in exercise of the powers conferred by sections 27, 41 , 50 and 110 of the Motor Vehicles Act, 1988 (59 of 1988) , is hereby published as required by sub-section (1) of section 212 of the said Act for information of all persons likely to be affected thereby; and notice is hereby given that the said draft rules shall be taken into consideration after the expiry of a period of thirty days from the date on which the copies of this notification as published in the Gazette of India , are made available to the public ;
2. Any objection or suggestion which may be received from any person with respect to the said draft rules before the expiry of the aforesaid period shall be considered by the Central Government;
3. Objection or suggestion, if any, may be sent to the Joint Secretary (Transport) , Ministry of Road Transport and Highways , Transport Bhawan, Parliament Street , New Delhi - 110 001 .
Draft Rules
1.(1) These rules may be called the Central Motor Vehicles (Amendment) Rules, 2013.
(2) They shall come into force on the date of their publication in the Official Gazette.
2. In the Central Motor Vehicles Rules , 1989 (hereinafter referred to as the said rules) , in rule 2, after clause (w) , the following clauses shall be inserted, namely: -
'(x) "modular hydraulic trailer " means a trailer intended for carrying indivisible heavy or over-dimensional cargo and having the following features ; namely : -
(a) pendulum axles with hydraulic suspension;
(b) independently steerable axles ;
(c) two or more axle rows ;
(d) suitable arrangement for joining such modules longitudinally or laterally or both ;
8
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 ( i) ]
(e) suitable provision for joining such separate modules with spacer beam arrangement or by bolster arrangement or by girder bridge arrangement; and
(f) suitable drawbar arrangement for being pulled or pushed.
Explanation: - For the purpose of this clause , the expressions , -
(i) " spacer beam arrangement " shall mean the arrangement of rigid steel frame used for joining two separate Modular Hydraulic Trailer units to form a single rigid chassis for movement of long cargo.
(ii) " bolster arrangement" shall mean the arrangement of two separate units of Modular Hydraulic Trailer mounted with turn tables and the cargo rests on the turn tables , whereby cargo structure itself acts as long member of trailer chassis .
( iii) " girder bridge arrangement" shall mean the arrangement of two separate units of Modular Hydraulic Trailers mounted with turn tables , and cargo is placed on a steel girder, which is then mounted on Modular Hydraulic Trailer, whereby the steel girder acts as the long member of the trailer chassis .
(y) " puller tractor " means a multi - axle tractor having -
(a) suitable arrangement to pull or push modular hydraulic trailer or combination thereof under drawbar arrangement;
(b) adequate ballast weight for providing traction;
(c) minimum engine power of 300 hp ; and
(d) having maximum speed not exceeding 25 kmph while pulling load .
3. In rule 47 of the said rules ,
(a) in sub -rule ( 1) , after clause (k) , the following clause shall be inserted, namely: -
"(1) technical specifications and any other document as may be required by the registering authority in respect of the modular hydraulic trailer " ;
(b) after sub - rule ( 2) , the following sub- rule shall be inserted , namely: -
(3) The modular hydraulic trailers registered under these rules shall ply in public place in laden condition subject to the conditions as may be prescribed by the central government in the Official Gazette from time to time." .
9
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II-खण्ड 3 ( i ) ]
4. In rule 50 of the said rules , after sub- rule (6) the following sub -rule shall be inserted, namely: -
"(7) The registration mark of the modular hydraulic trailer may not be exhibited onthe puller tractor." .
5. Inrule 88 of the said rules ,-
(a) after sub- rule (2) , the following sub- rule shall be inserted , namely:-
"(2A) No national permit shall be granted for a Puller Tractor which is more thatfifteen years old at any point of time:
Provided that the national permit may be extended for another period of fiveyears subject to certificate of fitness granted by the manufacturer or a chartered engineer , in case the manufacturer ceases to operate in India " ;
(b) after sub- rule (4) , the following sub- rule shall be inserted, namely: -
"(4A) No national permit shall be granted in respect of a modular hydraulic trailer, which is more than twenty five years old at any point of time, the period oftwenty five years being computed from the date of initial registration of the said trailer :
Provided that the national permit may be extended for another period of five years subject to certificate of fitness granted by the manufacturer or a chartered engineer or approving authority, in case the manufacturer ceases to operate in India:
Provided further that the national permit shall be valid throughout the territory of India irrespective of the combination of modular hydraulic trailers subject to the condition that each individual modular hydraulic trailer is having valid national permit ." .
6. In rule 93 of the said rules ,
(a) after sub- rule (1A) , the following sub- rule shall be inserted , namely: -
"(1B) The overall width of modular hydraulic trailer , measured at right angles to the axis of the trailer between perpendicular planes enclosing the extreme points shall not exceed 3 metres " ;
(b) after sub- rule (3A) the following sub- rule shall be inserted, namely: -
/2013-3
39761 [PART II-SEC. 3 ( i ) ] THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
10
"(3B) The overall length of puller tractor and modular hydraulic trailer combination shall not exceed 29 metres " ;
(c) in sub rule 4, after clause ( iia) , the following shall be inserted, namely: -
"(iib) in the case of modular hydraulic trailer or combination of such trailers , shall not exceed 4.75 metres ." .
7. In rule 94 of the said rules, in the sub- rule (1 ) , after the words " agricultural tractor and its trailer " the words " and modular hydraulic trailers " shall be inserted.
8. After rule 95B of the said rules, the following rule shall be inserted, namely: -
"95 C. Size and ply rating of tyres for modular hydraulic trailers
(1) The modular hydraulic trailers shall have load carrying capacity as specified by the tyre manufacturer , however, the maximum load specified by the modular hydraulic trailers manufacturer shall not be greater than that permitted by the tyre manufacturer.
(2) The modular hydraulic trailer manufacturer shall select the recommended or preferred rim sizes only , as suggested by the tyre manufacturer .
Note. For compliance to this rule, any equivalent national or international standards such as Indian Standards (IS) , Automotive Industry Standard (AIS) , ECE (Economic Commission of Europe ) , Japan Automobile Tyre Manufacturers Association (JATMA) , European Tyre & Rim Technical Organisation (ETRTO) , The Tyre & Rim Association Inc. (T& RA) , Indian Tyre Technical Advisory Committee (ITTAC) , etc may be referred .
9. In rule 96 of the said rules , in sub- rule 8, in the Table, the following shall be added at the end , namely: -
ofLoad
Type of brake
S.No. Type vehicle
Stopping distance (m)
Test Speed (The speed at which the brake should be applied) (kmph)
13" .
GVW
"6.
20 kmph
Foot operated service
Puller Tractor 11
भारत का राजपत्र असाधारण
[भाग II-खण्ड 3 ( ii) ]
10. In rule 97 of the said rules , in sub- rule (1) , for the words " Every trailer " the words "Every trailer including modular hydraulic trailer " shall be substituted.
11. In rule 102 of the said rules, after sub- rule (3) , the following sub- rules shall be added at the end, namely: -
"(4) In the case of modular hydraulic trailer,-
(i) the intention to stop shall be indicated by two electrical stop lamps which shall be red in color and shall be fitted one each on left and right hand sides at the rear of the vehicle .
(ii) the stop lamps shall light up on the actuation of the service brake control.
(iii) at least two direction indicators of amber colour shall be fitted, which are illuminated to indicate intention to turn by a light. " .
12. In rule 104, after rule 104C of the said rules, the following rule shall be inserted, namely:-
"(104 D) Fitment of reflectors on modular hydraulic trailer
(1) Every modular hydraulic trailer shall be fitted with two red reflective tapes having width not less than 50 mm at the rear and front and amber reflective tape having width not less than 50 mm on the sides , conforming to AIS: 090, as amended from time to time till the corresponding BIS specifications are notified under the Bureau of Indian Standards Act , 1986 (63 of 1986).
(2) Every modular hydraulic trailer shall be fitted with two red reflex reflectors having area not less than 28.5 sq. cm. at the rear and front and amber reflex reflector having area not less than 28.5 sq. cm on the sides , conforming to AIS: 057, as amended from time to time till the corresponding BIS specifications are notified under the Bureau of Indian Standards Act, 1986(63 of 1986). " .
13. After sub- rule 108A, the following sub- rule shall be inserted, namely: -
"108 B. Use of beacon or blinking lamp on puller tractor
The puller tractor shall be fitted with two beacon or blinking lamps , which are amber in color, on top of the cabin ." .
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II- SEC . 3 ( ii) ] 12
14. In rule 124 of the said rules , after sub - rule 1A, the following sub - rule shall be inserted, namely,
"(1B) There shall not be any requirement regarding fitment of rear under run protection device and lateral protection device in modular hydraulic trailers . " .
[F. No. RT- 11042 / 13 / 2008 - MVL ]
SANJAY BANDOPADHYAYA, Jt . Secy.
Note : The principal rules were notified in the Gazette of India vide G.S.R. 590 (E) , dated 2nd June, 1989 and last amended vide G.S.R. 943 (E) , dated 31st December , 2012.
Printed by the Manager , Government of India Press , Ring Road , Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054 .