रजिस्ट्रीसं० डी० एल०-33004/99
REGD. NO. D. L. -33004/99
भारतको राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3-उप-खण्ड (ii)
PART II-Section 3 Sub- section ( ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 282]
नई दिल्ली , बृहस्पतिवार , जनवरी 31 , 2013 /माघ 11 , 1934
No. 282]
NEW DELHI, THURSDAY, JANUARY 31 , 2013/MAGHA 11 , 1934
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
अधिसूचना
नई दिल्ली , 31 जनवरी , 2013
सं. 30 ( आरई -2012 ) /2009-2014
विषय : विदेश व्यापार नीति , ( आरई -2012 )/2009-2014 में रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के लिए निजी/सार्वजनिक रूप से संचालित गोदामों की स्थापना के लिए प्रावधानों की शुरुआत करना ।
का. आ. 304(अ ).-विदेश व्यापार नीति , 2009-2014 के पैराग्राफ 1.3 के साथ पठित , यथासंशोधित , विदेश व्यापार ( विकास एवं विनियमन ) अधिनियम , 1992 के भाग 5 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, केन्द्र सरकार , एतद्वारा तत्काल प्रभाव से , विदेश व्यापार नीति , 2009-14 ( आरई -2012 ) को संशोधित करती है और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के लिए निजी/ सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा संचालित गोदामों की स्थापना के लिए एक नए पैरा 4 क. 16क जोड़ती है ।
2. विदेश व्यापार नीति के पैरा 4 क. 16 के बाद एक नया पैरा 4क. 16क को निम्नानुसार जोड़ा जाता है :-
निजी/सार्वजनिक रूप से संचालित गोदाम- कटे हुए और पॉलिश किए गए हीरों , कटे हुए और पॉलिश किए गए रंगीन रत्नों , बगैर कटे और सैट न किए गए कीमती और अर्द्ध- कीमती रत्नों के आयात और पुनः निर्यात हेतु एसईजैड/डीटीए में निजी/सार्वजनिक रूप से संचालित गोदाम न्यूनतम 5 प्रतिशत मूल्यवर्धन प्राप्त करने की शर्त के साथ स्थापित किए जा सकते हैं ।
3. इस अधिसूचना का प्रभाव इससे , हीरे, रत्न एवं कीमती और अर्द्ध कीमती रत्नों के लिए एसईजैड/डीटीए क्षेत्र में निजी/सार्वजनिक रूप से संचालित गोदामों की स्थापना हो सकेगी ।
[विदेश व्यापार नीति में ऐसे प्रावधान पहले ही मौजूद थे, परंतु आयात शुल्क के शून्य कर दिए जाने से वापस ले लिए गए थे । इसे अब पुनः शुरू किया जा रहा है । ]
[फा. सं. 01 /94/180/168 - एएम 13/पीसी -4]
अनुप के. पूजारी , महानिदेशक विदेश व्यापार 444 GI/2013 [PART II-SEC . 3 (ii)] THE GAZETTE OF INDIA: EXTRAORDINARY
2
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
NOTIFICATION
New Delhi , the 31st January, 2013
No. 30 (RE - 2012 )/2009-2014
Subject: Introduction of provision for setting up of Private/Public Bonded Warehouses for Gems and Jewellery sector in FTP ( RE - 2012 )/2009-2014.
S. O. 304(E ) . In exercise of the powers conferred by Section 5 of the Foreign Trade ( Development & Regulation ) Act , 1992, as amended, read with paragraph 1.3 of the Foreign Trade Policy, 2009-2014 , the Central Government hereby amends with immediate effect Foreign Trade Policy, 2009-2014 (RE -2012) and introduces a new para 4A.16A for setting up ofPrivate/ Public Bonded Warehouses for Gems and Jewellery sector.
2.A new para 4A.16A after para 4A.16 is being added in FTP as under:
Private/Public Bonded Warehouse- Private/Public Bonded Warehouses may be set up in SEZ/ DTA for import and re - export of cut and Polished diamonds , cut and polished coloured gemstones , uncut & unset precious & semi precious stones, subject to achievement of minimum VA of 5%.
3. Effect of this amendment : This will facilitate setting up of Private/Public Bonded Warehouses in SEZ/DTA for Diamond, Gems and precious / semi precious stones .
[Similar provision had existed in the Foreign Trade Policy earlier, but got withdrawn with the import duty being reduced to zero . It is being reintroduced now. ]
[F. No. 01 /94/180 /168 - AM 13 /PC -4 ]
ANUP K. PUJARI , Director General of Foreign Trade
Printed by the Manager, Government of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.