REGD . NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
सत्यमेव जयते भारत का राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग I-खण्ड 1
PART I-Section 1
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 33]
नई दिल्ली, बुधवार , फरवरी 20 , 2013/फाल्गुन 1 , 1934
NEW DELHI , WEDNESDAY, FEBRUARY 20, 2013/PHALGUNA 1 , 1934
No. 33]
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(वाणिज्य विभाग )
(पाटनरोधी एवं सम्बद्ध शुल्क महानिदेशालय )
जांच शुरूआत अधिसूचना
नई दिल्ली, 20 फरवरी , 2013
( मध्यावधि समीक्षा )
विषय : बेलारूस के मूल के अथवा वहां से निर्यातित नॉयलॉन टायर कॉर्ड फैब्रिक के आयातों पर लागू पाटनरोधी शुल्क से संबंधित मध्यावधि समीक्षा की शुरुआत ।
फा. सं. 15/28 / 2011 - डीजीएडी.-यतः 1995 एवं उसके पश्चात् यथासंशोधित सीमा शुल्क टैरिफ अधिनियम , 1975 ( जिसे एतपश्चात अधिनियम कहा गया है ) तथा समय - समय पर यथासंशोधित सीमा- शुल्क टैरिफ ( पाटित वस्तुओं की पहचान , उन पर पाटनरोधी शुल्क का आकलन एवं वसूली तथा क्षति निर्धारण ) नियमावली , 1995 ( जिसे एतपश्चात नियमावली भी कहा गया है ) , को ध्यान में रखते हुए निर्दिष्ट प्राधिकारी ( जिन्हें एतपश्चात प्राधिकारी भी कहा गया है ) ने बेलारूस ( जिसे एतपश्चात संबद्ध देश कहा गया है ) के मूल के अथवा वहां से निर्यातित नॉयलॉन टायर कॉर्ड फैब्रिक ( जिसे एतपश्चात संबद्ध वस्तु कहा गया है ) के आयातों पर निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करते हुए दिनांक 29-9-2009 की अधिसूचना सं. 14/09/2008- डीजीएडी द्वारा अंतिम जांच परिणाम जारी किए थे।
2. और यतः केन्द्र सरकार ने दिनांक 30.10.2009 की सीमाशुल्क अधिसूचना सं0 121/2009 सीमाशुल्क द्वारा संबद्ध देश के मूल के अथवा वहाँ से निर्यातित संबद्ध वस्तु के आयातों पर निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क अधिरोपित किया था ।
विचाराधीन उत्पाद
3. मौजूदा जाँच में विचाराधीन उत्पाद नॉयलॉन टायर कॉर्ड फैब्रिक (एन टी सी एफ) है जो बेलारूस के मूल का अथवा वहाँ से निर्यातित है । संबद्ध वस्तु नायलॉन का एक फैब्रिक है जो मुख्यतः टायर कॉर्ड के लिए प्रयुक्त होता है । एन टी सी एफ का प्रयोग बस एवं ट्रक टायर दोपहिया टायर, साइकिल टायर, हल्के वाणिज्यिक वाहनों के टायर, पशुओं द्वारा खींचे जाने वाले वाहनों के टायर आदि जैसे विभिन्न प्रकार के ऑटोमोटिव टायरों में होता है ।
(1) 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I- SEC . 1 ]
4. एन सी टी एफ का उत्पादन यार्न के विभिन्न डेनियरों का उपयोग करके किया जाता है । फैब्रिक का उपयोग टायरों को मजबूत बनाने हेतु किया जाता है । इस उत्पाद को ' ग्रे फैब्रिक' तथा ' डिप्ड फैब्रिक' के रूप में बेचा जाता है । ये विचाराधीन उत्पाद के विभिन्न प्रकार ही हैं । एन टी सी एफ के सभी प्रकार विचाराधीन उत्पाद के दायरे में आते हैं और उन्हें सीमाशुल्क टैरिफ अधिनियम के अध्याय 59 के सीमाशुल्क उपशीर्षक सं 0 5902.10.00 के तहत वर्गीकृत किया गया है । तथापि यह वर्गीकरण केवल सांकेतिक है और किसी भी प्रकार से वर्तमान जांच के दायरे पर बाध्यकारी नहीं है ।
जांच शुरूआत
5. सीमाशुल्क प्रशुल्क अधिनियम तथा उसके तहत निर्धारित पाटनरोधी नियमों के अनुसार प्राधिकारी द्वारा पाटनरोधी शुल्कों को जारी रखने की आवश्यकता की समय - समय पर समीक्षा अपेक्षित होती है । मै ० ग्रोडनो एजोट, प्रोडक्शन एंड टेक्नोलॉजिकल कॉम्प्लेक्स, "रिवमवोलोक्नो ", यू आई स्लाविंसकोगो, 4, 230026, ग्रोडनो, बेलारूस गणराज्य ने ग्रोडनो रिवमवोलोक्नो के मै० ग्रोडनो एजोट से संबद्ध होने के पश्चात संगत सीमाशुल्क अधिसूचनाओं में उत्पादक/ निर्यातक के नाम को ग्रोडनो रिवमवोलोक्नो से बदलकर मै ० ग्रोडनो एजोट करने हेतु एक आवेदन प्रस्तुत किया था । अंतिम जांच परिणाम तथा मूल जांच की संगत सीमाशुल्क अधिसूचनाओं में संबद्ध देश के मूल के अथवा वहां से निर्यातित संबद्ध वस्तुओं के आयात हेतु ग्रोडनो रिवमवोलोक्नो, बेलारूस तथा मै ० कैप्सको प्रा ० लि ० , सिंगापुर, उत्पादक/ निर्यातक द्वय पर पाटनरोधी शुल्क लगाया गया है । अपने मध्यावधि समीक्षा आवेदन में मै ० ग्रोडनो एजोट ने कहा है कि ग्रोडनो एजोट के साथ संबंध स्थापित यकर मै ० ग्रोडनो रिवमवोलोक्नो का पुनर्गठन किया गया है तथा इस संबद्धता के साथ ही ग्रोडनो रिवमवोलोक्नो के सभी कार्यकलापों को रद्द कर दिया गया है । उन्होंने आगे दावा किया है कि उपर्युक्त के मद्देनजर उनके सभी निर्यात ग्रोडनो एजोट के नाम से किए जाएंगे और तदनुसार ग्रोडनो रिखमवोलॉक्नो पर लागू शुल्क ग्रोडनो एजोट पर अधिरोपित किए जाएं ।
6. उपर्युक्त को देखते हुए , निर्दिष्ट प्राधिकारी का विचार है कि पाटनरोधी नियमों के नियम 23 तथा सीमाशुल्क टैरिफ (संशोधन) अधिनियम, 1995 के खण्ड 9 क (5 ) के प्रावधानों के तहत इस स्तर पर बेलारूस के मूल के अथवा वहाँ से निर्यातित संबद्ध वस्तुओं के आयातों पर लगाए गए पाटनरोधी शुल्क की मध्यावधि समीक्षा करना उचित होगा ।
शामिल देश
7. वर्तमान जांच में शामिल देश बेलारूस है ।
समीक्षा का आधार
8. मूल जांच में मै ० ग्रोडनो विमवोलोक्नो पर उत्पादक के रूप में तथा मै ० कैप्सको प्रा ० लि० सिंगापुर पर निर्यातक के रूप में पाटनरोधी शुल्क अधिरोपित किया गया था । मै ० ग्रोडनो एजोट ने 3
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग I-खण्ड 1 ]
ग्रोडनो रिवमवोलॉक्नो के साथ मै० ग्रोडनो एजोट की संबद्धता के पश्चात संगत सीमाशुल्क अधिसूचनाओं में उत्पादक/निर्यातक का नाम ग्रोडनो रिवमवोलॉक्नो से बदलकर मै ० ग्रोडनो एजोट करने हेतु एक आवेदन दायर किया है । अंतिम जांच परिणामों के साथ- साथ मूल जांच की संगत सीमाशुल्क अधिसूचनाओं में संबद्ध देश के मूल के अथवा वहाँ से निर्यातित संबद्ध वस्तु के आयातों पर पाटनरोधी शुल्क ग्रोडनो रिवमवोलोक्नो, बेलारूस तथा मै ० कैप्स्कोप्रा० लि०, सिंगापुर के उत्पादक/ निर्यातक द्वय पर अधिरोपित किया गया है । मै ० ग्रोडनो एजोट ने अपने मध्यावधि समीक्षा आवेदन में उल्लेख किया है कि मै० ग्रोडनो एजोट के साथ सम्बद्धता करके मै० ग्रोडनो रिवमवोलोक्नो का सितम्बर, 2011 में पुनर्गठन किया गया था और इस सम्बद्धता के परिणामस्वरूप मै० ग्रोडनो खिमवोलोक्नो के सभी कार्यकलाप समाप्त कर दिए गए हैं । उन्होंने यह भी दावा किया है कि उपर्युक्त को ध्यान में रखते हुए उनके सभी निर्यात मै ० ग्रोडनो एजोट के नाम से होंगे और तदनुसार ग्रोडनो खिमवोलोक्नो पर लागू शुल्क ग्रोडनो एजोट पर लागू किया जाए । :
प्रक्रिया
9. परिस्थितियों में बदलाव को दर्शाते हुए प्रचलित उपायों की समीक्षा की आवश्यकता हेतु आवेदकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी को ध्यान में रखते हुए निर्दिष्ट प्राधिकारी का विचार है कि दिनांक 29.09.2009 को सं0 14/ 09/2008- डीजीएडी के तहत अधिसूचित अंतिम जांच परिणामों तथा पाटनरोधी नियमावली के अंतर्गत बने नियमों के नियम 23 के साथ पठित सीमाशुल्क टैरिफ (संशोधन) अधिनियम 1995 की धारा 9 क (5) के उपबंधों के अनुसार दिनांक 30.10.2009 की सीमाशुल्क अधिसूचना सं 0 121 / 2009- सीमाशुल्क के तहत निश्चयात्मक पाटनरोधी शुल्क की मध्यावधि समीक्षा करना उचित होगा । वर्तमान समीक्षा अंतिम जांच परिणाम अधिसूचना सं० 14/09/2008-डीजीएडी दिनांक 29.09.2009 सीमाशुल्क अधिसूचना सं0 14/09/2008-डीजीएडी दिनांक 29.09.2009 के संबंध में मै० ग्रोडनो एजोट द्वारा नाम परिवर्तन के दावे तक सीमित है ।
जांच की अवधि
10. चूंकि वर्तमान जांच समीक्षा केवल नाम में परिवर्तन तक ही सीमित है इसलिए प्राधिकारी का विचार है कि जांच की अवधि प्रासंगिक नहीं है ।
सूचना प्रस्तुत करना
11. संबद्ध देशों में ज्ञात निर्यातकों और संबद्ध देशों की सरकारों को उनके दूतावासों/प्रतिनिधि के जरिए , घरेलू उद्योग भारत में संबद्ध उत्पाद से संबंधित ज्ञात आयातकों और उनके प्रयोक्ताओं को निर्धारित स्वरूप और ढंग से संगत जानकारी प्रस्तुत करने और प्राधिकारी को अपने विचारों से अधोलिखित पते पर अवगत कराने के लिए अलग से संबोधित किया जा रहा हैः 4
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART I-SEC . 1 ]
निर्दिष्ट प्राधिकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय वाणिज्य विभाग पाटनरोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय (डी जी ए डी) कमरा सं0 240 , उद्योग भवन , नई दिल्ली-110011
कोई अन्य हितबद्ध पक्षकार भी नीचे निर्धारित समय- सीमा में निर्धारित फार्म एवं तरीके से जांच से संगत सूचना प्रस्तुत कर सकता है ।
समय-सीमा
! 12. वर्तमान समीक्षा से संबंधित कोई भी सूचना तथा सुनवाई हेतु कोई भी अनुरोध लिखित रूप में प्राधिकारी के पास उपर्युक्त पते पर इस समीक्षा के शुरूआत की तारीख से चालीस दिन (40) के भीतर पहुँच जानी चाहिए । यदि निर्धारित समय के भीतर कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है अथवा अधूरी सूचना प्राप्त होती है तो निर्दिष्ट प्राधिकारी, उपर्युक्त नियमावली के अनुसरण में, रिकॉर्ड में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने परिणाम दर्ज कर सकते हैं ।
सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण
13. नियम 6(7) के अनुसार कोई भी हितबद्ध पक्षकार अन्य हितबद्ध पक्षकारों द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के अगोपनीय सारांश वाली उस सार्वजनिक फाइल का निरीक्षण कर सकता है ।
असहयोग
यदि कोई हितबद्ध पक्षकार आवश्यक सूचना जुटाने से मना करता है या उचित समय के भीतर उसे अन्यथा उपलब्ध नहीं कराता है या जांच में अत्यधिक बाधा डालता है तो निर्दिष्ट प्राधिकारी अपने पास उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपने जांच परिणाम दर्ज कर सकते हैं तथा केन्द्र सरकार को यथोचित सिफारिशें कर सकते हैं ।
जे. एस. दीपक , निर्दिष्ट प्राधिकारी 5
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग I-खण्ड 1 ]
MINISTRY OF COMMERCE AND INDUSTRY
(Department of Commerce)
(DIRECTORATE GENERAL OF ANTI- DUMPING AND ALLIED DUTIES)
INITIATION NOTIFICATION
New Delhi , the 20th February, 2013
(Midterm Review)
Subject : Initiation of midterm review regarding anti- dumping duty imposed on imports of Nylon Tyre Cord Fabric originating in or exported from Belarus .
F. No.15 /28 /2011 - DGAD.-' Whereas having regard to the Customs Tariff Act, 1975, asamended in 1995 and thereafter ( hereinafter also referred to as the Act ) and the Customs Tariff ( Identification , Assessment and Collection of Anti-dumping Duty on Dumped Articles and for Determination of Injury) Rules , 1995, as amended from time to time ( hereinafter also referred to as the Rules) , the Designated Authority (hereinafter also referred to as the Authority) had issued its final findings vide Notification No. 14/09/2008 - DGAD dated 29.09.2009 recommending definitive anti- dumping duty on the imports of Nylon Tyre Cord Fabric (hereinafter also referred to as the subject goods ) , originating in or exported from Belarus ( hereinafter also referred to as the subject country).
2. And whereas the Central Government, vide Customs Notification No. 121/2009-Customs dated 30.10.2009 , had imposed definitive anti - dumping duty on the imports of the subject goods originating in or exported from the subject country.
Product under consideration
3. The product under consideration in the present investigation is Nylon Tyre Cord Fabric (NTCF) originating in or exported from Belarus . The subject good is a fabric of nylon , meant largely for tyre cord . NTCF finds application in different kinds of automotive tyres such as bus & truck tyres , two wheeler tyres , cycle tyres , light commercial vehicle tyres , animals driven vehicle tyres etc.
701 4 /13-2 6
THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY
[PART I-SEC. 1 ] 4. NTCF is produced using different deniers of yarn. The fabric is used for reinforcement of tyres. The product is sold as "Grey fabric " and also " Dipped fabric " . These are only different forms of the product under consideration . All types of NTCF are within the scope of the product under consideration and are classified under Chapter 59 , Custom subheading No. 5902.10.00 of the Customs Tariff Act. The classification is however indicative only and in no way binding on the scope of the present investigation .
Initiation
5. The Customs Tariff Act , and the Anti - dumping Rules made there , requires the Authority to review from time to time the need for continuance of anti -dumping duties . M/s Grodno Azot, Production & Technological Complex , " Khimvolvolonko " , Ul. Slavinskogo , 4, 230026 , Grodno , Republic of Belarus , has filed an application for change of name of the producer/exporter in the relevant Customs Notifications from Grodno Khimvolokno to M/s Grodno Azot , following the affiliation of Grodno Khimvolokno to M/s Grodno Azot. In the Final Findings as well as the relevant Customs Notifications of the original investigation , the anti -dumping duty on the imports of the subject goods , originating in or exported from the subject country has been imposed on the producer/exporter combination of Grodno Khimvolokno, Belarus and M / s Kapsco Private Ltd , Singapore . In their MTR application M/s Grodno Azot has stated that M /s Grodno Khimvolokno is reorganized by way of affiliation to Grodno Azot and all activities of Grodno Khimvolokno have been terminated with effect from their affiliation . They have further claimed that in view of the same all their exports will be in the name of Grodno Azot and accordingly duties applicable to Grodno Khimvolokno may be made applicable to Grodno Azot .
6. In view of the above, the Designated Authority considers that the midterm review of the anti- dumping duty imposed on the of imports of the subject goods , originating in or exported from Belarus , would be appropriate at this stage under the provisions of rule 23 of AD Rules and Section 9A (5) of the Customs Tariff (Amendment ) Act , 1995 as amended.
Countries Involved
7. The country involved in the present investigation is Belarus.
Grounds for Review
8. In the original invectigation M/s Grodno Khimvolokno was subjected to the anti- dumping duties as the producer along with M/s Kapsco Private Ltd , Singapore as the exporter. M /s Grodno Azot has filed an application for change of name of the proaucer /exporter in the relevant Customs Notifications from Grodno Khimvolokno to M /s Grodno Azot, following the affiliation of Grodno Khimvolokno to M /s Grodno [ भाग I-खण्ड 1 ]
भारत का राजपत्र असाधारण
7
Azot. In the Final Findings as well as the relevant Customs Notifications of the original investigation , the anti-dumping duty on the imports of the subject goods , originating in or exported from the subject country, has been imposed on the producer/exporter combination of Grodno Khimvolokno , Belarus and M /s Kapsco Private Ltd , Singapore . In their MTR application M/s Grodno Azot has stated that M/s Grodno Khimvolokno was reorganized in September, 2011 by way of affiliation to M/sGrodno Azot and all activities of M/s Grodno Khimvolokno have been terminated with effect from their affiliation . They have further claimed that in view of the same all their exports will be in the name of Grodno Azot and accordingly duties applicable to Grodno Khimvolokno may be made applicable to Grodno Azot .
Procedure
9. Having regard to the information provided by the applicants indicating changed circumstances necessitating a review of the measure in force, the Designated Authority now considers it appropriate to conduct a Mid Term Review of the Final Findings notified vide No. 14/09/2008 -DGAD dated 29.09.2009 and the definitive anti - dumping duty imposed vide Customs Notification No. 121/2009- Customs dated 30.10.2009, in terms of the provisions of Section 9A (5) of Customs Tariff (Amendment) Act 1995 read with Rule 23 of the anti-dumping Rules supra . The present review is limited to the aspect of name change claimedby M/s Grodno Azot with regard to the Final Findings Notification No.14/09/2008- DGAD dated 29.09.2009 Customs Notification No. 14/09 /2008 - DGAD dated 29.09.2009 .
Period of Investigation
10. Since the present review investigation is restricted to only change of name , the Authority considers that the period of investigation is not relevant.
Submission of Information
11. The exporters in subject country, their government through their Embassy/ Representative , the domestic industry, the importers and users in India known to be concerned and the domestic industry are being addressed separately to submit relevant information in the form and manner prescribed and to make their views known to the:
The Designated Authority Ministry of Commerce & Industry Department of Commerce Directorate General of Anti -Dumping & Allied Duties (DGAD) Room No. 240, Udyog Bhavan , New Delhi -110011 8
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[ PART I- SEC . 1 ]
Any other interested party may also make its submissions relevant to the investigation in the prescribed form and manner within the time limit set out below.
Time Limit
12. Any information relating to the present review and any request for hearing should be sent in writing so as to reach the Authority at the address mentioned above not later than forty days (40 Days ) from the date of initiation of this review notification . If no information is received within the prescribed time limit or the information received is incomplete , the Designated Authority may record its findings onthe basis of the facts available on record in accordance with the Rules.
Inspection of Public File
13. In terms of Rules 6( 7) , any interested party may inspect the public file containing non -confidential version of the evidence submitted by other interested parties.
Non -cooperation
In case where an interested party refuses access to , or otherwise does not provide necessary information within a reasonable period , or significantly impedes the investigation , the Authority may record its findings on the basis of the facts available to it and make such recommendations to the Central Government as deemed fit .
J. S. DEEPAK , Designated Authority
Printed by the Manager , Government of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064
and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.