REGD . NO. D. L. -33004/99 रजिस्ट्री सं० डी० एल०-33004/99
सत्यमेव जयते
भारत राजपत्र The Gazette of India
असाधारण
EXTRAORDINARY
भाग II-खण्ड 3-उप- खण्ड ( ii)
PART II-Section 3-Sub- section ( ii)
प्राधिकार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
नई दिल्ली, शुक्रवार , फरवरी 22 , 2013 /फाल्गुन 3 , 1934
सं. 402]
NEW DELHI , FRIDAY , FEBRUARY 22 , 2013/PHALGUNA 3 , 1934
No. 402]
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली , 22 फरवरी , 2013
का.आ. 433 (अ).- यत; केन्द्रीय सरकार ने, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम , 1988 ( 1988 का 68 ) की धारा 11 के अधीन जारी की गई भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना संख्या का.आ. 465 (अ ) , तारीख 26 अप्रैल , 2002 , द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 26 के 131.695 किमी से 405.000 किमी (उत्तरप्रदेश/ मध्यप्रदेश सीमा से लखनादौन ) तक का खण्ड भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( जिसे इसमें इसके पश्चात् 'प्राधिकरण' संदर्भित किया गया है ) को सौंपा है;
अतः अब, केन्द्रीय सरकार , समय - समय पर यथासंशोधित , राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क ( दरों का अवधारण और संग्रहण ) नियम , 2008 ( जिसे इसमें इसके पश्चात् " उक्त नियम" संदर्भित किया गया है ) के नियम 3 के साथ पठित राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 ( 1956 का 48 ) की धारा 7 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए , एतद् द्वारा मध्यप्रदेश राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग सं . 26 पर सड़क खण्ड की निवल लम्बाई 55.870 किमी हेतु, चार या अधिक लेन के खण्डों के उपयोग के लिए सारणी 1 के स्तम्भ ( 2 ) में विनिर्दिष्ट दर ( जिसे इसमें इसके पश्चात् "आधार दर " संदर्भित किया गया है ) पर , और 353.191 किमी से 414.561 किमी (पुराना चैनेज 344.021 किमी से 405 किमी तक नरसिंहपुर - लखनादौन ) सेक्शन के उपयोग हेतु दस करोड़ रूपये या अधिक की लागतवाले बाइपासों के लिए नीचे सारिणी 1 के स्तम्भ 1 में विनिर्दिष्ट प्रकार के वाहनों पर आधार दर के डेढ़ गुना के हिसाब से शुल्क उद्रग्रहीत करती है और प्राधिकरण को अपने अधिकारियों के माध्यम से अथवा संविदाकार के माध्यम से उक्त शुल्क का संग्रहण करने हेतु प्राधिकृत करती है , अर्थात्ः
(1)
740 GI/2013 2
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 ( ii))
सारणी-1
वाहन का प्रकार
आधार वर्ष 2007-08 के लिए प्रति कि.मी. शुल्क की आधार दर ( रूपए में )
(1)
(2)
0.65
कार , जीप , वैन या हल्के मोटर वाहन
1.05
हल्के वाणिज्यिक वाहन , हल्के माल वाहक वाहन अथवा मिनी बस
2.20
बस या ट्रक (दो धुरी वाले )
2.40
तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन
3.45
भारी संनिर्माण मशीन (भ.सं.म. ) या अर्थ मूविंग उपस्कर ( अ.मू.उ. ) या बहुधुरीय वाहन ( ब.धु.उ. ) (चार से छह धुरी वाले )
4.20
बड़े आकार वाले वाहन ( सात या अधिक धुरी वाले )
टिप्पणियां:
1. नीचे उद्ग्रहीत तथा संग्रहीत शुल्क, निम्नलिखित टोल प्लाजा पर , ऐसे टोल प्लाजा के लिए निर्दिष्ट सड़क की निवल लम्बाई हेतु शोध्य और संदेय होगाः
टोल प्लाजा का अवस्थान (चैनेज ) लंबाई ( कि.मी. में ) जिसके लिए शुल्क संदेय है
55.870
किमी 372.531 ( नरसिंहपुर जिले में खमरिया गांव के पास )
2 . उपर्युक्त के अतिरिक्त, 10 करोड़ रूपये या अधिक की लागतवाले निम्नलिखित बाइपास (बाइपासों ) के उपयोग के लिए निम्नलिखित टोल प्लाजा ( प्लाजाओं ) पर , ऐसे टोल प्लाजा (प्लाजाओं ) के लिए विनिर्दिष्ट बाइपास (बाइपासों ) की लम्बाई हेतु, आधार दर के डेढ़ गुणा के हिसाब से, निम्नलिखित शुल्क भी शोध्य और संदेय होगा;
टोल प्लाजा (प्लाजाओं) का अवस्थान (चैनेज)
बाइपास की लंबाई (कि.मी. में ) जिसके लिए अतिरिक्त शुल्क संदेय है
5.5 किमी . ( लखनादौन बाइपास )
किमी 372.531 ( नरसिंहपुर जिले में खमरिया गांव के पास ) 3
भारत का राजपत्र असाधारण
[ भाग II-खण्ड 3 ( ii) ]
3. जिस व्यक्ति का अपना यांत्रिक वाहन और गैर - वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए पंजीकृत हुआ हो और वह टोल प्लाजा से बीस कि.मी. तक की दूरी में ही रहता हो , उसके लिए वर्ष 2012-13 के लिए मासिक पास की दर 200.00 रूपए ( दो सौ रूपए मात्र ) होगी और राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का अवधारण और संग्रहण ) नियम , 2008 के उपबंधों के अनुसार उसमें प्रत्येक वर्ष संशोधन किया जाएगा ।
4. राजमार्ग खण्ड पर बहुयात्राओं हेतु पास निम्नलिखित दरों पर जारी किया जायेगा, अर्थात्ः
विधिमान्यता की अवधि.
संदेय धनराशि
अनुज्ञात
एकतरफा
यात्राओं की अधिकतम
संख्या
संदाय के समय से चौबीस घंटे
दो
एकतरफा यात्रा के लिए शुल्क का डेढ़ गुणा
संदाय की तारीख से एक मास
पचास
पचास एकल यात्राओं के लिए संदेय शुल्क की राशि का दो तिहाई
5. जिस जिले में शुल्क प्लाजा पड़ता है उस जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन (राष्ट्रीय परमिट के अधीन चल रहे वाहनों को छोड़कर ) के लिए शुल्क उस श्रेणी के वाहन के लिए निर्धारित शुल्क का 50% होगा बशर्ते के ऐसे वाणिज्यिक वाहनों के उपयोग के लिए कोई सर्विस रोड अथवा वैकल्पिक सड़क उपलब्ध न हो ।
6. जो यांत्रिक वाहन नियमों के अधीन अपने प्रवर्ग के लिए निर्धारित अनुज्ञेय भार की अपेक्षा अधिक भार से लदे हुए होंगे उन दरों पर शुल्क का संदाय करना होगा जो उनसे अगली उच्च श्रेणी के वाहनों के लिए लागू होता है और उन्हें तब तक राजमार्ग खण्ड का उपयोग करने का अधिकार नहीं होगा जब तक कि ऐसे यांत्रिक वाहन से अधिक भार को हटा न दिया जाए ।
7. यांत्रिक वाहनों के प्रवर्ग , उनके लिए अनुज्ञेय भार , छूट प्राप्त वाहनों के प्रवर्ग , सर्विस रोड , वैकल्पिक सड़क आदि सहित सभी परिभाषाएं नियमों में विनिर्दिष्ट परिभाषाओं के अनुसार होंगी ।
8. उक्त नियमों के नियम 12 के अनुसार , उपयोगकर्ताओं की जानकारी के लिए शुल्क की दरों को प्रदर्शित किया जाएगा ।
4
THE GAZETTE OF INDIA EXTRAORDINARY
[PART II-SEC. 3 ( ii))
9. ऊपर सारणी 1 में यथा उल्लिखित , आधार वर्ष 2007-08 के लिए प्रति कि.मी. की आधार दरों के आधार पर , यांत्रिक वाहनों से लिए जानेवाले वास्तविक शुल्क और कटौतियों की गणना प्राधिकरण द्वारा की जाएगी और उसमें उक्त नियमों के नियम 5 के अनुसार वार्षिक तौर पर संशोधन किया जायेगा तथा उसे तदनुसार, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा के कम -से - कम एक-एक समाचारपत्र में प्रकाशित किया जाएगा ।
10. परियोजना की अनुमानित पूंजीगत लागत 311.07 करोड़ रूपये है । प्राधिकरण द्वारा उपयोगकर्ताओं से वसूल किए गए शुल्क के जरिए पूंजीगत लागत की वसूली का रिकार्ड रखा जाएगा और पूंजीगत लागत की वसूली हो जाने के बाद लगाए गए शुल्क की दरों को घटाकर 40% कर दिया जाएगा और उक्त नियमों के अनुसार इसमें वार्षिक तौर पर संशोधन किया जाएगा ।
[ फा. सं. भाराराप्रा/ 13013 /724/सीओ/ 12-13/जीसी- नरसिंहपुर ( 353.191 किमी -414.561 किमी ) ]
अलकेश शर्मा, संयुक्त सचिव
MINISTRY OF ROAD TRANSPORT AND HIGHWAYS
NOTIFICATION
New Delhi , the 22nd February, 2013
S.O. 433 (E) . Whereas by notification of the Government of India in the Ministry of Road Transport and Highways number S.O. 465 (E) , dated the 26th April , 2002 , issued under section 11 of the National Highways Authority of India Act , 1988 ( 68 of 1988 ) , the Central Government has entrusted the stretch from km 131.695 to km 405.000 ( Uttar Pradesh/ Madhya Pradesh border to Lakhnadon) of National Highways 26 in the state of Madhya Pradesh to the National Highways Authority of India ( hereinafter referred to as the " Authority" ) ;
Now, therefore , in exercise of the powers conferred by section 7 of the National Highways Act, 1956 (48 of 1956) , read with Rule 3 of the National Highways Fee ( Determination of Rates and Collection) Rules , 2008 and amended from time to time ( hereinafter referred to as the " said Rules " ) , the Central Government hereby levies the fee at the base rate specified in columns (2) of the Table 1 for net road section length 55.870 km (hereinafter referred to as "base rate " ) for use of the four and more lane sections and at one and one half times the base rate for bypasses costing Rupees ten crore or more on the Type of Vehicles specified in column ( 1 ) of Table 1 below, for the use of the Narsinghpur - to Lakhnadon section from Km 353.191 to Km 414.561 on the National Highway No. 26 in the State of Madhya Pradesh and authorises the Authority to collect , either through its officials or through a contractor , the said fee , namely: -
TABLE - 1
Type of vehicle
Base rate of fee per km for the base year 2007-08 (inRupees)
(1)
(2)
0.65 Car, Jeep , Van or Light Motor Vehicle
1.05 Light Commercial Vehicle , Light Goods Vehicle or Mini Bus
2.20 Bus or Truck (Two Axles)
Three - axle commercial vehicles
2.40 [ भाग II-खण्ड 3 ( ii) ]
भारत का राजपत्र असाधारण
5
3.45
Heavy Construction Machinery (HCM ) or Earth Moving Equipment (EME ) or Multi Axle Vehicle ( MAV) ( four to six axles)
4.20
Oversized Vehicles (seven or more axles )
Notes : -
1. The fee levied and collected hereunder shall be due and payable at the following Toll Plaza for net road length specified for such Toll Plaza:
Location of Toll Plaza ( chainage)
Length ( in km) for which Fee is payable
55.870
km 372.531 (near Khamariya village in Narsinghpur district)
2. In additional to above , the following fee shall also be due and payable for the use of the following bypass (es ) costing Rs 10 crore or more at the following Toll Plaza (s ) at one and half times the base rate for the length of bypass (es ) specified for such Toll Plaza(s ):
Location of Toll Plaza(s ) (chainage )
Length of bypass ( in km) for which additional fee is payable
5.5 km [ Lakhnadon bypass] km 372.531 ( near Khamariya village in Narsinghpur district)
3. The rate of monthly pass for a person who owns a mechanical vehicle registered for non- commercial purposes and resides within a distance of twenty kilometers from the toll plaza is Rs . 200.00 (Rupees Two Hundred only) for the year 2012-13 and is subject to revision every year as per the provisions of the National Highways Fee ( Determination of Rates and Collection ) Rules, 2008 .
4. For multiple journey on the highway section , passes shall be issued at the following rates , namely .
Amount Payable
Period of validity
Maximum number of one
way journeys allowed
Two
One and half times of the fee for one wayjourney
Twenty four hours from the time of payment
Fifty
Two-third of amount of the fee payable for fifty single journeys
One month from date of payment
5. Fee for commercial vehicle (excluding vehicles plying under National permit) registered in the district where the fee plaza falls shall be 50% of the prescribed rate for that category of vehicle provided no service road or alternative road is available for use of such commercial vehicles .
6. Mechanical vehicle which is loaded in excess of permissible load specified for its category under the rules , shall be liable to pay fee at such rates which is applicable for the next higher category of the vehicles and shall not be entitled to make use of the highway section unless the excess load has been removed from such mechanical vehicle .
7. All definitions including category of mechanical vehicles , its permissible load, category of exempted vehicles , service road , alternative road etc. shall be as per definitions specified in the rules .
740GI/13-2
8. The fee rates shall be displayed for information of the users in accordance with rules 12 of the said rules.
6
THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY
[PART II-SEC . 3 ( ii) ]
9. Based on the Base rate of fee per km for the base year 2007-08 as mentioned in Table - 1 , the actual amount of fee to be charged from the mechanical vehicles and the discounts will be calculated by the Authority and revised annually in accordance with the rule 5 of the said rules and the same shall be published in at least one newspaper , each in English and vernacular language accordingly.
10. The estimated capital cost of the project is Rupees 311.07 crores . The Authority shall maintain a record of the recovery of capital cost through user fee realised and after recovery of the capital cost , the fee leviable shall be reduced to 40% of the rates and shall be revised annually in accordance with the said rules . A
[F. No. NHAI / 13013 / 724/CO/ 12-13 /GC-Narsinghpur (Km . 353.191 - Km. 414.561 ) ]
ALKESH SHARMA , Jt . Secy .
Printed by the Manager, Government of India Press , Ring Road, Mayapuri , New Delhi - 110064 and Published by the Controller of Publications , Delhi - 110054.