रजिस्ट्री सं॰ डी॰ एल॰-33004/99
REGD. NO. D. L.-33004/99 असाधरण
EXTRAORDINARY
भाग II—खण्ड 3—उप-खण्ड ;iiद्ध
PART II—Section 3—Sub-section (ii)
प्राध्किार से प्रकाशित
PUBLISHED BY AUTHORITY
सं. 251] नई दिल्ली, सोमवार, पफरवरी 3, 2014/माघ 14, 1935
No. 251] NEW DELHI, MONDAY, FEBRUARY 3, 2014/MAGHA 14, 1935
पर्यावरण और वन मंत्रालय
अधिसूचना
नई दिल्ली, ३ फरवरी, २०१४
का.आ. ३०४(अ)-- निम्नलिखित प्रारूप अधिसूचना, जिसे केन्द्रीय सरकार, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, १९८६ (१९८६ का २९) की धारा ३ की उपधारा (१), उपधारा (२) के खंड (v) और खंड (xiv) तथा उपधारा (३) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जारी करने का प्रस्ताव करती है, पर्यावरण (संरक्षण) नियम, १९८६ के नियम ५ के उपनियम (३) की अपेक्षानुसार, जनसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित की जाती है; जिनके उससे प्रभावित होने की संभावना है ; और यह सूचना दी जाती है कि उक्त प्रारूप अधिसूचना पर, उस तारीख से, जिसको भारत के राजपत्र में अंतर्विष्ट इस अधिसूचना की प्रतियां जनसाधारण को उपलब्ध करा दी जाती हैं, साठ दिन की अवधि की समाप्ति पर या उसके पश्चात् विचार किया जाएगा ;
ऐसा कोई व्यक्ति, जो प्रारूप अधिसूचना में अंतर्विष्ट प्रस्तावों पर कोई आक्षेप या सुझाव देने में हितबद्ध है, इस प्रकार विनिर्दिष्ट अवधि के भीतर, केन्द्रीय सरकार द्वारा विचार किए जाने के लिए, आक्षेप या सुझाव सचिव, पर्यावरण और वन मंत्रालय, पर्यावरण भवन, सीजीओ काम्प्लेक्स, लोदी रोड़, नई दिल्ली-११०००३ या ई-मेल पते: [email protected] पर लिखित रूप में भेज सकेगा ।
प्रारूप अधिसूचना
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान जो पश्चिमी सिक्किम के यूकसोम में ऐतिहासिक स्थल के उत्तरी जिले में लोकन वैली और लाचिन रिज के शीत मरूस्थल का विस्तार है । उद्यान की पश्चिमी सीमा नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ जाती है अंतिम उत्तर-पश्चिम अर्थात् लोनख हिमनद भारत-चीन सीमा पर स्थित है । राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्र १७८४ वर्ग किलोमीटर है ।
और, राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र का भूमि क्षेत्र जिसे हिन्दूकुश हिमालय के पूर्वी भाग में अंतर हिमालय समजीवजात को धारित करता है जिसमें विश्व का तीसरा उच्चतम पर्वत शिखर, कंचनजंगा पर्वत सम्मिलित है, का भाग है ।
और, राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र १९ हिमनदों से घिरा है जिसमें जीमू, विशाल, भयावह और दुर्दान्त दिखने वाला हिमनद है जिसकी चौड़ाई ३०० मीटर और लंबाई २६ किलोमीटर चौड़ाई में है । इसके साथ-साथ १७ स्वच्छ पारदर्शी और शांत झीलें भी चारों ओर हैं । राष्ट्रीय उद्यान वानस्पतिक और प्राणिजात विविधताओं से परिपूर्ण है । अल्पाइन जोन के तापमान से विविध निवासी दशाओं की श्रेणी से परिपूर्ण है । विविध स्थलाकृति विज्ञान और सीधे ढलान पादपों और पशु प्रजातियों के निवास की विस्तृत क्षेत्र उपलब्ध कराते हैं । पार्क में स्तनधारियों की लगभग १२४ प्रजातियां, पक्षियों की ३०० प्रजातियां, सरिसृप की १० प्रजातियों, उभयचरों की ५ प्रजातियां, मत्स्य की ८ प्रजातियां और तितलियों की ४०० प्रजातियों का आश्रयस्थल है । राष्ट्रीय उद्यान और प्रतिवेशीय वनों में बहुसंख्यक विभिन्न पुष्पीय विभिन्नताएं रोडोडेन्ड्रान, आर्किड, चिकित्सीय पादप, उद्यानकृषि पादपों की प्रजातियां
460 GI/2014
(1)2 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART II—SEC. 3(ii)] प्रदर्शित होती हैं । उद्यान आवृत्तबीजी की लगभग १२२५ प्रजातियों जो ४९० वंश और १२० कुलों के अधीन वर्गीकृत है, से मिलकर बना है ;
और राष्ट्रीय उद्यान, उद्यान के पश्चिमी क्षेत्र में नेपाल के कंचनजंगा संरक्षित क्षेत्र के साथ इसे सम्मिलित करता है और ये बारसे रोडोडेन्ड्रान अभ्यारण्य और मीमान वन्य जीव अभ्यारण्य सिक्किम से दक्षिण में कंचनजंगा जैव आरक्षिती तथा उद्यान के दक्षिण पूर्व भाग से संबद्ध है ;
और किसनॉगला पर उच्च उन्नतांश झील न केवल महत्वपूर्ण प्रवासीय जलमुर्गावियों के लिए किन्तु यह निवासीय प्रजनन पक्षियों जैसे ब्राहमणीय सुर्खाब (टाड्रोना फेरूगिनिया) का उच्चतम रूकने का स्थान है । वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, १९७२ (१९७२ का ५३) की पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट कुछ पशु इस क्षेत्र में पाए जाते हैं जिसके अंतर्गत अन्य बातों के साथ- साथ लाल पांडा (एल्युरस फलगेंस), कस्तूरी मृग (मोस्चस कैरिसोग्लास्टर), तेंदुआ (पेंथरापैराडस), चीनी साल (मेनिस पेंटाडेक्टेला), हिम तेंदुआ (अंसिया अंसिया), सापी/हिमालयन थेर, हेमीट्रेगेस, जेमलेहीकस, सिएफेरी, हिमालयी काला भाल (सेलेनाई करटस तिब्बतीयन), भूरा भालू (यूरेसस आर्कटस), सरो (निमोरेहेडस सुमेट्रानेसिस), भरेल/नीली भेड़ (सुडियॉस नायर), तिब्बतन भालू (केनिसल्यूपस चानको), जंगली कुत्ता (काउन एलपिनस) इत्यादि पाए जाते हैं । हरपैट्रोप्राणीजात जैसे अजगर (पाइथॉन मोलूरस), ताजे पानी के उभयचर, भृंग और तितलियां इस पार्क में पाए जाते हैं ।
और वन्य जीव और उसके पर्यावरण को संरक्षित, प्रचारित और विकसित करने की दृष्टि से पारिस्थितिकी और पर्यावरण के दृष्टिकोण से पारिस्थितिकी संवेदी जोन के रूप में कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान के चारों ओर के क्षेत्र को संरक्षित और सुरक्षित किया जाना आवश्यक है ;
अत:, अब, केन्द्रीय सरकार, पर्यावरण (संरक्षण) नियम, १९८६ के नियम ५ के उपनियम (३) और पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, १९८६ (१९८६ का २९) की धारा ३ की उपधारा (१) के साथ पठित धारा ३ की उपधारा (२) के खंड (v) और खंड (xiv) और उपधारा (३) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सिक्किम राज्य में कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान के संरक्षित क्षेत्र की सीमा से २०० मीटर तक के क्षेत्र को पारिस्थितिक संवेदी जोन के रूप में अधिसूचित करती है, जिसका विवरण निम्नानुसार है, अर्थात् :--
१. पारिस्थितिक संवेदी जोन का विस्तार और उसकी सीमाएं--(१) पारिस्थितिक संवेदी जोन का विस्तार कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से पच्चीस मीटर से दो सौ मीटर तक है । पारिस्थितिक संवेदी जोन का विस्तार दो सौ मीटर होगा जहां राष्ट्रीय उद्यान की उत्तरी अधिकतम पहुंच शीत मरूभूमि से लगे हुए क्षेत्र और उद्यान के शेष भाग में पच्चीस मीटर का पारिस्थितिक संवेदी जोन का विस्तार होगा । नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी पश्चिमी सीमा और चीन (तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी उत्तर-पश्चिमी सीमा) में पारिस्थितिक संवेदी जोन नहीं होगा ।
(२) पारिस्थितिक संवेदी जोन, पूर्व (मानचित्र में संदर्भ बिन्दु सं. ४) की ओर २७० ३६'२८ ''उत्तर अक्षांश और ८८० ३७'५३ '' पूर्व देशान्तर ; पश्चिम (मानचित्र में संदर्भ बिन्दु सं.९) की ओर २७० २९' २२ '' अक्षांश तथा ८८० २'४९ '' पूर्व देशान्तर ; उत्तर (मानचित्र में संदर्भ बिन्दु सं.१) की ओर २७० ५४'१४''उत्तर अक्षांश और ८८० ७'४६ '' पूर्व देशान्तर और दक्षिण (मानचित्र में संदर्भ बिन्दु सं.८) की ओर २७० २३' १७ '' अक्षांश तथा ८८० १३'२ '' पूर्व देशान्तर से घिरा हुआ है ।
(३) पारिस्थितिक संवेदी जोन की सीमा का मानचित्र इस अधिसूचना से उपाबद्ध अक्षांश और देशान्तर के साथ उपाबंध १ के रूप में दिया गया है ।
(४) कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान पारिस्थितिक संवेदी जोन के भीतर आने वाले बारह ग्रामों की सूची इस अधिसूचना उपाबद्ध प्रमुख बिन्दुओं के साथ उनके अक्षांश और देशान्तर के साथ उपाबंध २ में दी गई है ।
(५) उपाबंध २ में दिए गए ग्रामों की सूची का राज्य सरकार द्वारा जोनल मास्टर प्लान तैयार करते समय उसका अतिरिक्त पुन: निरीक्षण और पुष्टि की जाएगी ।
२. पारिस्थितिक संवेदी जोन के लिए जोनल मास्टर प्लान--(१) पर्यावरण और वन मंत्रालय, भारत सरकार के विचार और अनुमोदन के लिए पारिस्थितिक संवेदी जोन के प्रभावी प्रबंधन के प्रयोजन हेतु राज्य सरकार, राजपत्र में इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर स्थानीय व्यक्तियों के परामर्श से जोनल मास्टर प्लान तैयार करेगी ।
(२) जोनल मास्टर प्लान, राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों, जैसे वन, पर्यावरण और वन्य जीव प्रबंध, सिक्किम पुलिस, शहरी और आवास विकास, पर्यटन, ग्रामीण प्रबंध और विकास, सिचाई और बाढ़ नियंत्रण, लोक निर्माण विभाग और भू- राजस्व तथा आपदा प्रबंध की सहभागिता से, उक्त योजना में पारिस्थितिक और पर्यावरणीय प्रतिफलों को एकीकृत करते हुए तैयार किया जाएगा ।
[भाग II—खण्ड 3(ii)] भारत का राजपत्रा : असाधरण 3(३) जोनल मास्टर प्लान में अवकृष्ट क्षेत्रों के जीर्णोद्धार, विद्यमान जलाशयों के संरक्षण, आवाह क्षेत्रों के प्रबंधन, जलसंग्रहण प्रबंधन, भू जल प्रबंधन, मृदा और आद्र संरक्षण, स्थानीय समुदायों की आवश्यकताओं तथा पारिस्थितिकी व पर्यावरण से संबंधित ऐसे अन्य पहलुओं, जिन पर ध्यान देना आवश्यक है, के लिए उपबंध होंगे ।
(४) जोनल मास्टर प्लान सभी विद्यमान और प्रस्तावित शहरी बस्तियों, ग्रामीण बस्तियों, वनों के किस्म और प्रकार कृषि क्षेत्र, उद्यान-कृषि क्षेत्र, झीलों, अन्य जलाशयों और ठेकेदारी इकाइयों का अभ्यंकन करेगा ।
(५) जोनल मास्टर प्लान सभी विधिमान्य अभिलिखित गैर वन्य भूमि के सिवाय होगा ।
(६) जोनल मास्टर प्लान इस अधिसूचना के उपबंधों के अधीन पैरा ४ में निर्दिष्ट कृत्यों के पालन के लिए राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति (जिसे इसमें इसके पश्चात् रास्तपासंजोमास कहा गया है) के लिए एक संदर्भ दस्तावेज होगा ।
(७) जोनल मास्टर प्लान, पैरा ३ में विनिर्दिष्ट सारणी के स्तंभ (२) के अधीन विनिर्दिष्ट क्रियाकलापों के विनियमन के लिए उपायों को उपदर्शित करेगा और अनुबंधों को अधिकथित करेगा ।
(८) पारिस्थितिक संवेदी जोन में, वनों, उद्यान-कृषि क्षेत्रों, कृषि क्षेत्रों, पार्कों और खुले स्थानों, जो आमोद-प्रमोद के प्रयोजन के लिए अभिनिश्चित किए गए हैं, का वाणिज्यिक और औद्योगिक संबद्ध विकास क्रियाकलापों के लिए भू-उपयोग में संपरिवर्तन अनुज्ञेय नहीं होगा :
परंतु कृषि योग्य भूमि का पारिस्थितिक संवेदी जोन के भीतर संपरिवर्तन, राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति की सिफारिश पर, और राज्य सरकार के पूर्व अनुमोदन से, विद्यमान स्थानीय जनसंख्या की नैसर्गिक वृद्धि के कारण उदभूत स्थानीय निवासियों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए, जिसके अंतर्गत पैरा ३ की सारणी के स्तंभ (२) के अधीन यथा विनिर्दिष्ट, वर्षा जल संचय, कुटीर उद्योग, जिसके अंतर्गत ग्रामीण शिल्पकार आदि, प्रदूषण उत्पन्न न करने वाले लघु उद्योग, पारिस्थितिक पर्यटन सुविधाएं जैसे गृह ठहराव, रज्जुमार्ग किओस, रज्जुरेल इत्यादि और सुरक्षा बलों के कैंप से संबंधित क्रमश: मद सं० १२, सं० २५, सं० २६, सं० ३० और सं० ३१ में सूचीबद्ध क्रियाकलापों को पूरा करने के लिए ही अनुज्ञात होगा :
परंतु यह और कि समान रूप से जनजातीय प्रथाओं से गैर-जनजातीय प्रथाओं के लिए भूमि का उपयोग राज्य सरकार के पूर्व अनुमोदन और तत्समय प्रवृत्त विधि के उपबंधों, जिसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, २००६ (२००७ का २) भी है, के अनुपालन के बिना संपरिवर्तन अनुज्ञात नहीं होगा ।
(९) केन्द्रीय सरकार और राज्य सरकार, यदि आवश्यक समझें, इस अधिसूचना के उपबंधों को प्रभावी बनाने के लिए अन्य उपाय विनिर्दिष्ट करेंगी ।
(१०) प्राकृतिक जलरुाोत--सभी जलरुाोतों के आवाह क्षेत्र की पहचान की जाएगी और उनमें से जो अपनी प्राकृतिक संरचना में सूख रहे हैं, उनके संधारण तथा नवीकरण की योजना जोनल मास्टर प्लान में सम्मिलित की जाएगी और उन क्षेत्रों में या उनके निकटवर्ती क्षेत्रों में विकास क्रियाकलापों को प्रतिषिद्ध करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कठोर मार्गदर्शक सिद्धांत बनाए जाएंगे ।
(११) पर्यटन--पारिस्थितिक संवेदी जोन के भीतर पर्यटन संबंधी क्रियाकलाप निम्नानुसार होंगे, अर्थात्् :--
(i) पारिस्थितिक संवेदी जोन के भीतर सभी नए पर्यटन क्रियाकलापों या विद्यमान पर्यटन क्रियाकलापों का प्रसार पारिस्थितिक पर्यटन, पारिस्थितिक-शिक्षा और पारिस्थितिक विकास तथा पारिस्थितिक संवेदी जोन की वहन क्षमता पर आधारित अध्ययन पर जोर देते हुए राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण,पर्यावरण और वन मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी केन्द्रीय मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार होगा ;
(ii) पारिस्थितिक संवेदी जोन में किसी भी प्रकार के नए संनिर्माण सारणी के पैरा ३ के स्तंभ (२) के अधीन पारिस्थितिक पर्यटन सुविधाएं जैसे गृह ठहराव, रज्जुमार्ग, किओस, रज्जुरेल इत्यादि और उससे संबंधित क्रमश: मद सं० ३० को अनुज्ञात नहीं किया जाएगा ;
(iii) जोनल मास्टर प्लान का अनुमोदन किए जाने तक, विद्यमान पर्यटन क्रियाकलापों के विकास और प्रसार को वास्तविक स्थल विनिर्दिष्ट संवीक्षा तथा राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति की सिफारिश के आधार पर संबंधित विनियामक प्राधिकारियों द्वारा अनुज्ञात किया जाएगा ;
(iv) पर्यटन क्रियाकलाप भी जोनल मास्टर प्लान का एक भाग होगा ।
4 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART II—SEC. 3(ii)](१२) नैसर्गिक विरासत- पारिस्थितिक संवेदी जोन में मूल्यवान नैसर्गिक विरासत की पहचान की जाएगी और जोनल मास्टर प्लान में सम्मिलित किया जाएगा ; सभी जीन पूल के लिए आरक्षित क्षेत्र, चट्टान विरचनाएं, जल प्रपातों, झरनों, घाटी मार्गों, उपवनों, गुफाएं, स्थलों, भ्रमण, अश्वरोहण, खड़ी चट्टानों आदि को परिरक्षित किया जाएगा ; राज्य सरकार उनके संरक्षण और संभारण के लिए इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से छह मास के भीतर उपयुक्त प्लान बनाएगी और ऐसी प्लान जोनल मास्टर प्लान के भाग होंगे ।
(१३) ध्वनि प्रदूषण - पर्यावरण विभाग या राज्य वन विभाग सिक्किम, वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, १९८१ (१९८१ का १४) के उपबंधों के अनुसार, पारिस्थितिक संवेदी जोन में, ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत और विनियम की विरचना करने वाला प्राधिकरण होगा ।
(१४) वायु प्रदूषण - पर्यावरण विभाग या राज्य वन विभाग गोवा, वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, १९८१(१९८१ का १४) के उपबंधों के अनुसार, पारिस्थितिक संवेदी जोन में, वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत और विनियम की विरचना करने वाला प्राधिकरण होगा ।
(१५) बहिरुाावों का निस्सारण :-- पारिस्थितिक संवेदी जोन में उपचारित बहिरुााव जल का निस्सारण जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम, १९७४ (१९७४ का ६) के उपबंधों के अनुसार होगा ।
(१६) ठोस अपशिष्ट :-- ठोस अपशिष्टों का निपटान निम्नलिखित रूप में होगा -
(i) पारिस्थितिक संवेदी जोन में ठोस अपशिष्ट का निपटान समय-समय पर यथा संशोधित अधिसूचना सं. का.आ. ९०८(अ) तारीख २५ सितंबर, २००० द्वारा केन्द्रीय सरकार द्वारा प्रकाशित नगरपालिक ठोस अपशिष्ट (प्रबंध और हथालन) नियम, २००० के उपबंधों के अनुसार किया जाएगा ;
(ii) स्थानीय प्राधिकरण जैव निम्नीकरणीय और अजैव निम्नीकरणीय संघटकों में ठोस अपशिष्टों के संपृथकन के लिए योजनाएं तैयार करेंगे ;
(iii) जैव निम्नीकरणीय सामग्री को अधिमानत: खाद बनाकर या कृमि खेती के माध्यम से पुन:चक्रित किया जाएगा ;
(iv) अकार्बनिक सामग्री का निपटान किसी पर्यावरणीय स्वीकृत रीति में होगा ।
(१७) जैव चिकित्सीय अपशिष्ट - पारिस्थितिक संवेदी जोन जैव चिकित्सीय अपशिष्टों का निपटान भारत सरकार की अधिसूचना सं.का.आ.६३० (अ) तारीख २० जुलाई, १९९८ में प्रकाशित जैव चिकित्सीय अपशिष्ट (प्रबंध और हथालन) नियम, १९९८ के उपबंधों के अनुसार किया जाएगा ।
(१८) यानिक यातायात परिवहन - परिवहन की यानीय गतिविधियां आवास के अनुकूल विनियमित होंगी और इस संबंध में जोनल मास्टर प्लान में विशेष उपबंध अधिकथित किए जाएंगे और जोनल मास्टर प्लान के तैयार होने और पर्यावरण और वन मंत्रालय के अनुमोदन के दौरान, राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति यानीय गतिविधियों को विद्यमान नियमों और विनियमों के अनुसार मानीटर करेगी ।
३. पारिस्थितिक संवेदी जोन में प्रतिषिद्ध और विनियमित गतिविधियां - पारिस्थितिक संवेदी जोन में सभी क्रियाकलाप पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, १९८६ (१९८६ का २९) के उपबंधों द्वारा शासित होंगे और नीचे दी गई तालिका में विनिर्दिष्ट रीति में विनियमित होंगे, अर्थात्् :--
सारणी
| क्रम सं. | क्रियाकलाप | प्रतिषिद्ध | विनियमित | अनुज्ञा प्राप्त | टिप्पणी |
| (१) | (२) | (३) | (४) | (५) | (६) |
| १. | वाणिज्यिक खनन, पत्थर की खदान और उनको तोड़ने की इकाइयां | हां | - | - | (क) सभी नए और विद्यमान खनन (लघु और वृहत खनिज), पत्थर की खानें और उनको तोड़ने की इकाइयां सिवाय स्थानीय निवासीयों की सदभावी घरेलू आवश्यकताओं के लिए प्रतिषेध है ; |
| २ . | वृक्षों की कटाई | - | हां | - | राज्य सरकार के सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना वन या सरकारी या राजस्व या निजी भूमि पर वृक्षों की कटाई नहीं की जाएगी ; (ख) संबंधित केंदीय अधिनियम या राज्य अधिनियम और उसके अधीन बनाए गए नियमों के उपबंधों के अनुसार वृक्षों की कटाई विनियमित की जाएगी । |
| ३. | आरा मशीनों की स्थापना । | हां | - | - | |
| ४. | जल या वायु या मृदा या ध्वनि प्रदूषण के कारण उद्योगों की स्थापना करना । | हां | - | - | पारिस्थितिक संवेदी जोन में नए या विद्यमान प्रदूषणकारी उद्योगों का विस्तार अनुज्ञात नहीं होगा । |
| ५. | किसी परिसंकटमय सामग्री का उपयोग या उत्पादन । | हां | - | - | |
| ६. | वाणिज्यिक होटल और सैरगाह की स्थापना करना । | हां | - | - | पारिस्थितिक संवेदी जोन में कोई नए वाणिज्यिक स्थापन जैसे होटल और सैरगाह अनुज्ञात नहीं होंगे । |
| ७. | जलाने के लिए उपयुक्त लकड़ी का वाणिज्यिक उपयोग । | हां | - | - | |
| ८. | वाणिज्यिक जल संसाधन जिसके अंतर्गत भूजल संचयन भी है । | - | हां | - | (क) भूमि के अधिभोगी के वास्तविक कृषि और घरेलू खपत के लिए जल का निष्कर्षण (सतही और भूमिगत जल) अनुज्ञात होगा ; (ख) औद्योगिक या वाणिज्यिक उपयोग के लिए सतही और भूमिगत जल का निष्कर्षण, जिसके अंतर्गत निष्कर्षण किए जा सकने वाले जल की मात्रा भी है, के लिए संबंधित विनियामक प्राधिकरण की पूर्व लिखित अनुमति अपेक्षित होगी ; (ग) सतही या भूजल का कोई विक्रय अनुज्ञात नहीं होगा ; (घ) जल के संदूषण या प्रदूषण, जिसके अंतर्गत कृषि भी है, को रोकने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे । |
| ९. | नए बृहत जल विद्युत परियोजना का स्थापना | हां | - | - | पारिस्थितिक संवेदी जोन में नए जल विद्युत परियोजना संयंत्रों (बांध, सुरंग बनाने और जलाशय के संनिर्माण) की स्थापना और विद्यमान संयंत्रों के विस्तार के सिवाय सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाओं (१०० किलोवाट तक) या लघु विद्युत परियोजनाओं (१०० किलोवाट से २००० तक), जो स्थानीय समुदायों की ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करेगी, संबधित ग्राम सभा और अन्य आवश्यक अनापत्तियों के अध्यधीन रहते हुए प्रतिषिद्ध होगी । |
| ०. | बिजली के तारों और दूर संचार टावरों का परिनिर्माण । | - | हां | - | भूमिगत केबिलिंग को बढ़ावा देना । |
| ११. | स्थानीय समुदायों द्वारा प्रचलित कृषि और बागवानी प्रथाओं के साथ पशुपालन, पशुपालन कृषि, जल कृषि और मछली पालन | - | - | हां | |
| १२. | वर्षा जल संचयन | - | - | हां | सक्रिय रूप से बढ़ावा देना होगा । |
| १३. | होटलों तथा विश्रामालयों के विद्यमान परिसरों की बाड़ लगाना | - | हां | - | |
| १४. | वनस्पतिक बाड़ | - | - | हां | |
| १५. | जैविक खेती | - | - | हां | सक्रिय रूप से बढ़ावा देना होगा । |
| १६. | विद्यमान सड़कों को चौड़ा करना और उन्हें सुदृढ करना तथा नई सड़कों का संनिर्माण | - | हां | - | उचित पर्यावरण समाघात निर्धारण और अवशमन के लागू होने वाले उपायों के अनुसार करना होगा । |
| १७. | रात्रि में यानिक यातायात का संचलन | - | हां | - | वाणिज्यिक प्रयोजन के लिए । |
| १८. | विदेशी प्रजातियों का प्रवेश | - | हां | - | तत्काल प्रभाव से प्रतिषिद्ध है । |
| १९. | पर्यटन संबंधी क्रियाकलापों जैसे राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के ऊपर गर्म हवा के गुब्बारों द्वारा उड़ान भरना, आदि करना। | - | हां | - | |
| २०. | पहाड़ी ढालों और नदी के किनारों का संरक्षण | - | हां | - | |
| २१. | प्राकृतिक जल निकायों या सतही क्षेत्र में अनुपचारित बहिरुर्ााव और ठोस अपशिष्टों का निस्सारण | हां | - | - | |
| २२. | प्राकृतिक जल निकायों या सतही | - | हां | - | उपचारित बहिरुर्ााव के पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करना और अवमल या ठोस अपशिष्टों के निपटान के लिए |
| क्षेत्र में उपचारित बहिरुर्ााव का निस्सारण | विद्यमान विनियमों का अनुपालन करना होगा । | ||||
| २३. | वाणिज्यिक साइनबोर्ड और होर्डिंग | - | हां | - | - |
| २४. | सभी क्रियाकलापों के लिए हरित प्रौद्योगिकी को ग्रहण करना | - | - | हां | सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाए । |
| २५. | कुटीर उद्योगों जिसके अंतर्गत ग्रामीण कारीगर आदि भी हैं | - | - | हां | - |
| २६. | प्रदूषण उत्पन्न न करने वाले लघु उद्योग | - | हां | - | पारिस्थितिक संवेदी जोन से गैर प्रदूषण, गैर परिसंकटमय, लघु और सेवा उद्योग, कृषि उद्यान, कृषि या कृषि आधारित देशीय माल से औद्योगिक उत्पादों का उत्पादन उद्योग और जो पर्यावरण पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं डालते हैं । |
| २७. | नई लकड़ी आधारित उद्योग | हां | - | - | पारिस्थितिक संवेदी जोन की सीमाओं के भीतर नई लकड़ी पर आधारित उद्योगों की स्थापना तुरंत प्रभाव से अनुज्ञात नहीं होगी । |
| २८. | वन उत्पादों और गैर काष्ठ वन उत्पादों (एनटीएफपी) का संग्रहण | - | हां | - | - |
| २९. | संनिर्माण क्रियाकलाप | हां | - | - | पारिस्थितिक संवेदी जोन में सिवाय, स्थानीय निवासियों की घरेलू आवश्यकताओं, जिसके अंतर्गत मद संख्या १२, मद संख्या २५, मद संख्या ३० और मद संख्या ३१ में सूचीबद्ध क्रियाकलाप भी हैं, के तत्काल प्रभाव से किसी प्रकार का नया संनिर्माण अनुज्ञात नहीं होगा । मद संख्या २६ में सूचीबद्ध क्रियाकलाप के मामले में संनिर्माण क्रियाकलापों को विनियमित करते हुए उन्हें न्यूनतम स्तर पर रखा जाएगा । |
| ३०. | पारिस्थितिक पर्यटन सुविधाएं जैसे गृह ठहराव, रज्जुमार्ग, किओस, रज्जुरेल इत्यादि | - | हां | - | |
| ३१. | सुरक्षा बल कैंप | - | हां | - | |
| ३२. | प्लास्टिक के थैलों का उपयोग | हां | - | - |
४. राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति.—(१) केंद्रीय सरकार, पारिस्थितिक संवेदी जोन के प्रभावी मानीटरी के लिए सिक्किम राज्य के लिए एक समिति का गठन करेगी जिसका नाम राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति (रास्तपासंजोमास), जो निम्नलिखित से मिलकर बनेगी, अर्थात् :-
(i) मुख्य सचिव, सिक्किम सरकार —अध्यक्ष;
(ii) पर्यावरण और वन मंत्रालय, प्रादेशिक कार्यालय, शिलांग का प्रतिनिधि —सदस्य;
(iii) मुख्य वन संरक्षक क्षेत्रीय —सदस्य ;
(iv) राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रतिनिधि —सदस्य;
(v) पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठनों का सिक्किम राज्य सरकार द्वारा नामनिर्दिष्ट एक प्रतिनिधि —सदस्य;
(vi) सिक्किम सरकार के ग्रामीण प्रबंध विभाग का प्रतिनिधि —सदस्य;
(vii) गोविंदवल्लभ पंत हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ इंवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट, सिक्किम का प्रतिनिधि —सदस्य;
(viii) सिक्किम सरकार के कृषि विभाग का प्रतिनिधि —सदस्य;
(ix) सिक्किम सरकार के शहरी विकास और आवास विभाग का प्रतिनिधि —सदस्य;
(x) संबद्ध जिला कलक्टर —सदस्य;
(xi) संबद्ध प्रभागीय वन्य अधिकारी पर्यावरण —सदस्य;
(xii) निदेशक, पर्यावरण विभाग, —सदस्य सचिव ।
(२) राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन समिति इस अधिसूचना के उपबंधों के अनुपालन को मानीटर करेगी ।
(३) पारिस्थितिक संवेदी जोन में भारत सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय की अधिसूचना सं. का.आ. १५३३, तारीख १४ सितंबर, २००६ की अनुसूची में के अधीन सम्मिलित क्रियाकलापों और इस अधिसूचना के पैरा ३ के अधीन सारणी के स्तंभ (३) में यथा विनिर्दिष्ट प्रतिषिद्ध गतिविधियों के सिवाय आने वाले ऐसे क्रियाकलापों की दशा में वास्तविक विनिर्दिष्ट स्थलीय दशाओं पर आधारित राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति द्वारा संवीक्षा की जाएगी और उक्त अधिसूचना के उपबंधों के अधीन पूर्व पर्यावरण निकासी के लिए केन्द्रीय सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय को निर्दिष्ट की जाएगी ।
(४) इस अधिसूचना के पैरा ३ के अधीन सारणी के स्तंभ (३) में यथा विनिर्दिष्ट प्रतिषिद्ध क्रियाकलापों के सिवाय, भारत सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय की अधिसूचना संख्यांक का.आ. १५३३, तारीख १४ सितंबर, २००६ की अधिसूचना के अनुसूची के अधीन ऐसे क्रियाकलापों, जिन्हें सम्मिलित नहीं किया गया है, परंतु पारिस्थितिक संवेदी जोन में आते हैं, ऐसे क्रियाकलापों की वास्तविक विनिर्दिष्ट स्थलीय दशाओं पर आधारित राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति द्वारा संवीक्षा की जाएगी और उसे संबद्ध विनियामक प्राधिकरणों को निर्दिष्ट किया जाएगा ।
(५) राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति का अध्यक्ष या सदस्य-सचिव ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध, जो इस अधिसूचना के किसी उपबंध का उल्लंघन करता है, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, १९८६ (१९८६ का २९) की धारा १९ के अधीन परिवाद फाइल करने के लिए सक्षम होगा ।
(६) राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति विषय-दर-विषय आधारित अपेक्षाओं पर निर्भर रहते हुए संबद्ध विभागों के प्रतिनिधियों या विशेषज्ञों, औद्योगिक संगमों या संबद्ध पणधारियों के प्रतिनिधियों को अपने विचार-विमर्श में सहायता के लिए आमंत्रित कर सकेगी ।
(७) राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति प्रत्येक वर्ष ३१ मार्च तक केन्द्रीय सरकार के पर्यावरण और वन मंत्रालय को अपनी वार्षिक कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी ।
(८) केन्द्रीय सरकार का पर्यावरण और वन मंत्रालय समय-समय पर राज्य स्तरीय पारिस्थितिक संवेदी जोन मानीटरी समिति को अपने कृत्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए ऐसे निदेश दे सकेगा जो वह ठीक समझे ।
५. इस अधिसूचना के उपबंध भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों या पारित किए जाने वाले, यदि कोई हों,आदेशों के अधीन होंगे ।
[भाग II—खण्ड 3(ii)] भारत का राजपत्रा : असाधरण 9उपाबंध- १ पारिस्थितिक संवेदी जोन सीमा के मानचित्र को दर्शित करने वाले अंतिम और विस्तारित अक्षांश और देशान्तर ।
10 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART II—SEC. 3(ii)]उपाबंध-२
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान, उत्तर और पश्चिम सिक्किम के प्रस्तावित पारिस्थितिक संवेदी जोन के भीतर आने वाले ग्राम
| क्रम सं. | नाम | अक्षांश | देशान्तर | ||||
| डिग्री | मिनट | सेकंड | डिग्री | मिनट | सेकंड | ||
| १ | पेनटोंग | २७ | ३४ | २० | ८८ | २५ | २२ |
| २ | टिंगवोंग | २७ | ३३ | २८ | ८८ | २८ | ३७ |
| ३ | लोअर लिंगजा | २७ | ३३ | ४० | ८८ | २७ | ४ |
| ४ | अपर लिंगजा | २७ | ३३ | ५७ | ८८ | २७ | ५७ |
| ५ | कुसुंग | २७ | ३३ | ३३ | ८८ | २९ | ४३ |
| ६ | साकयोंग | २७ | ३३ | ५७ | ८८ | २४ | २७ |
| ७ | लीक | २७ | ३३ | २ | ८८ | ३१ | ३० |
| ८ | सालीम्स पाकेल | २७ | ३३ | ९ | ८८ | ३२ | ४१ |
| ९ | रिवर | २७ | ३२ | ३५ | ८८ | ३० | ५४ |
| १० | बे थोलुंग (थोलुंग गुम्पा) | २७ | ३५ | १ | ८८ | २६ | ४० |
| ११ | सुंगथांग (टी.चिमो रिंचेन गुम्पा) | २७ | ३६ | ५२ | ८८ | ३८ | ११ |
| १२ | लाचेन | २७ | ४७ | ३४ | ८८ | ३३ | १३ |
टिप्पणी — इन ग्रामों में से कोई जिसका पारिस्थितिक संवेदी जोन के भीतर कोई भाग या संपूर्ण भाग है । ग्राम (ग्राम पंचायत
इकाई) का केन्द्र तत्स्थानी अक्षनाांश और देशान्तर अंकीय सीमा के व्युत्पन्न रूप में हैं ।
[फा.सं. २५/१५/२०१३-ईऐसजेड/आरई]
bÉ. VÉÉÒ.´ÉÉÒ.ºÉÖ¥ÉहàÉhªÉàÉ, ´ÉèYÉÉÉÊxÉBÉE 'VÉÉÒ'
MINISTRY OF ENVIRONMENT AND FORESTS
NOTIFICATION
New Delhi, the 3rd February, 2014
S.O. 304(E).—The following draft of the notification, which the Central Government proposes to issue in exercise of the powers conferred by sub-section (1), clause (v) and clause (xiv) of sub-section (2) and sub-section (3) of section 3 of the Environment (Protection) Act, 1986 (29 of 1986) is hereby published, as required under sub-rule (3) of rule 5 of the Environment (Protection) Rules, 1986, for the information of the public likely to be affected thereby; and notice is hereby given that the said draft notification shall be taken into consideration on or after the expiry of a period of sixty days from the date on which copies of the Gazette of India containing this notification are made available to the Public;
Any person interested in making any objections or suggestions on the proposals contained in the draft notification may forward the same in writing, for consideration of the Central Government within the period so specified to the Secretary, Ministry of Environment and Forest, Paryavaran Bhawan, CGO Complex, Lodi Road, New Delhi-110 003, or at e-mail address:- [email protected]
Draft Notification
Whereas, the Khangchendzonga National Park extends from the cold deserts of Lhonak Valley and the ridges of Lachen in the North District to the historical place at Yuksom in west Sikkim. The western boundary of the Park runs along the international boundary with Nepal. The extreme North West i.e. in the Lhonak glacier lies at the Indo- China border. The area of the National Park is 1784 square kilometers.
[भाग II—खण्ड 3(ii)] भारत का राजपत्रा : असाधरण 11AND WHEREAS, the National Park represents a land area which upholds the Trans-Himalayan biota in the eastern part of Hindukush Himalayas which includes Mount Khangchendzonga, the third highest peak in the world.
AND WHEREAS, the National Park has around 19 glaciers, among them the huge, fearsome and turbulent looking is the Zemu glacier which is at its width of 300 meters and length of 26 kilometres, as well as over 17 crystal clear and placid lakes. The National Park is rich in floral and faunal diversity owing to its diverse habitat conditions ranging from temperate to Alpine zones. The diverse topography and the steep slopes provide wide range of habitats for plants and animals species. The park is hosting about 124 species of mammals, 300 species of birds, 10 species of reptiles, 5 species of amphibians, 8 species of fishes and 400 species of butterfly. Out of the 124 mammalian species, 39 species are regarded as endangered or rare. The National Park and surrounding forest exhibits enormous floristic diversity, species of Rhododendrons, Orchids, medicinal plants, horticultural plants. The Park comprises about 1225 species of angiosperms distributed under 490 genera and 120 families;
AND WHEREAS, the National Park is located such that it shares its boundary with Khangchendzonga Conservation Area of Nepal in the Western region of the park and it is connected to the Barsey Rhododendron sanctuary and Maenam Wildlife sanctuary, Sikkim via the Khangchendzonga Biosphere reserve in the southern and south-eastern part of the park;
AND WHEREAS, the high altitude lakes at Kishong La are important stopover sites not only for migratory waterfowl but also for resident breeding birds such as the Brahminy Shelduck (Tadorna ferruginea). Some of the animals specified in Schedule-I of the Wildlife (Protection) Act, 1972 (53 of 1972) are found in this area which inter alia include Red Panda (Ailurus fulgens), Musk Deer (Moschus chrysogaster), Leopard (Panthera pardus) Chinese Pangolin (Manis pentadactyla), Snow Leopard (Uncia uncia), Shapi/Himalayan Tahr (Hemitragus jemlahicus schaeferi), Himalayan Black Bear (Selenarctost hibetanus), Brown Bear (Ursus arctos), Serow (Nemorhaedus sumatraensis), Bharal/ Blue Sheep (Pseudois nayaur), Tibetan Wolf (Canis lupus chanco), Wild Dog (Cuonalpinus), etc.. The Herpetofauna such as Python (Python molurus), fresh water amphibians, beetles and butterflies are found in the Park;
AND WHEREAS, it is necessary to conserve and protect the area around the Khangchendzonga National Park as Eco-sensitive zone from ecological and environmental point of view to protect, propogate and develop wildlife therein and its environment,
NOW, THEREFORE, in exercise of the powers conferred by sub-section (1) read with clause (v) and clause (xiv) of sub – section (2) of section 3 of the Environment (Protection) Act, 1986 (29 of 1986) and sub-rule (3) of rule 5 of the Environment (Protection) Rules, 1986, the Central Government hereby notifies the area up to 200 metres from the boundary of the protected area of Khangchendzonga National Park in the State of Sikkim as the Eco-sensitive Zone, details of which are as under, namely:-
1. Extent and Boundaries of Eco-sensitive Zone.-(1) The extent of Eco-sensitive Zone varies from 25 meters to 200 meters from the boundary of the Khangchendzonga National Park.The extent of Eco-sensitive Zone shall be 200 meters, where the area is contiguous with the cold desert in the northern high reaches of the National Park and the extent of Eco-sensitive zone shall be 25 meters in the remaining portion of the park.There shall be no eco-sensitive zone in the western boundary adjoining the international boundary of the Nepal and North-Western boundary adjoining the international boundary of the China (Tibetan Autonomous Region).
(2) The Eco-sensitive Zone is bounded by 27º 36' 28" N latitude and 88º37'53"E longitude towards east(Reference point No.4 of map); 27º29'22"N latitude and 88º2'49"E longitude towards west(Reference point No.9 of map); 27º54'14"N latitude and 88º7'46"E longitude towards north(Reference point No.1 of map) and 27º23'17"N latitude and 88º13'2"E longitude towards south(Reference point No.8 of map).
(3) The map of Eco-sensitive Zone boundary together with its latitudes and longitudes of extremes and extent is appended to this notification as Annexure I.
(4) The list of 12 villages falling within the Khangchendzonga National Park Eco-sensitive Zone along with their longitude and latitudes at prominent points is appended to this notification as Annexure II.
(5) The villages as given in Annexure II shall be further revisited and confirmed by the State Government while preparing the Zonal Master Plan.
2. Zonal Master Plan for the Eco-sensitive Zone.-(1) For the purpose of effective management of the Eco- sensitive Zone, the State Government shall prepare, in consultation with local people, a Zonal Master Plan, within a period of two years from the date of publication of this notification in the Official Gazette, for the consideration and approval of the Ministry of Environment and Forests, Government of India. (2) The Zonal Master Plan shall be prepared with the involvement of all concerned State Departments, such as Forest, Environment and Wildlife Management, Sikkim Police, Urban and Housing Development, Tourism, Rural Management and Development, Irrigation and Flood Control, Public Works Department and Land Revenue and Disaster Management for integrating ecological and environmental considerations into the said plan.
12 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART II—SEC. 3(ii)](3) The Zonal Master Plan shall provide for restoration of degraded areas, conservation of existing water bodies, management of catchment areas, watershed management, ground water management, soil and moisture conservation, needs of local community and such other aspects of ecology and environment that need attention. (4) The Zonal Master Plan shall demarcate all the existing and proposed urban settlements, village settlements, types and kinds of forest, agriculture areas, horticultural areas, lakes, other water bodies and entrepreneurial units. (5) The Zonal Master Plan shall exempt all legally recorded non- forestland.
(6) The Zonal Master Plan shall be a reference document for the State Level Eco-sensitive Zone Monitoring Committee (hereinafter referred to as the SESZMC), as referred to in para 4, for carrying out its functions of monitoring under the provisions of this notification. (7) The Zonal Master Plan shall indicate measures and lay down stipulations for regulation of activities specified under column (2) of the Table specified in para 3.
(8) Change of land use of forests, horticulture areas, agricultural areas, parks and open spaces earmarked for recreational purposes into areas for commercial or industrial related development activities shall not be permitted in the Eco-sensitive Zone:
Provided that the conversion of agricultural lands within the Eco-sensitive Zone may be permitted on the recommendation of the SESZMC, and with the prior approval of the State Government, only to meet the residential needs of the local residents arising due to the natural growth of existing local population including the activities listed at item numbers12, 25, 26, 30 and 31 relating to rainwater harvesting, cottage industries including village artisans, etc.,small scale industries not causing pollution, Eco-tourism facilities like home stays, ropeways, kiosks, funiculars, etc. and Security Forces Camp, respectively,under column (2) of the Table in para 3:
Provided further that no change in use of land from tribal usage to non-tribal usage shall be permitted without the prior approval of the State Government and without compliance of the provisions of the law for the time being in force, including the Scheduled Tribes and other Traditional Forest Dwellers (Recognition of Forest Rights) Act,2006(2 of 2007).
(9) The Central Government and the State Government may specify such other measures, as may be considered necessary, for giving effect to the provisions of this notification.
(10) Natural Springs.-The catchment areas of all springs shall be identified and plans for their conservation and rejuvenation of those that have run dry, in their natural setting shall be incorporated in the Zonal Master Plan and the strict guidelines shall be drawn up by the State Government to prohibit development activities at or near these areas.
(11) Tourism.-The activity relating to tourism within the Eco-sensitive Zone shall be as under, namely:-
(i) all new tourism activities or expansion of existing tourism activities within the Eco-sensitive Zone shall be in line with the central guidelines issued by the National Tiger Conservation Authority, Ministry of Environment and Forests and the Ministry of Tourism, Government of India with emphasis on Eco-Tourism, Eco-education and eco- development and based on carrying capacity study of the Eco-sensitive Zone;
(ii) no new construction of any kind shall be allowed within the Eco-sensitive Zone except the activity listed at item No.30 relating to Eco-Tourism Facilities like home stays, ropeways, kiosks, funiculars, etc. under column (2) of the Table in para 3;
(iii) till the Zonal Master Plan is approved, development for tourism and expansion of existing tourism activities shall be permitted by the concerned regulatory authorities based on the actual site specific scruitinisation and recommendation of the SESZMC;
(iv) the tourism activities shall also form a component of the Zonal Master Plan.
(12) Natural Heritage.- The sites of valuable natural heritage in the Eco-sensitive Zone shall be identified and incorporated in the Zonal Master Plan; all the gene pool reserve areas, rock formations, waterfalls, springs, gorges, groves, caves, points, walks, rides, cliffs, etc. in the Eco-sensitive Zone shall be preserved; the State Government shall draw up proper plan for their protection and conservation within six months from the date of publication of this Notification and such plans shall form part of the Zonal Master Plan.
(13) Noise pollution.-The Environment Department or the State Forest Department of Sikkim shall be the authority to draw up guidelines and regulations for the control of noise pollution in the Eco-sensitive Zone in accordance with the provisions of the Air (Prevention and Control of Pollution) Act, 1981(14 of 1981).
(14) Air Pollution.-The Environment Department or the State Forest Department of Sikkim shall be the authority to draw up guidelines and regulations for the control of air pollution in the Eco-sensitive Zone in accordance with the provisions of the Air (Prevention and Control of Pollution) Act, 1981 (14 of 1981).
[भाग II—खण्ड 3(ii)] भारत का राजपत्रा : असाधरण 13(15) Discharge of effluents.- The discharge of treated effluent in Eco-sensitive Zone shall be in accordance with the provisions of the Water (Prevention and Control of Pollution) Act, 1974(6 of 1974).
(16) Solid Wastes.-Disposal of solid wastes shall be as under:-
(i) The solid waste disposal in Eco-sensitive Zone shall be carried out as per the provisions of the Municipal Solid Waste (Management and Handling) Rules, 2000 published by the Central Government vide notification number S.O. 908 (E), dated the 25th September 2000;
(ii) the local authorities shall draw up plans for the segregation of solid wastes into biodegradable and non- biodegradable components;
(iii) the biodegradable material shall be recycled preferably through composting or vermiculture;
(iv) the inorganic material shall be disposed of in an environmentally acceptable manner.
(17) Bio-medical Waste.-The bio-medical waste disposal in the Eco-sensitive Zone shall be carried out as per the provisions of the Bio-Medical Waste (Management and Handling) Rules, 1998 published by the Central Government vide Notification number S.O. 630(E), dated the 20th July, 1998.
(18) Vehicular Traffic.- The vehicular movement of traffic shall be regulated in a habitat friendly manner and specific provisions in this regard shall be incorporated in the Zonal Master Plan and till such time as the Zonal master plan is prepared and approved by the Ministry of Environment and Forests, the SESZMC shall monitor compliance of vehicular movement as per the rules and regulations in force.
3. Activities to be prohibited and regulated within the Eco-sensitive Zone.-All activities in the Eco-sensitive Zone shall be governed by the provisions of the Environment (Protection) Act, 1986 (29 of 1986)and be regulated in the manner specified in the Table below, namely:-
| Sl. No. | Activity | Prohibited | Regulated | Permitted | Remarks |
| (1) | (2) | (3) | (4) | (5) | (6) |
| 1. | Commercial Mining, stone quarrying and crushing units. | Yes | - | - | (a) All new and existing mining (minor and major minerals), stone quarrying and crushing units are prohibited except for the domestic needs of bona fide local residents. |
| 2. | Felling of trees. | - | Yes | - | (a) There shall be no felling of trees on the forest or Government or revenue or private lands without prior permission of the competent authority in the State Government; (b) the felling of trees shall be regulated in accordance with the provisions of the concerned Central or State Act and the rules made thereunder. |
| 3. | Setting up of saw mills. | Yes | - | - | |
| 4. | Setting up of industries causing water or air or soil or noise pollution. | Yes | - | - | No new or expansion of existing polluting industries shall be permitted within the Eco-sensitive Zone. |
| 5. | Use or production of any hazardous substances. | Yes | - | - | |
| 6. | Commercial establishment of hotels and resorts. | Yes | - | - | No new commercial establishments such as hotels and resorts shall be permitted within the Eco-sensitive Zone. |
| 7. | Commercial use of firewood. | Yes | - | - | |
| 8. | Commercial water resources including | - | Yes | - | (a)The extraction of surface water and ground water shall be allowed only for |
| ground water harvesting. | bona fide agricultural use and domestic consumption of the occupier of the land; (b) the extraction of surface water and ground water for industrial or commercial use including the amount that can be extracted, shall require prior written permission from the concerned Regulatory Authority; (c) no sale of surface water or ground water shall be permitted; (d) steps shall be taken to prevent contamination or pollution of water from any source including agriculture. | ||||
| 9. | Establishment of new major hydroelectric projects. | Yes | - | - | Setting up of new hydro-electric power plants (dams, tunneling, and construction of reservoir) and expansion of existing plants in the Eco-sensitive Zone is prohibited except the micro hydel power projects (Up to 100KW) or the mini hydel power projects (from 101 to 2000KW),which would serve the energy needs of the local communities, subject to consent of the concerned Gram Sabha and all other requisite clearances. |
| 10. | Erection of electrical cables and telecommunication towers. | - | Yes | - | Promote underground cabling. |
| 11. | Ongoing agriculture and horticulture practices by local communities along with dairies, dairy farming, aquaculture and fisheries. | - | - | Yes | |
| 12. | Rain water harvesting. | - | - | Yes | Shall be actively promoted. |
| 13. | Fencing of existing premises of hotels and lodges. | - | Yes | - | |
| 14. | Vegetative fencing | Yes | |||
| 15. | Organic farming. | - | - | Yes | Shall be actively promoted. |
| 16. | Widening and strengthening of existing roads and construction of new roads. | - | Yes | - | Shall be done with proper Environment Impact Assessment and mitigation measures, as applicable. |
| 17. | Movement of vehicular traffic at night. | - | Yes | - | For commercial purpose. |
| 18. | Introduction of exotic species. | - | Yes | - | |
| 19. | Undertaking activities related to | Yes | - | - | |
| tourism like over- flying the sanctuary area by hot-air balloons, etc. | |||||
| 20. | Protection of hill slopes and river banks. | - | Yes | - | |
| 21. | Discharge of untreated effluents and solid waste in natural water bodies or land area. | Yes | - | - | |
| 22. | Discharge of treated effluents in natural water bodies or land area. | - | Yes | - | Recycling of treated effluent shall be encouraged and for disposal of sludge or solid wastes, the existing regulations shall be followed. |
| 23. | Commercial Sign boards and hoardings. | - | Yes | - | |
| 24. | Adoption of green technology for all activities. | - | - | Yes | Shall be actively promoted. |
| 25. | Cottage industries including village artisans, etc. | - | - | Yes | |
| 26. | Small scale industries not causing pollution. | - | Yes | - | Non polluting, non-hazardous, small- scale and service industry, agriculture, floriculture, horticulture or agro-based industry producing products from indigenous goods from the Eco- sensitive Zone which do not cause any adverse impact on environment. |
| 27. | New wood based industry. | Yes | - | - | No establishment of new wood based industry shall be permitted within of Eco-sensitive Zone. |
| 28. | Collection of Forest produce or Non- Timber Forest Produce (NTFP). | - | Yes | - | |
| 29. | Construction activities | Yes | - | - | No new construction of any kind shall be allowed within the Eco-sensitive Zone, except for the domestic needs of local residents including the activities listed at item numbers 12, 25, 30 and 31. In the case of activities listed at item number 26, the construction activity shall be regulated and kept at the minimum. |
| 30. | Eco-tourism facilities like home stays, ropeways, kiosks, funiculars, etc. | - | Yes | - | |
| 31. | Security Forces Camp | Yes | |||
| 32. | Use of plastic carry bags. | Yes | - | - |
4. State Level Eco-sensitive Zone Monitoring Committee.—(1) The Central Government shall, for effective monitoring of the Eco-sensitive Zone, constitute a Committee to be called the State Level Eco-sensitive Zone Monitoring Committee(SESZMC) for the State of Sikkim which shall comprise of:—
16 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART II—SEC. 3(ii)](i) Chief Secretary, Government of Sikkim —Chairman;
(ii) Representative of the Ministry of Environment and Forests, Regional Office, Shillong —Member;
(iii) Chief Conservator of Forests—Territorial —Member;
(iv) Representative from State Pollution Control Board —Member;
(v) One representative of Non-governmental Organizations working in the field of
environment to be nominated by the Government of Sikkim —Member;
(vi) Representative of Rural Management Department, Government of Sikkim — Member;
(vii) Representative of Govind Ballav Pant Himalayan Institute of Environment and Development, Sikkim —Member;
(viii) Representative of Agriculture Department, Government of Sikkim —Member;
(ix) Representative of Urban Development and Housing Department, Government of
Sikkim —Member;
(x) Concerned District Collector —Member;
(xi) Concerned Divisional Forest Officer, Environment —Member;
(xii) Director, Department of Environment —Member Secretary.
(2) The SESZMC shall monitor the compliance of the provisions of this notification.
(3) The activities that are covered in the Schedule to the notification of the Government of India in the Ministry of Environment and Forests number S.O. 1533(E), dated the 14th September, 2006, and are falling in the Eco- sensitive Zone, except the prohibited activities as specified under column (3) of the Table under para 3, shall be scrutinised by the SESZMC based on the actual site-specific conditions and referred to the Central Government in the Ministry of Environment and Forests for prior environmental clearances under the provisions of the said notification.
(4) The activities that are not covered in the Schedule to the notification of the Government of India in the Ministry of Environment and Forests number S.O. 1533(E), dated the 14th September, 2006 but are falling in the Eco- sensitive Zone, except the prohibited activities as specified in column (3) of the Table under para 3, shall be scrutinised by the SESZMC based on the actual site-specific conditions and referred to the concerned Regulatory Authorities.
(5) The Chairman or the Member Secretary of the SESZMC shall be competent to file complaints under section 19 of the Environment (Protection) Act, 1986 against any person who contravenes any of the provisions of this notification.
(6) The SESZMC may invite representatives or experts from concerned Departments, representatives from Industry Associations or concerned stakeholders to assist in its deliberations depending on the requirements on issue to issue basis.
(7) The SESZMC shall submit the annual action taken report of its activities by 31st March of every year to the Central Government in the Ministry of Environment and Forests.
(8) The Central Government in the Ministry of Environment and Forests may give such directions, as it deems fit, to the SESZMC for effective discharge of its functions.
5. The provisions of this Notification are subject to the orders, if any, passed, or to be passed, by the Hon'ble Supreme Court of India or the High Court.
[भाग II—खण्ड 3(ii)] भारत का राजपत्रा : असाधरण 17Annexure I
Map of Eco-sensitive Zone boundary together with its latitudes and longitude of extremes and extent.
18 THE GAZETTE OF INDIA : EXTRAORDINARY [PART II—SEC. 3(ii)]Annexure II
Village falling within the proposed Eco Sensitive Zone of Khangchendzonga National Park, North & West
Sikkim
| Sl. No. | NAME | Latitude | Longitude | ||||
| Degree | Minute | Second | Degree Minute | Second | |||
| 1 | Pentong | 27 | 34 | 20 | 88 | 25 | 22 |
| 2 | Tingvong | 27 | 33 | 28 | 88 | 28 | 37 |
| 3 | Lower Lingzah | 27 | 33 | 40 | 88 | 27 | 4 |
| 4 | Upper Lingzah | 27 | 33 | 57 | 88 | 27 | 57 |
| 5 | Kusung | 27 | 33 | 33 | 88 | 29 | 43 |
| 6 | Sakyong | 27 | 33 | 57 | 88 | 24 | 27 |
| 7 | Leek | 27 | 33 | 2 | 88 | 31 | 30 |
| 8 | Salims Pakel | 27 | 33 | 9 | 88 | 32 | 41 |
| 9 | River | 27 | 32 | 35 | 88 | 30 | 54 |
| 10 | BeyTholung(Tholung Gumpa) | 27 | 35 | 1 | 88 | 26 | 40 |
| 11 | Tshungthang (T. Chimo Rinchen Gumpa) | 27 | 36 | 52 | 88 | 38 | 11 |
| 12 | Lachen | 27 | 47 | 34 | 88 | 33 | 13 |
Note: These villages are the ones which have a part or whole of their area inside the Eco Sensitive Zone. The latitudes
and longitudes correspond to the centroid of the village (Gram Panchayat Unit) as derived from the digitized
boundaries.
[F.No. 25/15/2013-ESZ/RE]
Dr. G. V. SUBRAHMANYAM, Scientist 'G'
Printed by the Manager, Government of India Press, Ring Road, Mayapuri, New Delhi-110064 and Published by the Controller of Publications, Delhi-110054.